Categorized | लखनऊ.

एक-एक समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध - डा. महेन्द्र सिंह

Posted on 19 June 2018 by admin

photo_1लखनऊ 19 जून 2018, भारतीय जनता पाटी प्रदेश मुख्यालय में स्थापित जनसहयोग केन्द्र में मंगलवार को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह तथा परिवहन, ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि आज सभी प्रकरणों का तत्काल समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने बताया कि सभी लोग जो अपेक्षा व आंकाक्ष लेकर यहां आये थे। उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। जिनके पास आवास, जमीन नहीं उसके सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम समाज जो जमीन है वह दी जाए तथा आवास भी मिले।
उन्होंने कहा कि थानें के झगडें, दहेज से सम्बन्धित झगड़ों की शिकायतों के निस्तारण के लिए भी तत्काल कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिससे लोंगो का यहां आना कम हो रहा है। डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहले जनसहयोग केन्द्र में प्रदेश से बड़ी संख्या में शिकायत लेकर लोग आते थे पर अब यह संख्या कुछ कम होती जा रही है। लेकिन इन सबके बावजूद सरकार एक एक शिकायत, समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। photo_2
डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी की समस्याएं लखनऊ से लेकर जिले स्तर पर सुनी जा रही है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा सरकार की जनसुनावाई पोर्टल पर जनशिकायतों पर अधिकारियों के संवेदनहीनता व लापरवाही के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां जनता की शिकायतों की मानीटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे है तथा जहां कहीं भी कोई समाधान से वंचित रह जाता है उस पर तत्काल संज्ञान लेकर उस पर आवश्यक कार्रवाही सुनिश्चित की जा रही है

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in