Categorized | लखनऊ.

अटल जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम

Posted on 19 December 2010 by admin

पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के 87वां जन्मदिन 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मनायेगी। अटल जी के जन्मदिवस पर जिलों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ड‚0 मुरली मनोहर जोशी वाराणसी, नेता विपक्ष राज्यसभा अरूण जेटली मेरठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र नोयडा, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही मुरादाबाद, प्रदेश सहप्रभारी करूणा शुक्ला एवं प्रदेश महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार गाजियाबाद के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन लखनऊ, नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह मिर्जापुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी कानपुर, उपनेता विधानमण्डल दल हुकुम सिंह मुजफ्फरनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला झांसी महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिरोही बुलन्दशहर, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह औरैया, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ गाजीपुर, प्रदेश महामन्त्री नरेन्द्र सिंह इलाहाबाद महानगर, प्रेमलता कटियार कन्नौज, प्रदेश सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन फरूZखाबाद, प्रो0 रामजी सिंह गोरखपुर महानगर, विभूति नारायण सिंह इलाहाबाद जिला में रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in