Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा पर अपनी अलोकप्रियता से डरी और बौखलाई हुई पार्टी होने का आरोप लगाया है

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा पर अपनी अलोकप्रियता से डरी और बौखलाई हुई पार्टी होने का आरोप लगाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि बसपा सरकार कानून व्यवस्था, सुशासन, ग्राम विकास, बिजली व्यवस्था, खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मोर्चो पर बुरी तरह असफल हुई है। सरकार लगातार अलोकप्रिय हुई है। बसपा ने इसीलिए आगे कोई भी उपचुनाव न लड़ने की घोषणा की है। बसपा प्रमुख की घोषणा से साफ जाहिर हो गया है कि पार्टी में आम जनता का सामना करने का साहस नहीं रहा। उसे विभिन्न स्रोतों से अपनी गिरती साख और भारी अलोकप्रियता का अहसास हो चुका है।

श्री दीक्षित ने कहा कि डुमरियागंज का उपचुनाव जीतने के लिये बसपा ने पुलिस तन्त्र, बाहुबल व धनबल का सहारा लिया था। वह अपने मतदाताओं के बल पर यह चुनाव नहीं जीत सकती थी। बसपा ने अब तक के सभी उपचुनाव सरकारी मशीनरी के बल पर ही जीते हैं। अब 2012 की बारी है। बसपा ने उपचुनाव में खड़े होने की अपनी हिम्मत खो दी है। बसपा का जनतन्त्र में कतई विश्वास नहीं है। वह पुलिस तन्त्र और धनतन्त्र के जरिये राजनीति कर रही है। आम जनता उसे सबक सिखाने की तैयारी में है। सरकारी अलोकप्रियता की पोल खुल गई है। बसपा 2012 तक कोई चुनाव न लड़कर अपनी असलियत छुपाये रखना चाहती है। सभी मोर्चो की विफलता ने बसपा के मन में भारी भय पैदा किया है। भाजपा उसे सीधी टक्कर दे रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि बिजली, पानी आदि जनसमस्याओं को लेकर जारी भाजपा के आन्दोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी द्वारा तमाम विद्युत उपकेन्द्रों पर धरना, प्रदर्शन के कार्यक्रम हुए हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में लखीमपुर जनपद में निघासन तथा पलिया तहसील केन्द्र पर विशाल धरना प्रदर्शन हुआ। दोनों स्थानों पर हजारों की भीड़ उपस्थित रही। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा सरकार पर विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया। इसी प्रकार राजधानी लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, चन्दौली, भदोही, मिर्जापुर सहित अनेक जनपदों में प्रदर्शन हुए। पार्टी का यह आन्दोलन 9 जून तक चलेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in