Archive | June 24th, 2010

हाजिओ की मुश्किले

Posted on 24 June 2010 by admin

untitled-11

Comments (0)

महिलाओं को मिलेगी आज़ादी कांटे वाला फीमेल कॉन्डोम रोकेगा बलात्कार

Posted on 24 June 2010 by admin

aaसाउथ अफ्रीका की डॉक्टर सॉनेट एहलर्स ने ऐसा फीमेल कॉन्डोम डेवलप किया है जिसके इस्तेमाल से बलात्कार जैसे घिनौने अपराधों पर रोक लग सकती है। बलात्कार की कोशिश करने वाले पुरुष को अपनी इस हरकत की सजा मिलेगी। बलात्कार की कोशिश करने के बाद उसे दिन में तारे नज़र आने लगेंगे और उसके गुप्तांग में बेहद तेज दर्द होगा। पुरूष को ज़माने भर की जग-हसांई मिलेगी सो अलग से।

‘रेप एक्स’ (यानि बलात्कार पर कुल्हाड़ी) नाम के इस कॉन्डम की खासियत यह है कि इसमें कांटों की एक कतार जैसी लगी होती है। अगर कोई पुरुष बलात्कार करने की करता है और महिला की योनि में अपना गुप्तांग प्रविष्ट करवाता है तो इस अनोखे कॉन्डोम पर लगे दांतों जैसे कांटे उसके पेनिस को जकड़ लेते हैं। पुरूष अपने पेनिस को निकालने की जितनी ज्यादा कोशिश करेगा, इन कांटों की पेनिस पर पकड़ और भी ज्यादा गहरी होती जाएगी। बलात्कारी पुरूष ना तो टॉयलेट जा सकेगा और न ही चल-फिर पाएगा।

ये चमत्कारी कॉन्डोम ‘रेप एक्स’ सिर्फ डॉक्टर की मदद से ही निकलवाया जा सकेगा। डॉक्टर एहलर्स ने बताया कि चूंकि ये कांटे घाव नहीं बनाते इसलिए पीड़ित महिला को हमलावर के शरीर से निकलने वाले किसी भी प्रकार के द्रव के संपर्क में आने का खतरा नहीं रहता है।

इस कॉन्डम को 20 बरसों के रिसर्च के बाद बनाया गया है। फिलहाल ये ट्रायल पीरियड में है लेकिन जल्द ही यह लगभग 100 रुपये में मिलने लगेगा। यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें जोखिम भरी जगहों  पर जाना हो।

Comments (0)

वहशी दरिन्दे ने किया बालिका के साथ रेप

Posted on 24 June 2010 by admin

थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलीगोल खिड़की में बारात में गई एक 11 वर्षीय बालिका के साथ अज्ञात बहशी दरिन्दे ने बलात्कार कर लहुलुहान कर दिया। बाद में जब उक्त बालिका विवाह समारोह में रोती हुई पहुंची तभी वहां हड़कप मच गया। आनन-फानन में बलात्कारी युवक की तलाश की गई। परन्तु वह नहीं मिल सका। इस घटना से विवाह समारोह में आए वर व वधु पक्ष के सभी रिश्तेदार स्तव्ध थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती लाल स्कूल के पास रहने वाले अशोक कुशवाहा पुत्र काशीप्रसाद कुशवाहा की 11 वर्षीय पुत्री अपनी मौसी की लड़की सोनाली के साथ अलीगोल खिड़की में पवन कुशवाहा की बारात में गई हुई थी। रात्रि के समय अचानक उसके पेट में ददü हुआ तो वह अपनी मौसी की लड़की के साथ पण्डाल के पीछे भाईजान के बाड़े के समीप शौचक्रिया के लिए चली गई। उक्त लड़की ने सोनाली से कहा कि वह उसके लिए पानी ले आए। इधर सोनाली पानी लेने के लिए चली आई। सोनाली ने उक्त लड़के को जब पानी लेने जा रही थी तब जाते हुए देखा था। जब वह पानी लेकर वहां जा रही थी तब वह लड़का वापस लौट रहा था। जब वह शौचक्रिया वाले स्थान पर पहुंची तो उसे निधि काल्पनिक नाम नहीं मिली। इसके बाद वह थोड़े और आगे गई तो निधि रो रही थी। इसके पश्चात उक्त दोनों लड़कियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

