Archive | June, 2018

स्वस्थ भारत व श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करेगा योग - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 June 2018 by admin

15लखनऊ 21 जून 2018, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने योग किया। आज समूचा प्रदेश योगमय दिखा भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, आयुष राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी एवं महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित प्रमुख लोग लखनऊ राजभवन में योग दिवस में समलित हुए।
डा. पाण्डेय ने योग दिवस पर वाराणसी में अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल में सर्वे भवन्तुः सुुखिनः सर्वें सन्तु निरामयाः का विश्व कल्याणकारी भाव निहित है। योग से निरोग व अजर होकर असमय मृत्यु से बचा जा सकता है। योग भारत द्वारा विश्व को अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा योग के प्रभाव को स्वीकार करवा कर विश्व को योग से निरोग पथ पर अग्रसर किया है। मोदी जी का विश्वकल्याणकारी प्रयास विश्व स्वीकार्यता के साथ विश्व योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में जयघोष कर रहा है। जहां एक ओर विश्व योगमय है तो वहीं भारत गौरवान्वित है। 3
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि योग को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए बल्कि सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। योग के ऊपर किसी का कॉपीराइट नहीं है। यह हमारी भारतीयता की पहचान को दर्शाता है और करोड़ों-करोड़ लोग हमारी इस भारतीय विधा को अपनाकर आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभान्वित होते जा रहे है। इसका प्रचार और प्रसार लगातार बढ़ रहा है हम सभी थोड़ा सा समय निकाल कर अगर अपने जीवन में योग को अपनाएंगे तो निश्चित ही एक स्वस्थ और मजबूत भारत की आधारशिला रखने में सफल होगें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने योग दिवस पर जनकल्याण की मंगलकामना के साथ कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रकी गौरवगरिमा निरन्तर विश्वव्यापी हो रही है। शरीर, मन व मस्तिष्क को निरोगी कर अध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त करने वाले योग को मोदी जी के प्रयास से पूरे विश्व में स्वीकार्यता मिली जिसने हर एक भारतीय को गर्वित किया है। भारत ने सदैव ही विश्व बंधुत्व, विश्वशान्ति और विश्व कल्याण का संदेश दिया है। जिसे योग के रूप में विश्व ने स्वीकार है। योग की सार्वभौमिकता से विश्व आध्यात्मिक मार्ग पर प्रशस्त होगा। भारत पुनः विश्वगुरू बनकर विश्व मार्गदर्शन करेगा और विश्वशान्ति का अग्रदूत बनेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व सांसद राजेश वर्मा, बाराबंकी में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व सांसद प्रियंका रावत, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, गोरखपुर में केन्द्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, कुशीनगर में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सांसद राजेश पाण्डेय, देवरिया में सांसद कलराज मिश्र व मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आजमगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव व सांसद सकलदीप राजभर, कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व मंत्री सतीश महाना, सुलतानपुर में प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल व प्रदेश मंत्री राम तेज पाण्डेय, कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, फूलपुर में सांसद विजय पाल तोमर, गाजीपुर में प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, चंदौली में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, कैराना (शामली) में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, मुजफ्फरनगर में सांसद डा. संजीव बालियान, बिजनौर में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा व सांसद भारतेन्दु सिंह, मेरठ में प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, हापुड़ में सांसद कान्ता कर्दम, गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह व प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, बुलन्दशहर में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सांसद डा. भोला सिंह, नगीना (नहटौर) में संासद डा. जसवंत सिंह व प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, अमरोहा में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व सांसद कंवर सिंह तंवर सहित सभी जिलों में प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी , सांसद ने योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।

Comments (0)

