Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री बी एल वर्मा का लोधी समाज ने किया भव्य स्वागत

Posted on 01 June 2018 by admin

34054292_1867903276605526_5250771877852348416_n12सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ ।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व (उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मा बी एल वर्मा जी के प्रथम बार आगरा आने पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में लोधी समाज द्वारा होटल भूमि रेसीडेंसी में भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की गयी!
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बी एल वर्मा ने कहा कि समाज को आज शिक्षा पर ज़ोर देना चाहिए।विकास की चाबी शिक्षा से होकर जाती है। जो समाज जितना अधिक शैक्षिक रूप से मजबूत होगा उतना ही वह समाज राजनैतिक  आर्थिक रूप से मज़बूत होगा।लोधी समाज के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा सदा भारतीय जनता पार्टी करती रही। भाजपा ही सभी वर्गो के लिए सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मोदी व योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बराबर मिल रहा है।
अखिल भारती लोधी युवा महासभा के डॉ सुनील राजपूत ने लोधी समाज की तरफ़ से माननीय मंत्री जी को ज्ञापन सौंप माँग कि की शास्त्रीपुरम चौराहे पर प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई जाए। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को जानकार ख़ुद को गौरवान्वित महसूस करे।
प्रमुख रूप से श्याम भदोरिया ज़िला अध्यक्ष,बब्लू लोधी महानगर उपाध्यक्ष, प्रमोद मोदी, डॉ सुनील राजपूत,मोहन सिंह लोधी, पार्षद, गुलाब सिंह लोधी, प्रकाश राजपूत, महाराज सिंह राजपूत,वीरेन्द्र राजपूत, सतीश राजपूत,डॉ लाल सिंह लोधी, राकेश लोधी, भूरी सिंह राजपूत, अभिषेक राजपूत, रमस्वरूप लोधी, हरिओम लोधी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in