Archive | June 8th, 2010

इश्टाइल मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट पेश करता है इश्टाइल एथनिक कंटेस्ट 2010

Posted on 08 June 2010 by admin

कार्यक्रम में एथनिक, वेडिंग और ट्रेडिशनल कलेक्शंस से जुड़े भारत के उदीयमान मॉडलों और डिज़ाइनरों को बढ़ावा देने का लक्ष्य।

इश्टाइल एथनिक कंटेस्ट 2010 का आयोजन इश्टाइल मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट के निदेशक श्री शैलेश हरित के नेतृत्व में एशियाड टावर में किया गया। यह शो एथनिक, वेडिंग और ट्रेडिशनल कलेक्शंस से जुड़े भारत के उदीयमान मॉडलों और डिज़ाइनरों के साथ-साथ भारत के कलाकारों, गायकों और नर्तकों को बढ़ावा देने पर केन्द्रित था।    यह कार्यक्रम अब भारत की महानगरीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गया है। भारत के विभिन्न भागों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताअों की Üांृखला की पहली बड़ी कड़ी के रूप में इस कार्यक्रम में आधुनिक पुरुषों एवं महिलाओं की प्रतिभा, बुद्धि और सुन्दरता को बखूबी पेश किया गया। ब्यूटी कंटेस्ट उपस्थित लोगों के लिए एक लोकप्रिय मनोरंजन साबित हुआ। इस कार्यक्रम को विशेष कर व्यवसाय घरानों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार - समाज के विभिन्न तबकों के लोगों के बीच - का लोकप्रिय जरिया माना गया।13

यहां भारत के बेहतरीन डिज़ाइनरों के परिधानों और सहायक पहनावों के उत्कृष्ट कलेक्शन देखने को मिले। भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता यह एक विश्वस्तरीय मनोरंजन था। इस अवसर पर उच्च स्तरीय विदेशी मेहमान, कॉर्पोरेट जगत के एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल, वीआईपी, सोशलाइट, फैशन जगत के लोगों की उपस्थिति देखी गई। और पूरी दुनिया के लोग अप्रत्यक्ष रूप से दर्शकों के विस्तृत वर्ग में शामिल थे।  एक एनजीओ - `हमसफर´ - को बढ़ावा देने के लिहाज से भी इस इस कार्यक्रम की अलग अहमियत बताई जाती है। हमसफर सड़क पर भटकते कुत्तों एवं जानवरों के कल्याण के लिए कार्यरत रहा है। भटकते जानवरों की देखभाल के इस सामाजिक कार्य में उपस्थित दर्शकों को आर्थिक एवं अन्य योगदान से भागीदारी करने का आग्रह किया गया।

23

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी ने अब कोतवाली और तहसील के बाद कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया

Posted on 08 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता  मोहन सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की प्रेस काफ्रेन्स का संयुक्त वक्तव्य  आगरा की बाह तहसील के उधन्नपुरा गांव में पुलिस ताण्डव से एक व्यक्ति की मौत तथा गांव में लूटपाट के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 20 दिनों बाद तक कोई कार्यवाही न होने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अब कोतवाली और तहसील के बाद कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। इसका नेतृत्व नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं पूर्व सॉसद श्री रामजीलाल सुमन कर रहे हैं। उनके साथ हजारों लोग कल से लगातार धरने पर बैठे है।12

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाह-जैतपुर की पुलिस द्वारा 17, 18 मई,2010 को  महीगांव, प्यारमपुरा एवं उधन्नपुरा गांव में की गई बर्बरता की निन्दा करते हुए कहा है कि जिन पुलिस कर्मियों ने अपराधिक कृत्य किया है उनको सजा दिलाने के लिए यह आन्दोलन चलता रहेगा।

