Archive | December 19th, 2010

अवध क्षेत्र के 14 जिलों के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

Posted on 19 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर मजहबी आधार पर देश के विभाजन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस फिर से मजहबी खेल खेल रही है। कांग्रेस का आतंकवाद पर नरम रूख है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केन्द्र सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिन्दू कट्टरवाद की बात कर रहे हैं। आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रवादी हिन्दू संगठनों का बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा इस पर भी बल दिया जा रहा है।

bjp-meeting1श्री शाही आज सरस्वती विद्या मन्दिर निराला नगर पार्टी के अवध क्षेत्र के 14 जिलों के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 केन्द्र सरकार के लिए घोटालो का वर्ष रहा है। आई0पी0एल0 घोटाला, कामनवेल्थ खेल, जी-स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसाइटी घोटाला, कारगिल शहीदों को दिये जाने वाला आवास घोटाला केन्द्र सरकार की उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की बसपा सरकार घोटालों में लिप्त है। सरकार 24 चीनी मिलों को बेंचने की साजिश रच रही है। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा सत्ता में आयेगी तो इस भ्रष्टाचार की सी0बी0आई0 जांच करायेगी। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरेआम हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती की घटनायें हो रही हैं। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ आदि में हो रही तमाम आपराधिक घटनाओं का उदाहरण भी दिया।

श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फिर यमुना एक्सप्रेस के लिये दो लाख छत्तीस हजार हेक्टेयर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। पार्टी इस भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेगी। खाद की कालाबाजारी हो रही है। राज्य की स्थिति पूर्व के सपा शासन से भी अधिक बदतर है। जनता बसपा के विकल्प के रूप में भाजपा को देख रही है। गांव चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ता इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं।

भाजपा शासन की उपलब्धियों, सपा, बसपा, कांग्रेस के कुशासन को जनता के बीच प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेरशाह सूरी के बाद सड़क निर्माण के मामले में अटल जी का नाम इतिहास में स्विर्णम अक्षरों में अंकित है। गांव चलो अभियान कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश में सरकार बनाने की ताकत मौजूद है। बसपा सरकार की चुनौतियों का सामना करने की ताकत भी भाजपा कार्यकर्ताओं में है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता समान हैं। उनका मान-सम्मान भी बराबर है। उन्होंने भाजपा के समर्थक मतदाताअों में आशा विश्वास का संचार करने के लिये कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। चलो गांव की ओर कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि 52 हजार ग्रामसभाओं में जाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। इसमें हजारों कार्यकर्ता लाखों लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करेंगे। मिशन 2012 में भाजपा की विजय के लिये यह महत्वपूर्ण कारक होगा।

श्री तोमर ने कहा कि अन्य दलों की तरह भाजपा एक व्यक्ति की प्रापर्टी नहीं है, यह कार्यकर्ता आधारित वैचारिक राजनैतिक दल है। अटल जी के 6 बरस की सरकार का कार्यकाल स्विर्णम रहा। अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया। परमाणु परीक्षण करने पर अटल जी ने कई देशों के विरोध को भी झेला। आर्थिक प्रतिकूलता के बावजूद कभी भी कर्ज मांगने के लिये नहीं गये। उन्होंने भाजपा के गुजरात, मध्यप्रदेश के सुशासन का भी उदाहरण दिया। बिहार चुनावों में भाजपा की मिली सफलता के लिये उन्होंने कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यू0पी0 में  भाजपा के लिये अत्यन्त अनुकूलता है। मायावती सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। सपा का कार्यकाल भी जनता देख चुकी है। भाजपा ही वास्तविक विकल्प है। राज्य की सहप्रभारी करूणा शुक्ला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से अटल सरकार की उपलब्धियां बतायें केन्द्र की
कांग्रेसी सरकार व राज्य की बसपा सरकार के भ्रष्टाचार खोले।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर भाजपा ही संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता भाजपा से अपेक्षा रखती है। बाकी दलों से वह निराश है। जनसंवाद और जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन ने अटल जी की उपब्धियों को बताते हुए कहा कि अटल जी पार्टी के आदर्श है। उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किये। कार्यकर्ता यही सब विषय आम जनता को बताएं।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय मन्त्री कुंवर जितेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में
मुख्यतया प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, ड‚0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, प्रदेश सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय पाठक, राजेन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश मन्त्री गोपाल टण्डन, पंकज सिंह, सन्तोष सिंह, पूिर्णमा वर्मा, सांसद कुसुम राय, गोमती यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अटल जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम

