Archive | December, 2012

हमारी बेटी उसका कल

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर लखनऊ में डा0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के आडिटोरियम  में ’’हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी तथा बाराबंकी जनपदों की चयनित अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक वितरित करेंगे। उक्त सात जनपदों में  लगभग 6749 अल्पसंख्यक छात्राओं का चयन किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापक हितो को दृष्टिगत रखते हुए अल्पसंख्यक समाज में बालिकाओं की शिक्षा में आ रही आर्थिक विषमताओं को दूर करने एवं उन्हें अग्रेतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष से ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ नवीन योजना प्रारम्भ की गयी है जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय की 10वीं पास छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने हेतु अथवा उनके विवाह हेतु एकमुश्त 30 हजार रूपये दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त लाभान्वित अल्पसंख्यक छात्राओं को घर तक पहुॅंचाना ही नही होगा, बल्कि घर पहुॅंचने की पुष्टि उनके सम्पर्क मोबाइल द्वारा अभिभावक से अवश्य करना होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आज आगामी 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि लखनऊ शहर के बाहर से आने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि लाभान्वित होने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को परिवहन निगम की बसों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक बसों में एक महिला चिकित्साधिकारी के साथ-साथ दो बस प्रभारी भी जनपदों से बसों में भेजे जायें बसों में भेजे जाने वाले दो बस प्रभारियों में से एक बस प्रभारी महिला अवश्य होनी चाहिए। लाभान्वित होने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को फोटोयुक्त परिचय-पत्र भी वितरित किया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक छात्राओं को बे्रकफास्ट के साथ-साथ लंच की व्यवस्था बस में ही सुनिश्चित करायी जाय। आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
बैठक में मण्डलायुक्त लखनऊ श्री संजीव मित्तल, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, श्रीमती लीना जौहरी सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार को विरासत में खाली खजाना, भ्रष्ट प्रशासनतंत्र और कार्य अपसंस्कृति मिली थी

Posted on 08 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करने में उतरे कुछ विपक्षी नेताओं को रस्सी में सांप दिखाई दे रहा है, इस पर चिन्ता और आश्चर्य ही व्यक्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार को विरासत में खाली खजाना, भ्रष्ट प्रशासनतंत्र और कार्य अपसंस्कृति मिली थी। इस कचरे को साफ करने में मुख्यमंत्री की तत्परता की प्रशंसा करने के बजाय कुछ विपक्षी उनके बारे में ऊलजलूल और अनर्गल धारणाएं फैला रहे हैं। पांच साल के चुनावी वायदों में अधिकांश की पूर्ति 9 माह में ही होने का ऐसा रिकार्ड है जिस पर प्रदेश की जनता गर्व करती है।
मुख्यमंत्री जी ने शपथग्रहण के दिन से ही विकास के एजेन्डा पर काम करना शुरू कर दिया था। इसमें प्रशासनतंत्र ने रूचि ली। अधिकारियों को भय और अपमान से दूर एक नए माहौल में काम करने का मौका मिला। इसके फलस्वरूप प्रदेश ने विकास की गति पकड़ी है और भ्रष्टाचार पर कठोर नियंत्रण लगा है। मुख्यमंत्री जी ने उन अधिकारियों को ही चेताया है जो अभी भी पिछली बसपाई मानसिकता से मुक्त नहीं हो सके हैं। लोग हैं जो पुराने भ्रष्टतंत्र के हिस्सेदार बने हुए थे, उन्हें ही आज समाजवादी सरकार की पारदर्शी नीतियों से बेचैनी होती है। उन्हें उनके कर्तव्यों की वक्त-वक्त परयाद दिलाना शासन प्रमुख का कर्तव्य है। जिन्हें प्रशासन पर मुख्यमंत्री के नियंत्रण पर शंका होती है, वे वास्तव में स्वयं शंकाग्रस्त और निराशावादी हैं।
उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय की दिशा में अग्रसर है। विकास के नए-नए उद्यमों पर कार्य हो रहा है। इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण के मामले में कही ढिलाई नहीं बरती जा रही है। अपराधों पर काबू पाने के साथ मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि अपराधियों की जगह जेल में होनी चाहिए। गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्यवाही की गई है। जो अधिकारी अपने कर्तव्य पालन में शिथिल पाए गए उनको भी दंडित किया गया है।
प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। लड़कियों की पढ़ाई जारी रखने और उनकी शादी व्याह के लिए विशेष अनुदान तथा कन्या विद्याधन दिया जा रहा है। बेरोजगारों को भत्ता तथा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पेंशन दी जा रही है। किसानों को मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, कर्ज माफी तथा बंधक जमीन की नीलामी पर रोक जैसी सुविधाएं दी गई है। गन्ना किसानों को सरकार लाभप्रद मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध हैं। मुस्लिम समाज को रोजी-रोटी का लाभ दिया गया है। उर्दू को संरक्षण देने का काम हुआ है।  मुस्लिमों के कब्रिस्तानो की चहारदीवारी बनवाई जा रही है।
प्रदेश में विकास की नई यश गाथाएं लिखी जा रही है। जिन्हें उनके काले कारनामों की वजह से जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया वे ही ऊर्जावान मुख्यमंत्री के कार्यो से हैरान परेशान है। विपक्षियों ने विकास की कभी राजनीति नहीं की वे बस जाति और धर्म की आड़ में राजनीति करते रहे हैं। श्री अखिलेश यादव की विकास नीति ऐसे लोगों को ही रास नहीं आ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गन्ने के मूल्य की घोषणा को किसानों के साथ किया गया एक और धोखा बताया

