Archive | December 12th, 2010

डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 12 December 2010 by admin

कंाग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में कंाग्रेस नेता श्री ओंकार सिंह के नेतृत्व में आज सैंकड़ों युवा नेताओं ने उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के समक्ष कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों को उ0प्र0 कांग्रेस के सचिव श्री राजेन्द्र सोनकर`पप्पू´ एवं श्री सुरेश चन्द्र वर्मा ने विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आज इतनी भारी संख्या में युवा नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, आप लोगों के सहयोग से हम सभी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो निश्चित तौर पर अगली सरकार प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी। डॉ0 जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले का इतिहास रचा है। पूरे प्रदेश में आज आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। युवा, किसान, बेरोजगार, महिला सभी वर्ग परेशान है। कानून व्यवस्था नाम की चीज इस सरकार में नहीं बची है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सभी वर्गों को साथ लेकर और सबके विकास के लिए सदैव संघर्ष किया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज और भ्रष्टाचार के खात्मे का समय आ गया है और हम सभी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

इस मौके पर सदस्यता ग्रहण कर रहे युवाओं का नेतृत्व कर रहे श्री राकेश सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सभी संघषोZं में पूरी निष्ठा और ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश में अब युवा वर्ग राहुल जी से प्रेरित होकर कंाग्रेस पार्टी से जुड़ चुका है। प्रदेश में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
इस मौके पर सर्वश्री रणविजय सिंह, श्री राकेश सिंह, डा0 विशाल सिंह, श्री अमिताभ अस्थाना, मो0 एहतिशाम कमाल खान, श्री आशुतोष चौधरी, श्रीमती विंध्यवासिनी सिंह(डिम्पल सिंह) सिद्धार्थनगर, श्री मनीश वर्मा, श्री प्रदीप यादव, श्री हरिश्चन्द्र गुप्ता, श्री महिपाल सिंह, श्री यतीन्द्र सिंह, श्री रवि प्रताप सिंह आदि सैंकड़ों युवा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्री सक्सेना ने बताया कि इस मौके पर श्री रामकुमार भार्गव पूर्व विधायक,श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, श्री राकेश मिश्रा एड. पूर्व विधायक,प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, डा. आर.पी.त्रिपाठी, श्री विजय सक्सेना, श्री जगदीश अवस्थी, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री सुनील राय,श्री अमित श्रीवास्तव`त्यागी´, श्री सुरेन्द्र राजपूत, श्री नुसरत अली, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा`लकी´, श्री प्रदीप सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक दर्जन स्थानों पर समाजवादी पार्टी ने बसपा के प्रत्याशी को शिकस्त दी

Posted on 12 December 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अपनी हार से बौखलाई मुख्यमन्त्री ने आज छलबल से जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने के लिए सभी लोकतान्त्रिक मर्यादाओं को तिलांजलि दे दी। इसके बावजूद लगभग एक दर्जन स्थानों पर समाजवादी पार्टी ने बसपा के प्रत्याशी को शिकस्त दी।  लाठियॉ खाकर भी जनता ने कई स्थानों पर बसपाई गुण्डागदीZ का जमकर विरोध किया। स्वतन्त्र और निश्पक्ष चुनाव होते तो बसपा को एक भी सीट जीतना भारी पड़ता क्योंकि लहर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी सर्वाधिक संख्या में जीते।

प्राप्त परिणामों के अनुसार समाजवादी पार्टी के इटावा, मैनपुरी, कानपुर देहात (रमावाई नगर), औरैया, ललितपुर, जालौन, गाजीपुर, गोण्डा, बहराइच, फैजाबाद में तथा मथुरा और बागपत में सपा समर्थित उम्मीदवार जीते है।ं

बसपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने जगह जगह खुद अराजकता की स्थिति पैदा की। इन चुनावों में मतदान की गोपनीयता पूरी तरह भंग की गई है। समाजवादी पार्टी का स्पश्ट मत है कि ये चुनाव न तो स्वतन्त्र हैं और न ही निश्पक्ष। प्रशासन ने इसमें ख्ुालेआम दखल देकर धांधली कराई है। सभी कायदे कानून तोड़े गए हैं। निर्विरोध निर्वाचन के नाम पर जहॉ सरकारी आतंक से चुनाव प्रभावित किया गया है वहॉ निर्वाचन आयोग को पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को ही रद्द करने की घोशणा करनी चाहिए। जिन जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों और उनके सहकर्मियों ने सरकारी एजेन्ट की भूमिका निभाई है, उन पर तत्काल कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम िंसह यादव ने अभी कल ही पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता के दुरूपयोग और धांधली के खिलाफ चेताया था और आशंका जताई थी कि `मुख्यमन्त्री मायावती किसी भी तरह ये चुनाव जीतने पर उतारू है और इसके लिए बेईमानी पर उतर आई हैैं। कुछ जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाता जिला पंचायत सदस्यों को डराने धमकाने, रिश्वत देने की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग को उन्होंने की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

