Archive | October, 2011

प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था

Posted on 01 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था सभ्य और मासूमों के लिए पुलिस का बर्बर व्यवहार तथा शासन व्यवस्था की समाप्त होती विश्वसनीयता पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए सरकार की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने पुलिस द्वारा आए दिन निरीहों को अकारण पीटे जाने जैसे बर्बर आचरण पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन पुलिस फोर्स का यह अमानवीय चेहरा सामने आता है।
श्री तिवारी ने आशियाना थाने के दरोगा व सिपाहियों द्वारी शिवम यादव नामक छात्र को बुरी तरह पीटे जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जिम्मेदार दरोगा और सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर तथा नौकरी से बर्खास्त कर कड़ा दण्ड देने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मेरठ के कुलदीप के पुलिस इनकाण्टर के विरोध में छुछाई गाॅंव में हुई गुर्जर महापंचायत से प्रदेश के मंत्री लखीराम नागर को जिसतरह से भागना पड़ा और स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा वह मायावती के शासन-प्रशासन का आइना है और आम लोगों के साथ हो रही ज्यादितियों का नतीजा है। श्री तिवारी ने कहा कि जहां शासन-प्रशासन भ्रष्ट और न्याय व्यवस्था भोथरी हो जाती है जिसके कारण अराजकता पनपती है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कड़ी चुनौती है। श्री तिवारी ने कहा कि बसपा सुप्रीमों को दिखावे करने के लिए जिलों का दौरा करने के बजाए इन घटनाओं के परिपेक्ष्य में अपने शासन-प्रशासन की समीक्षा करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दलित अधिकार महा सम्मेलन

Posted on 01 October 2011 by admin

img_2445भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दलित अधिकार महा सम्मेलन ने दलितों के वोटों का सौदा करने वाली मायावती पर दलितों के सर्वाधिक शोषण का आरोप लगाया और मायावती को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में अनेक दलित वर्ग के लोगों के गौरवशाली योगदान तथा बलिदान की चर्चा करते हुएकहा कि वर्ष 1804 में अलीगढ़ के उपइया चमार मछली शहर, जौनपुर के बांके जिनके ऊपर उस समय बरतानियां सरकार ने 5000/- का इनाम घोषित कर रखा था, एटा के चेतराम जाटव जिन्होंने 1857 में अपने 10 साथियों के साथ अंगे्रजों के साथ खुला विद्रोह किया था। झांसी की वीरांगना झलकारी बाई, शहीद मंगल पाण्डेय को क्रान्ति की पे्ररणा देने वाले क्रान्तिकारी मातादीन बाल्मीकि जिन्हें बाद में फांसी की सजा हुई। इसी तरह 5 जून 1858 में हुए बिठ्र विद्रोह के विल्लू मेहतर, महवीरी देवी जिन्होंने 22 महिलाओं के साथ अग्रेेजों पर हमला बोला था, पासी राजा गंगा बख्स रावत, रायबरेली के क्रांन्तिवीर वीरापासी हरदोई के मदारी पासी जिनका चिन्ह कमल और रोटी जो एक आंदोलन के जनक थे तथा वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि आप के त्याग और बलिदान के कारण आजादी मिली। उनहोंने कहा कि दलित समाज का गौरवशाली इतिहास है। भाजपा सत्ता में आने पर पाठ्य पुस्तकों की विषय वस्तु में परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के बिना कुछ सम्भव नहीं। श्री सिंह ने मायावती पर आरोप लगाया कि दलितों के नाम पर राजनीति कर मायावती ने दलितों को छला है जबकि भाजपा ने उन्हें तीन बार समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाया तथा सामाजिक समरसता को केवल भाजपा क्रियान्वित कर सकती है।

