Archive | November, 2010

डॉबर च्यवनप्राश अब सन्तरे और आम के स्वाद में

Posted on 25 November 2010 by admin

सिने स्टार रवि किशन को बं्राड के निर्माण की पहल के लिए उतारा

च्यवनप्राश के बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आविष्कार, भारत की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक और स्वास्थ्य सेवा कंपनी, डाबर इण्डिया लिमिटेड ने आज अपने प्रमुख स्वास्थ्य ब्राण्ड डॉबर च्वयनप्राश को दो नए फलों - डॉबर च्यवनप्राश आरेंज और डाबर च्यवनप्राश मैंगों के स्वाद में लॉन्च किया।

ravi-kishanडॉबर इण्डिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को जोड़ने और डाबर च्यवनप्राश ब्राण्ड का निर्माण करने के लिए लोकप्रिय भोजपुरी सिने स्टार रवि किशन को उतारा। रवि किशन डॉबर च्यवनप्राश के प्रतिरक्षा की आवश्यकता के जागरूकता अभियान को अपनी सामूहिक गतिविधियों जैसे उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम, डीलर मीट आदि द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचारित करने के लिए अनुबंधित किए गए हैं।

डॉबर इण्डिया लिमिटेड के स्वास्थ्य आपूर्ति विभाग प्रमुख श्री प्रवीन जयपुरियार ने कहा कि, “यह डॉबर च्यवनप्राश के लिए और भारत में स्वास्थ्य उद्योग के लिए एक नया कदम है। डॉबर च्यवनप्राश के स्वास्थ्य लाभ का वादा हमेशा उपभोक्ताओं के साथ रहा है और अब हम डॉबर च्यवनप्राश के प्रतिरक्षा  व स्वास्थ्य लाभ को सन्तरे और आम के स्वाद के साथ स्वादिष्ट रूप में पेश कर रहे हैं। यह लॉन्च इस युगो पुराने स्वास्थ्य टॉनिक के लिए ग्राहक आधार में विस्तार करने का एक लंबा रस्ता तय करेगा।´´

नए फलों के वेरिएंटस में डॉबर च्यवनप्राश की 100 प्रतिशत अच्छाईयों के साथ इसमें वही 49 आयुर्वेदिक तत्व जैसे आमला, अश्वगंधा व गुणचीनी मौजूद है जो आपकी प्रतिरोगक्षमता का निर्माण करते हैं। श्री जयपुरियार ने आगे कहा, “हमने पाया है कि बड़ी संख्या में युवा विशेष रूप से बच्चे च्यवनप्राश के तेज स्वाद के कारण इसका प्रयोग नही करते हैं। इसलिए हमने डॉबर च्यवनप्राश के फलों के स्वाद वाले संस्करणो को पेश किया है जिसका हमे विश्वास है कि यह युवाओं को आकषिZत करेगें। लोगों को लगता है कि जो उत्पाद स्वास्थ्यप्रद होते हैं स्वादिष्ट नही हो सकते। च्यवनप्राश के आम और सन्तरे के यह नए प्रकार स्वास्थ्य और स्वाद के विरोधाभास को खत्म कर देगें। अब आपके बच्चे को बस इतना करना है कि कन्ही दोे स्वादिष्ट च्यवनप्राशों में से दो चम्मच हर दिन खाने हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री रवि किशन ने कहा, “मैं अपने बचपन से ही डॉबर च्यवनप्राश खा रहा हूं और इसके प्रतिरक्षा के लाभों के बारे में 100 प्रतिशत आश्वस्त हंू। अपने पेशे के कारण मैं हमेशा चलता रहता हंू और इस जीवनशैली में बहुत मेहनत है। मुझे कई जगहों और मौसमों में जाना पड़ता है, लेकिन मैं डॉबर च्यवनप्राश का धन्यवाद करता हूं कि यह मुझे बिमारियों से लड़ने की ताकत देता है और यह सुनििश्चत करता है कि मैं हमेशा स्वस्थ्य रहूं। डॉबर च्यवनप्राश जैसे स्वास्थ्य समग्र व कल्याण ब्राण्ड के साथ जुड़ना वास्तव में एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं इस यात्रा का साझेदार बनकर बहुत उत्साहित हूं, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह संघ लोगों के साथ मेरी सीधी बातचीत कराएगा और डॉबर च्यवनप्राश के स्वास्थ्य के बारे में सन्देश देने में मदद करेगा।´´

श्री जयपुरीयार ने कहा, “डॉबर हर घर के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और डॉबर च्यवनप्राश सच्चा भारतीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य समग्र व सेहतमन्द उत्पाद है जो सभी मौसमों व आयु वर्ग के लिए है। इसका आकर्षण रवि किशन की तरह ही है, जिसे सभी का प्रशंसा, प्यार व मिट्टी के बेटे के रूप में सम्मान प्राप्त है। स्वास्थ्य कल्याण व प्रतिरक्षा का सन्देश फैलाने के लिए हम रवि किशन के साथ जुड़कर वास्तव में बहुत गौरािन्वत हैं।

