Archive | June, 2018

मुख्यमंत्री ने जनपद भदोही की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

Posted on 03 June 2018 by admin

press-17भयमुक्त समाज की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

भू-माफिया, पशु तस्करांे तथा गम्भीर अपराधांे
में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जाए

पुलिस एवं टैªफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस को अधिक प्रभावी बनाया जाये

सभी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक तरीके से पूर्ण किया जाए

सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को अवश्य मिलना चाहिए

राजस्व विभाग में 05 वर्षांे से ज्यादा समय से लम्बित
मामलांे को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित किया जाए

महीने में एक बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम
समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के निर्देश

सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर डाॅक्टरांे की उपस्थिति सुनिश्चित
किए जाने एवं जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश
लखनऊ: 03 जून, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज जनपद भदोही की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टेªट सभागार में की गई। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्हांेने कहा कि भयमुक्त समाज की स्थापना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री जी ने भू-माफिया, पशु तस्करांे तथा गम्भीर अपराधांे में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही किए जाने के सख्त निर्देश देते हुए महिलाओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के व्यक्तियों की सुरक्षा किए जाने तथा थानास्तर पर एण्टी रोमियो टीम बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ‘1090’ विमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा डायल-100 के विषय में आम जनमानस को जानकारी दी जाये तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भू-माफियाओं से मुक्त करायी गयी भूमि की सुरक्षा एवं उनका समुचित उपयोग सुनिश्चित कराया जाये। जेल में बंद माफियाओं द्वारा जेल से अपराध न संचालित न होने पाये, इसके लिए समय-समय पर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया जाये। press-32
मुख्यमंत्री जी ने कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा आॅनलाइन एफ0आई0आर0 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए जनपद में पुलिस एवं टैªफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवस को अधिक प्रभावी बनाया जाये। यह प्रयास किया जाये कि जनता में पुलिस एवं प्रशासन की छवि को बेहतर बने। press-42
जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्हांेने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को अवश्य मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से तथा गुणवत्तापरक तरीके से करंे। उन्होंने राजस्व विभाग में 05 वर्षांे से ज्यादा समय से लम्बित 410 मामलांे को अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने में काफी समय लगाया जाता है, जिससे आवेदक को परेशानी का समाना करना पड़ता है। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए कहा कि जिन अधिकारियों के स्तर पर एक सप्ताह से अधिक समय से आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र के मामले लम्बित हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। ग्राम पंचायतों को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रावस्ती माॅडल की तर्ज पर महीने में एक बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाये।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर डाॅक्टरांे की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्हांेने कहा कि सरकार द्वारा समुचित दवाइयों की व्यवस्था की जाती है, फिर भी कुछ डाॅक्टरांे द्वारा मरीजों को बाहर की दवायें लिखी जाती हंै। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए बाहर से दवाइयां लिखने वाले डाॅक्टरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गांवांे की सफाई करने, आम-जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करानेे एवं गांवांे को शीघ्र खुले में शौच मुक्त कराने के निर्देश दिये। ऐसे अग्नि पीड़ितांे, जिनकी झोपड़ी या घर जल गये हैं और वे किसी सरकारी योजना के अन्तर्गत आच्छादित नहीं हंै, उन्हें मुख्यमंत्री आवास दिलाने के निर्देश दिये।press-10
मुख्यमंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की 15 दिन में समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रत्येक कार्य के नोडल अधिकारी नामित किये जायंे, जो कार्यों की पाक्षिक समीक्षा रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेगा।

Comments (0)

भदोही में काशी क्षेत्र की बैठक तथा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्बोधित किया