Posted on 08 December 2012 by admin

photo-jayant-chaudharyराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार द्वारा की गयी गन्ने के मूल्य की घोषणा को किसानों के साथ किया गया एक और धोखा बताया जबकि प्रदेश में किसान खाद, बिजली, पानी व डीजल की मंहगाई से जूझ ही रहा था वहीं सरकार ने लागत मूल्य से कम मूल्य की घोषणा करके किसानों का मजाक उड़ाया है।
राष्ट्रीय लोकदल ने सड़क से लेकर सदन तक गन्ने के लाभकारी मूल्य के लिए सरकार पर दबाव बनाया था कि केन्द्र द्वारा घोषित गन्ने का मूल्य और लागत मूल्य को जोड़कर लगभग 350 रू प्रति कु0 की मांग की थी लेकिन इस घोषणा से सरकार ने किसानों की अनदेखी की वहीं सरकार मिल मालिकों के दबाव में आकर गन्ना किसानों के साथ वादा खिलाफी व धोखा किया जबकि सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि केन्द्र द्वारा घोषित मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर किसानों को भुगतान किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार की घोर निन्दा करता है कि यह मूल्य किसानों के लिए ऊँट के मुँह में जीरा है। सरकार जब तक किसानों के हित की अनदेखी करेगी तब तक यह प्रदेश खुशहाल नहीं बनेगा। स्व0 चै0 चरण सिंह ने कहा था कि “देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है।” प्रदेश की गूँगी बहरी सरकार ने जो किसानों के साथ धोखा किया है उसका मुहतोड़ जवाब आगामी लोकसभा चुनाव मंे प्रदेश का किसान देगा।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश की आधी से ज्यादा चीनी मिले ठप पड़ी हैै किसानों के बकाया धनराशि के भुगतान के लिए भी सरकार के ऊपर जूँ भी नहीं रेंग रही है जिससे किसानो में भारी असंतोष व्याप्त है।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के सभी चीनी मिलों में पेराई तत्काल शुरू करें तथा किसानों के बकाया धनराशि का भुगतान भी करने का निर्देश जारी करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद बाराबंकी के देवां शरीफ से होगा

