Archive | February 3rd, 2018

सरकार चार साल में विŸाीय घाटा नियंत्रित नहीं कर पाई

Posted on 03 February 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि बिना खेती की जमीन और बीज-खाद-पानी के लहलहाती फसल का भरपूर आनंद लेना हो तो केन्द्रीय बजट पर ध्यान देना चाहिए। लगभग एक खरब की योजनाएं लम्बित पड़ी हुई है। जीएसटी के बाद सरकारी राजस्व में बराबर घाटा हो रहा है। सरकार चार साल में विŸाीय घाटा नियंत्रित नहीं कर पाई। फिर भी निरर्थक कवायद जारी है।
बड़े जोरशोर से गरीब स्वास्थ्य बीमा की शुरूआत 2 अक्टूबर 2018 से करने का एलान हैं। इस योजना का लाभ तीन जिलों के बीच एक अस्पताल से मिलेगा। अस्पताल की बिल्डिंग बनना ही सब कुछ नहीं होता है। उसमें आवश्यक उपकरण, उनके लिए प्रशिक्षित स्टाफ तथा डाक्टरों और नर्सों की भर्ती भी जरूरी होती है। जो चिकित्सा संस्थान पहले से बने हुए हैं वही कई जगह उपकरण धूल खा रहे हैं। विशेशज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है।
श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के समय असाध्य गंभीर रोगों के इलाज के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी थी। लखनऊ में कैंसर संस्थान की स्थापना की गई जो आज भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार है। सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवा, एक्सरे, पैथालाॅजी जांच एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई थी। पूर्व स्वीकृत कन्नौज, जालौन, तथा आजमगढ़ के मेडिकल कालेजों को पूर्ण कराकर शिक्षण सत्र प्रारम्भ कराया गया। जौनपुर, चंदौली तथा बदायूं में नए मेडिकल कालेज स्वीकृत किए गए। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में 500 एमबीबीएस सीटों की बढ़ोŸारी की गई।
भाजपा जिस बात का बड़ा ढिंढोरा पीट रही है वह है 2000 करोड़ के फंड के तहत 50 करोड़ लोगों का बीमा लाभ देने का। इतनी राशि से गांव के गरीब का कोई भला होने वाला नहीं हैं। भाजपा सरकार मन मोहक घोषणाएं और लोकलुभावन योजनाएं तो ले आने में माहिर है पर जमींनी स्तर पर उसका लाभ किसी को मिलने वाला नहीं है। अब तक उसकी सभी योजनाएं धोखा ही साबित हुई हैं। उसकी नीयत भी कभी अपनी योजना को जमीन पर उतारने की नहीं दिखाई दी है भाजपाई तो जनता को ‘हर्र लगे न फिटकरी और रंग चोखा‘ का चमत्कार दिखाकर वोट की फसल लूट लेने की तिकड़म के ही महारथी बने हुए हैं।

Comments (0)