आगरा में जिला प्रशासन के दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का निर्देश राजधानी लखनऊ में सचिवालय एनेक्सी के पंचमतल से मुख्यमन्त्री ने निर्देश दिया है। वहां डीआईजी और डीएम अपने को असहाय पा रहे हैं। उधन्नपुरा मे पुलिस ताण्डव और निर्दोष गांववालों की फर्जी मुकदमों में धरपकड़, तथा उनकी संपत्ति की लूटपाट से पुलिस के प्रति व्यापक जनरोष फैला हुआ है। वर्तमान बसपा सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें लगाने में सभी रिकार्ड तोड़ रही है। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए उन्हें सज्जन पुरूष का खिताब दे रही है। अब पुलिस के दागियों को बचाने का काम किया जा रहा है। पुलिस बल में रहकर अपराधिक कृत्य करने वालों पर मुकदमा चलाने में सरकार की हीलाहवाली जताती है कि मायावती सरकार अपराधियों को एकजुट करके लोकतन्त्र की आवाज दबाने पर उतारू है। पुलिस बल के अन्दर और शहर के अपराधियों की फौज बनाकर वह अपनी कुर्सी की सलामती के लिए साजिशों पर साजिशें रच रही है।

प्रदेश को बबाZदी के रास्ते पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध सुश्री मायावती राज्य से लोकतन्त्र की विदाई सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रही है। संवैधानिक आचरण से उनका बैर है। राज्य की जनता के दु:खदर्द एवं मंहगाई तथा बिजली पानी की किल्लत की समस्याओं से उनका कुछ लेना देना नहीं है। वे जनाक्रोश से भयभीत होकर उसके दमन के लिए पुलिस बल का सहारा ले रही हैं। लेकिन उनके भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग से जो असन्तोष एवं आक्रोश की आग जन मानस में सुलग रही है वह बसपा सरकार को महंगी पड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ छावनी में `ग्रीश्मकालीन शिविर का आयोजन

Posted on 08 June 2010 by admin

छावनी स्थित सैनिक सूर्या इिन्स्टट्यूट में 9 जून को प्रात: ग्रीश्मकालीन शि विर उद्घाटन किया जायेगा। इस शिवर में पीबीओआर के 5 से 16 वशZ तक के 138 बच्चे भाग ले रहे है। यह िशविर रोज प्रात: 8:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इस ग्रीश्मकालीन िशविर में इनडोर एवं आउटडोर कार्यक्रम आयोजित होगे जिनमें इंग्लिस स्पीकिंग एवं परसनल्टी डेवलवमेन्ट, म्यूजिक, ड्रॉइंग एवं पेिन्टंग और कैरियर काउिन्सलिंग शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेडिकल आफीसर्स कोर्स-186: ओटीएस में `रस्मी परेड´

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय सेना में सेवारत सेना चिकित्सा कोर के चिकित्सकों के लिए आयोजित मेडिकल आफीसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी) 186 पूरा होने पर 9 जून 2010 को प्रात: यहॉ लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं स्कूल के अधिकारी प्रिशक्षण स्कूल (ओटीएस) में एक रस्सी परेड आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं स्कूल के कार्यवाहक सेनानायक ब्रिगेडियर केके शर्मा रस्मी परेड का निरीक्षण करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेजर जनरल रजीव वार्म ने उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपरमहानिदेशक का कार्यभार सम्भाला