Posted on 08 December 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आगामी 09 दिसम्बर,2012 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद बाराबंकी के देवां शरीफ (प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार) से होगा।
इस पदयात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व ज्वलंत मुद्दों जैसे एफ0डी0आई0 आदि के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की राय को आम जनता तक सीधे संवाद के जरिए पहुंचाने तथा केन्द्रीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत को जानने, तद्नुसार इस हेतु आवश्यक रणनीति के निर्धारण के लिए पूरे प्रदेश में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर शुरू होने वाली इस पदयात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मोहसिना किदवई सांसद, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, जोनल उपाध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव विधायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी बाराबंकी के अध्यक्ष श्री फव्वाद किदवई सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर की जायेगी।
पदयात्रा कार्यक्रम आगामी दिनों में जिला इकाइयों द्वारा भी प्रत्येक ब्लाक में एक-एक दिन किया जायेगा, जिसकी विस्तृत रूपरेखा वह स्वयं तैयार करके प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय को प्रेषित करेंगे, तदुपरान्त विस्तृत कार्यक्रम बनाकर प्रदेश के सभी जोनों में यह पदयात्रा कार्यक्रम एक साथ होगा। पदयात्रा कार्यक्रम लगभग डेढ़ माह 25 जनवरी 2013 तक चलेगी। प्रदेश कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने प्रदेश के सभी जनपदेां के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके जिलों में आयोजित होने वाली पदयात्राओं में मौजूद रहने की अपेक्षा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देर से लगभग लागत के बराबर ही समर्थन मूल्य की घोषणा करना प्रदेश के किसानों के प्रति उदासीनता दर्शाता है

Posted on 08 December 2012 by admin

गन्ना किसानों की ज्वलन्त समस्याओं के निराकरण और उनकी खुशहाली के प्रति कांग्रेस पार्टी सदैव से प्रयत्नशील रही है। गन्ना हमारे प्रदेश की एक प्रमुख फसल है। जिस पर किसानों के परिवार से सम्बन्धित भविष्य की योजनाएं निर्भर करती हैं परन्तु गन्ना किसानों को समय पर बकाये का भुगतान न हेा पाना, गन्ने की पैदावार की लागत की तुलना में वाजिब मूल्य न मिलना तथा राज्य सरकार द्वारा लगभग डेढ़ माह देर से लगभग लागत के बराबर ही समर्थन मूल्य की घोषणा करना प्रदेश के किसानों के प्रति उदासीनता दर्शाता है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गत वर्ष पेराई सत्र में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 240 रूपये प्रति कुंतल घोषित किया था, जो कि नाकाफी था। जिससे किसानों को नुकसान में अपने गन्ने को मिलों में बेंचना पड़ा था और आज तक उनके भुगतान लम्बित हैं। किसानों के भुगतान को लेकर पूरे प्रदेश में कंाग्रेसजनों द्वारा आन्दोलन भी किया गया था। उन्होने कहा कि इस वर्ष किसानों को गन्ने की उपज में काफी अधिक लागत आयी है, इसलिए राज्य सरकार को कम से कम 325 रूपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए था, जबकि राज्य सरकार ने 290 रूपये प्रति कुंतल किया है जेा किसानों की मजदूरी और उसकी लागत से भी कम है।
डाॅ0 खत्री ने एक बार पुनः उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 325 रूपये किये जाने तथा खाण्डसारी व्यवसाय को बचाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 08 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्रीमती उमाशंकरी लोधी के पति राम स्वरूप लोधी की ट्रक दुर्घटना में निधन पर भाजपा लखनऊ महानगर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लखनऊ के सांसद लाल जी टण्डन ने कहा कि एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता के रूप में सदैव समाज की सेवा एवं न्याय के लिए संघर्ष करते रहे उनके असमयक निधन से पार्टी ने एक जुझारू समाजसेवी को खो दिया। राम स्वरूप लोधी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतात्मा को मोक्ष और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
पूर्व नगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्रीमती उमाशंकरी लोधी के पति राम स्वरूप लोधी की ट्रक दुर्घटना में निधन पर महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, हरिशंकर बाजपेई, अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, रामऔतार कनौजिया, श्यामजीत सिंह, कपिल सोनी, पुरूषोत्तम पुरी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, हरशरण लाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, संजय अवस्थी, विपिन अवस्थी, शलभ श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, अनुराग मिश्रा, रमाशंकर त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, मान सिंह यादव, डा. सुजीत पाण्डेय, राजेन्द्र रस्तोगी, सुमन शुक्ला, मंजू सिंह, जया शुक्ला, पुष्पा सिंह चैहान, सुनीता बंसल, सुशीला वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने शासन से शहर में नो एन्ट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दुर्घटना मंे मृत्यु लोधी परिवार को मुवायजा देने की मंाग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निःशुल्क आयुर्वेदीय निदान एवं चिकित्सा शिविर