मामले की रिपोर्ट दर्ज मोहल्ला नई बस्ती लाल स्कूल के पास निवासी अशोक कुशवाहा पुत्र काशी प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम (निधि) जब वीरेन्द्र कुशवाहा निवासी आशिक चौराहा के पुत्र पवन की बारात में अपनी मौसी की लड़की सोनाली के साथ गई हुई थी। अचानक उसके पेट में आई खराबी के कारण वह पण्डाल के पीछे भाईजान के बाड़े में शौच क्रिया के लिए चली गई। लेकिन वहां पानी न होने के कारण उसने अपनी मौसी की लड़की से पानी मंगवाया। तभी अज्ञात बदमाश ने उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

रोती लड़की के देख बरातियो के छक्के छूटे जैसे ही 11 वर्षीय लड़की मण्डप के नीचे रोती हुई पहुंची तभी मण्डप के पास बैठे वर व वधु के पक्ष के लोग उसे देखकर हैरान हो गए। बाद में जब उसने हकीकत से अवगत कराया तो लड़के पक्ष के पिता वीरेन्द्र के होश उड़ गए। आनन-फानन में उक्त बलात्कारी को तलाश किया गया। लेकिन वह नहीं मिल सका।

जिला अस्पताल में हुआ परीक्षण रेप काण्ड की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। लेकिन रात्रि में महिला सिपाही न होने के कारण आनन-फानन में महिला सिपाही को बुलाया गया और उक्त नाबालिग लड़की को लेकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसका चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया। चिकित्सक का कहना है कि लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया गया है।

पुलिस कप्तान ने मंगाई बीडियो कैसिट घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान विनोद कुमार दोहरे ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल शहर कोतवाल सुरेश बाबू कठैरिया को मामले की गहराई से तहकीकात करने के निदेüश दिए। इसके अलावा उन्होंने वर व वधु पक्ष के लोगों द्वारा बनवाई जा रही बीडियो फिल्म की कैसिट भी पुलिस को मुहैया कराने के निदेüश दिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों द्वारा बताए गए हुलिया व कपड़ों के आधार पर उक्त युवक की तलाश की जा रही है।

कई को लिया हिरासत में आज बलात्कार की घटना के बाद परिजन एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कप्तान को घटना से अवगत कराया। इधर पुलिस कप्तान ने शहर कोतवाल से घटना की जानकारी ली तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर नई बस्ती चौकी प्रभारी व शहर कोतवाल पहुंचे। उन्होंने मामले को देखते हुए कुछ लड़कों को सन्दिग्ध के तौर पर पूछताछ के लिए थाने पर बुला लिया है। लड़कों से समाचार लिखे जाने तक पूछताछ की जा रही थी।

दूल्हे के पिता का पसीना छूटा आशिक चौराहे से चली बारात अलीगोल खिड़की पहुंची। सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। तभी 11 वर्षीय बालिका की हालत जैसे ही दूल्हे के पिता वीरेन्द्र कुशवाहा ने देखी तो उसका पसीना छूट गया। उनकी बिगड़ती हालत को देखकर बरातियों ने उन्हें सम्भाला। बाद में उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां उपचार के बाद शादी की रस्म पूरी हुई।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

जिला पुरूश चिकित्सालय कानपुर के वरिश्ठ परामशZदाता सर्जन डॉ0 ए0के0 शुक्ला निलिम्बत

Posted on 24 June 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्र ने यू0एच0एम0 जिला पुरूश चिकित्सालय कानपुर के वरिश्ठ परामशZदाता/सर्जन डॉ0 ए0के0 शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलिम्बत करने के निर्देश दिये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री के निर्देश पर डॉ0 शुक्ला को श्रीमती निर्मला सिंह पत्नी श्री जोगेन्द्र सिंह निवासी - 7/16 शास्त्री नगर कानपुर के ऑपरेशन में की गई लापरवाही तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन भली-भॉन्ति न कर विभागीय छवि को धूमिल करने के आरोप में निलिम्बत कर दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि ऑपरेशन के दौरान डॉ0 शुक्ला ने श्रीमती सिंह कि पेट में तौलिया छोड़ दिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुरेश निरंजन भईया जी ने पूर्व केन्द्रीय मन्त्री दिग्विजय सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