डॉबर च्यवनप्राश के बारे में:
डॉबर च्यवनप्राश 47 शक्तिशाली आयुर्वेदिक तत्वों के साथ पैक है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है।  यह डॉबर का 60 साल से भी पुराना ब्राण्ड है और च्यवनप्राश बाजार में इसका शेयर 65 प्रतिशत है। आयुर्वेद में डॉबर का 120 वषोZं का अनुभव चयन, प्रसंस्करण व सही जड़ीबूटियों के गुणात्मक नियन्त्रण के साथ वैज्ञानिक व गहन अध्ययन इसे ग्राहकों के लिए एक भारोसेमन्द ब्राण्ड बनाता है।

डॉबर के बारे में
डॉबर इण्डिया लिमिटेड भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। निर्माण की गुणवत्ता और 125 से ज्यादा वषोZं के अनुभव पर डॉबर आज भारत का सबसे विश्वसनीय नाम और आयुर्वेदिक व प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ का भव्य उद्घाटन

Posted on 25 November 2010 by admin

मानवता की भलाई हेतु भावी पीढ़ी को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है संस्कृति व साहित्य — डा- दिनेश शर्मा, मेयर

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्टीय सास्कृतिक-साहित्यिक महोत्सव ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ भव्य उद्घाटन आज सी-एम-एस- कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लखन के मेयर डा- दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस अन्तर्राष्टीय समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ में प्रतिभाग हेतु पधारे श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे लगभग 700 प्रतिभागी छात्रों की उपस्थिति ने एकता, भाई-चारे से ओत-प्रोत एक लघु विश्व का दृश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सी-एम-एस- छात्रों ने देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों व टीम लीडरों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-सास्कृतिक कार्यमों का ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये और तालियों की गड़गड़ाहट से सारा ऑडिटोरियम गूंज उठा। विदेशों से पधारे मेहमान भी इन छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा देखकर गदगद हो उठे। समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ तथापि वर्ल्ड पार्लियामेन्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा छात्रों ने विश्व की जटिल समस्याओं पर विचार-विमर्श किया व इनके समाधान भी बताये। इस अवसर पर देश-विदेश से पधारी छात्र टीमों ने एक अलग अंदाज में अपना परिचय दिया।

eureka_press-conf2उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा- दिनेश शर्मा, मेयर, लखन ने कहा कि संस्कृति ही मनुष्य को अच्छा आचरण सिखाती है व मनुष्य का नैतिक विकास करती है। अब समय आ गया है कि छात्रों को एकता के सूत्र में बाधा जाये व उनमें मानवता की भलाई हेतु कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत हो। गीत, संगीत, कला, साहित्य सभी छात्रों को मानवता की भलाई हेतु संकल्पबद्ध करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है एवं ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों में एक नया आत्मविश्वास जागृत होता हैं। उन्होंने ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ के आयोजन के लिए सी-एम-एस- आनन्द नगर की प्रधानाचार्या व यूरेका-2010 की संयोजिका श्रीमती आभा अनन्त को हार्दिक बधाई दी।

इससे पहले ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ में प्रतिभाग हेतु लखन पधारे देश-विदेश के छात्र आज अपरान्ह: सत्र में आयोजित एक प्रेस कान्न्से में पत्रकारों से मिले और दिल खोलकर अपने विचार रखे। प्रेस कान्न्से में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसीपठानिया कालेज, श्रीलंका से पधारे छात्रों ने कहा कि यहा हमें बिल्कुल घर जैसा माहौल मिल रहा है और सी-एम-एस- के छात्रों ने व शिक्षकों ने जिस गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया है उससे हमारा उत्साह व खुशी दोगुनी हो गई है। इसी प्रकार श्रीलंका के ही कोलम्बो सिटी कालेज से पधारे छात्रों का कहना था कि ‘यूरेका इण्टरनेशनल के माध्यम से हमें अपने अन्दर छिपी बातों को अपनी कलम व कला द्वारा जाहिर करने का अनुपम अवसर मिल रहा है साथ ही चित्रों, नाटकों व संगीत के माध्यम से हम भाईचारे और एकता के अपने अटल इरादों को सभी के समक्ष जाहिर करेंगे। नेपाल के मालपी इण्टरनेशनल स्कूल से पधारे छात्रों ने बड़े उल्लास से कहा कि हम भारत में खूब मित्रता करेंगे। हम अपने देश से एकता व शान्ति का संदेश लेकर आये हैं। ये छात्र यूरेका की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अलावा  ताजमहल, इमामबाड़े इत्यादि एतिहासिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं। इसी प्रकार देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्रों का कहना था कि यूरेका एक अन्तर्राष्टीय मंच है जिसके द्वारा हम ‘विश्व एकता’ की भावना सारे विश्व में फैलाना चाहते हैं। ‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’ में प्रतिभाग हेतु लखन पधारे इन नन्हें-मुन्हें बच्चों का जोश देखते ही बनता था।