Posted on 08 December 2012 by admin

महोत्सव 2012 में स्टाल संख्या सी-160-162 में चल रहे निःशुल्क आयुर्वेदीय निदान एवं चिकित्सा शिविर में आज भी रोगियों की भीड़ उमड़ी। यह शिविर आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है तथा आयुर्वेदिक औषधियाॅ भी निःशुल्क वितरित की जा रही है। प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु इस शिविर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी लखनऊ एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय लखनऊ के योग्य चिकित्सकों की एक टीम लगायी गयी है जिसमें राजभवन चिकित्सालय के राजवैद्य डा0 शिव शंकर त्रिपाठी, नटकुर के डा0 एस0के0 गुप्ता, गोसाईगंज के डा0 बृजेश कुमार, शाहमऊ की डा0 अनुभूति तथा आयुर्वेदिक कालेज के डा0 पी0के0 श्रीवास्तव एवं डा0 कमल सचदेवा आदि प्रमुख है।
नाड़ी विशेषज्ञ राजवैद्य डा0 शिव शंकर त्रिपाठी ने बताया कि खानपान की गड़बड़ी, अनियमित जीवन शैली तथा चिन्ता एवं क्रोध के अधिक करने के कारण हृदय रोगियों की संख्या में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि अर्जुन की छाल का काढ़ा दूध के साथ बनाकर यदि प्रतिदिन खाली पेट पिया जाये तो हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं तथा इसके नियमित सेवन से धमनी अवरोध दूर होकर बाईपास सर्जरी तक टल जाती है। उन्होंने कहा कि कोलेस्ट्राल को कम करने के लिये जरूरी है कि वसायुक्त भोजन कम करें, नियमित व्यायाम करें तथा रात्रि को जल्दी सोयें और सूर्योदय के पूर्व जगकर कम से कम तीन कि0मी0 भ्रमण करें। किन्तु ध्यान रहे कि अधिक ठंड के समय हृदय रोगियों को प्रातः भ्रमण से बचना चाहिये। पंचकर्म विशेषज्ञ डा0 एस0के0 गुप्ता ने बताया कि कटिशूल (कमर के दर्द) में दशमूल क्वाथ से कटिस्वेद कराने एवं सिंहनांद गुगुल के सेवन से शीघ्र आराम मिलता है। उन्होंने बताया कि साइनोसाइटिस के रोगियों को षड्बिन्दु तेल का नस्य कराने से स्थाई लाभ मिलता है। डा0 श्रीमती अनुभूति ने बताया कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिये मौसमी फल तथा एक मुठ्ठी अंकुरित चने का सेवन तथा खाने के बाद गुड़ का लेना लाभकारी है। डा0 बृजेश कुमार ने बताया कि यकृत के रोगों में पुनर्नवा की जड़ का सेवन एवं मकोय के पत्ते का साग लेना अत्यन्त मुफीद है। आयुर्वेद महाविद्यालय के चिकित्साधिकारी डा0 पी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि अर्श (पाइल्स) के रोगियों को कब्ज को दूर रखना चाहिए उसके लिये पंचसकार चूर्ण का सेवन रात में गुनगुने पानी से करना चाहिए तथा अर्शोघ्नी वटी एक गोली का प्रातः सांय सेवन करना लाभकारी होता है। डा0 कमल सचदेवा ने बताया कि अम्लपित के रोगियों को उपवास से बचना चाहिए तथा अम्लता को कम करने के लिये अविपत्तिकर चूर्ण एक चम्मच रोज लेना हितकर रहता है।
जनसामान्य की स्वास्थ्य रक्षा हेतु तथा आयुर्वेद मंे वर्णित सद्ाचरण एवं आहार-विहार के बारे में जानकारी हेतु ‘‘आयुर्वेद और स्वास्थ्य’’ तथा ‘‘आयुर्वेदोऽमृतानाम्’’ नामक दो पत्रकों का निःशुल्क वितरण भी इस स्टाल द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी, लखनऊ, डा0 अरूणेश चन्द्र त्रिपाठी ने आह्वान किया कि आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टी0वी0 एवं इण्टरनेट में दिये गये विज्ञापनों के माध्यम से करना स्वास्थ्य के लिये हानिकर है। अतएव किसी भी स्थिति में साध्य व असाध्य रोगों की चिकित्सा भ्रामक विज्ञापनों को पढ़कर न करें और किसी योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह पर ही आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेशनल एसोसिएशन फाॅर ब्लाइन्ड्स

