Archive | August, 2010

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाढ़ की स्थिति नहीं

Posted on 06 August 2010 by admin


सभी नदियों का जल स्तर घट रहा है

प्रदेश के अधिकाश्ंा जिलों में बाढ़ की स्थिति नहीं है। सभी नदियों का  जल स्तर बराबर घट रहा है। पिछले 24 घंटों में कोई जन व पशु हानि की सूचना नहीं है।
दैवी आपदा नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच में मात्र एक गांव प्रभावित है। पीलीभीत में स्थिति सामान्य व नियन्त्रण में है। लखीमपुर में शारदा नदी का जल स्तर घट रहा है। धौरहरा तहसील में 2 शिविर लगाये गये हैं, जहां लोगों की देखभाल हो रही है। गोण्डा में पानी का स्तर बराबर घट रहा है। कोई गांव प्रभावित नहीं है।

देवरिया में भी जल स्तर घट रहा है। बिजनौर में स्थिति सामान्य हो गई है। सिर्फ दो गांव प्रभावित हैं। सारे रास्ते खुल गये हैं। प्रशासन स्थिति पर पूर्ण नज़र रखे हुये है। सन्त कबीरनगर में घाघरा व राप्ती नदियों का जल स्तर घटा है। क्वानो नदी का जल स्तर स्थिर है। बाढ़ की स्थिति नहीं है। बदायूं में स्थिति सामान्य व नियन्त्रण में है। कोई जन व पशुहानि नहीं हई है। रामपुर में भी स्थिति अब सामान्य व नियन्त्रण में है।
जनपद मेरठ में पानी कल से निरन्तर घट रहा है। कहीं से कोई सूचना जल स्तर बढ़ाने की नहीं है। कोई आबादी प्रभावित नहीं है। स्थिति सामान्य है। प्रशासन लगातार सतर्क है। लखनऊ में गोमती नदी का जल स्तर घट रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत सामान्य निर्वाचन-2010 की मतगणना के सम्बंध में बैठकें 9 अगस्त से

Posted on 06 August 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2010 हेतु मतगणना स्थल के चयन की कार्यवाही के सम्बंध में सभी प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठकें आगामी 9 से 13 अगस्त तथा 16 व 18 अगस्त तक राज्य निर्वाचन आयोग में होगी जिसमें मतगणना स्थल, स्ट्रॉंगरूम तथा मतपेटियोें की सुरक्षा व्यवस्था आदि के तैयार किये प्रारूप प्राप्त किये जायेगी। इस सम्बंध में चर्चा होगी तथा अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा।
यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त श्री जयप्रकाश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के औरैया तथा कन्नौज को छोड़कर 70 जिलों की तैयारी बैठक आगामी 9 अगस्त 2010 से 10-10 जिलों की संख्या में सात दिन तक चलेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमान सियासत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले- जावेद इकबाल मंसूरी

Posted on 06 August 2010 by admin


`मंसूरी रत्न´ के स्वागत में उमड़ा मंसूरी समाज

मुसलमानों को सियासत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए तभी उसमें राजनैतिक समझदारी आयेगी और उसे अपना रहबर चुनने में आसानी होगी।