img_2465 राष्ट्रीय नेता उमा भारती ने कहा सत्ता बदलने की जिम्मेदारी आपकी व्यवस्था बदलने की जिम्मेदारी हमारी होगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज के गुरूसहाॅंयगंज जहां 4 सैनी बच्चों को ट्रक से कुचल जाने पर प्रदर्शन कर रहे विपिन जाटव की पुलिस की गोली से मृत्यु के पश््चात परिवार के लोगों को शव न देकर नदी में फेंक देना और बसपा नेताओं के दबाव में ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिए जाने की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि जब में गुरूसहाॅंयगंज गई तो घटना को सुनकर इतनी क्षुब्ध हुई कि मैने संकल्प किया कि अब में मायावती को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगी। साध्वी उमा भारती ने कहा कि मायाराज में दलालों ने मलाई खाई और दलितों को सूखी रोटी मिली। उन्होंने कहा कि अपने स्वाभिमान के लिए दलितों को वोट बैंक की राजनीति से निकलना होगा। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग की जेब काटकर माया सरकार ने पत्थरों के हाथी खड़े किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि योजनाओं के पैसे से पत्थर की मूर्ति खड़ी की जिनका सर्वाधिक प्रभाव गरीबों पर हुआ। साध्वी ने दलित वर्ग के लोगों से अपील कि जिस दिन पिछड़े और दलित, सामान्य वर्ग की सीटों से जीतकर सदन में आना प्रारम्भ करेंगे उसी दिन उनमें वर्ग के साथ दलित शब्द हट जाएगा और सुराज तथा पं0 दीनदयाल की परिकल्पना साकार होगी।

img_2455 पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य समाज की रचना के लिए भाजपा सभी के साथ बिना किसी भेदभाव या मदभेद के राष्ट्र निर्माण के लिए कृत संकल्प है। श्री मिश्र ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि, रैदास भगत और व्यास जी, समूची दुनियाॅं को पे्ररित किया उन्होंने कहा कि आर्थिक व्यवस्था का लाभ दलित तथा पिछड़े वर्ग को मिलना चाहिए। दलितों और पिछड़ों की उन्नति कैसे हो ऐसे कार्यक्रम की रचना और क्रियान्वयन भाजपा ने सुनिश्चित किया है। श्री मिश्र ने कहा कि हमने मायावती को इएलिए नहीं बैठाया था कि उनकेराज में सर्वाधिक उत्पीड़न दलितों का होगा। चिन्ता इस बात की है कि आजादी के 65 वर्ष बाद दलित अधिकार सम्मेलन की आवश्यकता पड़ रही है जबकि प्रदेश की मुखिया स्वतः दलित समाज से है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की हालात की चर्चा करते हुए कहा कि आज इन्दिरा आवास और कांशीराम आवास योजना के लिए लोगों को घूस देना पड़ रहा है तथा लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, विधवा, वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे हैं।
img_2449 प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि दलित वर्ग के लोगों से अधिकार दूर कर समृद्धि की तरफ ले जाने का दृष्टिकोण भाजपा के पास है। गुजरात सरकार के निर्णयों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दलित परिवार के प्रत्येक बच्चा जो  विदेश अध्ययन के लिए जाता है उसे 15 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के कार्यक्रम की चर्चा की। श्री शाही ने अटल सरकार द्वारा सभी को आश्रय उपलब्ध कराए जाने की योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए दलित वर्ग के लोगों से अपील है कि वे भाजपा को सत्ता में लाए। भाजपा उनके मान,सम्मान,स्वाभिमान, शिक्षा, रोजगार के लिए कार्य करेगी तथा शोषण मुक्त, स्वच्छ प्रशासन देगी।

मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आपका राजधानी में इकट्ठा होना इस बात का संदेश है कि प्रदेश से बीएसपी जाएगी, बीजेपी आएगी। उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के 90 फीसदी लोग गरीब और पिछड़े हैं। बाबा साहेब अम्बेडकर ने नगर निगम से लेकर संसद तक संसद में जाने के लिए आरक्षण दिया था। सभी पार्टिया आज पैसा लेकर उम्मीदवारी तय कर रहे हैं। बीजेपी केवल एक ऐसी पार्टी है जो समाज में सक्रियता के आधार पर लोगों की उम्मीदवारी तय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले लोग दोनों हाथों से दानव की तरह जनता को लूट रहे हैं। उ0प्र0 में उनका एक हाथ सपा है तो दूसरा बसपा और यह दोनों मिलकर कांगे्रस के लिए काम करते हैं। उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के सबसे अधिक लोग भाजपा के टिकट पर चुने जाते हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ ने कहा कि मायावती के शासनकाल में दलित अधिकारों का जो हन्न हुआ उसके लिए यह सम्मेलन बुलाने की आवश्यकता पड़ी। बसपा सरकार ने अत्याचारियों को संरक्षण दिया और मायावती जाटों और मुसलमानों के आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखती हैं कि लेकिन अनुसूचित वर्ग के पदोन्नति में आरक्षण का आधा कोटा भी पूरा नहीं करती। श्री कोविन्द ने कहा कि मायावती अम्बेडकर के अनुयायी होने का केवल ढकोसला करती हैं क्योंकि बाबा साहेब मुसलमानों को आरक्षण देने के शक्त खिलाफ थे।