Posted on 08 December 2012 by admin

लखनऊ । श्री शारदा संघ के 49वें वार्षिक सम्मेलन में देश भर से आए प्रतिनिधियों के सम्मुख ‘नेशनल एसोसिएशन फाॅर ब्लाइन्ड्स’ के युवा सदस्यों द्वारा शुक्रवार को निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ के प्रेक्षागृह में ‘जय जय जय विवेकानन्द स्वामी’ नाटक का मंचन किया गया। आनन्द अस्थाना के लिखे इस संगीत प्रधान नाटक का कुशल निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना ने किया। नाटक में स्वामी विवेकानन्द के जीवन की प्रमुख घटनाओं को प्रभावी ढंग से पेश किया गया।

नाटक का आरंभ ‘प्रभुजी मोरे अवगुण चित न धरो’ भजन से हुई। ‘जय राम कृष्ण शरणम’ पर किया गय नृत्य संयोजन भी आकर्षण का केन्द्र बना। ‘चलो मन जाए घर अपने’ मधुर भजन के बाद नाट्यांत में पेश शीर्षक गीत ‘जय जय जय विवेकानन्द स्वामी’ पर सुन्दर भाव नृत्य किया गया। नाटक में सच्चाई पर विवेकानंद द्वारा मंचित नाटक हुआ वहीं सामाजिक कुरीतियों के विरोध में उनके संघर्ष को भी महत्व दिया गया। शिकागो भाषण का प्रसंग नाटक का केन्द्रीय आकर्षण बना। दृष्टि बाधित युवाओं ने अपने अत्यन्त प्रभावी अभिनय से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी अभिनय कुशलता को देख कर कहीं से भी ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वे दृष्टि बाधित हैं। नाटक के अदाकारों में उमेद सिंह राना ने स्वामी विवेकानन्द, राम मोहन दीक्षित ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस, रिन्कु जोशी ने सूत्रधार और सेनापति की भूमिका कुशलतापूर्वक निभाई। श्वेता वर्मा ने सूत्रधार और पीशी मां का किरदार प्रभावी ढंग से अदा किया। प्रतीक सेनी ने महामंत्री और राजा खेतड़ी का अभिनय किया। रेहान उस्मानी ने टीचर और राजा मंगल सिंह का पात्र निभाया। प्रीति ने मां शारदा का किरदार किया। अरविन्द रावत फकीर और चनन की भूमिका में प्रशंसा हासिल की। मो.शकील के सैट और एम.हफीज़ की प्रकाश व्यवस्था ने नाटक के आकर्षण को बढ़ाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनहित प्रत्यावेदन दाखिल किया गया

