Archive | June, 2018

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 जून को सुबह 11 बजे लामार्टियर कालेज लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छिबरामऊ जिला कन्नौज पहुचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे पं0 स्वर्गीय रामप्रकाश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 2.40 बजे कबीर दास जी का मठ, मगहर, जिला संतकबीर नगर में रैली स्थल का निरीक्षण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। सांयकाल 5 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

Comments (0)

1.18 करोड़ परिवारों के लिए मददगार बनेगी आयुष्मान भारत योजना - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत उ0प्र0 के 1.18 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार इसके लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती भी करेगी ताकि योजना का लाभ पाने वालों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। देश के गरीबों और आम लोगों को समर्पित यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की है और अब उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भी उ0प्र0 में इस योजना को लागू कर दिया है। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी साधुवाद के पात्र हंै।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक आम लोगों के सामने किसी बीमारी की स्थिति में सबसे बड़ी चिन्ता इलाज पर खर्च होने वाले पैसों को लेकर होती थी। तमाम गरीब परिवारों के लोग तो पैसे की कमी के चलते इलाज तक नहीं करा पाते थे, ऐसे ही लोगों के लिए समर्पित देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना का सपना देखा जिसके तहत जरूरतमंद लोगों का 5 लाख रूपये तक का बीमा किया जा रहा है। इस योजना में गरीब परिवारों के लोग 5 लाख रूपये तक का इलाज करा सकेंगे। इस योजना की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। दुनिया के किसी भी देश में अभी तक इतनी शानदार योजना नहीं लागू है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूपी कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इस योजना को उ0प्र0 में भी लागू कर दिया गया है। उ0प्र0 के 6 करोड़ लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की इस सुविधा में 60 फीसदी पैसा केन्द्र की मोदी सरकार देगी, तो वहीं 40 फीसदी पैसा राज्य की योगी सरकार देगी। गरीब परिवारों के लोग इस सुविधा के तहत अत्याधुनिक सुविधा वाले अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। अस्पतालों, बीमा कम्पनियों और जरूरतमंदो के बीच समन्यवय बनाने के लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती भी राज्य सरकार करने जा रही है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए गरीब सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं इसीलिए जनधन खातों के जारिए जहां बड़ी संख्या में गरीबों के बैंक खाते खुलवाये गये तो वहीं प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों से जीवन रक्षक दवाएं काफी कम कीमत पर लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से हृदय रोगियों के लिए जरूरी स्टंट की कीमतें भी काफी कम कर दी गई हैं।

Comments (0)

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है देश में नम्बर वन -राकेश त्रिपाठी

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विभिन्न माप दण्डों पर उत्तर प्रदेश नम्बर वन राज्य बन रहा है। पिछली सपा-बसपा सरकारें द्वारा पोषित भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, माफियाराज, जातिवाद और तुष्टिकरण के अन्धकार में प्रदेश डूब गया था। उत्तर प्रदेश को सुराज के प्रकाश की ओर ले जाना कठिन चुनौती था। इस चुनौती को स्वीकार कर योगी सरकार ने साफ नीयत और सही विकास की अवधारणा से काम किया और आज देश में प्रदेश की स्थिति नम्बर वन की बन रही है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर यूपी खाद्यान्न में नम्बर वन बना है। कुल गेहूॅ उत्पादन का 35 फीसदी गेंहूं लगभग 357 लाख मीट्रिक टन गेहॅू का उपज कर देश में नम्बर वन बना है। प्रदेश में 151 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादित कर आलू उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन हुआ है। देश के कुल आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 33 फीसदी हुई है। गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर आज यूपी पूरे देश का 50 फीसदी गन्ना उगा रहा है। 1707 लाख मीट्रिक टन गन्ना पैदाकर गन्ने के उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 16 फीसदी भागीदारी कर और 291 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन कर, दुग्ध उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं अखिलेश राज में जन-जन तक नहीं पहुॅच पा रही थी। सत्ता परिवर्तन के बाद आज बदलाव की बयार साफ दिख रही है, जब उत्तर प्रदेश कौशल विकास नीति लागू करने में देश का पहला राज्य बना है। आज उत्तर प्रदेश में ई मार्केट प्लस (जेम) पोर्टल पर सर्वाधिक खरीददारी करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरूस्कार यूपी को मिला है। उत्तर प्रदेश ‘राज्य स्वास्थ्य नीति‘ लागू करने वाला पहला राज्य बना है। जहां सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान में 45 लाख से अधिक बच्चों तथा 9 लाख से अधिक गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया है। जेई/एईएस से बचाव के लिए 92 लाख बच्चों का टीकाकरण कर प्रदेश टीकाकरण अभियान में भी नम्बर वन बना है। सौभाग्य योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 46 लाख घरों को कनेक्शन देकर यूपी इस योजना में नम्बर वन बना है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 72.50 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित कर यूपी शीर्ष पायदान पर है, स्वच्छ भारत मिशन में भी 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय प्रदान कर यूपी नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश बीमारू एवं पिछड़ा राज्य था वहीं योगी सरकार में सुदृढ कानून व्यवस्था, विकास का संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के पथ पर बढते हुए देश में नम्बर वन बन रहा है। जहां पिछली सपा-बसपा सरकार विकास में अडं़गा थी, वहीं योगी सरकार विकास का पर्याय बन गई है।

