Categorized | हरदोई

मिलावट खोरी पर प्रशासन का डण्डा, 600 लीटर तेल को लोडर पकड़ा गया

Posted on 01 October 2011 by admin

लोनार थाना पुलिस द्वारा सरसों के तेल का कारोबार का भंडा फोड किया गया। पुलिस द्वारा यह मालूम हुआ यह तेल छोटे मोटे व्यापारियों के द्वारा लोडर से सप्लाई करने में लगा था। जिसमें 15 टीन खुला हुआ करीब 600 लीटर तेल पकड़ा गया। खाद्य विभाग केे अफसरों द्वारा इसे मिलावटी बताया गया। नमूना जांच के लिए लेकर के पूरे तेल को सीज कर दिया गया है यह तेल शाहाबाद के निवासी आशीष का बताया गया जो जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार संडीला तहसील में तेल आटा और चावल की खंडी सभी जगह जनपद में जांच अभियान चालू है। आटा मिलों द्वारा राशन का चावल खरीदकर उसकी कनकी गेहूं के साथ पीसकर बेचे जाने की शिकायत पर जांच टीम औद्योगिक क्षेत्र की आशीष फ्लोर मिल के साथ अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। जबकि हरदोई मंडी में बगैर शुल्क अदा किए गए चावल को ले जाते समय जब डीसीएम को पकड़ा गया तो वह चावल अवैध नहीं बल्कि व्यापारी द्वारा बगैर मंडी शुल्क अदा किए चोरी से लेेेेेे जाने की कोशिश करने पर पंाच हजार रूपए का जुर्माना लगाकर फार्म 9 और गेट पास प्रस्तुत न करने पर वसूली की गई। डीसीएम में 20 कुंटल सेला चावल लदा था। जो व्यापारी उसे बेचने ले जा रहा था। पहले खबर यह मिली थी यह चावल कोटेदारों के ब्लैक का था और अब व्यापारियों में बिकने के लिए जा रहा है। खाद्य विभाग की सूचना के अनुसार इस प्रकार यह छापामारी प्रतिदिन हर क्षेत्र में जारी रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in