Posted on 24 June 2010 by admin

जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भईया जी  ने बांका लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय सांसद व पूर्व केन्द्रीय मन्त्री दिग्विजय सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। श्री सिंह का आज लन्दन में ब्रेन हैम्ब्रेज हो जाने के कारण उनका लन्दन में निधन हो गया। लन्दन में उनका इलाज चल रहा था आज दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भईया जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये दिवंग्त आत्मा की शान्ति एवं शोक सन्तप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री अहमद हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्रचौधरी की संयुक्त प्रेस कंाफ्रेन्स में कहा -

Posted on 24 June 2010 by admin

नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद श्री अहमद हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता   राजेन्द्रचौधरी की संयुक्त प्रेस कंाफ्रेन्स में कहा 22 जून,2010 को सायंकाल समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने, जिसमें नेता प्रतिपक्ष  अहमद हसन, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक  रविदास मेहरोत्रा, पूर्व महानगर सचिव  विजय सिंह यादव,  प्रेमप्रकाश वर्मा, मो0 एबाद, महानगर महासचिव एवं श्री रमाशंकर यादव एवं शामिल थे, पिपराघाट से उजाड़े गए पीड़ित लोगोंं से भेंट की।

1a1

लखनऊ के पिपराघाट रेलवे फाटक नं0 212 के पास बसी बस्ती में मिस्जद- मदरसा सहित 200 पक्के मकान 3 जून,2010 को ध्वस्त किए जाने का जब समाजवादी पार्टी ने विरोध किया और राज्यपाल महोदय को भी ज्ञापन दिया तो बसपा सरकार ने अपने पाप को छुपाने के लिए पहले तो स्थानीय निवासियों को बांग्लादेशी बताकर पल्ला झाड़ने की असफल कोशिश की। बाद में उन्हें रातों रात कांशीराम आवास योजना के अतंर्गत भदरूख बंगला बाजार में पहुंचा दिया गया।  ये आवास आधे-अधूरे बने हैंं और सामान्य सुविधाओं का भी वहां अभाव है। आधे से ज्यादा लोगोंं को वहां से भी भगा दिया गया है। जो लोग वहां फिलहाल रह रहे हैं उन्हें एलाटमेंट का कोई प्रमाण-पत्र. भी नही दिया गया है। परेशान हाल लोगों ने बताया कि यहां पीने का पानी तक नहीं उपलब्ध है। उनको आशंका है कि मामला ठण्डा होने पर उन्हें फिर बेघर कर दिया जाएगा।

पिपराघाट में जिन लोगों को बुलडोजर चलाकर उजाड़ दिया गया है वे गत   25 वषोZ से वहां रह रहे थे। बिजली, पानी की सुविधां उन्हें वहां प्राप्त थीं। बहुतों के राशनकार्ड भी बने हुए थे। अब इन लोगों को कांशीराम आवास योजना में परेशानी में गुजर बसर करने को मजबूर किया गया है। राजधानी में सरकार की नाक के नीचे पवित्र कुरान शरीफ का अपमान और मिस्जद, जिसे अल्लाह का घर माना जाता है, को ढहा देना एक अपराधिक कृत्य है। सरकार इससे इंकार कर अल्पसंख्यकों की भावनाओं को आहत कर रही है।

2b

समाजवादी पार्टी की मांग है कि जिन अधिकारियों ने यह किया उन्हें दण्ड देना चाहिए। पुलिस ने जिस बर्बरता से वहां के निवासियों खासकर महिलाओं एवं बच्चों के साथ बदसुलूकी की उन पर भी कार्यवाही किया जाना चाहिए। सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कम से कम 5 लाख रूपए की सहायता प्रत्येक परिवार को देनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 जून को प्रदेश के सभी जिलों में `लोकतन्त्र बचाओ´ दिवस मनायेगी

Posted on 24 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 जून को प्रदेश के सभी जिलों में `लोकतन्त्र बचाओ´ दिवस मनायेगी, जिसमें प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा। प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी ने जानकारी देेते हुए बताया कि लखनऊ महानगर व जिला इकाई के कार्यक्रम का का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, सांसद लालजी टण्डन व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह करेंगे। गाजियाबाद जिला व महानगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, मुरादाबाद में राष्ट्रीय मन्त्री सन्तोष गंगवार, मेरठ में राष्ट्रीय मन्त्री अशोक प्रधान, पीलीभीत में राष्ट्रीय मन्त्री सांसद वरूण गांधी, अलीगढ़ में राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद, इलाहाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी, कानपुर में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी तथा गोरखपुर में सांसद महन्त योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