Comments (0)

तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक बेल्ट सेमिनार प्रारम्भ

Posted on 22 June 2018 by admin

graphic2लखनऊ 22 जून। आज दिनाॅक 22.06.2018 को राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक
बेल्ट सेमिनार का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया जिसके मुख्य
अतिथि मा0 श्री सुधीर हलवासिया उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 रहे। इस
अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं
सम्पूर्ण भारत से 250 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रैफ्रियों ने इस सेमिनार
में भाग ले रहें हैं। यह सेमिनार 22, 23 व 24 जून 2018 तक आयोजित किया जा रहा
है। यह सेमिनार ग्रैन्ड मास्टर जिम्मी आर. जग्तियानी जी महासचिव, ताइक्वांडो
फेडरेशन आॅफ इण्डिया की देखरेख में किया जायेगा।graphic1
इस अवसर पर मास्टर सैय्यद रफत, मास्टर महेन्द्र मोहन, मास्टर आशीष पाण्डेय,
मास्टर पीटर जग्तियानी एवं मास्टर यामीन जो कि कोरियन एम्बेसी दिल्ली से विशेष
रूप से सेमिनार के लिए लखनऊ आये हुए है। यह प्रेस विज्ञप्ति उ0प्र0 ताइक्वांडो
एसोसिएशन के सचिव श्री आनन्द किशोर पाण्डेय ने दी।

Comments (0)

23 से 25 जून - मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक जाएगी भाजपा

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 से 25 जून तक बूथ स्तर पर पहुॅचकर मतदाता सूचियों के निरीक्षण का कार्य करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक भी बूथ पर पहुंच कर मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में जुटेगें। 25 जून को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली जिले तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ महानगर में बूथ पर पहुंचेगे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक 23 से 25 जून के बीच 3 दिन अपने बूथ पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे। बूथ पर एक-एक परिवार में जाकर मतदाता सूची में नए मतदाता को जुडवाने व फर्जी मतदाताओं के नाम बीएलओ के माध्यम से हटवाने का काम करेगे। सभी सांसद विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथों पर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
श्री राठौर ने बताया कि 23 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल फिरोजाबाद, दयाशंकर सिंह फैजाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुजफ्फरनगर, अशोक कटारिया बिजनौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखनऊ जिला, देवेन्द्र सिंह चौधरी मेरठ महानगर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अन्जुला माहौर आगरा महानगर, कामेश्वर सिंह खलीलाबाद व सुब्रत पाठक औरैया जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।
24 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ महानगर, कान्ता कर्दम शामली, जसवंत सैनी सहारनपुर, नवाब सिंह नागर हापुड, पद्म सिंह चौधरी बलरामपुर, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, डा. राकेश त्रिवेदी प्रतापगढ़, श्रीमती रंजना उपाध्याय बांदा, सुधीर हलवासिया हरदोई, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ जिला, विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, सलिल विश्नोई उन्नाव, गोबिन्द नारायण शुक्ल आगरा, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चौधरी बागपत, संतोष सिंह गोण्डा, देवेश कोरी फतेहपुर, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, प्रकाश पाल कानपुर देहात, संजय राय भदोही, त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें। 25 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा बदायूं, शिवनाथ यादव वाराणसी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बाराबंकी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।