Posted on 03 June 2018 by admin

yogiभदोही/लखनऊ 03 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में काशी क्षेत्र की बैठक तथा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि ग्राम चैपाल अभियान के साथ ही नवमतदाता अभियान में हम सभी को एक-एक बूथ पर ध्यान देकर मतदाता सूची को सही कराना है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश को जातिवाद के रोग से मुक्त करके विकास की धुरी पर आगे बढाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। ग्राम चैपाल में जनकल्याण की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लक्ष्य को लेकर एक-एक भाजपा कार्यकर्ता को गरीब की चैखट तक पहुॅचना है। अंत्योदय पथ पर बढते पथिक जब तक जन-जन की सामाजिक व आर्थिक समृद्धि का स्वप्न साकार नही करते तब तक चैन से बैठ भी नही सकते है। 1 जून से चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के सुधार का कार्य शुरू किया है। हमें नवमतदाता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने के कार्य में भी जुटना है। 1 से 15 जून तक चलने वाले ग्राम चैपाल अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले कोई भी कार्य बिना पैसे लिए नही होता था लेकिन हमारी सरकार जीरो टोलरेन्स पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार का कोई स्थान नही है, जो भी विकास में बाधक होगा सीधे जेल जायेगा। उन्होंने भदोही जनपद को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने 2014 व 2017 में जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर भाजपा के सांसद-विधायक जिताकर भेजे। विकास का स्थान परिवारवाद या जातिवाद नही हो सकता है। विकास से बहु-बेटियांे का जीवन सुरक्षित होगा और तरक्की का रास्ता खुलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में विकास का रास्ता खोला है, लेकिन बहुत लोगों को यह रास्ता रास नही आ रहा है। नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी आतंकी व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हंै, हम इस नापाक गठबंधन को तोड़गे। उन्होंने जनहितार्थ गरीब-मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित दिलाये जाने कि बात कही तथा जनता को विश्वास भी दिलाया कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रकार से पीड़ित कर रहा हो तो आप लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अवगत कर समाधान पाने के पूर्ण हकदार है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी, जिलाध्यक्ष भदोही हौसिला प्रसाद पाठक, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त आदि उपस्थित रहे।
(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ0प्र0

Comments (0)

भाजपा 13500 सेक्टरों में ग्राम चैपाल लगाकर जनकल्याण की योजनाओं के साथ जनता के दरबार में - सुनील बंसल

Posted on 03 June 2018 by admin

news1लखनऊ 03 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कानपुर में क्षेत्रीय बैठक को सम्बोधित किया। क्षेत्रीय पदाधिकारी, सदस्य, कानपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व मतदाता सूची प्रमुख बैठक में उपस्थित रहे।
श्री बंसल ने कहा कि मोदी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमें जनता के बीच पहुॅचना है। हमें लगातार जनता के बीच पहुॅचकर उनकी समस्याएं सुनना है तथा उस हर व्यक्ति को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है जिन्हें पात्रता के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिल सका है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पीएसआईटी संस्थान भौंती कानपुर में बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित की बहुत सारी योजनाओं से गरीब, किसान, बंचित वर्ग के कल्याण के काम कर रही है। 1 जून से 15 जून तक पार्टी पूरे प्रदेश के 13500 सेेक्टरोें में ग्राम चैपाल लगा रही है। पहले भी ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा ने 4400 गांवो में रात्रि प्रवास किया था। रात्रि प्रवास के दौरान सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक लागू कराने में मदद मिली, इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय वास्तविकता भी पता चली। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के फीडबैक से उत्साहित होकर पार्टी ने 1 से 15 जून तक ग्राम चैपाल अभियान चलाने का निर्णय लिया। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनकल्याण की भावना से ग्राम चैपाल में पहुॅचना है। 1 जून से ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को ठीक कराने का कार्य शुरू हुआ है, हम सभी के प्रत्येक बूथ पर ध्यान देकर मतदाता सूची को सही करना है।news-2
प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुदेलखण्ड क्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि अपने परिश्रम से केंद्र की मोदी जी व प्रदेश की योगी जी की भाजपा सरकारों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अब केवल विकास के मुद्दे पर ही जनता चुनाव की कसौटी पर राजनैतिक दलों को कसेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, उसके पूर्व उन्होंने हाल ही में पार्टी द्वारा किये गए, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, युवा मोर्चा के वाहन जुलुस, महापुरुषों की मूर्ति सफाई आदि अभियानों की जानकारी देकर कहा कि उक्त सभी कार्यक्रम सफल रहे हैं।
(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ0प्र0

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 02 June 2018 by admin

लखनऊ 02 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 3 जून को मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ के साथ सुबह 9.50 बजे भदोही (संतकबीरनगर) पहुंचेगे। सुबह 11 बजे काशी क्षेत्र की बैठक में रहेंगे। डा0 पाण्डेय 03 जून को सायं 06.30 बजे रंगीले दास जी की कुटिया, तिलमापुर आशापुर (वाराणसी) में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात्रि 11.35 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

कालाधन पर ईनाम योजना बनेगी भ्रष्टाचारियों के लिए शामत, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री का एक और शानदार कदम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 02 June 2018 by admin