योगी सरकार में फर्जीवाडों का बंद हुआ खेल पहुंच रहे हैं जेल -राकेश त्रिपाठी

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार के रसूख से नौकरी और परीक्षाओं में फर्जीवाडे करने वाले सलाखों के पीछे पहुॅच रहे है। सपा सरकार में शिक्षक भर्तियों में हुए फर्जीवाडे़ के गुनहगारों को कानून की गिरफ्त में लाया जा रहा है। यूपी पाॅवर काॅपोरेशन में पिछले 6-7 वर्षों से करोड़ो की चोरी कर रहेे चोर कानून के शिंकजे में फंस चुके है, तो वहीं सिपाही भर्ती में साल्वर गैंग के लोगों की गिरफ्तारी से योगी सरकार के मंसूबे एक बार फिर जाहिर हुए है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार व फर्जीवाडों़ को राजनीतिक संरक्षण प्रदान किया गया। नौकरियो में अयोग्य लोगों को खपाने के लिए साॅल्वर गैंगो को ईजाद किया गया और पात्र लोगों के स्थानों का अतिक्रमण करके अपात्रों को दिया गया। सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार और फर्जीवाडे़ की पोषक बनी रहीं। योगी सरकार के आते ही अवैध, अपराध और अन्याय के खात्में की मुहिम शुरू हो गई। सपा-बसपा सरकारों के काले कारनामों को उजागर करके दोषियों को कानून की गिरफ्त में लाने का काम बदस्तूर जारी है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार का पहले ही दिन से स्पष्ट संदेश है कि गैर कानूनी कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने की बात हो, अवैध कब्जे-अवैध खनन के रोकथाम की बात हो, फर्जीवाडे़ से नौकरी हासिल करने वालो हो या नकल के दम पर नौकरी हासिल करने वाले या फिर सरकारी सम्पत्तियों को चुराने वाले हो योगी सरकार ने सभी को संदेश दे दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और फर्जीवाडे़ व चोरी का रास्ता सीधा जेल जाता हैं ।

Comments (0)

योग से निरोग पथ पर विश्व - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि योग भारत की प्रचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है जो मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि शास्वत सांस्कृतिक परम्पराओं के संवाहक के रूप में हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कालजयी प्रयास से योग को विश्व स्वीकार्यता प्राप्त हुई और तीन वर्ष पूर्व विश्व इतिहास रचते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयः के भाव को लेकर विश्व धरा पर योग की ध्वनि गंूजी। डा. पाण्डेय ने कहा कि योग शरीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकारों का शमन करता है वह लोग जो योग का विरोध कर रहे है उन सभी को मनोविकार दूर करने के लिए योग करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि योग शरीरिक स्वास्थ्य से चित्तवृत्तिनिरोधः का मार्ग है। जो चित्त में चंचल वृत्तियों के प्रवेश को रोकता है। सर्वे सन्तु निरामयः की भारतीय अवधारणा के साथ पूरे विश्व को निरोगी करने के लिए प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने महर्षि पतंजलि के योग सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया। संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोदी जी के विचारों और प्रयासों को मान्यता देकर 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रारम्भ कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को विश्व मान्यता दी है। यह हम सभी भारतीयों को गर्वित करता है। योग विचार, संयम और पूर्णता प्रदान करता है। मोदी जी को भारतीय विधा से विश्व परमार्थ के सफल प्रयास के लिए बधाई।
डा. पाण्डेय ने कहा कि जहां एक ओर समूचें विश्व ने जाति, पंथ, मजहब से परे जनकल्याण को स्वीकार किया वहीं भारत में राजनीतिक विद्वेष के पूर्वाग्रह से ग्रसित लोग योग का विरोध करते रहते है। योग भारतीय मूल्यों की विश्व को सौगात है। क्षिप्त, मूढ़ विक्षिप्त, निरूद्ध और एकाग्र यह पांच चित्त की वृत्तियां है। क्षिप्त, मूढ व विक्षिप्त वृत्तियों को चंचल होने से रोकना ही योग है। जो लोग योग का विरोध कर रहे है उनके चित्त की वृत्तियां योग करने से ही दुरूस्त होंगी। विपक्ष की विडम्बना है कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते इस मुकाम पर पहुॅच गई है कि भारतीय गौरव गरिमा और जनकल्याण के कार्यो का भी विरोध करने लगी है। योग को पूरे विश्व में स्वीकार्यता मिली है भारत का जन-जन योग से निरोग की यात्रा पर अग्रसरित है। विपक्ष को भी विरोध त्याग करके योग करना चाहिए।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 June 2018 by admin

लखनऊ 20 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सिगरा स्टेडियम वाराणसी में सुबह 6 बजे से योग कार्यक्रम में रहेगें।

Comments (0)

एक-एक समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध - डा. महेन्द्र सिंह