Comments (0)

शीघ्र ही प्रदर्शित होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज

Posted on 22 June 2018 by admin

12-3एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ की निर्माता सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल ने दी। उनकी मानें तो यह फिल्‍म बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देते हुए सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है, जिसमें अभिनेता शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी और अयाज़ खान मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्‍म का ट्रेलर में साउथ का टच भी देखने को मिलता है। खास कर शुभम तिवारी का लुक साउथ इंड‍स्‍ट्री के अभिनेताओं जैसा लगता है।

ट्रेलर : https://youtu.be/9jeLZXwxoIQ
12-4
वहीं फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ के बारे में फिल्‍म के लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी का कहना है कि यह बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करेगी। फिल्म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने के लिए निर्मित की गई। उन्‍होंने बताया कि इस फिल्‍म का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इससे हमें पूरा भरोसा है कि फिल्‍म भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। 12-21

बता दें कि फिल्‍म ‘बलमा डेरिंगबाज़’ के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं। फिल्‍म के संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव - सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा, नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह,अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा, बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

Comments (0)

एडीबी द्वारा प्रदेश में सरकार की घोणाआंे/प्राथमिकताओं के दृष्टिगत 19 जनपदों

Posted on 21 June 2018 by admin

dsc_2583लखनऊ: 21 जून, 2018

एडीबी द्वारा प्रदेश में सरकार की घोणाआंे/प्राथमिकताओं के दृष्टिगत 19 जनपदों
में 11 सेक्टर्स में निम्नलिखित 06 जोने में रोजगार सृजन की संभावनाओं को
चिन्हित किया गया है:-

1. पश्चिमी क्षेत्र
2. दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र
3. सेन्ट्रल क्षेत्र
4. उत्तरीय क्षेत्र
5. पूर्वी क्षेत्र
6. बुन्देलखण्ड क्षेत्र

