Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी कल आपात्काल की 35वीं वर्षगांठ

Posted on 24 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी कल आपात्काल की 35वीं वर्षगांठ पर केन्द्र व राज्य सरकार की तानाशाही के विरूद्ध अम्बेडकर नगर में `जनता जागो´ रैली का आयोजन किया है। इस विशाल रैली निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। रैली में भारी भीड़ जमा होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज यहां गुरूवार को बताया कि 25 जून 1975 के दिन श्रीमती इिन्दरा गांधी ने आपात्काल लगाकर पूरे देश को कैदखाना बनाया था। संविधान की सारी संस्थायें रौन्दी गई थीं। केन्द्र की कांग्रेसी और राज्य की बसपा सरकार भी उसी नक्शे कदम पर तानाशाही चला रही है।

अम्बेडकर नगर में ही रैली आयोजित किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल का उत्तर देते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि रैली के लिये कोई न कोई स्थल तो होना ही चाहिए था, लेकिन अम्बेडकर नगर का एक विशेष महत्व भी है। बसपा सरकार डॉ0 अम्बेडकर नाम हर बात में लेती है। लेकिन उनके बताये गये किसी भी सूत्र पर अमल नहीं करती। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रवादी थे। बसपा वोटवादी-नोटवादी है। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्र और संविधान को सर्वोपरि मानते थे, बसपा वोट और नोट को ही सर्वोपरि मानती है। डॉ0 अम्बेडकर अल्पसंख्यकवाद के विरोधी थे, बसपा अल्पसंख्यकवाद के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द भी तोड़ रही है। डॉ0 अम्बेडकर के नाम पर जिले का नाम चलाना दूसरी बात है लेकिन बसपा डॉ0 अम्बेडकर के सभी सिद्धान्तों को उखाड़ फेंकने पर आमादा है।

प्रवक्ता ने कहा कि रैली में केन्द्र और राज्य के संरक्षण में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, उत्पीड़न और सभी मुद्दों को उठाया जायेगा। राज्य सरकार की किसान विरोधी, व्यापारी विरोधी, छात्र विरोधी नीतियों पर हमला बोला जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in