Archive | December 21st, 2012

गुजरात की जीत पर भाजपा लखनऊ महानगर ने मनाया जश्न

Posted on 21 December 2012 by admin

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार गुजरात में सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने हार्दिक बधाई दी हैं। गुजरात के चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। गुजरात की जीत पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताआंे मंे एक नये जोश और उत्साह का संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के गौरव नरेन्द्र मोदी व चप्पा चप्पा भाजपा के नारे लगाये। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगर  कार्यालय कैसरबाग पर जमकर आतिशबाजी कर खूब मिठाई बांटी तथा गुजरात के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुये इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने गुजरात भाजपा की शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार की गलत नीतियों तथा कमरतोड़ महंगाई, एफडीआई जैसे मुद्दांे के विरूद्ध जनता ने अपना जनादेश दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूपीए सरकार ने हर स्तर पर घेरने की कोशिश की परन्तु पूरा गुजरात अपने मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास के साथ खड़ा था। चुनाव परिणाम कांग्रेस एवं यूपीए सरकार के मुंह पर एक करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता यूपीए सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनायेगी। प्रदेश में सपा-बसपा जंगलराज फैलाने का काम कर रही है।
गुजरात की जीत पर पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी,  पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, हरिशंकर बाजपेई, अमित पुरी, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, अभिजात मिश्रा, नीरज गुप्ता, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कपिल सोनी, त्रिलोक अधिकारी, सुनील मिश्रा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, विपिन अवस्थी, विष्णु गर्ग, पुरूषोत्तम पुरी, श्यामजीत सिंह, शलभ श्रीवास्तव, लखविन्दर पाल सिंह, सुमन शुक्ला, पुष्पासिंह चैहान, बीना गुप्ता, जया शुक्ला, मंजू सिंह, माधुरी शुक्ला, सुशीला वर्मा, सुनीता बंसल, रिंकू सोनकर, मान सिंह यादव, लवकुश त्रिवेदी,, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेई, अनूप सिंह, गिरीश सिंह,, संकेत मिश्रा, संजय अवस्थी, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र स्वर्णकार, राजेन्द्र रस्तोगी, मो. जीशान, बलवीर सिंह दुआ, राम कुमार वर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी करने में मण्डल अध्यक्ष मान सिंह यादव घायल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Posted on 21 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्लू नेता की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने उन्हंे श्रद्धांसुमन अर्पित किये। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी एवं कल्लू नेता के नाती मो. जीशान खान द्वारा सुप्पा कब्रिस्तान, बुलाकी अड्डा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने स्व. कल्लू नेता को एक सच्चा  कार्यकर्ता बताते हुये कहा कि जनसंघ के समय से समर्पित होकर उन्होंने ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ कार्य किया। स्व. कल्लू नेता को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई, पूर्व मंत्री ऐजाज रिजवी एवं डा. शीमा रिजवी के साथ कार्य करने का गौरव प्राप्त हुआ। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि कल्लू नेता ने निजी हितों से ऊपर सदैव पार्टी व समाज के हित में ही कार्य किया, कल्लू नेता संगठन के लिये सदैव समर्पित रहते थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को लखनऊ महानगर में खड़ा करने के लिये कल्लू नेता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. कल्लू नेता को  पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, अल्पसख्यंक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शफायत हुसैन, मो. शमीम, हरिशंकर बाजपेई, अमित पुरी, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, अभिजात मिश्रा, नीरज गुप्ता, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कपिल सोनी, त्रिलोक अधिकारी, सुनील मिश्रा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, विपिन अवस्थी, विष्णु गर्ग, पुरूषोत्तम पुरी, श्यामजीत सिंह, शलभ श्रीवास्तव, लखविन्दर पाल सिंह, सुमन शुक्ला, पुष्पासिंह चैहान, बीना गुप्ता, जया शुक्ला, मंजू सिंह, माधुरी शुक्ला, सुशीला वर्मा, सुनीता बंसल, रिंकू सोनकर, मान सिंह यादव, लवकुश त्रिवेदी,, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेई, अनूप सिंह, गिरीश सिंह,, संकेत मिश्रा, संजय अवस्थी, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र स्वर्णकार, राजेन्द्र रस्तोगी, मो. जीशान, बलवीर सिंह दुआ, राम कुमार वर्मा, जितेन्द्र सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लेवी चावल का सम्प्रदान आसानी से भारतीय खाद्य निगम को किया जा सकेगा