Posted on 08 December 2012 by admin

उ0प्र0राज्य विद्युत उपभोक्ता परिशद की ओर से आज उ0प्र0विद्युत नियामक आयोग में मेसर्स टोरेन्ट पावर के अनुबन्ध को समाप्त करने सहित अनेको बिन्दुओं पर एक जनहित प्रत्यावेदन दाखिल किया गया। जिसमें प्रबन्ध निदेशक दक्षिणांचल श्री ओ0पी0जैन पर टोरेन्ट पावर को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उनके द्वारा असंवैधानिक तरीके से टोरेन्ट पावर के रोलआउट प्लान को पास कराने का षडयन्त्र का बड़ा खुलाशा किया गया।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष एवं विश्व ऊर्जा कौसिल के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा द्वारा आयोग में सौपे गये जनहित प्रत्यावेदन में यह दर्शाया गया कि मैसर्स टोरेन्ट पावर जो आगरा-षहर में इनपुटबेस फ्रन्चाइजी के रूप में कार्य कर रही है, के नियम विरूद्ध एग्रीमेंट को अविलम्ब समाप्त किया जाय।  विगत दिनों उपभोक्ता परिषद की शिकायत पर नियामक आयोग द्वारा टोरेन्ट पावर के खिलाफ उपभोक्ता उत्पीड़न की जांच कराई गयी थी जिसमें यह साबित हुआ था कि टोरेन्ट पावर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। जिसके सम्बन्ध में आयोग द्वारा उपभोक्ता उत्पीड़न सम्बन्धी मामले में प्रबन्ध निदेषक दक्षिणांचल से कृत कार्यवाही की रिपोर्ट अविलम्ब तलब की गयी थी, परन्तु अभी तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी।
चैकाने वाला मामला तो तब सामने आया जब प्रबन्ध निदेषक, दक्षिणांचल श्री ओ0पी0 जैन द्वारा 01-12-2012 को टोरेन्ट पावर के लगभग 360 करोड रूपये के रोलआउट प्लान (वर्श 2012-13) को आयोग से अनुमोदित करने हेतु उसकी फीस 18 लाख रूपये बिना अनुमति के आयोग को भेजी गयी है। जब कि आयोग द्वारा दिनांक 14 सितम्बर, 2012 को  प्रबन्ध निदेषक श्री ओ0पी0जैन द्वारा पूर्व में भेजे गये फीस की धनराशि 18 लाख रूपये के ड््राफ्ट को यह कहते हुए वापस कर दिया गया था  कि जब तक आयोग का कोई आदेष न हो कोई भी फीस न भेजी जाय। प्रबन्ध निदेषक दक्षिणांचल द्वारा जिस तरह से पुनः बिना आयोग के आदेष के 18 लाख रूपये का ड््राफ्ट आयोग को प्रेशित किया गया है वह पूरी तरह इस बात को साबित करता है कि प्रबन्ध निदेषक दक्षिणंाचल नियम विरूद्ध टोरेन्ट पावर के रोलआउट प्लान को आयोग से अनुमोदित कराना चाह रहे हैं जो आयोग के आदेषों की खुला अवमानना है। प्रबन्ध निदेषक का यह कृत्य इस बात को साबित करता है कि वह टोरेन्ट पावर के साथ वह साठ-गांठ कर उसे फायदा पहुंचाने के जुगत में प्रयत्नशील है ऐसे में आयोग को इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए प्रबन्ध निदेषक, दक्षिणांचल के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करना चाहिए। यह कितना सोचनीय है कि प्रबन्ध निदेषक दक्षिणांचल जो स्वतः उपभोक्ता उत्पीड़न की जांच कर टोरेन्ट पावर के खिलाफ रिपोर्ट दे चुके हैं अब जब उस पर कार्यवाही की बात आई तो उसके असंवैधानिक कृत्य को संवैधानिक दर्जा दिलाने हेतु नियम विरूद्ध कार्यवाही में लगे हैं। नियमानुसार आयोग द्वारा जब वर्श 2012-13 के आय-व्यय के आधार पर प्रदेष की सभी बिजली कम्पनियों का विद्युत दर घोशित किया जा चुका है जिसमें दक्षिणांचल भी षामिल है और टोरेन्ट पावर उसी का फ्रन्चाइजी है। फिर अब वर्श 2012-13 के रोलआउट प्लान की बात करना क्या असंवैधानिक नहीं हैं?
उपभोक्ता परिशद ने टोरेन्ट पावर के खिलाफ उपभोक्ता उत्पीड़न की जांच के परिप्रेक्ष्य में आयोग से मांग की है कि आयोग अविलम्ब टोरेन्ट पावर के अनुबन्ध को जनहित में समाप्त करने की कार्यवाही करे तथा प्रबन्ध निदेषक, दक्षिणांचल के खिलाफ भी कठोर कदम उठाये जिनके द्वारा नियम विरूद्ध टोरेन्ट पावर के रोलआउट प्लान को आयोग से अनुमोदित कराने हेतु शडयंत्र किया जा रहा है और बिना आदेष के रू0 18 लाख का बैंक ड््राफ्ट भेजा गया है। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने मा0 मुख्यमन्त्री जी से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है जो अधिकारी अपने स्वार्थ में टोरेन्ट पावर को संरक्षण दे रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देश भर में रक्तदान का अभियान चलाया