इस अवसर पर यूरेका इण्टरनेशनल-2010 की संयोजिका व सी-एम-एस- आनन्द नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि इस अन्तर्राष्टीय महोत्सव से छात्रों के अन्दर छिपी प्रतिभा को पूर्ण रूप से प्रस्फुटित और पल्लवित होने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रचार-प्रसार भी होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करने एवं पर्यावरण के प्रति जागृति पैदा करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्व एकता व विश्व शान्ति का सपना साकार करने के लिए जरूरी है कि भावी पीढ़ी विभिन्न देशों की संस्कृति व साहित्य से परिचत हो, क्योंकि यही वह जरिया है जिससे बड़ी आसानी से विश्व एकता व शान्ति का संदेश सारे विश्व में प्रवाहित किया जा सकता है। सी-एम-एस- संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा- जगदीश गाधी ने कहा कि यह अन्तर्राष्टीय महोत्सव न सिर्फ ज्ञान व कला का अद्भुद संगम बनेगा अपितु भावी पीढ़ी के बीच विचारों के आदान-प्रदान का सर्वोत्तम मंच साबित होगा। डा- गाधी ने आगे कहा कि सी-एम-एस- न सिर्फ अपने छात्रों को अपितु देश-विदेश के सभी छात्रों को विश्वव्यापी दृष्टिकोण प्रदान करने की हर संभव कोशिश कर रहा है जिससे आगे चलकर भावी पीढ़ी सही मायने में विश्व नागरिक बन सके।

सी-एम-एस- के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘‘यूरेका इण्टरनेशनल-2010’’ में प्रतियोगिताओं का दौर कल प्रात: 9-30 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा जो कि 28 नवम्बर को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न होगा। कल होने वाली प्रतियोगिताओं में पॉप आर्ट कोलाज, रेडियो प्लेराइटिंग, पेज टु स्टेज, फुटलूज एवं ‘वाटर कन्जर्वेशन’ पर प्राइमरी छात्रों का प्रजेन्टेशन प्रमुख है। श्री शर्मा ने कहा कि अन्तर्राष्टीय स्तर की इन रोचक प्रतियोगिताओं के माध्यम से देश-विदेश के प्रतिभागी छात्र अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन तो करेंगे ही, साथ ही साथ विश्व एकता की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्री शर्मा ने बताया कि यूरेका इण्टरनेशनल-2010 में प्रतिभाग करने वाली छात्र टीमों में बुद्धानीलकंठ स्कूल, नेपाल, चिल्डेन्स आर्ट सर्किल, कोलम्बो, श्रीलंका, कोलम्बो सिटी कालेज, श्रीलंका, दुर्गा शैक्षिक गृह, काठमाण्डू, नेपाल, हिन्दू विद्यापीठ, नेपाल, इसीपठानिया कालेज, श्रीलंका, मालपी इण्टरनेशनल स्कूल, नेपाल, आल सेन्ट्‌स कालेज, नैनीताल, आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल, जम्मू-कश्मीर, बचपन स्कूल, शाहजहांपुर, बाल भारती पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा, नई दिल्ली, बाल भारती पब्लिक स्कूल, सिपत, छत्तीसगढ़, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्रीगंगा नगर, नई दिल्ली, बी0सी0एम0 आर्य माडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लुधियाना, भवन्स बी0पी0 विद्या मंदिर, नागपुर, डे पाल स्कूल, विशाखापटनम, फैजाबाद पब्लिक स्कूल, फैजाबाद, गर्ल्स हाई स्कूल एण्ड कालेज, इलाहाबाद, ग्रीनफील्ड एकेडमी, लखीमपुर, हर्टमैन कालेज, बरेली, के-एल-एम- इण्टरनेशनल स्कूल, पठानकोट, माडर्न पब्लिक स्कूल, दिल्ली, माडर्न स्कूल, नागपुर, माउन्ट कार्मेल स्कूल, भोपाल, एम-पी-वी-एम- गंगा गुरूकुलम, फाफाम, इलाहाबाद, एम-पी-वी-एम- गंगा गुरुकुलम, तेलियरगंज, इलाहाबाद, नालन्दा इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, कृष्णगिरी, नवरचना विद्यानी विद्यालय, गुजरात, नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला, ओंकारनंद सरस्वती नीलायम, रिशीकेष, पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक, पी-एम-एस- स्कूल, मोरादाबाद, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेन्टर, मिर्जापुर, शान्ति निकेतन विद्यापीठ, मेरठ, सेंट एन्थोनी स्कूल, आगरा, सेंट मार्क्स गर्ल्स स्कूल, जनकपुरी, नई दिल्ली, सेंट मार्क्स स्कूल, मीराबाग, सेंट मार्क्स सी-से- पब्लिक स्कूल, जनकपुरी, दिल्ली, सेंट जेवियर हाई स्कूल, पंचकुला, हरियाणा, स्टैनफोर्ड इण्टरनेशनल गर्ल्स स्कूल, उज्जैन, सनबीन स्कूल, लहरतारा, वाराणसी, सनबीन स्कूल, अन्नपूर्णा, वाराणसी, सनबीन स्कूल, भगवानपुर, वाराणसी, सनबीन स्कूल, वरुणा, वाराणसी, सनबीन स्कूल, मुगलसराय, टिनी टाट्‌स पब्लिक स्कूल, फैजाबाद, वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल, द्वारका, नई दिल्ली, आर्मी पब्लिक स्कूल, लखन, सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, लखन, हार्नर स्कूल, लखन, लखन पब्लिक इण्टर कालेज, लखन एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल की विभिन्न शाखाएं प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Grand inauguration of “EUREKA International-2010″

