Categorized | लखनऊ.

हमारी बेटी उसका कल

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर लखनऊ में डा0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के आडिटोरियम  में ’’हमारी बेटी उसका कल’’ योजनान्तर्गत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी तथा बाराबंकी जनपदों की चयनित अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक वितरित करेंगे। उक्त सात जनपदों में  लगभग 6749 अल्पसंख्यक छात्राओं का चयन किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापक हितो को दृष्टिगत रखते हुए अल्पसंख्यक समाज में बालिकाओं की शिक्षा में आ रही आर्थिक विषमताओं को दूर करने एवं उन्हें अग्रेतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष से ‘‘हमारी बेटी उसका कल’’ नवीन योजना प्रारम्भ की गयी है जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय की 10वीं पास छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने हेतु अथवा उनके विवाह हेतु एकमुश्त 30 हजार रूपये दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त लाभान्वित अल्पसंख्यक छात्राओं को घर तक पहुॅंचाना ही नही होगा, बल्कि घर पहुॅंचने की पुष्टि उनके सम्पर्क मोबाइल द्वारा अभिभावक से अवश्य करना होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आज आगामी 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि लखनऊ शहर के बाहर से आने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि लाभान्वित होने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को परिवहन निगम की बसों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। प्रत्येक बसों में एक महिला चिकित्साधिकारी के साथ-साथ दो बस प्रभारी भी जनपदों से बसों में भेजे जायें बसों में भेजे जाने वाले दो बस प्रभारियों में से एक बस प्रभारी महिला अवश्य होनी चाहिए। लाभान्वित होने वाली अल्पसंख्यक छात्राओं को फोटोयुक्त परिचय-पत्र भी वितरित किया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक छात्राओं को बे्रकफास्ट के साथ-साथ लंच की व्यवस्था बस में ही सुनिश्चित करायी जाय। आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय।
बैठक में मण्डलायुक्त लखनऊ श्री संजीव मित्तल, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, श्रीमती लीना जौहरी सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in