सम्मेलन को जिन प्रमुख लोगों ने संबोधित किया उनमें पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान, पूर्व सांसद, विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, सूर्या फाउण्डेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीराम चैहान, पूर्व विधायक एवं मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवपूजन पासवान, बहराइच की सावित्री फूले, प्रशिक्षण सहप्रभारी शांतप्रकाश, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र कुमार, अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश रतन, प्रदेश मंत्री निर्मला पासवान और गोपाल अलबेला ने अपनी गीत से सम्मेलन को संदेश दिया। सम्मेलन में आए प्रमुख लोगों में चुनाव प्रभारी संजय जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार और नरेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही, विधान परिषद रामनेरश रावत, विधायिका कृष्णा राज, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री राजकिशोर वर्मा शामिल थे। सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा तथा संचालन मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम चैधरी ने किया।

—————————————————
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दलित अधिकार महा सम्मेलन में आज एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि आठ सूत्रीय प्रस्ताव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार में आने पर इन प्रस्तावों को लागू करेगी:-

1.    वाल्मिकी जयन्ती पर राजकीय अवकाश घोषित करना।
2.    सरकारी नौकरियों में रिक्त आरक्षित पदों को प्राथमिकता के आधार पर निश्चित समय में 23प्रतिशत जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित पदों को पूर्ण करेंगे।
3.    नागरिक सेवा गारण्टी कानून को बनाएंगेे जिसके अन्तर्गत अनुसूचित जातियों के जन्म प्रमाण‘-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बी0पी0एल0 कार्ड, छात्रवृति को निश्चित समय सीमा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे। यदि कोई सरकारी कर्मचारी इसका उल्लघन करताह ै तो उसे आर्थिक जुर्माना देना होगा।
4.    दलित उत्पीड़न के कानून को शक्ति से लागू करेंगे। ताकि प्रदेश में अनुसूचित जातियों पर होने वाले उत्पीड़न को रोका जा सके।
5.    विशेष घटक योजना हेतु आवंटित धनराशि के दुरूपयोग अथवा अन्य मदों पर खर्च करने जैसा प्रकरणों पर पूरी तरह रोक लगाऐंगे।
6.    अनूसूचित वर्ग के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों के बगैर किसी भेदभाव के सबके अधिकारों को पूर्ण संरक्षण देंगे।
7.    असंगठित क्षेत्र के कार्य करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को असंगठित मजदूर, सामाजिक सुरक्षा, अधिनियम 2008 के अंतर्गत पूर्ण लाभ मिले ऐसा प्रयास करेंगे।
8.    अनुसूचित जाति के भाई जो अपने पुश्तैनी कार्यो को कर रहे हैं। मायावती की नीतियों के कारण बड़े पैमाने पर युवक बेराजगार हो रहे हैं। उनके परिवार उजड़ रहे हैं। भाजपा उनके रोजगार व सृजन हेतु कृत संकल्प है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जब मुख्यमंत्री और बसपा सरकार की जमीन दरकने लगी है तो झूठी औेर जनता को बरगलाने वाली घोशणाएं की जा रही हैं