Posted on 25 November 2010 by admin

Culture and Education are powerful mediums to motivate youth to work for the welfare of humanity
— Dr. Dinesh Sharma, Mayor, Lucknow

Lucknow, November 25 : The four-day International Literary and Cultural Festival “Eureka International-2010″ began with all its grandeur at CMS Kanpur Road auditorium today. Chief Guest, Dr Dinesh Sharma, Mayor, Lucknow formally inaugurated the opening ceremony by lighting the lamp. Congregation of over 700 participating students from Sri Lanka, Nepal and various states of India presented a grand view of a small world full of values of unity and brotherhood. On this occasion, CMS students presented a colourful educational-cultural programme in honour of the participating students’ teams arrived from India and aborad and their team leaders. This programme received immense audience appreciation and sent the auditorium reverberating with incessant clappings. Guests from aborad were specially appreciative of the CMS students’ artistic talents. The programme which began with All Religions and World Peace prayer also had a mock World Parliament through which the students suggested thoughtful solutions to various global problems. Participating teams from India and abroad introduced themselves in style.

eureka_press-conf2Addressing the august gathering at the inaugural ceremony of Eureka International-2010, the Chief Guest, Dr Dinesh Sharma, Mayor, Lucknow said that culture teaches etiquettes to the man and helps in his moral development. Time has come to unite the children of the world on a common platform and arouse in them the desire to polish their talents for the benefit of the human race. Music, dance and art are powerful mediums of self-expression and can bind the children with their emotional appeal and call of World Unity. They also help to enhance creative talent in children and give them the much needed self-confidence in life. He congratulated the Principal of CMS Anand Nagar and convenor of Eureka International-2010, Mrs. Abha Anant for taking the initiative to organize this festival.

Earlier, the participating students from Sri Lanka, Nepal and various states of India met the media persons in the afternoon and spoke freely about their feelings on arrival here. Expressing their views at the press conference, the students arrived from  Isipathania College, Sri Lanka said that here we find the atmosphere similar to our homes and our happiness and enthusiasm doubled by the warm reception we received from CMS students and teachers. The students of Colombo City College, Sri Lanka said that we get an opportunity to express our artistic calibre using pen and our art during Eureka International besides showing our determination for brotherhood and unity through drawings, dramas and music. The students of Malpi International School, Nepal said with great earnestness that they would make several friends in India . They have come here with the message of unity and peace. They showed their willingness to visit Taj Mahal, Imambara and other historical places. Similarly, the students arrived from various states of India said that Eureka is an international forum through which they wish to spread the message of ‘World Unity’ throughout the world. Small children arrived here Lucknow to partake in ‘Eureka International-2010′ were bulging with enthusiasm to showcase their talents.

Mrs Abha Anant, Principal, CMS Anand Nagar and convenor of Eureka International-2010 highlighted the objectives of this international festival as it provides ample opportunity to bring out the latent talents of students and also propagate the feelings of Vasudhaiv Kutumbkam. She emphatically said that this event will develop the all round talents of younger generation and also help in enhancing their humanistic and spiritual outlook besides inculcating traits for environment consciousness in them. To actualize the dream of world unity and world peace it’s necessary that younger generation knows the culture and literature of different nations, because it is the only way to propagate the values of world unity and peace throughout the world, she said. Founder of CMS and renowned educationist Dr Jagdish Gandhi said that this international festival will not only be an amazing amalgamation of knowledge and art but will be the best stage for the exchange of thoughts for the younger generation. Dr Gandhi further said that CMS is endeavouring its level best not only to develop global outlook in its own students but in the students of other nations as well so that they become world leaders when grown up. He expressed hope that the students came to partake in Eureka International will be showing their best artistic capability and talent and will sing the song of world unity with one another.

Chief Public Relations Officer of CMS, Mr Hari Om Sharma informed that the competitions of Eureka International-2010 will begin at 9.30 am tomorrow morning and will conclude on 28th November with a grand prize distribution ceremony. Tomorrow’s competitions include Pop Art Collage, Radio Playwriting, Footloose, Page to State and presentation by primary students on ‘Water Conservation’. Mr Sharma said that in these interesting contests, participants from India and abroad will not only exhibit their excellence in science but also promote world unity, world peace and world brotherhood.

