Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विधायक श्रीराम द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक

Posted on 08 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व विधायक श्रीराम द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री द्विवेदी के निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है साथ ही समाज ने भी अपना एक समाजसेवक खो दिया है। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में ही लगाया। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। श्री शाही ने ईश्वर से मृतक की आत्मा को शान्ति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष ने सुलतानपुर जिले के जिला उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के पिता श्याम सुन्दर त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक संरक्षक खो दिया है। दुख के इस समय पार्टी हर क्षण उनके परिवार के साथ है।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह पूर्व विधायक श्री द्विवेदी को राष्ट्रवादी विचारधारा का पोषक और कार्यकत्ताZ बताया। उन्होंने श्री द्विवेदी के निधन को पार्टी के लिये अपूणÊय क्षति बताते हुए कहा कि भाजपा ने एक कर्मठ, जनप्रिय एवं जुझारू नेता खोया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री द्विवेदी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व कुशल राजनेता थे। एक कुशल संगठनकर्ता, समाजसेवी, प्रखर वक्ता थे। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महमन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, प्रदेश महमन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह ने भी पूर्व विधायक श्री द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश मुख्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई। शोक सभा में पूर्व विधायक श्रीराम    द्विवेदी तथा श्याम सुन्दर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, अमित पुरी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कार्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, विन्ध्यवासिनी कुमार, रामजी सिंह, डॉ0 अनुपम आलोक, के0एन0 बाजपेयी, उर्मिला, मिश्रा, दूधनाथ तिवारी, संजय तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in