Posted on 01 October 2011 by admin

समाजवादी क्रांिन्तरथ यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन 30 सितम्बर, 2011 को समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव का तिलहर, कटरा (जैतीपुर) और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। भारी संख्या में महिलाओं, अल्पसंख्यकों ने उनकी अगुवानी की और नौजवान उनके जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये रथ के साथ दूर तक दौड़ते रहे। जगह-जगह हार-फूल मालाएं लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की टोलियाॅ भी उनको रोक-रोककर अभिनन्दन करती रही ।
30-09-kaath-shahjahanpur-3समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने आज क्रांतिरथ से विषाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि जब मुख्यमंत्री और बसपा सरकार की जमीन दरकने लगी है तो झूठी औेर जनता को बरगलाने वाली घोशणाएं की जा रही हैं। पहले से बनाए गये जिलों में अभी तक बुनियादी ढाॅचा नहीं बन पाया है।  यह सरकार काम करने के बजाए चिट्ठीपत्री और जिलों के बंटवारे के सहारे दिन काट रही है।
श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने जनहित में कुछ नहीं किया है। इसने सभी वर्गो को उत्पीड़ित एवं अपमानित किया है। इसने अपने कार्यकाल में सिर्फ लूट मचाई है। सरकार साढ़े चार साल में बिजली, पानी, सड़कों, का इंतजाम कर सकती थी। लेकिन चूंकि पत्थरों से कमीषन खाना था इसलिए पत्थरों का ही साम्राज्य खड़ा करने में मुख्यमंत्री की दिलचस्पी रही। इस सरकार ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। पहले सूखा फिर बाढ़ में किसान की फसल नश्ट हो गई। किसानों को मुआवजा तक नहीं मिला है। किसानों केा समय से खाद, बिजली, सिचाई के लिए पानी और बीज की व्यवस्था नहीं हुई है। नौजवान बेरोजगारी के षिकार हैं। अस्पतालों में इलाज और स्कूल-कालेेजों में फीस मंहगी हो गई है।
श्री अखिलेष यादव ने कहा कि मंहगाई लूट और भ्रश्टाचार के कारण हैं, इसके लिए कांगे्रस और बसपा दोनों की ही सरकारें जिम्मेदार हैं। समाजवादी पार्टी आम जनता की तकलीफों को समझती है और अन्याय तथा षोशण के खिलाफ संघर्श करती रही है। आम जनता को राहत सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से ही मिलेगी। इसलिए बसपा सरकार को हटाने का लक्ष्य रखकर ही यह समाजवादी क्रान्तिरथ लेकर निकला हॅू। इसमें सभी का सहयोग एवं समर्थन चाहिए।
श्री यादव ने विष्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी के सत्ता मे आने पर गाॅवों का विकास होगा, बेकारी दूर करेंगे। मंहगाई नहीं बढ़ने देगें। भ्रश्टाचार पर रोक लगाई जाएगी। राज्य में लोकतंत्र की बहाली की जाएगी।
प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि षाहजहाॅपुर में श्री अखिलेष यादव ने पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने आज 63 कि0मी0 की दूरी तय की। कई जगह उनकी प्रतीक्षा में लोग घंटों खड़े रहे। समाजवादी क्रान्तिरथ के साथ आज संासद श्री मिथलेष कुमार, पूर्व सांसद श्री राममूर्ति वर्मा, विधायक श्री राजेष यादव, नगरपालिका चेयरमैन श्री तनवीर खाॅ तथा जिलाध्यक्ष  श्री प्रदीप पाण्डेय मौजूद रहे।
दिनंाक- 02 अक्टूबर, 2011 को गाॅधी जयंती के अवसर पर गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की ओर से साइकिल रैली निकलेगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव हरी झंडी दिखकर इसे षुरू करायेगे। इस अवसर पर राजेन्द्र चैधरी प्रदेष प्रवक्ता भी उपस्थित रहेंगे। यह साइकिल रैली गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित गाॅधी पार्क से षुरू होकर साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित लोहिया पार्क (दिल्ली की सीमा) पर समाप्त होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साढ़े चार साल में अपने दौरों में उन्हेांने करोड़ों रूपये फूंक दिये

