Categorized | लखनऊ.

गरीबी व अभाव किसी भी व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने से नहीं रोक सकते -रामदीन

Posted on 19 December 2010 by admin

news-031गरीबी व अभाव किसी भी व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने से नहीं रोक सकते। मनुष्य में यदि दृढ़ इच्छा-शक्ति हो तो वह बड़े से बड़े काम को अंजाम दे सकता है। शिक्षकों का भी दायित्व है कि वे छात्रों को ऐसी शिक्षा दें जो देश के निर्माण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाने में सहायक सिद्ध हो सके।

अपर निदेशक, सूचना श्री रामदीन ने आज यहां अमृतशील नगर, रायबरेली रोड़ स्थित ए0एस0 पब्लिक कॉलेज के वाषिZक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते ही पूर्व प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री व पूर्व राष्ट्रपति डा0ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने गरीबी में पलकर ही प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति जैसे पदों को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें गरीब छात्र भी अपनी मेहनत व लगन के बलबूते सर्वोच्च पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों का भी दायित्व है कि वे छात्रों को संस्कारवान बनायें।

news-027अपर निदेशक सूचना ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं ए0एस0पब्लिक के संस्थापक श्री अमृत प्रकाश के द्वारा शिक्षा के प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा  की। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि इस विद्यालय में समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने वाली शिक्षा देने के साथ ही गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रबंधतन्त्र एवं शिक्षकों का दायित्व है कि वे अभाव की वजह से किसी भी बच्चे की शिक्षा को अधूरा न रहने दें।

इस अवसर पर ए0एस0 पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में एस.जी.पी.जीाआई के हृदय रोग विभाग के डॉ सन्दीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। विद्यालय के संस्थापक श्री अमृत प्रकाश, चेयरमैन श्रीमती शीलू प्रकाश तथा प्रधानाचार्य श्रीमती विभा प्रकाश ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in