Categorized | लखनऊ.

सरकार को विरासत में खाली खजाना, भ्रष्ट प्रशासनतंत्र और कार्य अपसंस्कृति मिली थी

Posted on 08 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करने में उतरे कुछ विपक्षी नेताओं को रस्सी में सांप दिखाई दे रहा है, इस पर चिन्ता और आश्चर्य ही व्यक्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार को विरासत में खाली खजाना, भ्रष्ट प्रशासनतंत्र और कार्य अपसंस्कृति मिली थी। इस कचरे को साफ करने में मुख्यमंत्री की तत्परता की प्रशंसा करने के बजाय कुछ विपक्षी उनके बारे में ऊलजलूल और अनर्गल धारणाएं फैला रहे हैं। पांच साल के चुनावी वायदों में अधिकांश की पूर्ति 9 माह में ही होने का ऐसा रिकार्ड है जिस पर प्रदेश की जनता गर्व करती है।
मुख्यमंत्री जी ने शपथग्रहण के दिन से ही विकास के एजेन्डा पर काम करना शुरू कर दिया था। इसमें प्रशासनतंत्र ने रूचि ली। अधिकारियों को भय और अपमान से दूर एक नए माहौल में काम करने का मौका मिला। इसके फलस्वरूप प्रदेश ने विकास की गति पकड़ी है और भ्रष्टाचार पर कठोर नियंत्रण लगा है। मुख्यमंत्री जी ने उन अधिकारियों को ही चेताया है जो अभी भी पिछली बसपाई मानसिकता से मुक्त नहीं हो सके हैं। लोग हैं जो पुराने भ्रष्टतंत्र के हिस्सेदार बने हुए थे, उन्हें ही आज समाजवादी सरकार की पारदर्शी नीतियों से बेचैनी होती है। उन्हें उनके कर्तव्यों की वक्त-वक्त परयाद दिलाना शासन प्रमुख का कर्तव्य है। जिन्हें प्रशासन पर मुख्यमंत्री के नियंत्रण पर शंका होती है, वे वास्तव में स्वयं शंकाग्रस्त और निराशावादी हैं।
उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय की दिशा में अग्रसर है। विकास के नए-नए उद्यमों पर कार्य हो रहा है। इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण के मामले में कही ढिलाई नहीं बरती जा रही है। अपराधों पर काबू पाने के साथ मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि अपराधियों की जगह जेल में होनी चाहिए। गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्यवाही की गई है। जो अधिकारी अपने कर्तव्य पालन में शिथिल पाए गए उनको भी दंडित किया गया है।
प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। लड़कियों की पढ़ाई जारी रखने और उनकी शादी व्याह के लिए विशेष अनुदान तथा कन्या विद्याधन दिया जा रहा है। बेरोजगारों को भत्ता तथा लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पेंशन दी जा रही है। किसानों को मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, कर्ज माफी तथा बंधक जमीन की नीलामी पर रोक जैसी सुविधाएं दी गई है। गन्ना किसानों को सरकार लाभप्रद मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध हैं। मुस्लिम समाज को रोजी-रोटी का लाभ दिया गया है। उर्दू को संरक्षण देने का काम हुआ है।  मुस्लिमों के कब्रिस्तानो की चहारदीवारी बनवाई जा रही है।
प्रदेश में विकास की नई यश गाथाएं लिखी जा रही है। जिन्हें उनके काले कारनामों की वजह से जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया वे ही ऊर्जावान मुख्यमंत्री के कार्यो से हैरान परेशान है। विपक्षियों ने विकास की कभी राजनीति नहीं की वे बस जाति और धर्म की आड़ में राजनीति करते रहे हैं। श्री अखिलेश यादव की विकास नीति ऐसे लोगों को ही रास नहीं आ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in