Posted on 21 December 2012 by admin

भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के चावल छतिग्रस्तता गुणवत्ता मानक प्रतिशत बढ़ाये जाने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए तात्कालिक प्रभाव से इसे 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। यह छूट केवल खरीफ विपणन वर्ष 2012-13 के लिए ही अनुमन्य होगी।
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मानक प्रतिशत बढ़ाये जाने के फलस्वरूप अब सी0एम0आर0 तथा लेवी चावल का सम्प्रदान आसानी से भारतीय खाद्य निगम को किया जा सकेगा। इस छूट के अन्तर्गत खरीदा गया चावल केवल उत्तर प्रदेश में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में वितरित किया जायेगा। इसके लिए एफ0सी0आई0 तथा राज्य सरकार द्वारा अलग खाता रखा जायेगा।
भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देश में कहा गया है कि स्वीकृत मानक के तहत आगामी वर्षों में चावल की सुगमतापूर्वक डिलवरी सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार चावल मिलों के आधुनिकीकरण एवं सार्टेक्स मशीनों की स्थापना सुनिश्चित कराने के लिए केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त छूट व सहायता का प्रयोग कर सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विभागीय कार्यों, सड़कों, सेतुओं का निर्माण तथा नहरों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे

Posted on 21 December 2012 by admin

प्रदेश के सहकारिता, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव कल दिनांक 21 दिसम्बर को सैफई, इटावा मंे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे इस बैठक में सिंचाई, लोक निर्माण, सहकारिता तथाबाढ़ नियंत्रण विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। विभागीय कार्यों, सड़कों, सेतुओं का निर्माण तथा नहरों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
श्री यादव सैफई महोत्सव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में भाग लेंगे। 23 दिसम्बर को चैधरी चरण सिंह पी0जी0 कालेज हैवरा जसवन्त नगर, इटावा के परिसर में आयोजित स्व0 चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ-2013ः- प्रमुख स्नान पर्वों पर अतिविशिष्ट, विशिष्ट व अन्य महानुभावों से इलाहाबाद का भ्रमण न करने का अनुरोध

Posted on 21 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश शासन ने वी0वी0आई0पी0, वी0आई0पी0 व अन्य महानुभावों से अनुरोध किया है कि कुम्भ मेला-2013 की प्रमुख स्नान पर्वों पर यदि उनका इलाहाबाद का भ्रमण कार्यक्रम है तो वे अपना कार्यक्रम स्थगित कर दें। इस सम्बन्ध में प्रदेश के सचिव, प्रोटोकाॅल द्वारा भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी, सभी राज्यपालों के ए0डी0सी0, उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार, सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, सभी विधान मण्डलों के सचिव, दिल्ली में तैनात सभी राज्यों के स्थानिक आयुक्त, इलाहाबाद के मण्डलायुक्त, प्रदेश पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) व प्रदेश के समस्त मंत्रियों के वैयक्तिक सचिव को भेजे गये एक परिपत्र में कहा गया है कि प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने के कारण वी0वी0आई0पी0, वी0आई0पी0 व अन्य महानुभावों को ठहरने व परिवहन की सुविधायें उपलब्ध कराने में प्रशासन असमर्थ रहेगा। इस प्रकार उन्हें असुविधा एवं कठिनाई होगी।
परिपत्र के अनुसार कुम्भ-2013 के प्रमुख स्नान पर्वों में से मकर संक्रांति आगामी 14 जनवरी को, पौष पूर्णिमा 27 जनवरी को, मौनी अमावस्या 10 फरवरी को, बसंत पंचमी 15 फरवरी को, माघ पूर्णिमा 25 फरवरी को तथा महाशिवरात्रि आगामी 10 मार्च को पड़ेगी। इन तिथियों पर अतिविशिष्ट, विशिष्ट व अन्य महानुभावों से इलाहाबाद का भ्रमण न करने का अनुरोध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है

Posted on 21 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। डा0 बाजपेई ने कहा कि गुजरात की जनता ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए गुजरात के विकास के बदले अपने उपहार के रूप में विधानसभा चुनावों में गुजरात की सत्ता एक बार फिर से नरेन्द्र भाई मोदी को सौंपकर उनके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर महामंत्री संगठन राकेश कुमार, महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, अमित सिंह पंकज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला,  डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, हरद्वार दुबे, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, दिनेेश दुबेे, संजीव सिंह, अनिल बाजपेयी, राजकुमार ने भी नरेन्द्र भाई मोदी को बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बधाई दी

Posted on 21 December 2012 by admin

हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता को धन्यवाद तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी को बधाई दी है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस
की पूर्ण बहुमत की सरकार का बनना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि केन्द्र सरकार की नीतियों में देश की जनता को पूरा विश्वास है और देश की आर्थिक नीति, एफ.डी.आई. आदि पर जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह कर रही थी, उसे देश की जनता ने नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के अन्तिम दौर में भाजपा सहित श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हार भांपते हुए बौखलाहट में जिस प्रकार से साम्प्रदायिक मुद्दों को हवा देने का कार्य किया, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है। यद्यपि गुजरात की जनता को श्री मोदी द्वारा काफी हद तक गुमराह करने का प्रयास किया किन्तु विगत विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस पार्टी द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा

Posted on 21 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह जी का 111वां जन्म दिवस 23 दिसम्बर,2012 को किसान दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि इस दिन सभी जनपदों में विचार गोष्ठियाॅ आयोजित कर चैधरी साहब के जीवन, उनके आदर्शो तथा राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की जानी चाहिए। इसके साथ ही किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो निर्णय लिए हैं उसकी जानकारी भी दी जानी चाहिए। इस कार्यक्रम का मीडिया में प्रचार-प्रसार भली प्रकार से किया जाय।
चैधरी चरण सिंह किसानों के सर्वमान्य नेता थे। उन्होने भूमि सुधारों पर काफी काम किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में और केन्द्र में वित्तमंत्री के रूप में उन्होने गांवो और किसानों को प्राथमिकता में रखकर बजट बनाया था। उनका मानना था कि खेती के केन्द्र में है किसान, इसलिए उसके साथ कृतज्ञता से पेश आना चाहिए और उसके श्रम का प्रतिफल अवश्य मिलना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से समाज में गैर बराबरी फैलेगी

Posted on 21 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रोन्नति में आरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक को जबरन थोपने की कोशिश से कांग्रेस की अधिनायकशाही मनोवृत्ति की झलक मिलती है। उसका यही चरित्र आपातकाल में भी दिखाई दिया था। तब भी जनाकांक्षाओं का तिरस्कार करते हुए कांग्रेस सत्ता ने मनमानी चलाने की साजिश की थी अभी भी उसका वही आचरण संसद में दिखायी देता है। लोकसभा में विरोध के स्वाभाविक अधिकार को कुचलने में कांग्रेस सांसदों ने जो बर्ताव किया है वह पूर्णतया असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और निदंनीय है।
समाजवादियों ने हमेशा लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया है। प्रोन्नति में आरक्षण संबंधी 117वां संविधान संशोधन विधेयक लाकर कांग्रेस प्रशासनतंत्र और न्यायतंत्र दोनों को पंगु बनाने की जो साजिश कर रही है, श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी उसका जनहित में विरोध कर रही है। श्री यादव ने जोखिम उठाकर भी जिस साहस का परिचय दिया है वह अभिनंदनीय है। उन्होने साबित कर दिया है कि वे एक दूरदर्शी नेता और राष्ट्रीय हितों के संरक्षक राजनेता हैं।
वस्तुतः प्रोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने दलितों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं जताई है बल्कि उसके भ्रष्टाचार पर जो देशव्यापी आक्रोश था उससे ध्यान हटाने का काम किया है। मंहगाई ने देशवासियों की कमरतोड़ रखी है। सीमाओं पर खतरा बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। देश में चारों ओर अशांति है। जनता कांग्रेस और यूपीए की नीतियों से बुरी तरह तंग आ चुकी है। कांग्रेस ने भाजपा और बसपा से मिलकर संसद में बहुमत के रोड रोलर से जन आकांक्षाओं को कुचला है। उसने यह संविधान संशोधन लाकर संविधान विरोधी काम किया है।
केन्द्र में यूपीए और एनडीए जब भी सत्ता में रहीं इनके कारण देश की समस्याएं बढ़ी है। दोनों ने अपनी गद्दी बचाने के लिए क्षुद्रस्वार्थो से समझौते किए हैं। भाजपा देश तोड़ने वाली सांप्रदायिकता का जहर फैलाती है। कांग्रेस को सिर्फ सत्ता चाहिए उसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहती है। इनके साथ बसपा सिर्फ अपनी स्वार्थ लिप्सा की पूर्ति के लिए जातिवाद का नंगानाच कर रही है।
समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था से समाज में गैर बराबरी फैलेगी, आपस में वैमनस्य बढ़ेगा और विघटनकारी शक्तियों को बल मिलेगा। यह व्यवस्था किसी भी तरह देशहित में नहीं है। यूपीए का यह कृत्य असंवैधानिक है। इस तरह यह विधेयक देश को प्रतिगामी शक्तियों के हवाले करने की एक गम्भीर साजिश का हिस्सा बनेगा। श्री मुलायम सिंह यादव का प्रयास इन साजिशों से बचाना और लोकतंत्र की प्रवृत्ति को पुनः स्थापित एवं संरक्षित करने का है। इसमें उनको पूरा सहयोग दिया जाना जनहित और देशहित में होगा।
अब यह भी असंदिग्ध रूप से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस न तो लोकतंत्र को बचा सकती है और नहीं वह धर्मनिरपेक्षता की रक्षा कर सकती है। गुजरात के नतीजों से जाहिर है कि वहां कांग्रेस ने सांप्रदायिक शक्तियों के सामने हार मान ली है। दूसरे ओर, श्री मुलायम सिंह यादव ही संाप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ सकने में समर्थ और सक्षम साबित हुए है। उनकी वजह से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता से दूर हुई है और केन्द्र में एनडीए के बजाय यूपीए की सरकार बन सकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in