चिन्हित उक्त जनपदों के अवस्थापना विकास हेतु परिवहन कनेक्टिविटी, उद्योगों की
स्थापना, प्रशिक्षित श्रमिक उपलब्ध कराते हुए औद्योगिक विकास करना, अवस्थापना
सुविधाओं में सुधार हेतु बिजली आपूर्ति की दरो, लास्ट माइल कनेक्टिीविटी एवं
पेयजल की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
ए0डी0बी0 के डिप्टी कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में
आहूत बैठक में मुख्य सचिव महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में रोजगार
के अवसरों को बढ़ाने हेतु इण्डस्ट्रियल पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, अर्बन, पावर,
लाॅजिस्टिक, रोड, रेलवे एवं एयरपोर्ट क्षेत्रों को 06 जोन यथा बुन्देलखण्ड
जोन, सेन्ट्रल जोन, ईस्टर्न जोन, नादर्न जोन, साउथ वेस्टर्न जोन, वेस्टर्न जोन
के तहत चिन्ह्ति करते हुए रूपये लगभग 150000 करोड़ का एक विस्तृत
इन्फ्रास्ट्राक्चर इन्वेस्टमेंट प्लान चिन्हित किया गया है जिसके अन्तर्गत
उक्त 06 में लगभग 242 मल्टी सेक्टोरल परियोजनाएं चिन्हित की गयी हैं।
ए0डी0बी0 द्वारा तैयार ड्राॅफ्ट रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के विकास हेतु
निम्नलिखित सुझाव दिये गयेः-
ऽ क्षेत्रीय विषमताओं को दूर करने हेतु जनसंख्या एवं मैनुफैक्चरिंग
जी0एस0डी0पी0 कन्ट्रीब्यूशन के को दृष्टिगत रखा जाय।
ऽ वर्तमान में आर्गनाइज्ड एवं हाई वैल्यू एडेड जाब्स को बढ़ावा देने की
आवश्यकता है। इस हेतु 19 जनपदों यथा जी0बी0 नगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर,
अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, सोनभद्र, इलाहाबाद, वाराणसी,
गोरखपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, झांसी एवं चित्रकूट जनपदों को फोकस करते
हुये 6 मुख्य इम्प्लाईमेंट जोन्स यथा बुन्देलखण्ड जोन, सेन्ट्रल जोन, ईस्टर्न
जोन, नादर्न जोन, साउथ वेस्टर्न जोन, वेस्टर्न जोन में विभक्त करते हुए फूड
प्रोसेसिंग एवं बिवेजरेस, लेदर एवं सम्बन्धित उत्पाद, बेसिक मिटेल्स एवं
फैब्रिकेटेड मिटेल उत्पाद, कैमिकल्स, इलेक्ट्राॅनिक्स, परिधान, आॅटोमोबाइल
कम्पोनेंट्स तथा शीशे के उत्पादों के रूप में 08 मुख्य आर्गनाइज्ड सेक्टर्स की
पहचान की गयी है।
ऽ तत्क्रम में लेदर एवं सम्बन्धित उत्पादों के निर्माण एवं आयात-निर्यात को
बढ़ावा देने हेतु आवश्यक रूप से इण्डस्ट्रियल क्लस्टर बनाने, काॅमन
इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं प्रदान करने, सी0ई0टी0पी0 एवं ब्रांडिंग सपोर्ट की
आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित किया जाय।
ऽ इलेक्ट्राॅनिक्स सेक्टर के अन्तर्गत इलेक्ट्राॅनिक्स कम्पोनेंट के उत्पादन
में उत्तर प्रदेश की अह्म भूमिका है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश
में 27 प्रतिशत इलेक्ट्राॅनिक्स का उत्पादन होता है जिसमें इण्ड टू इण्ड
इकोसिस्टम का विकास करते हुए इस प्रतिशत को 41 प्रतिशत तक किया जा सकता है।
ऽ दुग्ध उत्पादन के विषय में उत्तर प्रदेश अग्रणी स्थान रखता है किन्तु
असंगठित क्षेत्र होने के कारण उत्तर प्रदेश में कुल दुग्ध उत्पादन प्रतिशत का
मात्र 30 प्रतिशत दुग्ध ही आर्गनाइज्ड तरीके से प्राप्त हो पाता है। अतः दुग्ध
प्रसंस्करण क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। इस हेतु मध्यम
श्रेणी की डेयरियां विकसित की जानी चाहिए।
ऽ एम0एस0एम0ई0 सेक्टर के अन्तर्गत एक समर्पित एम0एस0एम0ई0 डेवलपमेंट सेल का
विकास किया जाना चाहिए जो कि एम0एस0एम0ई0 के विकास एवं क्लस्टरों के प्रबन्धन
हेतु मुख्य भूमिका निभायेगी।