Posted on 19 June 2018 by admin

photo_1लखनऊ 19 जून 2018, भारतीय जनता पाटी प्रदेश मुख्यालय में स्थापित जनसहयोग केन्द्र में मंगलवार को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह तथा परिवहन, ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि आज सभी प्रकरणों का तत्काल समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने बताया कि सभी लोग जो अपेक्षा व आंकाक्ष लेकर यहां आये थे। उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। जिनके पास आवास, जमीन नहीं उसके सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम समाज जो जमीन है वह दी जाए तथा आवास भी मिले।
उन्होंने कहा कि थानें के झगडें, दहेज से सम्बन्धित झगड़ों की शिकायतों के निस्तारण के लिए भी तत्काल कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिससे लोंगो का यहां आना कम हो रहा है। डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले जनसहयोग केन्द्र में प्रदेश से बड़ी संख्या में शिकायत लेकर लोग आते थे पर अब यह संख्या कुछ कम होती जा रही है। लेकिन इन सबके बावजूद सरकार एक एक शिकायत, समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। photo_2
डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी की समस्याएं लखनऊ से लेकर जिले स्तर पर सुनी जा रही है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा सरकार की जनसुनावाई पोर्टल पर जनशिकायतों पर अधिकारियों के संवेदनहीनता व लापरवाही के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां जनता की शिकायतों की मानीटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे है तथा जहां कहीं भी कोई समाधान से वंचित रह जाता है उस पर तत्काल संज्ञान लेकर उस पर आवश्यक कार्रवाही सुनिश्चित की जा रही है

Comments (0)

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे श्री गांधी का जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Posted on 19 June 2018 by admin

photo-sh-rahul-gandhi-ji-birthday-19june-bhandara-at-upcc-004लखनऊ 19 जून।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे श्री गांधी का जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हवन-पूजन एवं जन्मदिन समारोह में मिष्ठान वितरण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। photo-sh-rahul-gandhi-ji-birthday-19june-flaggoff-of-cycly-yatra-at-upcc-004

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने इस मौके पर आयेाजित जन्मदिन समारोह में मौजूद भारी संख्या में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिस व्यक्तित्व का हम सभी जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए हैं उसकी ऊर्जा और सोच को लेकर जिस प्रकार कर्नाटक में लोग इकट्ठे दिखाई दिये। यह उसी ऊर्जा की ताकत है कि लोग पूरे यकीन से आवाज से आवाज मिलाने लगे। आज देश का किसान भरोसा कर रहा है। हमें उन किसानों के भरोसे को मजबूत रखना है। जो लोग असहाय महसूस कर रहे थे उनको यकीन दिलाने का काम राहुल गांधी जी ने किया। राहुल जी का लोगों ने उपहास उड़ाया लेकिन उन्होने मुकाबला किया। आज उसी का परिणाम है कि भाजपा-आरएसएस के अन्दर समर्थन-सहयोग जैसे कार्यक्रम शुरू हो गये, आधे से अधिक सीटें हार रहे हैं। आज राहुल जी ने देश की राजनीति और सियासत को नये मोड़ की ओर घुमा दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जिस प्रकार की वाणी के प्रहार को देखते हैं तो पं0 नेहरू की याद आती है उनमें करूणा, त्याग, समर्पण की भावना थी, विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के बाद हिन्दुस्तान के किसानों के लिए संघर्ष किया और 9 साल जेल काटी। पूरी सादगी, समर्पण के साथ जनसेवा की। गुजरात में एक अकेला नौजवान और नेता जब परचम लेकर निकला और जिस तैयारी के साथ निकला था वह ऊर्जा सिर्फ राहुल जी की है। जिनके पास लक्ष्य नहीं है वह घण्टे गिनाते हैं घण्टे से आदमी की पहचान नहीं होती जो लोगों के लिए, दिलों के लिए काम करते हैं वह घण्टे की बात नहीं करते और यह राहुल जी ने किया उन्होने कभी घण्टे नहीं गिनाये सिर्फ लोगों में भरोसा पैदा करने का काम किया। आज सोशल मीडिया में पं0 नेहरू के बारे में उनके विचारों को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है, हिन्दू-मुस्लिम की बात करते हैं, जो यह कर रहे हैं वह खुद खण्ड-खण्ड हो जायेंगे। राहुल जी घण्टे गिनाने वाले नेता नहीं हैं वह सोते समय भी हिन्दुस्तान के किसान, व्यापारी, कर्मचारी, नौजवान के लिए सोचते हैं। आज राहुल जी के जन्मदिन पर हम सभी को संकल्प लेना है कि वह जिस रास्ते पर चल रहे हैं, उपहास झेलते हैं फिर भी उनका लक्ष्य इस देश को बनाना है, हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। हमें भी एकजुट होकर राहुल जी के साथ पूरी मजबूती के साथ चलकर देश की मजबूती के लिए काम करना है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा आयेाजित हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए एवं हवन-पूजन कर राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सेवादल के श्री करूणेश राठौर, श्री राजेश सिंह काली, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री सोनू पंडित सहित सेवादल के सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