21121218 यह बात आज यू0पी0 एग्रो के चेयरमैन राज्यमन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी लखनऊ से मुरादाबाद जिले तक जाने में अनेक स्थानों पर मंसूरी समाज के लोगों द्वारा उनके स्वागत समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों में कही।
मंसूरी समाज के लोगों को राजनैतिक चेतना पैदा करने के लिए `मंसूरी रत्न´ जावेद इकबाल मंसूरी ने विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत आज जावेद इकबाल मंसूरी ने लखनऊ जिले के मड़ियांव क्षेत्र से शुरू की जहां पर अरशद मंसूरी नबी अहमद मंसूरी ने जावेद इकबाल का स्वागत किया। मंसूरी नेता का यह काफिला इसके बाद बक्शी का तालाब क्षेत्र में पहुंचा जहां पर इलियास मंसूरी, रमजान मंसूरी, मो0 उस्मान मंसूरी एडवोकेट, रब्बानी मंसूरी ने गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया। स्वागत समारोह का यह सिलसिल कमलापुर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया जहां पर ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के नेता आजाद हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में सभा हुई जिसे जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी, पप्पू मंसूरी ने सम्बोधित किया। दोपहर बाद यह काफिला शाहजहांपुर पहुंचा जहां सरताज मंसूरी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया था, जिसको सम्बोधित करते हुए राज्यमन्त्री जावेद इकबाल ने कहा कि मुसलमान अब जागरूक हो गया है और अब वह सोच समझ कर वोट देता है, उन्होने धार्मिक भवनाएं भड़का कर मुसलमानों के वोट लेने वाले को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब उनकी दुकाने बन्द हो चुकी है क्योकि मुसलमान अब जागरूक हो रहा है।
शाम को यह काफिला बरेली पहुंचा जहां परवेज मंसूरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग `मंसूूरी रत्न´ का काफी देर से इन्तेजार कर रहे थे। बरेली के बाद राज्यमन्त्री क  यह काफिला मुरादाबाद पहुंचा जहां पर ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय नेता जाहिद अली मंसूरी व राष्ट्रीय महामन्त्री रियाज अहमद मंसूरी ने `मंसूरी रत्न´ जावेद इकबाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूरी के प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी समाज को जागरूक करने का यह कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयकर विभाग पर सी वी आई का छापा क्रासर. रंगे हाथों तीन को दबोचा

Posted on 06 August 2010 by admin

आज सी बी आई ने आयकर विभाग पर दापा मारा इस दापे में आयर विभाग के तीन अधिकारी रंगे हाथ्ज्ञों रिश्वत लेते पकड़े गये। सी बी आई ने अचानक पहुंचकर कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया । सीबी आई लखनऊ की टीम ने एक शिक्षक की शिकायत पर इनकम टैक्स कार्यालय में छापा मारकर आयकर अधिकारी समेत तीन लोगों को घूस लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया । तकरीवन तीन घंटे सी बी आई की टीम ने कार्यालय लॉक कर वारीकी से अन्य पत्रावलियों की जांच की । ठक्कर बापा इण्टर कालेज में जोल्हूपुर निवासी शिवनरायण प्रजापति ने अपने गांव के मौजे में कुछ जमीन खरीदी थी इसपर आयकर विभाग ने शिक्षक शिवनरायन को एक नोटिस भेजकर सम्पत्ति का व्यौरा मांगने हेतु तलब किया था जब उक्त शिक्षक आयकर विभाग पहुंचा तो पहले उसे आयकर अिध् ाकारी ने हड़काया बाद में 6 हजार रूप्ये में सुलह समझौते की बात पक्की हो गई । उधर शिक्षक शिवनरायन ने घूस लेने की बात जब सी बी आई लखनऊ को बताइ्र तो टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ने की बात कही मामला सैट होते ही बड़े नाटकीय ढंग से शिवनरायन ने आयकर अधिकारी यू पी यादव को 6 हजार रूपये घूस दी तभी सी बी आई ने मौके पर घूस लेते हुये आयकर अधिकारी प्रथम यू पी यादवए द्वितीय सन्दीप दुवे व लिपिक जितेन्द्र मिश्रा को पकड़ लिया ज्ञात हो कि आयकर विभाग से कई वगैर पत्रांक से लोगों को डिसपैच किये गये इस बात को भी संज्ञान में लिया जा रहा है । सी बी आई टीम से बात करने के लिये मीडिया कर्मी काफी देर तक कार्यालय के वाहर बैठे रहे ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

