Categorized | लखनऊ.

इश्टाइल मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट पेश करता है इश्टाइल एथनिक कंटेस्ट 2010

Posted on 08 June 2010 by admin

कार्यक्रम में एथनिक, वेडिंग और ट्रेडिशनल कलेक्शंस से जुड़े भारत के उदीयमान मॉडलों और डिज़ाइनरों को बढ़ावा देने का लक्ष्य।

इश्टाइल एथनिक कंटेस्ट 2010 का आयोजन इश्टाइल मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट के निदेशक श्री शैलेश हरित के नेतृत्व में एशियाड टावर में किया गया। यह शो एथनिक, वेडिंग और ट्रेडिशनल कलेक्शंस से जुड़े भारत के उदीयमान मॉडलों और डिज़ाइनरों के साथ-साथ भारत के कलाकारों, गायकों और नर्तकों को बढ़ावा देने पर केन्द्रित था।    यह कार्यक्रम अब भारत की महानगरीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गया है। भारत के विभिन्न भागों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताअों की Üांृखला की पहली बड़ी कड़ी के रूप में इस कार्यक्रम में आधुनिक पुरुषों एवं महिलाओं की प्रतिभा, बुद्धि और सुन्दरता को बखूबी पेश किया गया। ब्यूटी कंटेस्ट उपस्थित लोगों के लिए एक लोकप्रिय मनोरंजन साबित हुआ। इस कार्यक्रम को विशेष कर व्यवसाय घरानों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार - समाज के विभिन्न तबकों के लोगों के बीच - का लोकप्रिय जरिया माना गया।13

यहां भारत के बेहतरीन डिज़ाइनरों के परिधानों और सहायक पहनावों के उत्कृष्ट कलेक्शन देखने को मिले। भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता यह एक विश्वस्तरीय मनोरंजन था। इस अवसर पर उच्च स्तरीय विदेशी मेहमान, कॉर्पोरेट जगत के एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल, वीआईपी, सोशलाइट, फैशन जगत के लोगों की उपस्थिति देखी गई। और पूरी दुनिया के लोग अप्रत्यक्ष रूप से दर्शकों के विस्तृत वर्ग में शामिल थे।  एक एनजीओ - `हमसफर´ - को बढ़ावा देने के लिहाज से भी इस इस कार्यक्रम की अलग अहमियत बताई जाती है। हमसफर सड़क पर भटकते कुत्तों एवं जानवरों के कल्याण के लिए कार्यरत रहा है। भटकते जानवरों की देखभाल के इस सामाजिक कार्य में उपस्थित दर्शकों को आर्थिक एवं अन्य योगदान से भागीदारी करने का आग्रह किया गया।

23

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in