राहुल जी के जन्मदिन पर उ0प्र0 महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश महिला कंाग्रेस कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।

इसी क्रम में श्री राजबब्बर जी झलकारी बाई अस्पताल में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मरीजों को फल वितरित कर राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री रमेश मिश्रा, श्री राकेश पाण्डेय, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री इन्द्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

इस उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महासचिव श्री अभिषेक पटेल, श्री मनोज तिवारी एवं श्री विशाल राजपूत आदि युवा इंकाइयों द्वारा केक काटकर श्री गांधी का जन्मदिन मनाया गया एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) मध्य जोन द्वारा एनएसयूआई मुख्यालय प्रांगण में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद, राष्ट्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्री रोेहित कश्यप, प्रदेश संयोजक श्री आदित्य चौधरी द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके अलावा डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर श्री गुरूदीप प्रकाश, श्री शैलेश शुक्ला, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री रिषभ कुमार, श्री भानु प्रताप पाण्डेय, श्री हर्षित गौतम, श्री कर्मवीर सिंह, श्री गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे। photo-sh-rahul-gandhi-ji-birthday-19june-hawan-at-upcc-001

श्री गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से ‘राहुल लाओ-किसान बचाओ’ लखनऊ से नई दिल्ली (550किमी0 लम्बी) श्री राहुल अवस्थी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय साइकिल यात्रा को प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रियों में प्रमुख रूप से श्री राहुल अवस्थी सहित श्री कोणार्क दीक्षित‘के0डी0’, आर्यन मिश्रा आदि शामिल हैं।photo-sh-rahul-gandhi-ji-birthday-19june-plantation-at-upcc-003

इसी उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा मंगल एवं राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए एवं प्रसाद वितरण कर श्री गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।
photo-sh-rahul-gandhi-ji-birthday-19june-misthan-vitran-at-upcc-002
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री फजले मसूद, श्री सिराज मेंहदी, श्री विनोद चौधरी, श्री हरीश बाजपेयी एवं श्री बंशी पहाडि़या, श्री अमीर हैदर, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्रीमती प्रेमा अवस्थी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री आंेकारनाथ सिंह, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री जीशान हैदर, डा0 हिलाल नकवी, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री एस0के0 दरबारी, श्री सत्यदेव सिंह, श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री पंकज तिवारी, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती सिद्धि श्री, श्री अरशी रजा, श्री आनन्द प्रताप सिंह, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री अरशद आजमी, चौ0 अखिलेश सिंह, श्री सुशील दुबे, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सुनीता रावत, श्री अशोक कुमार, श्रीमती शालिनी सिंह, श्री दीपेन्द्र मिश्र, श्री शंकरलाल गौतम, मो0 नासिर, श्री डी0आर0 सिंह, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री सचिन रावत सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments (0)

मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

Posted on 19 June 2018 by admin

मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

Comments (0)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तथा उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ वासियों के साथ करेंगे योग।