Mr Sharma informed that the participating teams of Eureka International-2010 are : Budha Neelkanth, Nepal; Children’s Art Circle, Colombo, Sri Lanka; Colombo City College, Sri Lanka; Durga Shaikshik Grih, Kathmandu, Nepal; Hindu Vidyapeeth, Dang, Nepal; Isipathana College - Sri Lanka; Malpi International School, Nepal; All Saints School, Nainital; Army Goodwill Public School, Pahalgam (J&K); Bacchpan School, Shahjahanpur; Bal Bharati Public School, Pitampura, New Delhi; Bal Bharati Public School, Sipat, Bilaspu, Chhattisgarh; Bal Bharati Public School, Sri Ganganagar, New Delhi; BCM Arya Model Sr. Sec. School, Ludhiana; Bhavans B. P. Vidya Mandir, Civil Lines, Nagpur; De Paul School, Vishakapatnam; Faizabad Public School, Faizabad; Girl’s High School & College, Elgin Road, Allahabad; Greeenfield Academy, Lakhimpur; Hartmann’s College, Bareilly; KLM International School, Pathankot; Modern Public School, Shalimarbagh, Delhi; Modern School, Nagpur; Mount Carmel School, Bhopal; MPVM Ganga Gurukulam, Gaddopur, Phaphamau, Allahabad; MPVM, Teliarganj, Allahabad; Nalanda Intenational Public School, Krishanagiri; Navrachana Vidyani Vidyalaya, Gujarat; Noble Public School, Gajraula; Omkarananda Saraswati Nilayam, Rishikesh; Pathania Public School, Rohtak; PMS Moradabad; Seth Dwarka Prasad Bajaj Education Center, Meerjapur; Shanti Niketan Vidyapeeth, Meerut; St. Anthony’s School, Agra; St. Mark’s Girls School, Janakpuri, New Delhi; St. Mark’s School, Meerabagh; St. Marks Senior Secondary Public School, Janakpuri, Delhi; St. Xavier’s High School, Sector-20, Panchkula, Haryana; Stanford International Girls School, Ujjain; Sunbeam School Lahartara, Varanasi; Sunbeam School, Annapurna, Varanasi; Sunbeam School, Bhagwanpur; Sunbeam School, Varuna; Sunbeam, Mugalsarai; Tiny Tots Public School, Faizabad; Venkateshwar International School, Dwarka, New Delhi; City International School, Indira Nagar; Hoerner College, Lucknow; Lucknow Public Inter College, Anand Nagar, Lucknow; Brightland College, Lucknow; Army Public School, Nehru Road, Lucknow; Army Public School, S.P. Marg, Lucknow and various campuses of City Montessori School.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

List of Transferred Indian Police Service Officers

Posted on 24 November 2010 by admin

transfer1

Comments (0)

मान्यवर श्री कांशीराम जी सिल्क एक्सचेंज का लोकार्पण 27 नवम्बर को

Posted on 24 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के रेशम एवं वस्त्रोद्योग मन्त्री श्री जगदीश नारायण राय आगामी 26 व 27 नवम्बर को जनपद जौनपुर, वाराणसी एवं आजमगढ़ के भ्रमण पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री राय 27 नवम्बर को वाराणसी स्थित सारंग का तालाब के  पास “मान्यवर श्री कांशीराम जी सिल्क एक्सचेंज´´ का लोकार्पण करेंगे।

आज का युग इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी का युग, करदाता व आम जनता को अधिकाधिक आनलाइन सुविधा उपलब्ध कराया जाना जरूरी -नकुल दुबे

अब व्यापारियों को अपने कार्यों के लिए बैंक अथवा वाणिज्य कर कार्यालयों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं -प्रमुख सचिव

ज्यादा से ज्यादा बाधारहित सुविधाएं उपलब्ध  कराने की ओर बैंक आगे बढ़ रहे हैं -सचिव माननीय मुख्यमन्त्री

बैंक अपने ग्राहकों को नवीन तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा से कृतसंकल्प -महाप्रबंधक बैंक

उत्तर प्रदेश में सुश्री मायावती जी के नेतृत्व की सरकार द्वारा जनवरी 2008 में प्रदेश में वैट लागू करने से ही यह प्रयास रहा है कि व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग की ओर से अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान की जाय। सरकार द्वारा व्यापारियों को विगत वषोZं में तत्काल पंजीयन, ई-रिटर्न, ई-पेमेंट तथा फार्म 38 के आनलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है।

यह उद्गार प्रदेश के वाणिज्य कर एवं निबंधन मन्त्री श्री नकुल दुबे ने आज यहां कमिश्नर कार्यालय वाणिज्य कर में आयोजित यूनियन बैंक आफ इण्डिया द्वारा नेट बैंकिंग के माध्यम से वाणिज्य कर के भुगतान की सुविधा का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज का युग इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी का युग है जिसमें करदाता व आम जनता को अधिकाधिक आनलाइन सुविधा प्रदान किये जाने का विशेष महत्व है। प्रदेश सरकार द्वारा इसके महत्व को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग में वृहद कम्प्यूटराइजेशन की योजना बनायी गई जिसमें करदाताओं को नेट बैंकिंग के माध्यम से कर जमा करने की सुविधा प्रमुख है।