श्री बाजपेयी ने बताया कि बरेली में विधान परिषद में नेता डॉ0 नैपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक, फैजाबाद में लल्लू सिंह, बाराबंकी में प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, प्रदेश महामन्त्री राजेश अग्रवाल, फतेहपुर में प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, गौतमबुद्ध नगर में सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, सीतापुर में प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव, सहारनुपर में अशोक कटारिया, इटावा में प्रदेश मन्त्री सरिता भदौरिया बिजनौर में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती लज्जारानी गर्ग, मैनपुरी राम बख्श वर्मा, बदांयू में रामनरेश अग्निहोत्री, एटा में इन्द्रजीत वाल्मीकि, शाहजहांपुर में धर्मपाल सिंह, फिरोजाबाद में राम प्रताप सिंह चौहान, हाथरस में पूर्व मन्त्री रविकान्त गर्ग, मथुरा में पूर्व मन्त्री हरद्वार दुबे, काशीराम नगर में यशपाल सिंह चौहान, आगरा में विभूति नारायण सिंह, रामपुर में भूपेन्द्र सिंह, बागपत में पूर्व मन्त्री लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, बुलन्दशहर में पूर्व मन्त्री नवाब सिंह नागर कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

श्री बाजपेयी ने बताया कि इसी प्रकार रायबरेली में विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, बहराइच में पूर्व महामन्त्री विन्ध्यवासिनी कुमार, लखीमपुर में रामकुमार शुक्ला, गोण्डा में अनिल तिवारी, उन्नाव में राजेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में सुभाष त्रिपाठी, हरदोई में पूिर्णमा वर्मा, बलरामपुर में अक्षैयवर लाल गौड, बस्ती में लल्लन प्रसाद त्रिपाठी, आजमगढ़ में अष्टभुजा शुक्ला, बलिया में पूर्व सांसद मनोज सिन्हा, देवरिया में पूर्व मन्त्री शिवप्रताप शुक्ला, सिद्धार्थनगर में श्रीराम चौहान, महाराजगंज में सन्तराज यादव, कुशीनगर में ज्ञानेन्द्र सिंह, मऊ में डॉ0 के0एन0 सिंह, सन्तकबीर नगर में उपेन्द्र दत्त शुक्ला की अगुवाई में धरना होगा।

श्री बाजपेयी ने बताया कि वाराणसी में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सुल्तानपुर में डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जौनपुर में देवेन्द्र सिंह चौहान, चन्दौली में डॉ0 शिवनाथ यादव, भदोही में गंगासागर दुबे, सोनभद्र में प्रभाशंकर पाण्डेय, मिर्जापुर में केदार नाथ सिंह, गाजीपुर में विद्यासागर सोनकर, प्रतापगढ़ में डॉ0 नरेन्द्र सिंह गौर, कौशाम्बी में गौतम चौधरी, कानपुर ग्रामीण में श्रीमती कमलारानी वरूण, कानपुर देहात में हनुमान मिश्रा, झांसी में सत्यदेव पचौरी, जालौन में मानवेन्द्र सिंह, फरूZखाबाद में श्याम बिहारी मिश्र, बान्दा में मनोज शुक्ला, कन्नौज में सुशील कुमार शाक्य, चित्रकूट में साध्वी निरंजन ज्योति, हमीरपुर में राजेन्द्र सिंह चौहान, ललितपुर में जयदेव पुरोहित, महोबा में सन्तोष गुप्ता तथा औरैया में सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में धरना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी कल आपात्काल की 35वीं वर्षगांठ

Posted on 24 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी कल आपात्काल की 35वीं वर्षगांठ पर केन्द्र व राज्य सरकार की तानाशाही के विरूद्ध अम्बेडकर नगर में `जनता जागो´ रैली का आयोजन किया है। इस विशाल रैली निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। रैली में भारी भीड़ जमा होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज यहां गुरूवार को बताया कि 25 जून 1975 के दिन श्रीमती इिन्दरा गांधी ने आपात्काल लगाकर पूरे देश को कैदखाना बनाया था। संविधान की सारी संस्थायें रौन्दी गई थीं। केन्द्र की कांग्रेसी और राज्य की बसपा सरकार भी उसी नक्शे कदम पर तानाशाही चला रही है।

