Categorized | हरदोई

योग क्रिया पर बाबा रामदेव ने किया जनजागरण चेतना का आवाहन

Posted on 01 October 2011 by admin

p1070256भारत स्वाभिमान यात्रा पर अपने कार्यक्रम के अनुसार बाबा रामदेव हरदोई के लखनऊ रोड़ स्थित आईटीआई परिसर में लगभग पंाच हजार की महिला पुरूष बच्चों और नौजवानों को योग क्रिया और उसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव से शरीर निरोग बनता है इसकी जानकारी दी अपने हाव-भाव वाणी शैली का भरपूर प्रयोग करके उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध करके बीच बीच में राजनेताओं पर टिप्पणियां उनकी वाकशैली की विशेषता रहीं है। हरदोई में उन्नाव से आते समय माधौगंज के एक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उन्होंने कहा कि एक बालक जो योगासन करता है वह गलत रास्तें पर जा ही नहीं सकता। योग से शरीर की सारी क्रियाएं ठीक से काम करती हैं। बिलग्राम में उन्होंने आवाहन करते हुए लोगों से कहा कि उनके द्वारा किए गए सवालों पर आज का राजनेता कोई जबाव देना नहीं चाहता। इस लिए भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट राजेनता पार्टी का कोई भी सदस्य अब लोकसभा नहीं जाना चाहिए। बिलग्राम के विश्व शंाति आश्रम में तनाव से छुटकारा पाने के उपाय उन्होंने बताए। साथ ही यह कहना भी नहीं भूले कि राजबाला की शहादत व्यर्थ न जाने पाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मयुद्ध से लड़ाई कर योगेश्वर कहलाएं अब यहीं बाबा यह लड़ाई लड़ता रहेगा। बाबा अपने पूरे लावलश्कर के साथ 29 सितंबर को हरदोई में पर्दापण किया एवं प्रातः 30 सितंबर को सभी संभ्रात व्यक्तियों सहित नागरिकों को योग की शिक्षा दी। इस अवसर पर संासद ऊषा वर्मा, डा. अशोक बाजपेई, डा. महेश्वर सहाय गुप्ता, डा. राना आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in