Archive | December 5th, 2017

बिजली की दरों में की जा रही बढ़ोŸारी को वापस लिए जाने की मांग की जाएगी

Posted on 05 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में अंधाधुंध वृद्धि किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्Ÿाा 7 दिसम्बर 2017 को जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। धरना के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर बिजली की दरों में की जा रही बढ़ोŸारी को वापस लिए जाने की मांग की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि 29 नवम्बर 2017 को निकाय चुनाव के मतदान के तुरन्त बाद 30 नवम्बर 2017 को ही भाजपा सरकार ने राज्यभर में विद्युत दरों में 65 प्रतिशत तक वृद्धि करके गरीबों एवं किसानों को गहरी आर्थिक चोट पहुंचाई है। बिजली की दरें ग्रामीण क्षेत्रों में 63 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार किसान और गांव विरोधी सरकार हैं।
एक तरफ तो भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय सन् 2022 तक दुगनी करने का झांसा दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में जो असाधारण वृद्धि हुई है उससे किसानों की तो कमर ही टूट गई हैं। पहले से ही नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया हैं। भाजपा सरकार यह समझती है कि ग्रामीणों गरीबों और किसानों के हित की कोई योजना लाए बिना उन्हें अंधेरे में रखकर भटकाया जा सकता है। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का किसान मुंह तोड़ जवाब देने को तत्पर हैं।

Comments (0)

वर्तमान पेराई सत्र में उ.प्र. राज्य, शुगर रिकवरी में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात आदि पश्चिमी राज्यों से भी निकला आगे

Posted on 05 December 2017 by admin

ऽ 2017-18 में अब तक रिकार्ड 2500.98 करोड़ गन्ना मूल्य का हुआ भुगतान, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक मात्र 928.75 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान हुआ था।
ऽ प्रदेश में चीनी मिलों द्वारा 161.33 लाख टन गन्ने की पेराई कर अब तक 15.98 लाख टन चीनी का किया उत्पादन, गत वर्ष अब तक 102.47 लाख टन गन्ने की पेराई कर मात्र 10.05 लाख टन चीनी गई थी बनाई।
ऽ वर्तमान सत्र में अभी तक चीनी रिकवरी का औसत 9.90 प्रतिशत है, जो गत वर्ष की तुलना में 0.09 प्रतिशत अधिक है।

लखनऊः 05 दिसम्बर 2017

प्रदेश के प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2017-18 में उ.प्र. राज्य की शुगर रिकवरी गन्ना उत्पादक पश्चिमी राज्यों यथा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात से भी अधिक है। ताजा आकडांे के अनुसार अब तक प्रदेश में 15.98 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है। इसके सापेक्ष महाराष्ट्र में 16.81, कर्नाटक में 4.16 और गुजरात में 2.00 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। प्रदेश की औसत शुगर रिकवरी 9.90 प्रतिशत है, जबकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में यह क्रमशः 9.38 एवं 8.61 प्रतिशत है।
उल्लेखनीय है कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में और मा. गन्ना मंत्री के मार्गदर्शन में उ.प्र. में वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिलांे का संचालन गत वर्ष की अपेक्षा पहले कराया गया और इसी के परिणामस्वरूप उ.प्र. गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन और शुगर रिकवरी में अग्रणी चल रहा है।
प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि वर्तमान सत्र 2017-18 में अब तक संचालित 112 चीनी मिलों द्वारा 161.33 लाख टन गन्ने की पेराई सुनिश्चित कर 15.98 लाख टन चीनी का उत्पादन किया जा चुका है और औसत चीनी रिकवरी 9.90 प्रतिशत है, जबकि गत वर्ष में इस तिथि तक 107 चीनी मिलों द्वारा 102.47 लाख टन गन्ने की पेराई करके 10.05 लाख टन चीनी बनायी गयी थी तथा चीनी रिकवरी 9.81 प्रतिशत थी।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता के अनुसार गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके फलस्वरूप पेराई सत्र 2017-18 में देय गन्ना मूल्य रू. 2500.98 करोड़ का भुगतान अब तक सुनिश्चित कराया जा चुका है, जबकि गत वर्ष इस तिथि तक मात्र रू. 928.75 करोड़ का ही गन्ना मूल्य भुगतान हो सका था।

Comments (0)

प्रधानमंत्री से मिले उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित 14 नगर निगमों के महापौर

Posted on 05 December 2017 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे उपस्थित

21नई दिल्ली/लखनऊ 05 दिसम्बर 2017, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित 14 नगर निगमों के महापौर एवं अमेठी नगर पंचायत व अमेठी जिले की जायस नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री-निवास पर भेंट की। इस शुभेच्छा मुलाकात के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय रहे उपस्थित।
प्रधानमंत्री मा0 मोदी जी ने उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भव्य जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के शहरों का विकास के माध्यम से कायाकल्प करने में जन-भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका का आव्हान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार, दोनों नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और दैनिक सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसे नगर नियोजन के लिए कटिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी सरकार और प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी संगठन को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि हम जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए सदैव कृत संकल्पित रहें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in