Categorized | लखनऊ.

विधान सभा अध्यक्ष ने उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को शपथ दिलायी

Posted on 06 June 2018 by admin

dsc_0018उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण
दीक्षित ने आज दिनांक 06 जून, 2018 को राजर्षि पुरूषोत्तम दास
टण्डन हॉल, विधान भवन में बिजनौर जिले के नूरपुर विधान सभा
निर्वाचन क्षेत्र सं0-24 से उपचुनाव में नव-निर्वाचित विधायक श्री
नईमुल हसन को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

श्री नईमुल हसन ने विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित के
समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें
संविधान व विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें आदि
भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने श्री नईमुल हसन को
बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक सफल विधायक के रूप
में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो। इस अवसर पर प्रमुख
सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी
मौजूद रहे।

06-06-2018

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in