Categorized | लखनऊ.

भाजपा 13500 सेक्टरों में ग्राम चैपाल लगाकर जनकल्याण की योजनाओं के साथ जनता के दरबार में - सुनील बंसल

Posted on 03 June 2018 by admin

news1लखनऊ 03 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कानपुर में क्षेत्रीय बैठक को सम्बोधित किया। क्षेत्रीय पदाधिकारी, सदस्य, कानपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व मतदाता सूची प्रमुख बैठक में उपस्थित रहे।
श्री बंसल ने कहा कि मोदी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमें जनता के बीच पहुॅचना है। हमें लगातार जनता के बीच पहुॅचकर उनकी समस्याएं सुनना है तथा उस हर व्यक्ति को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है जिन्हें पात्रता के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिल सका है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पीएसआईटी संस्थान भौंती कानपुर में बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित की बहुत सारी योजनाओं से गरीब, किसान, बंचित वर्ग के कल्याण के काम कर रही है। 1 जून से 15 जून तक पार्टी पूरे प्रदेश के 13500 सेेक्टरोें में ग्राम चैपाल लगा रही है। पहले भी ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा ने 4400 गांवो में रात्रि प्रवास किया था। रात्रि प्रवास के दौरान सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक लागू कराने में मदद मिली, इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय वास्तविकता भी पता चली। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के फीडबैक से उत्साहित होकर पार्टी ने 1 से 15 जून तक ग्राम चैपाल अभियान चलाने का निर्णय लिया। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनकल्याण की भावना से ग्राम चैपाल में पहुॅचना है। 1 जून से ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची को ठीक कराने का कार्य शुरू हुआ है, हम सभी के प्रत्येक बूथ पर ध्यान देकर मतदाता सूची को सही करना है।news-2
प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुदेलखण्ड क्षेत्र प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि अपने परिश्रम से केंद्र की मोदी जी व प्रदेश की योगी जी की भाजपा सरकारों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अब केवल विकास के मुद्दे पर ही जनता चुनाव की कसौटी पर राजनैतिक दलों को कसेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, उसके पूर्व उन्होंने हाल ही में पार्टी द्वारा किये गए, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, युवा मोर्चा के वाहन जुलुस, महापुरुषों की मूर्ति सफाई आदि अभियानों की जानकारी देकर कहा कि उक्त सभी कार्यक्रम सफल रहे हैं।
(हिमांशु दुबे)
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
भाजपा, उ0प्र0

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in