Categorized | लखनऊ.

स्वस्थ भारत व श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करेगा योग - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 21 June 2018 by admin

15लखनऊ 21 जून 2018, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने योग किया। आज समूचा प्रदेश योगमय दिखा भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, आयुष राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी एवं महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित प्रमुख लोग लखनऊ राजभवन में योग दिवस में समलित हुए।
डा. पाण्डेय ने योग दिवस पर वाराणसी में अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल में सर्वे भवन्तुः सुुखिनः सर्वें सन्तु निरामयाः का विश्व कल्याणकारी भाव निहित है। योग से निरोग व अजर होकर असमय मृत्यु से बचा जा सकता है। योग भारत द्वारा विश्व को अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा योग के प्रभाव को स्वीकार करवा कर विश्व को योग से निरोग पथ पर अग्रसर किया है। मोदी जी का विश्वकल्याणकारी प्रयास विश्व स्वीकार्यता के साथ विश्व योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में जयघोष कर रहा है। जहां एक ओर विश्व योगमय है तो वहीं भारत गौरवान्वित है। 3
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि योग को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए बल्कि सभी राजनीतिक दलों के लोगों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। योग के ऊपर किसी का कॉपीराइट नहीं है। यह हमारी भारतीयता की पहचान को दर्शाता है और करोड़ों-करोड़ लोग हमारी इस भारतीय विधा को अपनाकर आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभान्वित होते जा रहे है। इसका प्रचार और प्रसार लगातार बढ़ रहा है हम सभी थोड़ा सा समय निकाल कर अगर अपने जीवन में योग को अपनाएंगे तो निश्चित ही एक स्वस्थ और मजबूत भारत की आधारशिला रखने में सफल होगें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने योग दिवस पर जनकल्याण की मंगलकामना के साथ कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रकी गौरवगरिमा निरन्तर विश्वव्यापी हो रही है। शरीर, मन व मस्तिष्क को निरोगी कर अध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त करने वाले योग को मोदी जी के प्रयास से पूरे विश्व में स्वीकार्यता मिली जिसने हर एक भारतीय को गर्वित किया है। भारत ने सदैव ही विश्व बंधुत्व, विश्वशान्ति और विश्व कल्याण का संदेश दिया है। जिसे योग के रूप में विश्व ने स्वीकार है। योग की सार्वभौमिकता से विश्व आध्यात्मिक मार्ग पर प्रशस्त होगा। भारत पुनः विश्वगुरू बनकर विश्व मार्गदर्शन करेगा और विश्वशान्ति का अग्रदूत बनेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व सांसद राजेश वर्मा, बाराबंकी में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व सांसद प्रियंका रावत, बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, गोरखपुर में केन्द्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, कुशीनगर में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व सांसद राजेश पाण्डेय, देवरिया में सांसद कलराज मिश्र व मंत्री सूर्य प्रताप शाही, आजमगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव व सांसद सकलदीप राजभर, कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व मंत्री सतीश महाना, सुलतानपुर में प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल व प्रदेश मंत्री राम तेज पाण्डेय, कौशाम्बी में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, फूलपुर में सांसद विजय पाल तोमर, गाजीपुर में प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, चंदौली में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, कैराना (शामली) में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, मुजफ्फरनगर में सांसद डा. संजीव बालियान, बिजनौर में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा व सांसद भारतेन्दु सिंह, मेरठ में प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, हापुड़ में सांसद कान्ता कर्दम, गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह व प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, गौतमबुद्ध नगर में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, बुलन्दशहर में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सांसद डा. भोला सिंह, नगीना (नहटौर) में संासद डा. जसवंत सिंह व प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, अमरोहा में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व सांसद कंवर सिंह तंवर सहित सभी जिलों में प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी , सांसद ने योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in