Posted on 01 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के हवाई दौरे फिर षुरू हो गए हैं। विगत साढ़े चार साल में अपने दौरों में उन्हेांने करोड़ों रूपये फूंक दिये। हर दौरें में अफसरों को सुधर जाने की सख्त चेतावनियां दी। लेकिन न तो अफसर सुधरेे और नहीं हालात सुधरे। कानून व्यवस्था पर हर समीक्षा बैठक के बाद अपराधों में और वृद्धि होती रही है। जब मुख्यमंत्री का एकसूत्री कार्यक्रम अवैध उगाही कराना हो तो अफसरों पर कोई दबाव कैसे हो सकता है।  अब तो प्रदेष में इसलिए मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर लेखपाल स्तर तक लूट और वसूली जारी है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सहित उनके भ्रश्टाचार में षामिल अफसरों को भी चिन्हित कर कड़ी सजा दी जायगी।
आज पूर्वान्चल के दौरे पर निकली मुख्यमंत्री सिर्फ पिकनिक मनाने गई हैं। बाढ़ के दृष्य हवाई जहाज से देखकर वे अपना मनोरंजन तो कर सकती है परन्तु बाढ़ की आपदा से कराहते-तड़पते लोगों का दर्द नहीं समझ सकती हैें। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमारियाॅ फैलने का पूरा अंदेषा है। बाढ़ से घिरे लोगों को षुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है। स्थानीय प्रषासन राहत पहुॅचाने में रूचि नहीं ले रहा है। सबसे बुरी दषा तो जानवरों की है। उन्हें चारा पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे मवेषी मर रहे हैं।    हवा में उड़ते हुए वे अपने अफसरों की लापरवाही, भ्रश्टाचार एवं संवेदनहीनता का भी परिचय नहीं पा सकती हैं। हाॅ इसके बाद उन्हें केन्द्र सरकार को ‘बाढ़ के नाम पर ही कुछ दे दे’ वाला पत्र लिखने का मौका और बहाना जरूर मिल जाएगा।
पूर्वान्चल बाढ़ग्रस्त तो है ही वहाॅ जापानी बुखार - इंसेफलाइटिस का भी जोर है। मुख्यमंत्री को अपने जमाने में पूर्वान्चल की दुर्दषा जानने की इच्छा होती तो वे वहाॅ के अस्पतालों में भर्ती दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों को देखने जाती, उनके परेषान हाल अविभावकों से मिलकर उनका दर्द जानती।
मुख्यमंत्री वहाॅ जाकर जनसाधारण से मिलती तो पता चलता कि लचर कानून व्यवस्था के चलते कितना असंतोश है। सलेमपुर देवरिया में एक पाॅच साल के बच्चे को पेड में बाॅधकर पिटाई की गई तो पुलिस उसकी लीपापोती में लग गई। महाराजगंज में एक लड़की के बयान के दौरान एस0डी0एम और लड़की के पिता के विवाद ने इतना उग्र रूप लिया कि लड़की के पिता की मौत हो गई। जनता ने जब घटना पर अपना विरोध जताया तो पुलिस ने लाठियाॅ भांजी। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का यह बसपाई तरीका है।
सच तो यह है कि मुख्यमंत्री को प्रदेष के प्रषासन को चुस्त दुरूस्त बनाने और जनसमस्याओं के निराकरण में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपनी पत्थर की मूर्तियाॅ लगवाने और जहाॅ कही से मिले मोटा कमीषन वसूलने में ही सारी षक्ति लगाती रही हैं। इसलिए प्रषासन तंत्र बेलगाम है। मुख्यमंत्री दिखावे के तौर पर और अफसरों के भयादोहन के लिए ही दौरों का नाटक करती हैं। इस तरह वे सरकारी खजाने को फूंकने और अपनी झूठी षान दिखाने की कोषिष करती हैं। समाजवादी पार्टी की माॅग है कि उनके अब तक के हवाई दौरों पर खर्च रकम का व्यौरा सरकार सार्वजनिक करें अन्यथा समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इस फिजूलखर्ची का हिसाब लेकर उनसे वसूली की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावट खोरी पर प्रशासन का डण्डा, 600 लीटर तेल को लोडर पकड़ा गया