ए0डी0बी0 के डिप्टी कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि मल्टी
सेक्टोरल इन्वेस्टमेंट को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश में सड़कों के विकास
हेतु लगभग 50ः, नगरीय क्षेत्रों हेतु 14ः, रेलवे हेतु 14ः, एयरपोर्ट हेतु 11ः,
लाॅजिस्टिक हेतु 7ः एवं इण्डस्ट्रियल पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर हेतु 2ः एवं पावर
के क्षेत्र में 1ः की वृद्धि अपेक्षित है जिस हेतु लगभग रूपये 150000 करोड़ की
धनराशि का एक विस्तृत इन्फ्रास्ट्राक्चर इन्वेस्टमेंट प्लान चिन्हित किया गया
है जिसके अन्तर्गत चिन्हित 06 जोनों में लगभग 242 मल्टी सेक्टोरल परियोजनाओं
पर कार्य किया जाना है।
एडीबी के डिप्टी कन्ट्री डायरेक्टर द्वारा यू0पी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क
प्लान की निष्कर्षों/परिणामों ;पिदकपदहे व िजीम तमचवतजद्ध को मुख्य सचिव महोदय
के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें अवगत कराया गया कि संबंधित विभागों से
प्राप्त आकड़ों/सूचनाओं तथा कतिपय उद्योगों से प्राप्त परामर्श के आधार पर
आधारभूत संरचनाओं को प्रभावित करने वाली बाधाओं/गैप्स् को चिन्हित किया गया
है। एडीबी द्वारा इस हेतु प्रदेश में अवस्थापना संरचना की आवश्यक्ताओं को
चिन्हित करने के लिये अब तक कुल 177 कंसलटेशंस किये गये जिसके आधार पर चिन्हित
बाधाओं/गैप्स् को दूर करने के लिये सुझाव/नीति एवं नियामक उपायांे/आवश्यक
हस्तक्षेपों इत्यादि के संबंध में एडीबी द्वारा तैयार ड्राफ्ट रिपोर्ट में
उल्लेख किया गया है।
dsc_2568
कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि ए0डी0बी0 के मिशन स्टेटमेंट के
तहत ए0डी0बी0 द्वारा उत्तर प्रदेश के सतत् विकास हेतु उत्तर प्रदेश में पूंजी
निवेश में वृद्धि, गुणवत्ता युक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने, रोजगार
उत्पन्न करने, वर्कफोर्स में कौशलता प्रदान करने, एम0एस0एम0ई0 को सहयोग प्रदान
करने एवं सन्तुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर बल दिया जायेगा।
प्रदेश के इण्डस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एण्ड इम्पलाइमेंट प्रमोशन पाॅलिसी आॅफ
उत्तर प्रदेश-2017 के दृष्टिगत प्रदेश के निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति
हेतु उक्त बाधाओं/गैप्स् को पूर्ण करने की आवश्यकता बताइ्र्र गयी।

मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में आहूत उक्त बैठक का समन्वय अपर मुख्य
सचिव, नियोजन विभाग द्वारा किया गया। बैठक में एडीबी के कन्ट्री डायरेक्टर
द्वारा अपनी टीम यथा- श्री सब्यसाची मित्रा, डिप्टी कन्ट्री डायरेक्टर, श्री
अशोक श्रीवास्तव, सीनियर प्रोजेक्ट आॅफिसर (अर्बन), सुश्री कनुप्रिया गुप्ता,
प्रोजेक्ट आॅफिसर (इकोनाॅमिक्स एण्ड स्किल्स)े, श्री अतुल संगनेरिया,
इकोनाॅमिस्ट, सुश्री मिताली निकोर, इकोनाॅमिस्ट, श्री मोहम्मद अतहर, श्री
सुजाॅय शेट्टी एवं श्री रोहन शाह के साथ प्रतिभाग किया गया गया। इस बैठक में
नियोजन विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
तथा निर्यात प्रोत्साहन, लोक निर्माण, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल संसाधन, आवास एवं
शहरी नियोजन, परिवहन, आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स, वित्त, सहकारिता, वाह्य
सहायतित परियोजना, खाद्य एवं रसद एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण आदि
प्रशासकीय विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय
अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तर प्रदेश के सतत् विकास हेतु आज दिनांक 21 जून, 2018 को एशियन डेवलपमेंट
बैंक के कण्ट्री डायरेक्टर श्री केनेची योकोयामा द्वारा मुख्य सचिव, उ0प्र0
शासन के समक्ष उत्तर प्रदेश के विकास हेतु विभिन्न बिन्दुओं
यथा-प्रतिस्पर्धात्मक वृद्धि करते हुए संभावित रोजगार क्षेत्रों को चिन्हित
करने, मुख्य बाजारों एवं मुख्य मार्गों से फ्रेट विलेजे़स को जोड़ने, रोजगार
संभावनाओं में वृद्धि हेतु डैडम्े का क्षमतावर्द्धन करने, क्षेत्रीय असंतुलन
को चिन्हित करने,सीखनें की कमी को कम करने हेतु कौशल सक्षम माहौल का सृजन
करने, अवस्थापना संरचना के अन्तर एवं क्रियान्वयन योग्य परियोजनाओं को चिन्हित
करते हुये विकास मे आ रही बाधाओं/गैप्स् को समाप्त करने के मुख्य उद्देश्यों
के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान फाॅर सपोर्टिंग इन्क्लूसिव ग्रोथ के अन्तर्गत
प्रस्तुतिकरण किया गया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने पायनियर के प्रमुख संवाददाता श्री विवेक श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय पूरन चन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Posted on 21 June 2018 by admin