Posted on 08 June 2010 by admin

मेजर जनरल राजीव वर्मा ने हाल ही में यहां उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के नये अपरमहानिदेशक का कार्यभार सम्भाल लिया है। मेजर जनरल राजीव वर्मा ने 15 दिसम्बर 1976 को कोर ऑफ आर्टिलरी में कमीशन प्राप्त किया। मेजर जनरल वर्मा को 34 वशोZ का गहन सैन्य अनुभव प्राप्त हैं वे आर्मी एविएसन में टैन्ड पाईलेट भी है। उन्होने अपने सेंवाकाल के दौरान रेगिस्तानी इलाके में मीडियम आर्टिलरी रेजिमेन्ट की कमान तथा पूर्वी सेक्टर में एक पर्वतीय आर्टिलरी ब्रिगेड की कमान की है। डिक्फेन्स सर्विसेज स्टॉफ कालेज वेलिंग्टन से स्नातक मेजर जनरल राजीव वर्मा ने अपने चौतीस वशोZ की सराहनीय सेवा के दौरान स्टाफ एवं अनुदेशकीय पदों सहित सेना के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कई आवश्यकीय कोर्स भी सफलतापूर्वक किये है जिनमें डिफेन्स सर्विसेज स्टॉफ कोर्स एवं कालेज ऑफ डिफेन्स मैनेजमेन्ट कोर्स शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माया सरकार की विदायी तक चलेगा भारतीय जनता पार्टी का संघर्ष-अमित पुरी

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बिजली एवं पेयजल की समस्या को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पुरी के नेतृत्व में चौक पावर हाउस पर प्रदर्शन करते हुये उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री मायावती के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की तथा बिजली एवं पेयजल की समस्या से तत्काल मुक्ती दिलाने हेतु महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा। उनके साथ श्री प्रदीप भार्गव, श्री रमेश कपूर बाबा, श्री आशुतोष टण्डन, श्री अभय सेठ, पार्टी के उत्तरी क्षेत्र के पार्षदगण एवं पार्टी के मण्डल पदाधिकारी प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पुरी की अगुवाई में  चौक पावर हाउस पर पहुंचे। जहां पर सभी ने बसपा सरकार की मुखिया मायावती के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये अमित पुरी ने कहा कि बिजली एवं पेयजल की समस्या से जनता बुरी तरह त्रस्त है लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है परन्तु बसपा सरकार इस बारे में कुछ भी नही सोच रही है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पुरी एवं श्री गोपाल टण्डन ने प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमन्त्री मायावती की तानाशाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष तब तक चलेगा जब तक माया सरकार की विदायी नही हो जाती। बिजली पानी को लेकर चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है। सरकार बिजली पानी का प्रबन्ध करने में पूरी तरह नाकाम सबित हुयी है। सरकार को तो मूर्तियां, पार्क, स्मारक बनवाने से ही फुरसत नही है। उत्तर प्रदेश ही नही पूरा देश वर्तमान समय में बिजली एवं पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित है। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के कार्यकाल में चाहे वह संसद सदस्य हो या फिर प्रधानमन्त्री उन्होनें जनहित के मुद्दे पर बिजली, पानी, सड़क को ही प्राथमिकता दी थी परन्तु अब इस विषय पर कोई भी सरकार विचार नही करती है।  बिजली के समस्या से पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित है। लखनऊ नगर निगम को पेयजल की समस्या के लिये धन नही मिल पा रहा है। मायावती सारा का सारा धन पार्क, स्मारक और मूर्तियां लगवाने पर खर्च कर रही है। जिससे आम जनता का कोई भी लेना नही देना है जनहित के मुद्दे पर यह सरकार बुरी तरह से असफल साबित हो चुकी इसे सत्ता में रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नही है। श्री गोपाल टण्डन ने भी बसपा सरकार के विरोध में कहा कि यह सरकार जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह विफल है।