शान्तिमार्च निकाल कर किया शक्ति का प्रदशZन

Posted on 06 August 2010 by admin

त्योहार एवं स्वतन्त्रता दिवस के अगसत माह में पड़ने पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शान्ति व्यवस्था को मद्देनज़र
रखते हुये आज पुलिस विभाग द्वारा नगर में मार्चपास किया गया मुख्यालय पर मच्छर चौराहे के नजदीक पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को रूबरू होकर बताया कि रमजान के शुरू होने से पहले यह पुलिस शक्ति परीक्षण था मार्चपास इसलिये किया गया कि अराजकतत्व के जो लोग हैं वह सतर्क रहें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस विभाग को हस्ताक्षेप करना पड़े । पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम और अपर पुलिस अध् ाीक्षक की मौजूदगी में मुख्यालय पर पुलिस दल बल के साथ नर में
मार्चपास किया पुलिस की सक्रियता को बनाये रखने के लिये शहर और जनपद में अमन.चैन बनाये रखने हेतु किया गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आने वाले पवोंZ पर अराजक तत्वों द्वारा अराजकता न हो इसलिये जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ यह कार्यवाही की गई यह कार्य से जनता में निडरता पैदा होगी व पुलिस एवं आम जनता के बीच संवाद वने रहेंगे । तथा गलत कार्य करने वाले सचेत रहेंगे पुलिस विभाग के कर्मचारियों में अपने
कार्य के प्रति उदासीनता खत्म होती है । यह कार्यवाही श्री गौतम का सराहनीय कार्य कह जायेगा ।श्री गौतम द्वारा कीं गईं प्रयोगध् ार्मिता से पुलिस विभाग के कई अधूरे पड़े केशों को जल्द से जल्द सुलझा लिया उनकी कार्यप्रणली से पुलिस विभाग भी खुश है और जनपद बासी भी ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

स्मैक संग एक गिरिफ्तार

Posted on 06 August 2010 by admin

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अन्तगर्त कस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरिफ्तार कर उसके पास से नसीला पदार्थ बरामद किया । जानकारी के मुताविक जालौन थाना कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक के एन राय ने पुलिस दल बल के साथ विगत दिन गस्त के दौरान गस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े रोशन उर्फ रासिद पुत्र बहीद निवासी तोपखाना कस्वा जालौन को गिरिफ्तार कर लिया । व तलासी के दौरान उसके कब्जे से 18 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद कर । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया । ट्रेक्टर चोरी कर ले गये चोर उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के अन्तगर्त ग्राम खुटैला में एक ट्रेक्टर लेकर अज्ञात चोर फरार हो गये । जानकारी के मुताविक कैलिया थाना पुलिस को शिवप्रकाश पुत्र कैलाश गिरि विासी खटैला थाना कैलिया ने लिखित तहरीर दी कि ग्राम में मेरे बाड़े में खड़ा ट्रेक्टर नं0 यू पी 92 बी 1760 स्वाराज 8552 नीले रंग का अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गये । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया ।

नवयुवक को दोस्तों ने खिलाया जहर उरई डकोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ऐरी रामपुर निवासी 28 वशीZय व्यक्ति को उसके हमराहियों ने विशाक्त पदार्थ का सेवन करा दिया जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी रामपुर निवासी रमकरन 28वशीZय पुत्र कन्हैयालाल को उसके हमराहियों ने मारने की नियत से जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया इस वाबत परिवारों जनों को पता चला तो आनन फनन में परिवारीजन ने रामकरन को अर्द्ध वेहोसी क हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उरई के आकिस्मक विभाग में भर्ती कराया समाचार लिखे जाने तक मरीज की हालत चिनताजनक बनी हुई थी।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

मिलावटखोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में तेजी लायें

Posted on 05 August 2010 by admin

अभियान के तहत अब तक 341 एफ.आई.आर. दर्ज 277 व्यक्ति गिरफ्तार गत दो दिवसों में 21 जनपदों में छापे, 17 व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निदेेZश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 341 मामलों में एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए 277 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के आई.पी.सी. की धारा-272/273 के तहत तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अन्तर्गत  गत 2 दिवसों में कुल 21 जनपदों में एफ.डी.ए. टीम के द्वारा की गई सैंिम्ंपलिंग के आधार पर की गई कार्रवाई एवं मारे गये छापों में कुल 30 एफ0 आई0 आर0 दर्ज कराते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रवक्ता ने बताया कि एफ.डी.ए.टीम द्वारा गत दो दिवसों में जनपद महराजगंज, देवरिया, इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, जालौन, फरूZखाबाद, कानपुर देहात, अलीगढ़, सुल्तानपुर, मऊ, रायबेरली, झांसी, इटावा, कन्नौज, मिर्जापुर, जौनपुर, श्रावस्ती एवं बाराबंकी में छापे एवं सैिम्पलिंग के आधार पर 30 एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि एफ.डी.ए. टीम द्वारा गत 2 दिवसों में की गई कार्रवाई के तहत जनपद महराजगंज में 4 कुन्तल केला एवं कारबाइड जब्त करते हुए पिन्टू जायसवाल के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर गिरफ्तार किया। जनपद देवरिया में 10 कुन्तल आम, 270 दर्जन केला, कारबाइड इथोफॉन जब्त करते हुए 2 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया। जनपद इलाहाबाद में एक कोल्ड िड्रंक के निर्माण इकाई में विभिन्न ब्राड के 1500 से अधिक भरी हुई बोतलें, 2000 खाली बोतलें प्र्रेसर पम्प, गैस एवं अन्य आवश्यक उपकरण बरामद करते हुए बद्री प्रसाद एवं राजेन्द्र कुमार के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज कराई गई। बद्री प्रसाद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि राजेन्द्र कुमार स्थल से फरार हो गया। जनपद सुल्तानपुर के थाना दोस्तपुर में एफ.डी.ए. टीम द्वारा मारे छापे में 25 कुन्तल केला एवं 100 एम.एल. इथोफॉन जब्त किया गया। इस मामलें में पवन पुत्र रामपती के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई। जनपद झांसी के सिपरी क्षेत्र में 135 किलोग्राम देशी घी एवं 5 कुन्तल अपमिश्रित खोया जब्त करते हुए संजीव के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि सैिम्पलिंग के आधार पर की गई कार्रवाई के तहत जनपद कानपुर देहात के रमाबाई नगर के रूरा बाजार में पिसी मिर्च में सूडान कलर मिला पाये जाने पर आलोक कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्रभान के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई। अलीगढ़ के जावॉ थाना क्षेत्र में 7 किलो बून्दी के लड्डू, 10 किलो अपमिश्रित बर्फी पाये जाने पर मकबूल पुत्र सुलेमान के विरूद्ध एफ.आई आर. दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया। जनपद मऊ में लड्डू एवं नमकीन में खिसारी एवं चने की दाल मिलावट पाये जाने पर 3 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जनपद रायबरेली में बेसन में खिसारी एवं मिठाई में प्रतिबन्धित रंग मिलाये जाने पर 3 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज करायी गई। जनपद इटावा में सरसों के तेल में ऐसिड वैल्यू अधिक मात्रा में पाये जाने तथा जनपद कन्नौज में सरसों के तेल में आर्जीमोन (भटकटईया) की मिलावट पाये जाने पर सम्बंधितों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई तथा जनपद बलिया में गुटके में गैिम्बयर पाये जाने पर एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 के विभिन्न धाराओं के तहत गत 2 दिनों में की गई कार्रवाई  के अन्तर्गत एफ.डी.ए. टीम द्वारा जनपद आगरा के कैण्ट स्टेशन क्षेत्र में पार्सल के अन्दर 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य की जनरल दवायें पकड़ी गई इस प्रकरण में अज्ञात के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई है।  जनपद लखनऊ के ठाकुरगंज के कैटिल कालोनी एवं अन्य जगहों पर मारे गये छापों में 108 एम्पुल आक्सीटोसिन बरामद करते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस आक्सीटोसिन की आपूर्ति पटना से किये जाने की सम्भावना है। प्रमुख आपूर्ति कर्ता तक पहुंचने के लिए छान-बीन की जा रही है। जनपद जालौन के रामपुरा क्षेत्र में 120ग2 एम.एल. आक्सीटोसिन बरामद करते हुए शिव प्रसाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। जनपद फरूZखाबाद के राजेपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में आक्सीटोसिन पाये जाने पर 5 एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में 4 लाख रुपये मूल्य के फिजीशियन सैम्पुल की दवायें पकड़ी गई जिसमें 3 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद मिर्जापुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में 50 हजार रुपये मूल्य की एक्सपायरी डेट की दवायें जब्त करते हुए 1 व्यक्ति के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गई। जनपद जौनपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में 400ग3 एम.एल. आक्सीटोसिन बरामद की गई इस प्रकरण में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र में 11 हजार रुपये मूल्य की सरकारी दवायें जब्त करते हुए 1 व्यक्ति के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा जनपद बाराबंकी में बिना लेबल की आक्सीटोसिन बरामद करते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाढ़ की स्थिति नहीं जान व माल का कोई नुकसान नहीं

Posted on 05 August 2010 by admin

प्रभावित लोगों को खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करायी जा रही हैं
प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में से अधिकांश में बाढ़ की स्थिति नहीं है। कुछ एक जिलों में पानी का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रशासन लगातार सतर्क दृष्टि बनाये हुये है। जान व माल का कोइ्र नुकसान नहीं हुआ है। प्रभातिव लोगों को खाने पीने की सामग्री आदि सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं।