माननीय मन्त्री ने कहा कि बैंक द्वारा करदाताओं को नेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान किया जाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये बैंक के स्थानीय अधिकारी प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के साथ बैठक करें इन बैठकों में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को भी सहभागी बनाया जाये।

श्री दुबे ने वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव श्री डी0एस0मिश्रा, कमिश्नर श्री चन्द्रभानु एवं यूनियन बैंक आफ इण्डिया के जोनल मैनेजर श्री प्रवीन कुमार बंसल एवं उनकी टीम को नेट बैंकिंग की सुविधा प्रारम्भ करने के लिए किये गये प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं मनोरंजन कर श्री दुगाZ शंकर मिश्र ने कहा अब व्यापारियों को अपने कार्यों के लिए बैंक अथवा वाणिज्य कर कार्यालयों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। सरकार द्वारा गत वर्ष राज्य की सीमाओं पर स्थापित वाणिज्य कर विभाग की जांच चौकियां भी समाप्त कर दी गई है।

सचिव माननीय मुख्यमन्त्री व कमिश्नर वाणिज्य व मनोरंजन कर श्री चन्द्रभानु ने कहा कि यूनियन बैंक आफ इण्डिया नेट बैंकिंग के माध्यम से सुविधा प्रदान करने वाला पांचवांं बैंक बन गया है। विभाग से सम्बंधित अन्य कार्यों के लिए व्यापारियों को व्यापारी सुविधा केन्द्र के माध्यम से सिंगल विन्डों की सुविधा दी गई है। ज्यादा से ज्यादा बाधारहित सुविधाएं उपलब्ध कराने की ओर बैंक आगे बढ़ रहे हैं।

यूनियन बैंक आफ इण्डिया के महाप्रबंधक श्री प्रवीन कुमार बंसल ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीन तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा से कृतसंकल्प रहा है। अभी तक यह सुविधा महाराष्ट्र और गुजरात के ग्राहकों को दी जा रही थी। अब यह उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को भी प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर माननीय मन्त्री ने उ0प्र0 वाणिज्य कर सेवा संघ की स्मारिका `संवाद´ का विमोचन किया तथा संघ पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना बने -नकुल दुबे

Posted on 24 November 2010 by admin

जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचने के लिए कार्य करना सभी का दायित्व

अन्तर्राष्ट्रीय जर्मन संस्था के सहयोग से जलवायु परिवर्तन विषयक राज्य कार्य योजना 15 मार्च 2011 तक तैयार होगी

जलवायु परिवर्तन सम्बंधी राज्य कार्य योजना के विचारार्थ कार्यशाला सम्पन्न

पर्यावरण से खिलवाड़ के दुष्परिणाम परिवर्तित जलवायु के रूप में हमारे सामने आ रहे हैं। पृथ्वी का तापमान जिस प्रकार से बढ़ रहा है, यदि इसको रोकने के लिए अभी से प्रयत्न नहीं किया गया तो इस सदी के अन्त तक तापमान इतना बढ़ जायेगा जितना हजारों साल में नहीं बढ़ा है। पर्यावरण संरक्षित करने के लिए सरकार, समाजसेवी संस्थाओं एवं जन सामान्य सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

यह बात नगर विकास एवं पर्यावरण मन्त्री श्री नकुल दुबे ने आज यहां ताज रेजीडेंसी में जलवायु परिवर्तन सम्बंधी राज्य कार्य योजना पर विचारार्थ आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए आठ मिशनों का गठन किया है। इन मिशनों के कार्यकारी दलों के परामर्श और इस कार्यशाला में आये निष्कषोZं से कार्य योजना बनायी जायेगी, जिसे 15 मार्च 2011 तक अन्तिम रूप दे दिया जायेगा।

श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृतिक धरोहर से सम्पन्न है, यहां आदर्श मौसम समूह पाया जाता है। इसको बचाने के लिए सभी प्रदेशवासी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा 345 एम एल डी क्षमता का एस टी पी इसी माह से शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु राज्य सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय जर्मन संस्था जी0टी0 जेड0 के सहयोग से जो ठोस कार्य योजना बनेगी, वह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए मार्गदर्शक होगी।

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश एवं प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। बढ़ते औद्योगिकीकरण से जलवायु में परिवर्तन हो रहे हैं, जिससे फसलचक्र एवं फसल उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। कार्बन उत्सर्जन से विकसित एवं विकासशील दोनों तरह के देश समान रूप से प्रभावित हो रहे हैं, चाहे वह कार्बन उत्सर्जन कर रहे हैं या नहीं। हमारा देश भी प्रभावित है लेकिन भारत अन्तर्राष्ट्रीय गाइडलाइन्स के अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