Posted on 08 December 2012 by admin

एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार 7 दिसंबर 2012 को देश भर में रक्तदान का अभियान चलाया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने 572 स्थानों में 974 केंद्रों पर रक्तदान कर इसे भारत का सबसे बड़ा एकदिवसीय रक्तदान अभियान बना दिया। बैंक ने इस अभियान में तकनीकी सहायता के लिए रेड क्रॉस, देश भर के बड़े अस्पताओं और ब्लड बैंकों का सहयोग लिया।

hdfc-bank-donation-campaign-2012ये रक्तदान केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहे। इन केंद्रों पर एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों और ग्राहकों समेत बड़ी संख्या में लोग रक्त दान करने के लिए आगे आये। एचडीएफसी बैंक के उच्च प्रबंधन में से कई अधिकारियों ने दिन की शुरुआत में ही सबसे पहले रक्तदान किया। इस वर्ष पहली बार छात्रों ने भी रक्तदान शिविर में बड़ी भूमिका निभायी। देश भर के अग्रणी कॉलेजों में इन रक्तदान शिविरों को लगाया गया, ताकि नौजवानों को इस तरह की बेहद जरूरी पहल में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अपने छठे वर्ष में यह अभियान बैंक के असरदार सामाजिक एजेंडा का एक हिस्सा है, जिससे सार्थक योगदान के साथ लोगों की जिंदगी में एक अंतर लाया जा सके।

बैंक ने शिविर लगाने की यह पहल 2007 में शुरु की थी, जब 4000 से ज्यादा स्वयंसेवी राष्ट्र हित के लिए आगे आये। तब से यह शिविर अपने आकार और क्षमता में बढ़ा है। शिविर लगने के पहले वर्ष में ही 4000 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित किया गया था। पिछले वर्ष इस रक्त संग्रहण की मात्रा दस गुना बढ़ कर 40,000 यूनिट से ज्यादा हो गयी है।

श्री भावेश ज़वेरी, कंट्री हेड, ऑपरेशन ऐंड कैश मैनेजमेंट प्रोडक्ट, एचडीएफसी बैंक ने कहा, “रक्त बहुमूल्य है, खास कर हमारे देश में, क्योंकि यहाँ इसकी माँग-आपूर्ति में काफी अंतर रहता है। लोगों की जिंदगी बदलने के प्रयासों के तहत हमने अपने रक्तदान अभियान का विस्तार किया है। इसमें बैंक से जुड़े लोग और अन्य लोग भी रक्तदान करने के लिए आगे आते हैं। हम उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जो इस बार के अभियान में आगे आये। हमें आशा है कि अगले वर्ष इस अभियान का और भी विस्तार होगा, जिसमें रक्तदान करने वालों की संख्या और रक्तदान की मात्रा भी बढ़ेगी।”

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in