Posted on 19 December 2010 by admin

पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के 87वां जन्मदिन 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मनायेगी। अटल जी के जन्मदिवस पर जिलों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ड‚0 मुरली मनोहर जोशी वाराणसी, नेता विपक्ष राज्यसभा अरूण जेटली मेरठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र नोयडा, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही मुरादाबाद, प्रदेश सहप्रभारी करूणा शुक्ला एवं प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार गाजियाबाद के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन लखनऊ, नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह मिर्जापुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी कानपुर, उपनेता विधानमण्डल दल हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला झांसी महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही बुलन्दशहर, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह औरैया, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ गाजीपुर, प्रदेश महामन्त्री नरेन्द्र सिंह इलाहाबाद महानगर, प्रेमलता कटियार कन्नौज, प्रदेश सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन फरूZखाबाद, प्रो0 रामजी सिंह गोरखपुर महानगर, विभूति नारायण सिंह इलाहाबाद जिला में रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस साम्प्रदायिक राजनीति पर आमादा

Posted on 19 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भष्टाचार, महंगाई, आतंकवाद जैसी सभी चुनौतियों से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस हिन्दू संगठनों को निशाना बना रही है। कांग्रेस घोर साम्प्रदायिक राजनीति पर आमादा है। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ एवं शिशु मन्दिरों पर लगाये गये आक्षेप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि शिशु मन्दिर राष्ट्रनिर्माण की पाठशालायें हैं। संघ राष्ट्रभक्त संगठन है। कांग्रेस अपनी केन्द्र सरकार की विफलताओं से परेशान कट्टरपन्थी साम्प्रदायिक संगठनों को खुश करने के लिए हिन्दू संगठनों पर हमलावर है। कांग्रेस के एजेण्डे में आतंकवाद, महंगाई और राष्ट्रव्यापी भ्रष्टाचार शामिल नहीं है। देश और प्रदेश की जनता व भाजपा कांग्रेस की देशतोड़क और भ्रष्टाचार, महंगाई बढ़ाऊ नीतियों को बर्दास्त नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नेता विरोधी दल श्री ावपाल सिंह यादव की प्रेस-वार्ता के मुख्य बिन्दु

Posted on 19 December 2010 by admin

देर रात्रि लगभग 03-00बजे प्रतापगढ में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह, सांसद/समाजवादी पार्टी के संसदीय दल के मुख्य सचेतक श्री ाैलेन्द्र कुमार एम0एल0सी0 श्री अक्षय प्रताप सिंह, विधायक श्री विनोद कुमार सरोज की पुलिस ने जबरन गिरफ्‌तारी की  जो कि पूर्णत: अवैध और सत्ता का घोर दुरूपयोग है। गिरफ्‌तारी के समय पुलिस द्धारा उपरोक्त जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

bjp-meetingबसपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कुंडा में गोली चलाई और आतंक मचाया किन्तु मुख्यमंत्री के निर्दो पर उल्टा फर्जी केस राजा भइया आदि के खिलाफ बनाकर उनकी गिरफ्‌तारी की गई।  समाजवादी पार्टी इस कार्यवाही की घोर निन्दा करती है।

मुख्यमंत्री मायावती ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली और सत्ता का दुरूपयोग करके कब्जा किया।अब वह ब्लाक प्रमुख के पदों पर अपना वर्चस्व जताने के लिए छलबल की राजनीति में लग गई है।  इस संबंध में समाजवादी पार्टी पहले ही राज्यपाल महोदय से मिलकर अपनी आांकाएं जता चुकी थी।

मुख्यमंत्री मायावती ने प्राासनिक आतंकवाद के साथ अब आपातकाल की पुनरावृत्ति कर दी है । अधिकारियों को फर्जी मुकदमें लगाकर सपा नेतृत्व को बदनाम करने और उनको उत्पीडित करने का मुख्यमंत्री का निर्दो है।  पुलिस तंत्र को बसपा की ही वांलटियर फोर्स बना दिया गया है।  पुलिस ने बसपा ाासनकाल में लगभग एक लाख समाजवादी पार्टी के नेता/कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फॅसाया गया है।

पिछले तीन र्वााे में उ0प्र0 में मायावती ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थाओं की अवमानना के अलावा कुछ नहीं किया है।  वह जनतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करने पर तुली हुयीं है।

मुख्यमंत्री अपनी सरकार के कारनामों से जनता में अलोकप्रिय हो गयीं हैं। पंचायत चुनावों में उन्हें सपा ने मात दी ।  इससे पूर्व हर तरह के हथकंडे अपनाकर भी वे निधौधीकलां और लखीमपुर-खीरी में सपा की जीत रोक नहीं पाई थी।  इससे बौखलाकर वे अब सपा नेतृत्व के खिलाफ रागद्धो की कार्यवाही करने पर आमादा है।

समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्दो दिया है कि अधिकारियों की मनमानी एवं बसपा की गुंडागर्दी का डटकर मुकाबला करें तथा राजा भैया, विधायक, ाैलेन्द्र कुमार सांसद, विनोद कुमार सरोज, विधायक, अक्षयप्रताप सिंह एमएलसी की गिरफ्‌तारी के विरूद्ध दिनांक- 20-12-2010 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर धरना प्रर्दान करें।

समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दात नहीं करेगी।  महामहिम राज्यपाल मायावती सरकार के संविधान विरोधी आचरण पर तुरन्त रोक लगाएॅ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

`अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ का दूसरा दिन वाद-विवाद, पेिन्टंग, पजल्स, मोिल्डंग एवं कम्प्यूटर आदि प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व प्रतिभा की छाप छोड़ी विकलांग बच्चों ने

Posted on 19 December 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर द्वारा आयोजित `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ का दूसरा दिन आज देश के कोने-कोने से पधारे मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चों के अभूतपूर्व प्रतिभा प्रदशर्न का दिन था। सी.एम.एस. कानपुर रोड के उल्लासपूर्ण व उमंग से भरे वातावरण में आज इन विकलांग बच्चों प्रकृति प्रदत्त कमजोरियों के बावजूद वाद-विवाद, पेिन्टंग, मोिल्डंग, पजल्स एवं कम्प्यूटर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में जबरदस्त भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और यह साबित कर दिया कि प्रतिभा के मामले में ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं। इनमें भी इतनी प्रतिभा छिपी पड़ी है कि थोड़ा सा प्रशिक्षण देने व प्यार सम्मान से ये सफलता के उच्चतम सोपान पर कदम रख सकते हैं। इससे पहले प्रख्यात अंग्रेजी प्रवक्ता श्री कालाZइल मैकफारलैण्ड ने दीप प्रज्वलित कर इनरस्केप-2010 के दूसरे दिन का विधिवत उद्घाटन किया। सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चों का तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव `इनरस्केप-2010´ इन दिनों सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहा है, जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों के 250 प्रतिभागी छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी योग्यता का भरपूर प्रदर्शन कर रहे हैं।

contest_innerscapeइनरस्केप-2010 में आज दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का सिलसिला `वाद-विवाद प्रतियोगिता´ से प्रारम्भ हुआ जिसका विषय था `देख सकने वाले हम लोगों से अधिक अंधे हैं´। इसमें प्रतिभागी हिन्दी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए स्वतन्त्र थे। छात्रों ने इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने तर्क में कविताओं का भी समावेश किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रख्यात अंग्रेजी प्रवक्ता श्री कालाZइल मैकफारलैण्ड ने किया। दिये गये विषय पर पक्ष में अपने विचार रखते हुए एक छात्र अरविन्द ने कहा कि आम आदमी अंधे लोगों की समस्याएं नहीं समझता जो स्वयं एक अंधेपन की निशानी है। श्वेता ने कहा कि अंधे लोगों के पास अन्य कई प्रकार के गुण व कलाएं छिपी होती हैं। एक अन्य छात्रा सुनीता ने कहा कि हम भले ही दुनिया के चमकते सितारे न बन पाएं किन्तु हमें घर का चिराग तो अवश्य बनना चाहिए और अपने निकट रोशनी फैलानी चाहिए। इसी प्रकार निश्चल का कहना था कि किसी को  अंधेपन का या अन्य कोई खिताब नहीं देना चाहिए व समान वयवहार मिलना चाहिए जबकि आंचल का कहना था कि जरूरत इस बात की है कि हम मन के अंधकार से रोश्नी की ओर जाएं और जाति-पति के भेदभाव छोड़कर सबके हित की बात सोचें। एक अन्य छात्र उवैस ने कहा कि हम लोग आगे का भविष्य हैं। हमें संघर्ष करना चाहिए जिससे दूसरों के हृदय को उज्जवल बनाएं। अंधे लोगों में भी गीर सोच व समझ हो सकती है। लुइस ब्रेल ने जो अद्वितीय मशीन बनाई है उससे हम सामान्य लोगों की भांति लिख व सोच सकते हैं और जीवन में नई उपलब्धियां अर्जित कर मानव जाति की सेवा कर सकते हैं। इसी तरह अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचारों की गहरी छाप छोड़ी।

cultural_innerscape2पेिन्टंग प्रतियोगिता में आज बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था क्योंकि इससे मन के अनकहे भावों को कागज पर दर्शा सकते हैं। बच्चों की चित्रकारी एवं सुन्दर रंगो का समायोजन बरबस ही ध्यान आकषिZत कर लेता एवं इन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता था कि ये नन्हें चित्रकारा मानसिक रूप से कमजोर हैं। इसी प्रतियोगिता में जब चित्रकूट के जे. आर. एच. यूनिवर्सिटी से पधारे छात्र गौकरन पाटिल ने हाथ न होते हुए पैरों से पेिन्टंग बनाई तो दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गये। इनके अध्यापक श्री देवेन्द्र कुमार ने बताया कि गोकरन पैरों से ही सारे कार्य कर लेते हैं, यहां तक कि कम्प्यूटर भी पैरों से भलीभांति चला लेते हैं। इस प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका श्री समीर दास, प्रोड्यूसर, ग्राफिक्स फार दूरदर्शन एवं श्री एन एल खन्ना, आर्टिस्ट एवं आर्ट क्रिटिक ने निभाई।