मुरादाबाद, बाराबंकी, मथुरा, मुजफ्फरनगर, झॉसी, बस्ती आदि जिलों में सत्तारूढ़ दल ने जमकर गुण्डई की और मतदान की स्वतन्त्रता का मजाक बना दिया गया जो घोर निन्दनीय है। मुजफ्फरनगर में बसपा की ओर से जब जबरन उसके पक्ष में वोट डलवाए जाने लगे तो स्वंय जनता ने उसका विरोध किया। मथुरा में बसपा के एमएलसी ने गुडंई की। पुलिस मूकदशZक बनी रही। बसपाईयों के इशारे पर जिला प्रशासन ने गड़बड़ियॉ रोकने की जगह मुजफ्फरनगर और मथुरा में विरोध करने वालो पर ही जमकर लाठियां बरसाईं। बस्ती और झॉसी में खुलेआम वोट डाले गये। मतदाताओं के साथ जबरन लगाए गये सहायकों ने मनमाने तरीके से वोट डाले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सी.एम.एस. छात्रों की अपील को मिला न्यायविदों का दमदार समर्थन, 71 देशों के न्यायविद् व कानूनविद् सी.एम.एस. छात्रों के `विश्व एकता मार्च´ में शामिल हुए

Posted on 12 December 2010 by admin

`अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था´ लागू करना समय की मांग है– देश-विदेश से पधारे न्यायविदों व कानूनविदों की आम राय

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहे “विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन´´ के तीसरे दिन आज 71 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों और शान्ति प्रचारकों ने “अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था´´ का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि `अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था´ लागू करना समय की मांग है क्योंकि इसी व्यवस्था के जरिए विश्वव्यापी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। इस ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन आज 71 देशों से पधारे न्यायविदों व कानूनविदों ने जमकर चर्चा परिचर्चा की और `विश्व के 2 अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य´ एवं `प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून´ पर व्यापक विचार-विमर्श किया। इससे पहले आज के प्रात:कालीन सत्र का शुभारम्भ सी.एम.एस. अलीगंज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना `आई बियर विटनेस ओ माई गॉड´ से हुआ एवं इसके उपरान्त सी.एम.एस. छात्रों ने विश्व के न्यायविदों के समक्ष विश्व के दो अरब बच्चों की ओर से `सुरक्षित भविष्य´ की अपील प्रस्तुत की। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में आज के प्रात:कालीन सत्र की अध्यक्षता टकीZ सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेन्ट न्यायमूर्ति हसन जसेZकर ने की जबकि इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के पूर्व वाइस-प्रेसीडेन्ट न्यायमूर्ति सी.जी. वीरामन्त्री ने की-नोट एड्रेस दिया।

चर्चा की शुरुआत करते हुए सेशल्स के फाउिन्डंग प्रेसीडेन्ट सर जेम्स आर मंचम ने कहा कि युद्ध और मारा-मारी से कोई समस्या स्थायी रूप से नहीं सुलझाई जा सकती है। जब तक मानव अधिकारों का सम्मान नहीं होगा और सभी देशों को समानता का दर्जा नहीं दिया जायेगा, तब तक विश्व में शान्ति नहीं आ सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जरूरत इस बात की है कि ऐसी प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था बनायी जाए जिससे विश्व में न्याय, एकता व शान्ति स्थापित हो सके, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाये, बच्चों पर अत्याचार और अन्याय समाप्त हो, सबको चिकित्सा का लाभ मिल सके और युद्ध समाप्त हो। की-नोट एड्रेस देते हुए इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के पूर्व वाइस-प्रेसीडेन्ट न्यायमूर्ति सी.जी. वीरामन्त्री ने कहा कि प्रजातािन्त्रक विश्व सरकार का गठन अतिआवश्यक है। विश्व सरकार, विश्व संसद और अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था ही विश्व को बचाने में सक्षम होगी। संयुक्त राष्ट्र संघ का यह बदला रूप ही मानव जाति का कल्याण कर सकता है व आतंकवाद, अशिक्षा, बेरोजगारी और पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं को नियिन्त्रत कर सकता है।

