Categorized | लखनऊ.

शिक्षित समाज में इस तरह की घटना बहुत ही दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है

Posted on 21 June 2018 by admin

लखनऊ 21 जून।
लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पासपोर्ट को धर्म से जोड़ने व लखनऊ के एक दम्पत्ति को प्रताडि़त किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद ने कहा कि आज के शिक्षित समाज में इस तरह की घटना बहुत ही दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असहिष्णुता की जिस संस्कृति को दिल्ली और लखनऊ से चलने वाली सरकारों ने बढ़ावा दिया है, यह उसी का परिणाम है। उन्होने कहा कि जिस अधिकारी ने ऐसा किया है सिर्फ उसी पर ठीकरा फोड़कर निश्चिन्त नहीं हुआ जा सकता।
श्री बब्बर ने लखनऊ के दम्पत्ति श्रीमती तन्वी सेठ और मो0 अनस सिद्दीकी को उनके साहसी कदम के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा है कि दम्पत्ति के विरूद्ध उक्त पासपोर्ट अधिकारी द्वारा इस तरह का कदम किस तरह के ‘आंतरिक आदेश’ के तहत उठाया गया, इसका जवाब केन्द्र सरकार को देना चाहिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in