पजल्स प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के 45 एवं जूनियर वर्ग में 36 बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतिभागियों में जीतने के लिए जल्द से जल्द पजल्स सुलझाने की होड़ी सी दिखी। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के अन्तर्गत  प्रतिभागी छात्रों ने भारत का मानचित्र पजल के टुकड़े मिलाकर जोड़ा जबकि सीनियर वर्ग में प्रतिभागी छात्रों ने विश्व मानचित्र पर पकड़ प्रदर्शित की। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों की तन्मयता देखकर आश्चर्य होता था। ऐसा लग रहा था कि जैसे ये सभी विकलांग छात्र अपनी कमजोरियों का ताक पर रखकर अन्तर्मन से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की निर्णायक श्रीमती नीना एवं दीक्षा थीं जबकि जूनियर वर्ग में निर्णायक की भूमिका सुश्री रजनी पहलवान ने निभाई। इसी प्रकार मोिल्डंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों से पधारे बच्चों ने प्लास्टर आफ पेरिस, पानी व कपड़े के प्रयोग से अपने सपना की कलाकृति को उकेरा एवं अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा व रचनात्मक के प्रदर्शन से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में निर्णायक की भूमिका श्री सुशील कुमार ने निभाई। कम्प्यूटर प्रतियोगिता के अन्तर्गत भी छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया और साबित कर दिया कि `हम भी किसी से कम नहीं´। इस प्रतियोगिता में छात्रों को एक अधूरी कहानी दी गई जिसे उन्होंने सोचकर पूरा किया व स्वयं कम्प्यूटर पर टाइप किया। निर्णायक मण्डल छात्रों की रचनात्मक सोच, कल्पना शक्ति व मार्मिक चरित्र चित्रण देखकर दंग रह गये। इसी प्रकार मटका सजाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि कल अपरान्ह: सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ सम्पन्न हो जायेगा किन्तु इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गो पर गहरी छाप छोड़ी है। श्री शर्मा ने बताया कि `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ कल 20 दिसम्बर, सोमवार को अपरान्ह: 4.00 बजे भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व प्रख्यात फिल्म कलाकार श्री फारुक शेख `अन्तर्राष्ट्रीय इनरस्केप-2010´ के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा कल, तीसरे व अन्तिम दिन 20 दिसम्बर को प्रात:कालीन सत्र में जूनियर व सीनियर वर्गों की सांस्कृतिक प्रतिभा प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पधारे मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर तथा मूक बधिर बच्चे रंगारंग शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबी व अभाव किसी भी व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने से नहीं रोक सकते -रामदीन

Posted on 19 December 2010 by admin

news-031गरीबी व अभाव किसी भी व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने से नहीं रोक सकते। मनुष्य में यदि दृढ़ इच्छा-शक्ति हो तो वह बड़े से बड़े काम को अंजाम दे सकता है। शिक्षकों का भी दायित्व है कि वे छात्रों को ऐसी शिक्षा दें जो देश के निर्माण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाने में सहायक सिद्ध हो सके।

अपर निदेशक, सूचना श्री रामदीन ने आज यहां अमृतशील नगर, रायबरेली रोड़ स्थित ए0एस0 पब्लिक कॉलेज के वाषिZक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते ही पूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री व पूर्व राष्ट्रपति डा0ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने गरीबी में पलकर ही प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति जैसे पदों को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें गरीब छात्र भी अपनी मेहनत व लगन के बलबूते सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का भी दायित्व है कि वे छात्रों को संस्कारवान बनायें।

news-027अपर निदेशक सूचना ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं ए0एस0पब्लिक के संस्थापक श्री अमृत प्रकाश के द्वारा शिक्षा के प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा  की। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि इस विद्यालय में समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने वाली शिक्षा देने के साथ ही गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रबंधतन्त्र एवं शिक्षकों का दायित्व है कि वे अभाव की वजह से किसी भी बच्चे की शिक्षा को अधूरा न रहने दें।

इस अवसर पर ए0एस0 पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एस.जी.पी.जीाआई के हृदय रोग विभाग के डॉ सन्दीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। विद्यालय के संस्थापक श्री अमृत प्रकाश, चेयरमैन श्रीमती शीलू प्रकाश तथा प्रधानाचार्य श्रीमती विभा प्रकाश ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2010
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in