इजिप्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति डा. मोहम्मद हॉसनी अली ने कहा कि प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था आज के युग की सर्वाधिक मांग है। आज विश्व में कानून तो है लेकिन कई देश इसका सम्मान नहीं करते और अपनी मनमानी करते हैं। इसलिए देशों मे मतभेद होते हैं और युद्ध जन्म लेते हैं जिनमें कई मासूम जानें चली जाती हैं। इसका एकमात्र समाधान है `अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था´ और इसके लिए इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस को सुदृढ बनाना होगा। नामीबिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिल्वेस्टर एस. मैंगा ने कहा कि कोई देश, जाति या धर्म छोटा-बड़ा नहीं होता। कानून सबके लिए बराबर है और यही कानून की डोर मानव जाति को एक करती है। मैडम जस्टिस मार्वा मैक्डोनाल्ड बिशप, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट, जमैका, ने कहा कि यदि इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस को पूरी शकित प्रदान की जायेगी और लोगों का समर्थन प्राप्त होगा तो यह बाल अधिकारों व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कानून लागू कर सकता है। इस अवसर पर भूटान से पधारे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पेमा वैंगहुक ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से सी0एम0एस0 के संस्थापक डा. जगदीश गांधी व सी.एम.एस. के छात्रों ने विश्व में संवदेना जागृत करने के एक अभियान की शुरुआत की है जिससे हम मानवता के समक्ष मौजूदा कठिनाइयों के प्रति जागृत हों और इनके बारे में कुछ करने की सोचें। इसी प्रकार श्रीलंका से पधारे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.ए. रत्नायके ने कहा कि सी.एम.एस. व यहां के छात्र इस बात का संकेत है कि यदि विश्व के दो अरब बच्चों को सही शिक्षा मिले तो वे अवश्य ही विश्व का रूप बदल कर रख देंगे। इसी प्रकार जिन अन्य न्यायमूर्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए उनमें न्यायमूर्ति जे.एम. गुटरेज अरोयो, सुप्रीम कोर्ट, कोस्टारिका, मैडम जस्टिस ब्याम्बा लुसान्ड्रोज, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट, मंगोलिया, मैडम जस्टिस इर्ना हैरियान, न्यायाधीश, सिविल चैम्बर, आर्मीनिया, न्यायमूर्ति भंवर सिंह, पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट, न्यायमूर्ति विष्णु सहाय, पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट आदि प्रमुख हैं।

आज अपरान्ह: सत्र में एक प्रेस कान्फ्रेन्स में मुख्य न्यायाधीशों के विचारों का निचोड़ पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन के संयोजक डा. जगदीश गांधी, प्रख्यात शिक्षाविद् व संस्थापक, सी.एम.एस. ने बताया कि माननीय न्यायविदों का मानना है कि हम लोगों के बीच संस्कृति, मान्यताओं व सामाजिक मूल्यों की विभिन्नताएं होने के बावजूद हम सब भाई बहन हैं और जब तक हम इन विभिन्नताओं में एकता नहीं स्थापित करते, हम शान्ति व सुख से नहीं रह सकते। डा. गांधी ने जानकारी दी कि लगभग सभी मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाशीशों व कानूनविदों की आम राय रही कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51(सी) विश्व की समस्याओं का एक मात्र समाधान है। भारतीय संविधान विश्व के अकेला ऐसा संविधान है जो पूरे विश्व को एकता के सूत्र में जोड़ने की बात कहता है। अनुच्छेद 51(सी) में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राज्य इस ओर प्रयासरत रहेगा कि अन्तर्राष्ट्रीय कानून के लिए आदर भाव हो। उन्होंने बताया कि सभी मुख्य न्यायाधीशों ने इस बात को माना कि वे मानवता की आवाज और बुलन्द कर सकते हैं परन्तु अन्तर्राष्ट्रीय कानून तभी प्रभावशाली रूप से लागू किया जा सकता है जब राजनीति से जुड़े लोग भी हमारे साथ मिलकर एक विश्व संसद बनाने का समर्थन दें।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आज प्रात: विश्व के 71 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों, कानूनविदों व शान्ति प्रचारकों ने सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों के विशाल `विश्व एकता मार्च´ में जोरदारी भागीदारी कर सी.एम.एस. के 39000  छात्रों की अपील का पुरजोर समर्थन किया एवं विश्व के 2 अरब बच्चों व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा हेतु प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था व विश्व सरकार के गठन को खुलकर समर्थन दिया। सम्मेलन में पधारे विश्व के मुख्य न्यायाधीशों व कानूनविदों के नेतृत्व में आज सी.एम.एस. शिक्षकों व छात्रों ने आज `विश्व संसद´, `विश्व सरकार´ व अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था की जोरदार अपील करते हुए विशाल `विश्व एकता मार्च´ निकाला। यह विश्व एकता मार्च आज प्रात: पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मार्च में सी.एम.एस. की सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याओं व शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी की, साथ ही सी.एम.एस. के हजारों छात्रों ने हाथों में ग्लोब लेकर न्यायाधीशों की ड्रेस में एवं सभी धर्मो के प्रतिनिधि के रूप में बड़े आकर्षक वस्त्र पहनकर एकता मार्च में भव्य सुन्दरता प्रदान कर आकर्षक बनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.compeace-march_2nd-day1

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2010
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in