Posted on 19 June 2018 by admin

लखनऊ 19 जून 2018
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर वाराणसी के लोंगो के साथ करेगें योग
केन्द्रीय वित्त एवं रेलमंत्री पियूष गोयल गौतमबुद्ध नगर वासियों के संग योग करेंगे।
21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा राजधानी लखनऊ में व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी में योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संसाद, उत्तर प्रदेश के मंत्रीगण प्रदेश सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता करेंगे।
अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, प्रभारी मंत्री व प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश के सभी 80 जिलों में उपस्थित रहेगे। उन्होंने जिले के अनुसार उपस्थित पदाधिकारी, सांसदगण, मंत्रीगण की भी जानकारी दी जो निम्नवत हैः-
अवध क्षेत्र के अन्र्तगत भारत सरकार के गृहमंत्री व सांसद राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ में, लखीमपुर (खीरी) में सांसद अजय मिश्र टेनी व प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाबों देवी, हरदोई में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, धौरहरा (लखीमपुर खीरी) सांसद रेखा वर्मा, सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व सांसद राजेश वर्मा, मिश्रिख (सीतापुर) सांसद अंजूबाला, उन्नाव में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री व सांसद सच्चिदानन्द हरि साक्षी, मोहनलालगंज (लखनऊ) सांसद कौशल किशोर, रायबरेली में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नन्दी व सांसद अशोक बाजपेयी, बाराबंकी में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व सांसद प्रियंका रावत, फैजाबाद में सांसद लल्लू सिंह, अम्बेडकरनगर मेें सांसद हरिओम पाण्डेय, बहराइच में प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चैधरी, कैसरगंज (बहराइच) में सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, श्रावस्ती-बलरामपुर में प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी‘ व सांसद दद्न मिश्र, गोण्डा में प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ रहेगें।
ब्रज क्षेत्र के अन्र्तगत अलीगढ़ में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा व सांसद सतीश गौतम, बदायूं में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी, आंवला (बरेली) में सांसद धर्मेन्द्र कुमार कश्यप, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, पीलीभीत में प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, शाहजहांपुर में केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज व प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, हाथरस में प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी व सांसद राजेश दिवाकर, मथुरा मंे प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, आगारा में सांसद रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी (आगरा) में सांसद चैधरी बाबू लाल, फिरोजाबाद में प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, मैनपुरी में प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व सांसद हरनाथ सिंह यादव, एटा-कासगंज में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति व सांसद राजवीर सिंह रहेंगे।
गोरखपुर क्षेत्र के अन्र्तगत बस्ती में सांसद हरीश द्विवेदी, संतकबीर नगर में सांसद शरद त्रिपाठी, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) में प्रभारी मंत्री चेतन चैहान व सांसद जगदम्बिका पाल, महराजगंज में सांसद पंकज चैधरी, गोरखपुर में केन्द्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, कुशीनगर में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सांसद राजेश पाण्डेय, देवरिया में सांसद कलराज मिश्र व मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बांसगांव (गोरखपुर) में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व सांसद कमलेश पासवान, लालगंज (आजमगढ) में सांसद नीलम सोनकर, आजमगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव व सांसद सकलदीप राजभर, घोसी (मऊ) में हरि नारायण राजभर, सलेमपुर (देवरिया) मंत्री जय प्रकाश निषाद व सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, बलिया में सांसद भरत सिंह रहेगें।
कानपुर क्षेत्र के अन्र्तगत फर्रूखाबाद में सांसद मुकेश राजपूत, इटावा में सांसद अशोक दोहरे व प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, औरैया में मंत्री अर्चना पाण्डेय, कन्नौज में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, अकबरपुर में सांसद देवेन्द्र भोले, कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व मंत्री सतीश महाना, जालौन में प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह पटेल ‘जैकी‘ व सांसद भानु वर्मा, झांसी में प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह, हमीरपुर-महोबा में प्रभारी मंत्री मनोहर लाल कोरी व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, चित्रकूट-बांदा में उ.प्र. पिछडा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष बाबू राम निषाद व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, फतेहपुर में प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचैरी रहेगें
काशी क्षेत्र के अन्र्तगत वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव एवं मंत्री नीलकंठ तिवारी, अमेठी में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, सुलतानपुर में प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल व प्रदेश मंत्री राम तेज पाण्डेय, प्रतापगढ में प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, फूलपुर में सांसद विजय पाल तोमर, इलाहाबाद में प्रभारी मंत्री आशुतोष टण्डन व सांसद श्यामाचरण गुप्त, भदोही में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, जौनपुर में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व सांसद के.पी. सिंह, मछलीशहर में सांसद रामचरित निषाद, गाजीपुर में प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, चंदौली में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मीरजापुर में प्रदेश मंत्री संजय राय, राबर्टस्गंज (सोनभद्र) में सांसद छोटे लाल खरवार रहेगें।
पश्चिम क्षेत्र के अन्र्तगत सहारनपुर में सांसद राघव लखन पाल, कैराना (शामली) में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, मुजफ्फरनगर में सांसद डा. संजीव बालियान, बिजनौर में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा व सांसद भारतेन्दु सिंह, मेरठ में प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, हापुड़ में सांसद कान्ता कर्दम, बागपत-मोदीनगर में प्रभारी मंत्री एस.पी. सिंह बघेल व सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह व प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, बुलन्दशहर में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सांसद डा. भोला सिंह, नगीना (नहटौर) में संासद डा. जसवंत सिंह व प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, मुरादाबाद में प्रभारी मंत्री डा. महेन्द्र सिंह व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, रामपुर में सांसद डा. नेपाल सिंह व प्रदेश मंत्री वाई.पी. सिंह, संभल में प्रभारी मंत्री बलदेव ओलख व सांसद सत्यपाल सैनी, अमरोहा में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व सांसद कंवर सिंह तंवर 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता करेंगे।

