Categorized | लखनऊ.

अवध क्षेत्र के 14 जिलों के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक

Posted on 19 December 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर मजहबी आधार पर देश के विभाजन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस फिर से मजहबी खेल खेल रही है। कांग्रेस का आतंकवाद पर नरम रूख है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केन्द्र सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिन्दू कट्टरवाद की बात कर रहे हैं। आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रवादी हिन्दू संगठनों का बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा इस पर भी बल दिया जा रहा है।

bjp-meeting1श्री शाही आज सरस्वती विद्या मन्दिर निराला नगर पार्टी के अवध क्षेत्र के 14 जिलों के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 केन्द्र सरकार के लिए घोटालो का वर्ष रहा है। आई0पी0एल0 घोटाला, कामनवेल्थ खेल, जी-स्पेक्ट्रम घोटाला, आदर्श सोसाइटी घोटाला, कारगिल शहीदों को दिये जाने वाला आवास घोटाला केन्द्र सरकार की उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की बसपा सरकार घोटालों में लिप्त है। सरकार 24 चीनी मिलों को बेंचने की साजिश रच रही है। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा सत्ता में आयेगी तो इस भ्रष्टाचार की सी0बी0आई0 जांच करायेगी। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरेआम हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती की घटनायें हो रही हैं। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ आदि में हो रही तमाम आपराधिक घटनाओं का उदाहरण भी दिया।

श्री शाही ने कहा कि बसपा सरकार किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने फिर यमुना एक्सप्रेस के लिये दो लाख छत्तीस हजार हेक्टेयर उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। पार्टी इस भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेगी। खाद की कालाबाजारी हो रही है। राज्य की स्थिति पूर्व के सपा शासन से भी अधिक बदतर है। जनता बसपा के विकल्प के रूप में भाजपा को देख रही है। गांव चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ता इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं।

भाजपा शासन की उपलब्धियों, सपा, बसपा, कांग्रेस के कुशासन को जनता के बीच प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेरशाह सूरी के बाद सड़क निर्माण के मामले में अटल जी का नाम इतिहास में स्विर्णम अक्षरों में अंकित है। गांव चलो अभियान कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश में सरकार बनाने की ताकत मौजूद है। बसपा सरकार की चुनौतियों का सामना करने की ताकत भी भाजपा कार्यकर्ताओं में है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता समान हैं। उनका मान-सम्मान भी बराबर है। उन्होंने भाजपा के समर्थक मतदाताअों में आशा विश्वास का संचार करने के लिये कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। चलो गांव की ओर कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि 52 हजार ग्रामसभाओं में जाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। इसमें हजारों कार्यकर्ता लाखों लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करेंगे। मिशन 2012 में भाजपा की विजय के लिये यह महत्वपूर्ण कारक होगा।

श्री तोमर ने कहा कि अन्य दलों की तरह भाजपा एक व्यक्ति की प्रापर्टी नहीं है, यह कार्यकर्ता आधारित वैचारिक राजनैतिक दल है। अटल जी के 6 बरस की सरकार का कार्यकाल स्विर्णम रहा। अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया। परमाणु परीक्षण करने पर अटल जी ने कई देशों के विरोध को भी झेला। आर्थिक प्रतिकूलता के बावजूद कभी भी कर्ज मांगने के लिये नहीं गये। उन्होंने भाजपा के गुजरात, मध्यप्रदेश के सुशासन का भी उदाहरण दिया। बिहार चुनावों में भाजपा की मिली सफलता के लिये उन्होंने कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि यू0पी0 में  भाजपा के लिये अत्यन्त अनुकूलता है। मायावती सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। सपा का कार्यकाल भी जनता देख चुकी है। भाजपा ही वास्तविक विकल्प है। राज्य की सहप्रभारी करूणा शुक्ला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से अटल सरकार की उपलब्धियां बतायें केन्द्र की
कांग्रेसी सरकार व राज्य की बसपा सरकार के भ्रष्टाचार खोले।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर भाजपा ही संघर्ष करती है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता भाजपा से अपेक्षा रखती है। बाकी दलों से वह निराश है। जनसंवाद और जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन ने अटल जी की उपब्धियों को बताते हुए कहा कि अटल जी पार्टी के आदर्श है। उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किये। कार्यकर्ता यही सब विषय आम जनता को बताएं।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय मन्त्री कुंवर जितेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में
मुख्यतया प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, ड‚0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, प्रदेश सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, विजय पाठक, राजेन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश मन्त्री गोपाल टण्डन, पंकज सिंह, सन्तोष सिंह, पूिर्णमा वर्मा, सांसद कुसुम राय, गोमती यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, प्रभारी मनीष दीक्षित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in