अम्बेडकर नगर में ही रैली आयोजित किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल का उत्तर देते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि रैली के लिये कोई न कोई स्थल तो होना ही चाहिए था, लेकिन अम्बेडकर नगर का एक विशेष महत्व भी है। बसपा सरकार डॉ0 अम्बेडकर नाम हर बात में लेती है। लेकिन उनके बताये गये किसी भी सूत्र पर अमल नहीं करती। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रवादी थे। बसपा वोटवादी-नोटवादी है। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्र और संविधान को सर्वोपरि मानते थे, बसपा वोट और नोट को ही सर्वोपरि मानती है। डॉ0 अम्बेडकर अल्पसंख्यकवाद के विरोधी थे, बसपा अल्पसंख्यकवाद के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द भी तोड़ रही है। डॉ0 अम्बेडकर के नाम पर जिले का नाम चलाना दूसरी बात है लेकिन बसपा डॉ0 अम्बेडकर के सभी सिद्धान्तों को उखाड़ फेंकने पर आमादा है।

प्रवक्ता ने कहा कि रैली में केन्द्र और राज्य के संरक्षण में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, उत्पीड़न और सभी मुद्दों को उठाया जायेगा। राज्य सरकार की किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी, छात्र विरोधी नीतियों पर हमला बोला जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री राजनाथ सिंह ने बांका-बिहार के सांसद और पूर्व विदेश मन्त्री दिग्विजय सिंह के निधन पर हादिZक शोक व्यक्त किया

Posted on 24 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री श्री राजनाथ सिंह ने बांका-बिहार के सांसद और पूर्व विदेश मन्त्री दिग्विजय सिंह के निधन पर हादिZक शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह ने आज यहां लखनऊ में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने राज्य के लोकप्रिय नेता तो थे ही देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनके प्रेमपूर्ण सम्बन्ध थे। वे सबके बीच में बेहद लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता का ही प्रमाण है कि बांका क्षेत्र की जनता ने इस बार उन्हें निर्दलीय सांसद के रूप में चुना था। उनमें अपार क्षमताएं थीं और उनके व्यक्तित्व में अनेक संभावनायें भी थीं। उनके असामयिक निधन से देश ने एक महत्वपूर्ण जमीनी नेता खोया है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिये अपूर्णनीय क्षति है।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रर्दशन

Posted on 24 June 2010 by admin

प्रदेश की वर्तमान मायावती सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव को गैर दलीय आधार पर कराने के विरोध में आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रर्दशन कर `काला दिवस´ मनाया गया। जिलों-जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना की होली जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के उपरान्त प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव को पहले की भान्ति दलीय आधार पर ही कराये जाने हेतु महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 को सम्बोधित ज्ञापन अपने-अपने जिले के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा आज बहुत ही उत्साहपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं सभी अिग्रम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर प्रदेश सरकार के विरूद्ध आवाज बुलन्द की। इलाहाबाद में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने स्वयं धरना-प्रदर्शन की अगुवाई की।

श्री मदान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय को मिली जानकारी के मुताबिक जनपद इलाहाबाद में जिला कचेहरी पर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जेाशी के अलावा पूर्व मन्त्री श्री श्यामसूरत उपाध्याय, पूर्व मन्त्री श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, जिलाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र नाथ सिंह, श्री जावेद उर्फी, पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम लाल, श्री जे.एन. विश्वकर्मा, श्रीमती मनोरमा प्रसाद, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री नफीस अनवर, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 जोशी ने कहा कि मायावती राज में गुण्डाराज बढ़ता जा रहा है। पुलिस उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होने कहा कि कंाग्रेसजन संविधान की रक्षा के लिए अनवरत संघर्ष करेंगे। डॉ0 जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत शीघ्र ही बसपा में शामिल माफियाओं की सूची जारी करेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने निरंकुशता की सारी हदें पार कर दी हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी संभावित हार से बचने के लिए गैर दलीय चुनाव प्रणाली से कराये जाने का षडयन्त्र बसपा मुखिया सुश्री मायावती कर रही हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव को भी दलीय आधार पर ही कराये जाने को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