लखनऊ 21 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने पायनियर के प्रमुख संवाददाता श्री विवेक श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय पूरन चन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिवार कोे इस अपार दुःख को सहन करने की परमात्मा से प्रार्थना की।
दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, डा. मनोज मिश्र, डा. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनिला सिंह, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, प्रदेश सहमीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, तरूण कान्त त्रिपाठी ने ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Comments (0)

राज्यपाल, केन्द्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री सहित विशिष्टजनों ने किया योग

Posted on 21 June 2018 by admin

aks_2354लखनऊ 21 जून राजभवन में सम्पन्न हुआ चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम्पन्न

चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश आयुष विभाग द्वारा राजभवन प्रागंण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, आयुष राज्यमंत्री डाॅ0 धर्मसिंह सैनी, महापौर डाॅ0 संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव श्री नवनीत सहगल, सचिव आयुष श्री मुकेश कुमार मेश्राम, पंतजलि, गायत्री परिवार, यू0पी0 नेचरोपैथी टीचर, भारतीय योग संस्थान, तत्वमसी, ब्रह्म कुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्यांगजन, स्कूली छात्र-छात्राओं, सेना, एन0सी0सी0, सी0आर0पी0एफ0, एस0एस0बी0, आई0टी0बी0पी0, सी0आई0एस0एफ0 सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण ने उपस्थित होकर योग किया।
राज्यपाल श्री राम नाईक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की विश्व को सबसे बड़ी देन है। इस देन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अभिनन्दन एवं धन्यवाद के योग्य हैं। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ और शान्त रखने की अद्भुत प्रक्रिया है। योग व्यायाम की सबसे सस्ती पद्धति है जिसमें किसी प्रकार के व्यय या उपकरण की आवश्यकता नहीं है। बदलती जीवन शैली में योग का बहुत महत्व और अद्वितीय लाभ है। राज्यपाल ने बताया कि पहली से 11 कक्षा तक उन्होंने नियमित रूप से सूर्य नमस्कार किया है, यही उनके स्वस्थ जीवन का राज़ है। उन्होंने कहा कि योग सभी प्रकार के चिन्ता का रामबाण उपाय है।
श्री नाईक ने कहा कि भारतीय योग सूक्ष्म से विराट की ओर बढ़ते हुए आज पूरे विश्व में सफल हो रहा है और जनमानस इससे लाभान्वित हुआ है। ऋषि-मुनियों ने शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करने के लिये योग विधा का प्रणयन किया था। चरैवेति-चरैवेति को जीवन का शाश्वत संदेश बताते हुए  उन्होंने कहा कि निरन्तर आगे बढ़ने से सफलता प्राप्त होती है। मधुमक्खियाँ एक फूल से दूसरे फूल पर जाकर मधु इक्ठ्ठा करती हैं, पक्षी एक पेड़ से दूसरे पेड़ जाकर मीठे फलों का उपभोग करते हैं तथा सूर्य जो प्रकाश और ऊर्जा का स्रोत है दिन भर चलायमान रहता है इसलिये जगत वंदनीय है। उन्होंने कहा कि सूर्य की तरह जगत वंदनीय होने के लिये निरन्तर चलते रहने से सफलता प्राप्त होती है। 081
केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योग को संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता मिलना अन्तर्राष्ट्रीय जगत में प्रधानमंत्री की सांस्कृतिक कूटनीति के तहत एक बड़ी सफलता है। योग को इस्लामिक देशों ने भी समर्थन दिया है इसलिये योग पर मजहबी आरोप नहीं थोपा जा सकता। भारत ने सऊदी अरब की महिला योग प्रशिक्षक को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। योग का जीवन में बहुत महत्व है। योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रेय जाता है। 