Comments (0)

राज्यपाल से श्रीमती सिन्हा की मुलाकात

Posted on 19 June 2018 by admin

जयपुर, 19 जून। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से मंगलवार को यहां राजभवन में गोवा की राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा ने मुलाकात की।

राज्यपाल श्री ंिसंह से श्रीमती सिन्हा की यह शिष्टाचार मुलाकात थी

Comments (0)

काशी, मथुरा और अयोध्या के अभूतपूर्व विकास में जुटी योगी सरकार, काशी के लिए कैबिनेट में ऐतिहासिक फैसला - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 19 June 2018 by admin

लखनऊ 19 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों की राह पर चलते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही साथ वाराणसी के सुंदरीकरण और काशी के विकास के लिए उत्तर प्रदेश की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने कैबिनेट में श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के गठन का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले का काफी दिनों से इंतजार था पर पूर्व की मायावती जी और अखिलेश जी की सरकारें तुष्टीकरण की नीति के चलते काशी, मथुरा और अयोध्या की हमेशा उपेक्षा करती रहीं। जानबूझ कर काशी, मथुरा और अयोध्या को विकास से अछूता रखा गया। परन्तु योगी आदित्यनाथ जी की सरकार इन तीनों धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास करने में दिन रात जुटी हुई है। इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा बल्कि देश और दुनिया भर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी और बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेगी। काशी के लिए स्पेशल पैकेज के साथ ही काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के गठन के लिए मुख्यमंत्री जी के साथ ही साथ पूरी कैबिनेट साधुवाद की पात्र है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव पारित कर अयोध्या के विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिस दिन से श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है उसी दिन से वे पूरे प्रदेश के साथ ही साथ खासतौर पर काशी, मथुरा और अयोध्या के विकास के लिए भी कृतसंकल्पित दिख रहे हैं। उनकी अगुवाई में अयोध्या में ऐतिहासिक दीपावली मनाई गई। तो वहीं मथुरा में भी पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने पहुंच कर होली को ऐतिहासिक बनाया। अब इसी कड़ी में काशी विश्वनाथ मंदिर और वाराणसी के विकास के लिए भी श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का गठन कर दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास की संपत्तियों को खरीदने के साथ ही इस पूरे क्षेत्र के विस्तृत सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इससे पूर्व प्रधामनंत्री जी की अगुवाई में केंद्र सरकार पहले ही अयोध्या के विकास के लिए 133.30 करोड़ दे चुकी है। इतना ही नहीं काशी के विकास की भी समीक्षा खुद प्रधानमंत्री जी ही कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले चार सालों के दौरान काशी अभूतपूर्व विकास की राह पर है। पहली बार काशी में ऐतिहासिक विकास होता हुआ दिख रहा है। अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की 166 ऐसी जमीनों और भवनों को भी चिन्हित किया गया है जिनको खरीद कर मंदिर का व्यापक विस्तार किया जा सकता है। इसके लिए 150 करोड़ रूपए की धनराशि जारी कर दी गई है और सुंदरीकरण व विकास के अभियान में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in