लखनऊ में शहीद स्मारक पर शहर अध्यक्ष एवं विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर अति0 जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार द्वारा असंवैधानिक जारी की गई अधिसूचना केा तुरन्त वापस लेकर प्रदेश में लोकतन्त्र की बहाली का आग्रह किया गया। इसके उपरान्त प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया गया। धरने में मुख्य रूप से प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री जगदीश अवस्थी, श्री रमेश मिश्रा, सभासद रामस्वरूप वर्मा, डा. वर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, ममता चौधरी, चन्द्रकली पासी, श्रीमती शैल सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री सराज शुक्ला एड., श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री मेंहदी हसन, श्री के.के.शुक्ला पूर्व पार्षद, सै. हसन अब्बास, श्री अमित श्रीवास्तव`त्यागी´, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुश्री फिरदौस जहां, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री ताज मोहम्मद, श्री रामगोपाल सिंह आदि नेताओं सहित लगभग हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार अन्य जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद बस्ती में जिला मुख्यालय पर सांसद श्री जगदिम्बका पाल, जिलाध्यक्ष श्री अनिरूद्ध त्रिपाठी, श्री संजय जायसवाल, पूर्व विधायक श्री अिम्बका सिंह सहित लगभग 1000कांग्रेसजनों ने जबर्दस्त धरना-प्रदर्शन किया। जनपद फैजाबाद में जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जाते समय कांग्रेसजनों को रिकाबगंज चौराहे पर पुलिस बल द्वारा जबरिया रोक लिया गया जहंा पर लगभग 400 कांग्रेसजनों ने धरना दिया, अधिसूचना जलाई एवं धरने के उपरान्त ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री माधव प्रसाद, श्री के.के.सिन्हा, श्री नाजिम हुसैन, श्री इकबाल मुस्तफा आदि धरना-प्रदर्शन मेें शामिल थे।