Posted on 01 October 2011 by admin

लोनार थाना पुलिस द्वारा सरसों के तेल का कारोबार का भंडा फोड किया गया। पुलिस द्वारा यह मालूम हुआ यह तेल छोटे मोटे व्यापारियों के द्वारा लोडर से सप्लाई करने में लगा था। जिसमें 15 टीन खुला हुआ करीब 600 लीटर तेल पकड़ा गया। खाद्य विभाग केे अफसरों द्वारा इसे मिलावटी बताया गया। नमूना जांच के लिए लेकर के पूरे तेल को सीज कर दिया गया है यह तेल शाहाबाद के निवासी आशीष का बताया गया जो जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार संडीला तहसील में तेल आटा और चावल की खंडी सभी जगह जनपद में जांच अभियान चालू है। आटा मिलों द्वारा राशन का चावल खरीदकर उसकी कनकी गेहूं के साथ पीसकर बेचे जाने की शिकायत पर जांच टीम औद्योगिक क्षेत्र की आशीष फ्लोर मिल के साथ अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। जबकि हरदोई मंडी में बगैर शुल्क अदा किए गए चावल को ले जाते समय जब डीसीएम को पकड़ा गया तो वह चावल अवैध नहीं बल्कि व्यापारी द्वारा बगैर मंडी शुल्क अदा किए चोरी से लेेेेेे जाने की कोशिश करने पर पंाच हजार रूपए का जुर्माना लगाकर फार्म 9 और गेट पास प्रस्तुत न करने पर वसूली की गई। डीसीएम में 20 कुंटल सेला चावल लदा था। जो व्यापारी उसे बेचने ले जा रहा था। पहले खबर यह मिली थी यह चावल कोटेदारों के ब्लैक का था और अब व्यापारियों में बिकने के लिए जा रहा है। खाद्य विभाग की सूचना के अनुसार इस प्रकार यह छापामारी प्रतिदिन हर क्षेत्र में जारी रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

योग क्रिया पर बाबा रामदेव ने किया जनजागरण चेतना का आवाहन

Posted on 01 October 2011 by admin

p1070256भारत स्वाभिमान यात्रा पर अपने कार्यक्रम के अनुसार बाबा रामदेव हरदोई के लखनऊ रोड़ स्थित आईटीआई परिसर में लगभग पंाच हजार की महिला पुरूष बच्चों और नौजवानों को योग क्रिया और उसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव से शरीर निरोग बनता है इसकी जानकारी दी अपने हाव-भाव वाणी शैली का भरपूर प्रयोग करके उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध करके बीच बीच में राजनेताओं पर टिप्पणियां उनकी वाकशैली की विशेषता रहीं है। हरदोई में उन्नाव से आते समय माधौगंज के एक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उन्होंने कहा कि एक बालक जो योगासन करता है वह गलत रास्तें पर जा ही नहीं सकता। योग से शरीर की सारी क्रियाएं ठीक से काम करती हैं। बिलग्राम में उन्होंने आवाहन करते हुए लोगों से कहा कि उनके द्वारा किए गए सवालों पर आज का राजनेता कोई जबाव देना नहीं चाहता। इस लिए भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट राजेनता पार्टी का कोई भी सदस्य अब लोकसभा नहीं जाना चाहिए। बिलग्राम के विश्व शंाति आश्रम में तनाव से छुटकारा पाने के उपाय उन्होंने बताए। साथ ही यह कहना भी नहीं भूले कि राजबाला की शहादत व्यर्थ न जाने पाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मयुद्ध से लड़ाई कर योगेश्वर कहलाएं अब यहीं बाबा यह लड़ाई लड़ता रहेगा। बाबा अपने पूरे लावलश्कर के साथ 29 सितंबर को हरदोई में पर्दापण किया एवं प्रातः 30 सितंबर को सभी संभ्रात व्यक्तियों सहित नागरिकों को योग की शिक्षा दी। इस अवसर पर संासद ऊषा वर्मा, डा. अशोक बाजपेई, डा. महेश्वर सहाय गुप्ता, डा. राना आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवजात कन्या को कूड़े दान में फंेककर ममता हुई कलंकित

Posted on 01 October 2011 by admin

एक निष्ठुर मां की ममता या समाज का भय जिसे देखकर पूरा शहर सिहर उठा हैं जिस बच्ची को ममता की गोद मिलनी चाहिए। वह कूड़े के ढेर में पड़ी थी। कोतवाली पुलिस द्वारा उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है विलग्राम चुंगी का मोहल्ला राधानगर आलू मिल के पास एक कूड़े के ढे़र से बच्चेें के रोने की आवाज पर लोगों ने जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी पड़ी थी। कोई उसे हाथ नहीं लगा रहा था। तब आशा बहूं किरन ने उसे उठाकर ममता का परिचय दिया। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने उसे अस्पताल पहंुचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची स्वस्थ्य हैं नवरात्र के पहले दिन बच्ची का प्रवेश माता स्वरूप है। लोग यहीं कहकर उस निर्दयी मां को भी कोस रहे है। जबकि उस बच्ची कों महिला चिकित्सालय का पूरा स्टाप डा. सीएमएस सभी की वह दुलारी बन चुकी है। एक मां की गोद न सही दर्जनों मां उसे मिल गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शस्त्र लाइसेंस के लिए कप्तान ऑफिस दौड़ने की जरूरत नहीं