केन्द्रीय पर्यावरण मन्त्रालय के वैज्ञानिक डा0 अखिलेश गुप्ता ने कहा कि सौर ऊर्जा, ऊर्जा, जल, वन, परिवहन, ईको सिस्टम तथा कृषि आदि क्षेत्रों के बारे में सम्नवित कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन से 1.33 मिमी प्रति वर्ष समुद्री जल स्तर बढ़ रहा है तथा पिछले 100 साल में वषाZ के ट्रेन्ड में भी बड़ा परिवर्तन आया है। मुख्य वन संरक्षक (योजना) डा0 एस0आर0के0 वाष्णेZय ने बताया कि ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत प्रदेश में आगामी 10 वषोZं में 9.26 प्रतिशत वन क्षेत्र को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लिए योजना बनायी गई है। इसके लिए कृषि वानिकी को बढ़ाना तथा किसानों को प्रोत्साहित करना होगा। निदेशक नेडा श्री नीतीश्वर कुमार कहा कि ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने हेतु लोगो को व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सोलर उपकरणों हेतु को 12 अंकों का यूनीक नम्बर दिया गया। मरम्मत की सुचारू व्यवस्था हेतु टोल फ्री दुरभाष पर समाधान की व्यवस्था है।

उ0प्र0 ऊर्जा निगम के प्रतिनिधि श्री आर0एम0 चित्रांशी ने कहा कि सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों व उपक्रमों में प्रकाश के लिए सीएफएल का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। पानी को गर्म करने के लिए सोलर हीटर अनिवार्य किया गया है। जिससे कम से कम ऊष्मा उत्सर्जित हो। इसके साथ ही ऊर्जा की, औद्योगिक, कृषि एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बचत के लिए प्रमाणित विद्युत उपकरणों के प्रयोग को भी अनिवार्य किया गया है।

पर्यावरण निदेशक श्री यशपाल सिंह ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में आई.आई.टी. दिल्ली के डा0 ए0के0गोसाई ने जल संसाधन, डा0 सन्ध्या राव ने कृषि, आई.आई.एम. अहमदाबाद के डा0 अमित गर्ग ने ऊर्जा, एन.पी.एल.नई दिल्ली के डा0 सी0शर्मा ने स्वास्थ्य तथा आई.आई.एससी. के डा0 एन0एच0रवीन्द्रनाथ ने वानिकी/जैव विविधता के बारे में अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी आज तीन जनपदों में छापे, दो नमूनें संग्रहीत अभियान के दौरान अब तक 4.42 करोड़ रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त

Posted on 24 November 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध  अभियान निरन्तर जारी है।

यह जानकारी आज यहॉ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु मिलावटखोरों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके। मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अब तक 491 एफ0आई0आर0 दर्ज कर 763 व्यक्तियों को नामित करते हुए 471 को गिरफ्तार किया गया तथा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफ0डी0ए0टीम द्वारा मारे गये छापों में कुल 4.42 करोड़ रूपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आज कुल 03 जनपदों बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहॉपुर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारे गये। जनपद बदायूं में 70 किलो अमरूद, जनपद पीलीभीत में 09 किग्रा0 खजूर, 15 किग्रा0 गोभी एवं 05 किग्रा0 बर्फी तथा जनपद शाहजहॉपुर में 25 किग्रा0 मिठाई जब्त कर नष्ट की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, उत्पादन एवं भण्डारण इकाइयों पर पैनी नज़र रखी जा रही है। खाद्य पदार्थों के नमूनों में अपमिश्रण की पुष्टि होने पर अपराधियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बी0एल0ओ0 के साथ सिविल डिफेन्स सहभागिता करेगा-जिलाधिकारी निर्वाचन कार्य में लापरवाही के लिए बी0एल0ओ0 के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