प्रदर्शन में महामन्त्री मान सिंह, संजय मिश्रा, अनूप बाजपेयी, राम औतार कनौजिया, संजय सिंह,  साधना वर्मा, दीपक बाल्मीकि, शिवानन्द झां, अनुराग मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, विपिन अवस्थी, घनश्याम अग्रवाल,    मन्ना लाल, ब्रज किशोर पाण्डेय, आशीष बाजपेयी, कमलेश्वर सिंह, अनूप सिंह, अरविन्द मिश्रा, कुमकुम राजपूत, संजीव लोधी, रंजीत सिंह, विष्णु त्रिपाठी, पूनम शुक्ला, कमलावती सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विधायक श्रीराम द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विधायक श्रीराम द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री द्विवेदी के निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है साथ ही समाज ने भी अपना एक समाजसेवक खो दिया है। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में ही लगाया। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। श्री शाही ने ईश्वर से मृतक की आत्मा को शान्ति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने सुलतानपुर जिले के जिला उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के पिता श्याम सुन्दर त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक संरक्षक खो दिया है। दुख के इस समय पार्टी हर क्षण उनके परिवार के साथ है।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह पूर्व विधायक श्री द्विवेदी को राष्ट्रवादी विचारधारा का पोषक और कार्यकत्ताZ बताया। उन्होंने श्री द्विवेदी के निधन को पार्टी के लिये अपूणÊय क्षति बताते हुए कहा कि भाजपा ने एक कर्मठ, जनप्रिय एवं जुझारू नेता खोया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री द्विवेदी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व कुशल राजनेता थे। एक कुशल संगठनकर्ता, समाजसेवी, प्रखर वक्ता थे। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महमन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, प्रदेश महमन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह ने भी पूर्व विधायक श्री द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश मुख्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व विधायक श्रीराम    द्विवेदी तथा श्याम सुन्दर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, अमित पुरी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कार्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, विन्ध्यवासिनी कुमार, रामजी सिंह, डॉ0 अनुपम आलोक, के0एन0 बाजपेयी, उर्मिला, मिश्रा, दूधनाथ तिवारी, संजय तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा पर अपनी अलोकप्रियता से डरी और बौखलाई हुई पार्टी होने का आरोप लगाया है

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा पर अपनी अलोकप्रियता से डरी और बौखलाई हुई पार्टी होने का आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार कानून व्यवस्था, सुशासन, ग्राम विकास, बिजली व्यवस्था, खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मोर्चो पर बुरी तरह असफल हुई है। सरकार लगातार अलोकप्रिय हुई है। बसपा ने इसीलिए आगे कोई भी उपचुनाव न लड़ने की घोषणा की है। बसपा प्रमुख की घोषणा से साफ जाहिर हो गया है कि पार्टी में आम जनता का सामना करने का साहस नहीं रहा। उसे विभिन्न स्रोतों से अपनी गिरती साख और भारी अलोकप्रियता का अहसास हो चुका है।

श्री दीक्षित ने कहा कि डुमरियागंज का उपचुनाव जीतने के लिये बसपा ने पुलिस तन्त्र, बाहुबल व धनबल का सहारा लिया था। वह अपने मतदाताओं के बल पर यह चुनाव नहीं जीत सकती थी। बसपा ने अब तक के सभी उपचुनाव सरकारी मशीनरी के बल पर ही जीते हैं। अब 2012 की बारी है। बसपा ने उपचुनाव में खड़े होने की अपनी हिम्मत खो दी है। बसपा का जनतन्त्र में कतई विश्वास नहीं है। वह पुलिस तन्त्र और धनतन्त्र के जरिये राजनीति कर रही है। आम जनता उसे सबक सिखाने की तैयारी में है। सरकारी अलोकप्रियता की पोल खुल गई है। बसपा 2012 तक कोई चुनाव न लड़कर अपनी असलियत छुपाये रखना चाहती है। सभी मोर्चो की विफलता ने बसपा के मन में भारी भय पैदा किया है। भाजपा उसे सीधी टक्कर दे रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि बिजली, पानी आदि जनसमस्याओं को लेकर जारी भाजपा के आन्दोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी द्वारा तमाम विद्युत उपकेन्द्रों पर धरना, प्रदर्शन के कार्यक्रम हुए हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में लखीमपुर जनपद में निघासन तथा पलिया तहसील केन्द्र पर विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। दोनों स्थानों पर हजारों की भीड़ उपस्थित रही। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा सरकार पर विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार राजधानी लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, चन्दौली, भदोही, मिर्जापुर सहित अनेक जनपदों में प्रदर्शन हुए। पार्टी का यह आन्दोलन 9 जून तक चलेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2010
M T W T F S S
« May   Jul »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in