दैवी आपदा नियन्त्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच व पीलीभीत में स्थिति सामान्य है।

लखीमपुर-खीरी में गोविन्द नगर के पास पानी का कटान रिपोर्ट हुआ है तथा जनपद गोण्डा व बाराबंकी में भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जनपद देवरिया में नदियों का जल स्तर घट रहा है मगर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.10 मी0 ऊपर है। आवागमन के लिए कुल 11 नाव लगा दी गई हैं। श्रावस्ती में आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। जिला फैजाबाद, बिजनौर व सन्तकबीर नगर में भी स्थिति सामान्य है। जनपद बदायूं में प्रभातिव लोगों को खाने-पीने की सामग्री व अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं।

जनपद रामपुर में खोसी नदी के किनारे के गांवों की कृषि भूमि कट गई है। सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। जनपद मेेरठ में पानी का स्तर घट रहा है। कोई आबादी प्रभावित नहीं है। केवल भीकुण्ड ग्राम के मार्ग पर अभी भी थोड़ा पानी है। 12 परिवारों को बाढ़ शिविर में पहुंचाया गया है। जनपद बलिया में गंगा व घाघरा नदी का जल स्तर घटाव पर है व लखनऊ में गोमती नदी का जल स्तर घट रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलेवार अनुदानित मदरसों की सूची जारी सर्वाधिक छ: मदरसे इलाहाबाद के

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलिया स्तर के जिन 61, मदरसों को अनुदान सूची पर लिया है, उनमें इलाहाबाद के सर्वाधिक छ: मदरसे शामिल हैं। सरकार का मानना है कि अनुदान सूची पर लिये जाने वाले यह मदरसे मुस्लिम समुदाय के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने में और बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर, बलरामपुर, फतेहपुर तथा गा़जीपुर जनपद के चार-चार, बस्ती, कन्नौज, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर जनपद के तीन-तीन, सन्तकबीर नगर, प्रतापगढ़, कानपुर, कौशाम्बी, बहराइच, जौनपुर तथा लखनऊ के दो-दो मदरसों के अतिरिक्त हरदोई, मिर्जापुर, बाराबंकी, भदोही, सुल्तानपुर, देवरिया, जे.पी.नगर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ और लखीमपुर-खीरी जनपद के एक-एक मदरसे को अनुदान सूची पर लिया गया है। अनुदान सूची पर लिये जाने के बाद इन मदरसों पर आने वाला व्ययभार 11 करोड़ 18 लाख 22 हजार 516 रुपये अनुमानित है। यह मदरसे गत जुलाई से चालू शिक्षा सत्र से अनुदान सूची पर रखे गये हैं।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने प्रदेश के कुल 100 मदरसों को अनुदान सूची पर लिये जाने की घोषणा की थी, जिनमें स 39 मदरसों को पूर्व में ही अनुदान सूची पर ले लिया गया था। वर्तमान में इन 61 मदरसों को शामिल करते हुए मुख्यमन्त्री की घोषणानुसार पूरे 100 मदरसे अनुदान सूची पर लिये जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों की आबादी प्रदेश की कुल आबादी का 18 प्रतिशत से अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास का, सम्पूर्ण प्रदेश के समग्र विकास में विशेष महत्व है। प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय में सर्वाधिक जनसंख्या मुस्लिमों की है। मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक पिछड़ा हुआ है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव न केवल राज्य के मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय पर, वरन पूरे प्रदेश के विकास पर पड़ना स्वभाविक है। यह मदरसे मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में अहम रोल अदा करते हैं। इस समय प्रदेश में आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त 1306 मदरसे हैं, जिनमें 360 मदरसे अनुदानित हैं तथा 946 मदरसे गैर अनुदानित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मुजफ्फर नगर में खेल छात्रावास की स्थापना हेतु 40 लाख रुपये अवमुक्त

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में खेल छात्रावासों के स्थापना की गई है। इसके तहत जनपद मुजफ्फर नगर के ग्रांम पजोखरा में एक खेल छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। खेल छात्रावास के निर्माण कार्य हेतु 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

छात्रावास को संचालन योग्य बनाकर इसे युवा कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में भी उपयोग लाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in