Posted on 01 October 2011 by admin

शस्त्र लाइसेंस फार्म सही भरा है और सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं तो एसपी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इस कार्यालय से की संस्तुति के साथ फाइल खुद ही डीएम कार्यालय पहुंच जायेगी। यदि फार्म में औपचारिकताएं पूरी नहीं होंगी तो फाइल थाने का वापस हो जायेगी। यह व्यवस्था नये पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने लागू की है।
सूत्रों के अनुसार जनपद में 41,502 शस्त्र लाइसेंस हैं जिनमें सिंगल बैरल बंदूक के 16,590, डबल बैरक बंदूक के 12,494, एमएल गन 1805, राइफल 669 तथा थर्टी कारबाइन के 63 लाइसेंस शामिल हैं। इसके अलावा हजारों शस्त्र लाइसेंस फार्म, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, थानों, सीओ कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीसीआरबी तथा एलआईयू कार्यालय में लम्बित हैं। रिपोर्ट लगवाने के लिए आवेदक पुलिस कार्यालय के बराबर चक्कर लगाते रहते हैं। आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क लिए रिपोर्ट नहीं लगायी जाती है। तत्कालिक एसपी अखिलेश कुमार तथा प्रेम गौतम ने शस्त्र लाइसेंसधारकों के लिए गुरुवार को दिन निश्चित किया था। उनके कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस आवेदकों की लम्बी कतार लगती थी। प्रत्येक आवेदक एक हाथ में अर्जी लेकर उनके समक्ष पेश होता था। जिस अर्जी पर पुटअप फार्म लिखा होता था, वह फार्म अग्रसारित होकर डीएम कार्यालय भेज दिया जाता था लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने सभी शस्त्र लाइसेंस फार्म थानों को वापस भेजकर पुनरू रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। उधर एसपी का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस आवेदक को उनके पास आने की जरूरत नहीं है। यदि फार्म में सारी औपचारिकताएं पूरी हैं तो संस्तुति होकर डीएम कार्यालय भेज दिया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा धनराशि का शतप्रतिशत उपभोग करे: जिलाधिकारी

Posted on 01 October 2011 by admin

गुणवत्तापूर्ण एवं समयानुसार पूर्ण कराने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

मनरेगा द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग समयानुसार शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करे तथा कार्य को प्रत्येक दशा में मानक के अनुसार गुणवत्ता परक होना चाहिए, इसके साथ ही कराये जाने वाले कार्य की वीडियोग्राफी भी कार्य प्रारम्भ से पूर्व व पश्चात कराना अनिवार्य सुनिश्चित करे।
यह निर्देश जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना सतर्कता अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में मनरेगा के अन्तर्गत जो भी धनराशि जिस विभाग को अवमुक्त की गई है उसे वह विभाग प्रत्येक दशा में समयानुसार तथा गुणवत्ता पूर्ण करना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकरी श्री रिणवा ने गोमती के किनारे भारी पैमाने पर हो रहे अवैध कृषि भूमि कब्जे को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया कि वह जब भी गोमती तटीय सील्ट की सफाई प्रारम्भ करे उसकी सूचना उन्हें अवश्य दे ताकि वह भी स्थलीय निरीक्षण हेतु मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हो सके। उन्होंने गोमती तटीय सिल्ट सफाई में अवैध कृषि भूमि कब्जेदारों को बेदखल किये जाने के निर्देश दिये ताकि गोमती नदी के पूर्व स्वरूप को बरकारार रखा जा सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर को निर्देशित किया कि आगामी नवम्बर माह से प्रारम्भ होने वाली नहरो/माइनरो/कोलम्बो की सील्ट सफाई से पूर्व उसकी वीडियोंग्राफी एवं किसी उच्चधिकारी का निरीक्षण अवश्यक कराना सुनिश्चित करने तथा कार्य भी मानके के अनुरूप होना चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, जिला विकास अधिकारी अशोक अग्रवाल उपस्थित थे।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न समिति हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, सहायक श्रमायुक्त अनुपमा गौतम, डाॅ.ओरी लाल, अजय पाल राठौर, रामप्रसाद, विजय आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2011
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in