Categorized | Latest news, लखनऊ.

भदोही में काशी क्षेत्र की बैठक तथा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्बोधित किया

Posted on 03 June 2018 by admin

yogiभदोही/लखनऊ 03 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में काशी क्षेत्र की बैठक तथा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि ग्राम चैपाल अभियान के साथ ही नवमतदाता अभियान में हम सभी को एक-एक बूथ पर ध्यान देकर मतदाता सूची को सही कराना है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश को जातिवाद के रोग से मुक्त करके विकास की धुरी पर आगे बढाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। ग्राम चैपाल में जनकल्याण की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लक्ष्य को लेकर एक-एक भाजपा कार्यकर्ता को गरीब की चैखट तक पहुॅचना है। अंत्योदय पथ पर बढते पथिक जब तक जन-जन की सामाजिक व आर्थिक समृद्धि का स्वप्न साकार नही करते तब तक चैन से बैठ भी नही सकते है। 1 जून से चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के सुधार का कार्य शुरू किया है। हमें नवमतदाता अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने के कार्य में भी जुटना है। 1 से 15 जून तक चलने वाले ग्राम चैपाल अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले कोई भी कार्य बिना पैसे लिए नही होता था लेकिन हमारी सरकार जीरो टोलरेन्स पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार का कोई स्थान नही है, जो भी विकास में बाधक होगा सीधे जेल जायेगा। उन्होंने भदोही जनपद को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने 2014 व 2017 में जातिवाद व परिवारवाद से ऊपर उठकर भाजपा के सांसद-विधायक जिताकर भेजे। विकास का स्थान परिवारवाद या जातिवाद नही हो सकता है। विकास से बहु-बेटियांे का जीवन सुरक्षित होगा और तरक्की का रास्ता खुलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में विकास का रास्ता खोला है, लेकिन बहुत लोगों को यह रास्ता रास नही आ रहा है। नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी आतंकी व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हंै, हम इस नापाक गठबंधन को तोड़गे। उन्होंने जनहितार्थ गरीब-मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित दिलाये जाने कि बात कही तथा जनता को विश्वास भी दिलाया कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रकार से पीड़ित कर रहा हो तो आप लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अवगत कर समाधान पाने के पूर्ण हकदार है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी, जिलाध्यक्ष भदोही हौसिला प्रसाद पाठक, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त आदि उपस्थित रहे।
(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ0प्र0

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in