Categorized | लखनऊ.

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बूथ पर जाकर नव मतदाताओं के फार्म भरे।

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नए मतदाताओं के फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। श्री बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा के बूथ क्र. 280 पर सुबह पहुंचकर बूथ अध्यक्ष के घर से अभियान प्रारम्भ किया। श्री बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक मतदाता बने और स्वस्थ्य मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा, हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड, बूथ क्र0 280 प्राथमिक बालक विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद नरही में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म भर कर बीएलओ को सौंपे। भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत बूथ स्तर पर पहुंचकर एक-एक परिवार में सम्पर्क करके मतदाता सूचियांे में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों के नाम जुड़वाने तथा दिवंगत जनों के नाम हटवाने के लिए फार्म भरकर बीएलओ को सौंप रही है। इसके साथ ही भाजपा मतदाता सूचियों में फर्जी नाम हटवाने का भी कार्य कर रही है।
श्री बंसल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में सहभागी बने ताकि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाए और अपात्र लोगों के नाम हटवाए जाएं। जबाबदेह और जनकल्याणकारी लोकतंत्र निष्पक्ष, निर्भीक मतदान प्रणाली से ही सम्भव है। मतदान प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष हो इसके लिए मतदाता सूचियों का वास्तविक सत्यापन आवश्यक है। चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहभागी बने। भारतीय जनता पार्टी अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए हर बूथ के हर परिवार तक पहुंच रही है। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंच कर सम्पर्क कर रहे है।
श्री बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर भी साथ रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष सोनू शुक्ला व बूथ अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सम्पर्क किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in