लखनऊ 02 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कालेधन को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने एक और निर्णायक लड़ाई छेड़ते हुए काले धन की सूचना देने पर ईनाम का ऐलान कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस फैसले से भ्रष्टाचारियों में एक बार फिर खलबली मच गई है। भ्रष्टाचार के खात्मे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में इस कदम के दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। नोटबंदी, डिजिटल लेनदेन और फर्जी कंपनियों की धरपकड़ के बाद कालेधन की बरामदगी़ के लिए ईनामी योजना चलाकर प्रधानमंत्री जी ने साफ संदेश दिया है कि आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले लोग किसी भी हाल में बचने वाले नहीं है। इस शानदार फैसले के लिए प्रधानमंत्री जी और केंद्र की सरकार बधाई की पात्र है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बेनामी सम्पत्ति और अवैध लेन-देन करने वालों पर नकेल कसने के लिए केन्द्र सरकार ने फैसला किया है कि जो भी कालेधन की सूचना देगा उसे ईनाम के तौर पर पकड़े जाने वाले धन में से 50 लाख रूपये से लेकर 5 करोड़ रूपये तक की ईनाम राशि दी जायेगी। इस नई योजना से भ्रष्टाचारियों के होश उड़ गये है और उनमें दहशत है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानून को और सख्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में यह प्रावधान भी किया गया है कि भ्रष्टाचारियों को 7 साल तक की सजा दिलाई जा सके।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ केन्द्र सरकार की कार्रवाईयों में पिछले 4 सालों के दौरान बड़ी सफलताएं मिली है। तमाम भ्रष्ट नेताओं के साथ ही साथ भ्रष्ट नौकरशाहों को भी जेल की हवा खानी पड़ी है। कई ऐसे है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जांच एजेंसियों के दफ्तरों से लेकर अदालत तक के चक्कर काट रहे हैं। ये सारा कुछ मोदी सरकार में ही मुमकिन हो पाया है। बड़े पैमाने पर फर्जी कम्पनियां भी जब्त की गई हैं। इसी दिशा में कालाधन बरामद करवाने के लिए ईनाम की ये योजना उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है, जिन्हें भ्रष्टाचारियों के कालेधन की जानकारी तो होती है पर किन्ही कारणों से वे उसका खुलासा नहीं करते हैं। खास बात यह कि विदेशों में जमा अघोषित कालेधन की जानकारी देने पर 5 करोड़ तक की ईनाम राशि रखी गई है। सूचना देने वाले की हिफाजत के लिए इस बात के कड़े प्रावधान किये गये हैं कि उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।

Comments (0)

सरकारी गेस्ट हाउस में रहने का ढोंग कर जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे है

Posted on 02 June 2018 by admin

लखनऊ 02 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने सरकारी कोठियां छोड़ने पर अखिलेश यादव द्वारा ढोंग करने पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में उनके द्वारा दिए शपथ पत्रों में अकूत सम्पत्तियाँ घोषित की गई है इसके बाबजूद भी सरकारी गेस्ट हाउस में रहने का ढोंग कर जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सबसे ज्यादा हास्यास्पद तो यह है कि अखिलेश यादव के साथ उनके कुछ ऐसे सहयोगी भी सरकारी गेस्ट हाउस में रहने का ड्रामा करने पहुंच गए जिन्होंने राजधानी लखनऊ समेत तमाम शहरों में बेशकीमती कालोनिया बनाई है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने के आदेश दिए गये थे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह जी एवं राजस्थान के राज्यपाल मा0 कल्याण सिंह जी आदर्श राजनीतिक शुचिता के तहत बिना शोर-शराबे व किसी राजनीतिक प्रपंच के खामोशी के साथ बंगले खाली पर दिए। लेकिन दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री बनने के पूर्वाभास में सरकारी धन से बनाई गई आलीशान कोठियां जब छोड़ने का समय आया तो पहले आनाकानी का दौर चला और जब बंगले खाली करने की तारीख मुकर्रर हुई तो फिर नया ड्रामा शुरू हो गया।
शलभ ने कहा कि अखिलेश यादव ने अकूत सम्पत्तियां होने के बावजूद सरकारी बंगला छोड़कर सरकारी गेस्ट हाउस जाने का इवेन्ट करके अपरिपक्व राजनीति का परिचय दिया है जबकि उन्हें मा0 कल्याण सिंह जी एंव मा0 राजनाथ जी के आचरण का अनुकरण करते हुए ड्रामेबाजी नहीं करना चाहिए थी। भाजपा का अन्त्योदय पथ कभी भी कुछ भी त्यागने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को तैयार करता है। वहीं दूसरी ओर समाजवाद की बात करने वाले वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाले लोग सरकारी सम्पत्तियों को भी अपनी जागीर समझते है और यदि उन्हें त्यागना पड़े तो ड्रामेबाजी करते है।