Posted on 24 November 2010 by admin

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के वेाेाि पुनरीक्षण अभियान में अब बी0एल0ओ0 के साथ सिविल डिफेन्स का भी सहयोग लिया जायेगा, और 80 प्रताित से कम बूथ कवरेज क्षेत्रों में माइक व्दारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा, जिससे कि इसे एक जन आन्दोलन का रूप दिया जा सके।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात कमिनरी सभागार में आज नगर निगम के र्पाादों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने 80 प्रताित से कम बूथों पर बी0एल0ओ0 की ात प्रताित उपस्थिति के निर्दो दिये। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही के लिए विधानसभा उत्तरी 89 के बूथ संख्या 28 पर बी0एल0ओ0 की अनुपस्थिति पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्दो ए0सी0एम0-व्दितीय को दिये। उन्होंने कहा कि जनता के लिए यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए ाथिलता बर्दात नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 80 प्रताित से कार्य कम है ऐसे बूथों पर फार्मो की उपलब्धता तथा बी0एल0ओ0 की ातप्रताित उपस्थिति के लिए मजिस्टेट व्दारा कल से निरन्तर चैकिंग करायी जायेगी और माइक व्दारा घाेाणा की जिम्मेदारी तहसीलदारों के व्दारा की जायेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार भी कराया जायेगा। उन्होंने कहा जन सामान्य की सुविधा के सिविल डिफेन्स तथा बी0एल0ओ0 के फोन आपस में प्रदान किये जायेंगे, जो कि इस कार्य को आगे बढाने में एक साक्त माध्यम होगा।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य को यदि कोई समस्या हैं तो जिला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाा नं0 2260571, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो0 9956219417, अपर जिलाधिकारी, नगर 9454417659 आगरा कन्टोनमेन्ट क्षेत्र में ए0सी0एम0-प्रथम 9454417662, आगरा दक्षिण ए0सी0एम0-तृतीय 9454417691, आगरा उत्तर ए0सी0एम0-व्दितीय 9454417663 तथा आगरा ग्रामीण एस0डी0एम0 सदर 9454419016, एत्मादपुर तहसील 0562-2390250, एस0डी0एम0 9454417667, फतेहपुर सीकरी 9454417670, खेरागढ, 9454417669 फतेहाबाद 9454417668 बाह 945417666 पर सूचित कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी नगर, अरूण प्रकाा ने बताया कि आयोग के निर्देाानुसार जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेबिल आफिसर की नियुक्ति की गयी है जिनके नाम, पता, दूरभाा नं0 आदि के डाटा को जिले की बेवसाइट http://agra.nic.in   में Election.B.L.O. list पर जन साधारण की जानकारी हेतु डाल दिया गया हैं, जिसको देखा जा सकता है साथ ही उनकी सूची समस्त मान्यता प्राप्त  राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करा दी गयी हैं।

बैठक में विभिन्न र्पाादों व्दारा इस कार्य में सुझाव प्रस्तुत किये जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित मजिस्टेट को आवयक निर्दो दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, ए0डी0एम0, नगर, अरूण प्रकाा, सहायक जिला निर्वाचन भारत सिंह, ए0सी0एम0 धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सहित नगर निगम के विभिन्न र्पाादगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों का आगणन प्रस्तुत करें - जिलाधिकारी

Posted on 24 November 2010 by admin

भीमनगरी-2011 के आयोजन हेतु क्षेत्र के विकास कार्यों में जो धनराा व्यय होगी उसका आगणन प्रस्तुत करें, ताकि ाासन को भेजकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जा सके।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात कलक्टेट सभागार में आज भीमनगरी 2011 आयोजन हेतु समिति के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसके आगणन का प्रस्ताव ाीघ्र तैयार करें, जिसके अन्तर्गत विकास में सडक, बिजली, पानी, सामुदायिक केन्द्र, प्रदूाण, आगरा विकास प्राधिकरण, जलनिधि, प्रदूाण, नगर निगम व्दारा कार्य कराये जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग व्दारा कार्य कराया जायें, उसमें गुणवत्ता पर वाेाि ध्यान दिया जायें, और आयोजन समिति क्षेत्रीय लोगों के सामन्जस्य से कार्य कराया जायेगा।

बैठक में भीमनगरी आयोजन केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय महामंत्री भरत सिंह, देवी प्रसाद आजाद संरक्षक, धर्मेन्द्र सौनी  काेााध्यक्ष, जगदीा आर्या, घीरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी, नगर अरूण प्रकाा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निशादो का परिवार भूखमरी के कगार पर

Posted on 24 November 2010 by admin

गोमती तट वासी निशादों का मुख्य पेशा बाध निर्माण है। जहां पर बाध निर्माण वशZ भर होता रहता है। जनपद में बाध का कारोबार लगभग तीन करोड़ सलाना है जो उ0प्र0 सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के प्रमुख नगरों तक जाता है। परन्तु बाध उद्योग तथा बाध कारीगर निशादों की दशा अबतक सध्ुार नहीं पायी है। जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्थानीय मन्त्री अथवा विधायक जिला योजना की ब्ौठक में उक्त प्रकरण को नहीं रखते। बाध निर्माण कुटीर उद्योग प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अन्य कुटीर उद्योगो की तरह मृत प्राय हो रहा है। जिससे निशाद परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। उक्त बातें  खेमई प्रसाद निशाद ने जन प्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने केवल वोट बैंक से मतलब है इनकी स्थिति से नहीं। श्री निशाद ने नगर में कोई बाध मण्डी न होने से बाध कारीगरों के बैठने आदि की कोई सुविधा नहीं है। नगर की मुख्य सड़क इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर खैराबाद मोहल्ले में बाध मण्डी के नाम से जानी जाती है जहां पर उक्त कारीगर सड़क के किनारे रखकर अपने बाधो को बेचते है। नगर का व्यस्थतम चौराहा होने के कारण सवारियों की भीड़ लगी रहती है आये दिन दुघZटनाएं भी होती रहती है। बाध मण्डी हेतु कस्बा पांचोपीरन में भूमि अधिगृहीत की गई है, परन्तु प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उक्त स्थान मण्डी के रूप में विकसित नहीें हो सका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2010
M T W T F S S
« Oct   Dec »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in