इसी प्रकार जनपद पीलीभीत में जिलाध्यक्ष श्री सुधीर तिवारी के नेतृत्व में 200कंाग्रेसजनों द्वारा जुलूस निकाला गया, रास्ते में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की गई एवं कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया। कई कंाग्रेसजनों को गम्भीर चोटें आयीं। श्री अश्विनी अग्निहोत्री, श्री कमलेश गंगवार, श्री हरप्रीत सिंह छब्बा, श्री किरन पाल सिंह, श्री बाबू राम पासवान, श्री अखलाक अंसारी, सै0 अफजाल सहित लगभग 200लोग शामिल थे। जनपद जे0पी0नगर(अमरोहा) में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। मुख्य रूप से हाजी खुशीZद अनवर, श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती सुमनलता जाटव सहित लगभग 500कंाग्रेसजन शामिल थे। जनपद सीतापुर में जिलाध्यक्ष श्री महेशचन्द्र मेहरोत्रा एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 300लोगों ने जबर्दस्त धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, श्री अखिलेश मिश्रा, श्री सुरेश गुप्ता, श्री ओम प्रकाश रावत, श्री राम गोपाल अवस्थी, श्री आनन्द माधव अवस्थी एवं श्री साबिर अली आदि शामिल थे। जनपद गोरखपुर में जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में विधायक श्री माधो पासवान, पूर्व विधायक श्री लालचन्द्र निषाद, पूर्व विधायक श्री हरिद्वार पाण्डेय, डॉ0 जमाल अहमद, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री विनोद जोजफ, श्री प्रदीप राव सहित लगभग 600 ंकाग्रेसजनों ने भाग लिया। जनपद हरदोई में जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरने का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2500 कांग्रेसजनों ने भाग लिया। मुख्य रूप से श्री रामेश्वर प्रसाद, श्री राम दयाल, श्री लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, श्री सुधीर तिवारी एवं श्री सलीम अंसारी आदि शामिल थे। श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष श्री कुंवर सिंह के नेतृत्व में 150 कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया जिसमें नगर अध्यक्ष मो0 असलम, श्री असलम राइनी, श्री उपेन्द्र त्रिपाठी, श्री राम प्रसाद साहू, श्री शयमसुन्दर चौधरी आदि शामिल रहे। इसी प्रकार जनपद उन्नाव में जिलाध्यक्ष श्री वीर प्रताप सिंह एवं शहर अध्यक्ष श्री दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 1000 कांग्रेसजनों ने धरने में भाग लिया, जिसमें डा. एम.एच.खान, सरदर हरविन्दर सिंह, श्री जंगबहादुर सिंह, श्री हसन वासिफ, श्री ब्रजपाल सिंह यादव, श्री अनिल सिंह, श्री शिव पाल सिंह पूर्व विधायक एवं श्री राम खेलावन पूर्व विधायक शामिल रहे। जनपद फिरोजाबाद में जिलाध्यक्ष श्री सफातखान राजू एवं श्री समीउद्दीन आजाद के नेतृत्व में सैंकड़ों ंकंाग्रेसजनों द्वारा कम्पनी बाग में धरना-प्रदर्शन किया गया एवं उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बहराइच में जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह`जीतू´ के नेतृत्व में पूर्व सांसद रानावीर सिंह, पूर्व विधायक राम सागर राव, पूर्व विधायक दुलारा देवी सहित लगभग 250लोगों ने भाग लिया।  बलिया में पूर्व मन्त्री श्री बच्चा पाठक, श्री दिग्विजय सिंह, श्री जितेन्द्र सिंह सहित लगभग 1000 कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर में बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के उपरान्त लगभग 500कंाग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से श्री शाहिद अनवर कुरैशी, श्री अशफाक उल्ला, पूर्व विधायक श्री चेतराम, श्री जगदीश कुशवाहा, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्रीमती सुनीता सिंह आदि शामिल रहीं। लखीमपुरखीरी में जिलाध्यक्ष श्री इकबाल अहमद के नेतृत्व में श्री अजय गुप्ता, श्री राजीव अग्निहोत्री, श्री सन्तोष मिश्रा, श्री रजनीश मिश्रा, श्रीमती तृप्ति अवस्थी सहित लगभग 600लोगों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। अम्बेडकरनगर में कचेहरी मुख्यालय, डा. अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार पाल, डा0 विजय शंकर तिवारी, डा0 शिव प्रकाश त्रिपाठी, श्री सुनील मिश्रा, श्री जाफर मूसा, श्रीमती पूनम यादव, श्री हीरालाल निषाद, श्री आशा राम यादव सहित 270लोगों ने भाग लिया। जनपद बाराबंकी में सांसद श्री पी.एल. पुनिया एवं जिलाध्यक्ष श्री फव्वाद किदवई के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्री रिजवानुर्रहमान किदवई, पूर्व सांसद श्री ए.पी.गौतम, श्री अमीर हैदर एडवोकेट, श्री राम जियावान यादव सहित लगभग डेढ़ हजार लोगों ने भाग लिया। जनपद सुलतानपुर में जिलाध्यक्ष श्री मकसूद आलम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की हुई। कलेक्ट्रेट का गेट खुलवाने के लिए कंाग्रेसजनों ने रोड जाम किया उसके उपरान्त गेट खुलवाया गया किन्तुं कांग्रेसजनों ने रोड जाम किये रखा और अधिसूचना की प्रतियां फूंकी और ज्ञापन सौपा। मुख्य रूप से श्री सुभाष त्रिपाठी, श्री मुन्ना सिंह त्रिशुण्डी, श्री ब्रजलाल, श्री विष्णु तिवारी, श्री प्रमोद मिश्रा, श्रीमती उर्मिला उपाध्याय, श्री विमलेश सरोज, डा. मुकेश तिवारी सहित लगभग 800कांग्रेसजन मौजूद थे। प्रतापगढ़ में कचेहरी पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद इशहाक के नेतृत्व में सर्वश्री कपिल द्विवेदी, नरसिंह प्रसाद मिश्रा, बद्री प्रसाद मिश्रा सहित सैंकड़ों लोगों ने तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी एवं सांसद श्रीमती रत्ना सिंह ने तहसील मुख्यालय लालगंज अजहरा सहित कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसी प्रकार जनपद गोण्डा में जिला अध्यक्ष श्री विजय कृष्ण पाण्डेय एवं शहर अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक रघुराज उपाध्याय, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री कमरूद्दीन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे। जनपद कानपुर में शहर अध्यक्ष श्री महेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ा चौराहा पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया तथा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान, विधायक श्री संजीव दरियाबादी, श्री शंकरदत्त मिश्रा, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री कमल जायसवाल, श्री गुलाब सिंह कोरी, श्री निजामुद्दीन खां, श्री के.के.तिवारी,राजेन्द्र मिश्रा सहित हजारों लोग शिामल थे।

श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार जनपद रायबरेली, कुशीनगर, सन्तकबीरनगर, बलरामपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, फरूZखाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2010
M T W T F S S
« May   Jul »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in