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। योग की विस्तृत व्याख्या ऋग्वेद और पंतजलि में पायी जाती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे प्रगतिशील देश में करोड़ों लोगों ने योग को अपनी जीवन शैली बनाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऋषि परम्परा योग के प्रसाद को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है। विश्व के 192 देशों में आज के दिवस पर योग करना भारतीय परम्परा के साथ समरस होने जैसा है। योग में भारत के आध्यात्म का बीज निहित है। योग निरोगी काया देता है तथा योग के माध्यम से बहुत कुछ सम्भव है। जीवन में संतुलन के लिये योग आवश्यक है, इससे जुड़ना चाहिए तथा इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाये। उन्होंने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग से नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि योग साधना का कार्यक्रम आज के दिवस पर राज्य, जनपद, निकाय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष डाॅ0 धर्म सिंह सैनी ने स्वागत उद्बोधन दिया और उन्होंने आयुष मंत्रालय भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा आयुष पद्धतियों के प्रति विशेष रूझान के लिये धन्यवाद भी दिया। 022
सचिव आयुष श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने सभी अतिथियों एवं योगाभ्यास में प्रतिभाग करने वाले सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही योग परिधान में उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग, प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश सूचना विभाग, व्यवस्था के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त सिविल सर्विस इंस्टीटयूट, राजकीय निर्माण निगम, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, बैंक आॅफ बड़ौदा आदि द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिये गये सहयोग हेतु भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संयोजन कर रहे राजभवन के प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुर्वेद डाॅ0 शिव शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी योग प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास पंतजलि योग संस्थान के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री पियूषकान्त श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। सहयोगी योग प्रशिक्षक के रूप में श्री विजेन्द्र प्रताप सिंह, निक्की कुमार सैनी, शिखा शुक्ला, एकता पाण्डे, शिवानी अवस्थी एवं 5 से 7 वर्ष तक उम्र के बच्चों में काव्या, श्रुति, आद्या एवं अम्बिका आदि बच्चियों ने भी योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। डा0 त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में बढ़ रहे असंक्रामक रोग जैसे मधुमेह, दमा, आर्थराईटिस एवं मोटापा आदि अनेक रोगों का उपचार योग को सम्मिलित किये बिना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मधुमेह में मण्डूकासन, ताड़ासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन आदि आसन तथा नाड़ी शोधन, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्रणायाम लाभदायक है वही मोटापा दूर करने के लिए सूर्य नमस्कार, तिर्यकताड़ासन, कटिचक्रासन, हलासन आदि आसन तथा नाड़ी शोधन, भस्त्रिका, सूर्य भेदन एवं भ्रामरी आदि प्राणायाम लाभकारी है।
कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्री आत्मप्रकाश मिश्र ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंच पर उपस्थित अतिथियों को गीता प्रेस की पुस्तक कल्याण के ‘योगांक’ की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।

Comments (0)

शिक्षित समाज में इस तरह की घटना बहुत ही दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है

Posted on 21 June 2018 by admin

लखनऊ 21 जून।
लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट को धर्म से जोड़ने व लखनऊ के एक दम्पत्ति को प्रताडि़त किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद ने कहा कि आज के शिक्षित समाज में इस तरह की घटना बहुत ही दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असहिष्णुता की जिस संस्कृति को दिल्ली और लखनऊ से चलने वाली सरकारों ने बढ़ावा दिया है, यह उसी का परिणाम है। उन्होने कहा कि जिस अधिकारी ने ऐसा किया है सिर्फ उसी पर ठीकरा फोड़कर निश्चिन्त नहीं हुआ जा सकता।
श्री बब्बर ने लखनऊ के दम्पत्ति श्रीमती तन्वी सेठ और मो0 अनस सिद्दीकी को उनके साहसी कदम के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा है कि दम्पत्ति के विरूद्ध उक्त पासपोर्ट अधिकारी द्वारा इस तरह का कदम किस तरह के ‘आंतरिक आदेश’ के तहत उठाया गया, इसका जवाब केन्द्र सरकार को देना चाहिए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in