Comments (0)

राज्यमंत्री बी एल वर्मा का लोधी समाज ने किया भव्य स्वागत

Posted on 01 June 2018 by admin

34054292_1867903276605526_5250771877852348416_n12सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ ।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व (उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मा बी एल वर्मा जी के प्रथम बार आगरा आने पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में लोधी समाज द्वारा होटल भूमि रेसीडेंसी में भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की गयी!
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बी एल वर्मा ने कहा कि समाज को आज शिक्षा पर ज़ोर देना चाहिए।विकास की चाबी शिक्षा से होकर जाती है। जो समाज जितना अधिक शैक्षिक रूप से मजबूत होगा उतना ही वह समाज राजनैतिक  आर्थिक रूप से मज़बूत होगा।लोधी समाज के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा सदा भारतीय जनता पार्टी करती रही। भाजपा ही सभी वर्गो के लिए सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मोदी व योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बराबर मिल रहा है।
अखिल भारती लोधी युवा महासभा के डॉ सुनील राजपूत ने लोधी समाज की तरफ़ से माननीय मंत्री जी को ज्ञापन सौंप माँग कि की शास्त्रीपुरम चौराहे पर प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई जाए। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को जानकार ख़ुद को गौरवान्वित महसूस करे।
प्रमुख रूप से श्याम भदोरिया ज़िला अध्यक्ष,बब्लू लोधी महानगर उपाध्यक्ष, प्रमोद मोदी, डॉ सुनील राजपूत,मोहन सिंह लोधी, पार्षद, गुलाब सिंह लोधी, प्रकाश राजपूत, महाराज सिंह राजपूत,वीरेन्द्र राजपूत, सतीश राजपूत,डॉ लाल सिंह लोधी, राकेश लोधी, भूरी सिंह राजपूत, अभिषेक राजपूत, रमस्वरूप लोधी, हरिओम लोधी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

श्री कल्याण सिंह राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे

Posted on 01 June 2018 by admin

जयपुर 01 जून। राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में होने वाले राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 4 व 5 जून को होगा। राज्यपाल श्री सिंह सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 जून को दिल्ली जायेंगे। श्री सिंह तीन जून को सांय राष्ट्रपति भवन में होने वाली अनौपचारिक बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

Comments (0)

विकास की राजनीति पर थोड़े समय के लिए फतवों व जातिवादी, सिद्धान्तविहीन राजनीति भारी पड़ी है

Posted on 01 June 2018 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कैराना और नूरपुर के चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की राजनीति पर थोड़े समय के लिए फतवों व जातिवादी, सिद्धान्तविहीन राजनीति भारी पड़ी है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यद्यपि वहां के स्थानीय समीकरण चुनौतीपूर्ण थे परन्तु फिर भी हमने कैराना लोकसभा में दो विधानसभाओं में कथित गठबंधन को हराया, लेकिन तीन विधानसभाओं में कहां कमियां रह गई, साथ ही नूरपुर में भाजपा को कथित गठबंधन के बावजूद विधानसभा चुनाव के मुकाबले 11 हजार वोट अधिक प्राप्त हुए, लेकिन फिर भी कुछ वोटो के अंतर से चुनावी नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे, हम इसकी गहन समीक्षा करेंगे, तदनुसार आगे की रणनीति एवं कार्ययोजना बनायेंगे। भाजपा ने विकास और किसान कल्याण की राजनीति तथा अपनी योजनाओं के प्रसार के साथ जनता के मध्य सकारात्मक राजनीति की है, वहीं विपक्ष झूठ और फतवों की नकारात्मक साम्प्रदायिक प्रवृत्ति की राजनीति के साथ चुनाव में था, लेकिन झूठ और फतवों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी, जनता 2019 के आम चुनाव में मा0 मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को अवश्य जबाव देगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in