राज्यपाल ने एन0सी0सी0 कैडेटों को पदक देकर सम्मानित किया

Posted on 03 February 2018 by admin

एन0सी0सी0 भी छात्रधर्म का एक पक्ष है - राज्यपाल
—–
राज्यपाल की ओर से कैडेटों को रूपये एक लाख का नकद पुरस्कार
—–
लखनऊ: 3 फरवरी, 2018aks_8060
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में गणतंत्र दिवस परेड-2018 नई दिल्ली में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री संजय अग्रवाल, एन0सी0सी0 के महानिदेशक मेजर जनरल आर0जी0आर0 तिवारी व एन0सी0सी0 के पदाधिकारीगण सहित सेना के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने एन0सी0सी0 ग्रुप मुख्यालय लखनऊ को ‘गवर्नर बैनर‘ देकर सम्मानित किया। एन0सी0सी0 कैडेटों ने सर्वधर्म समभाव पर आधारित नृत्य नाटिका ‘मोहल्ला मोहब्बत वाला’ तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशेष उत्पादों पर गीत एवं उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक कला की भी झलकी दिखाई। राज्यपाल ने प्रसन्न होकर अपनी ओर से एन0सी0सी0 कैडेटों को रूपये एक लाख का नकद पुरस्कार घोषित किया।aks_7995
राज्यपाल ने एन0सी0सी0 कैडेटों को सम्बोधित करते हुये कहा कि एन0सी0सी0 से जुड़े विद्यार्थी अपना छात्रधर्म निभायें। उनका कर्तव्य विद्यार्जन करना है। किताबों के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयुक्त अन्य गतिविधियों में भी भाग लें। जीवन में आगे कड़ी स्पर्धा है। कड़ी मेहनल, प्रमाणिकता और पारदर्शिता से सफलता प्राप्त होती है। यदि जीवन में असफलता मिले तो निराश न होए बल्कि आत्मनिरीक्षण करके प्रयास करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि एन0सी0सी0 भी छात्रधर्म का एक पक्ष है। राज्यपाल ने कैडेटों को व्यक्तित्व विकास के मंत्र के साथ ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का मर्म भी समझाया।
श्री नाईक ने कहा कि अपनी छात्र अवस्था में उन्हें भी एन0सी0सी0 का ‘सी’ सर्टिफिकेट मिला था। उनके कालेज ने उस समय दिल्ली परेड में सम्मिलित होने के लिये बहुत तैयारी की थी पर एक ही छात्र का चयन हुआ था। उत्तर प्रदेश के बच्चे इस दृष्टि से भाग्यशाली हैं कि उन्हें दिल्ली की परेड में सम्मिलित होने का अवसर मिला। उन्होंने एन0सी0सी0 के अधिकारियों को सुझाव दिया कि एन0सी0सी0 के छात्र-छात्राओं को देश की आजादी से जुड़े अन्य स्थानों के साथ-साथ मध्य कमान स्थित स्मृतिका का भी भ्रमण करायें जिससे उनमें देशप्रेम की भावना जागृत हो।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश की विशेषता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आबादी की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का महत्व केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। केवल तीन देश चीन, अमेरिका एवं इण्डोनेशिया की आबादी उत्तर प्रदेश से अधिक है। 68 वर्षों के बाद इस वर्ष पहली बार राज्य सरकार द्वारा ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश बड़े मानव संसाधन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस महत्व को सबके सामने लाने की जरूरत है।
आज के कार्यक्रम में कुल 12 कैडेटों को स्वर्ण एवं रजत पदक देकर सम्मानित किया गया जिनमें 5 लड़कियों एवं 7 लड़कों ने पदक प्राप्त किये। राज्यपाल ने कैडेट अग्रेय श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार, सुमित कुमार राय, चैतन्या राठौर तथा शिखा कुमारी को स्वर्ण पदक तथा कैडेट मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह, मोहित कुमार, हरदीप कौर, श्रेष्ठा सक्सेना तथा खुशबू कामकेर को रजत पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल को पुस्तक ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर - अतीत और संभावनाएं’ की प्रति भी भेंट की गयी।
इस अवसर पर मेजर जनरल आर0जी0आर0 तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा एन0सी0सी0 द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त विवरण भी दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एन0सी0सी0 के कैडेटों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, अयोध्या की दीपावली तथा अन्य आयोजनों में भी सहयोग किया।

Comments (0)

समाज को बांटने की राजनीति कर रही समाजवादी पार्टी-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 03 February 2018 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कासगंज हिंसा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामगोपाल यादव का राज्यसभा में यह कहना कि कासगंज में हिंदू ने हिंदू को मारा और उसका आरोप मुस्लिमों पर लगा दिया, उनकी विकृत मानसिकता ही जाहिर करता है। सपा ने हमेशा से समाज को बांटने की राजनीति ही की है और रामगोपाल यादव का बयान उसी दिशा में किया गया प्रयास है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा की समाज को बांटने की राजनीति अब जनता समझ चुकी है, यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यूपी में भाजपा की सरकार ने लगातार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे के साथ समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। इससे समाज के सभी वर्गों में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि महापौर के चुनाव में भाजपा की भारी जीत इसी ओर इशारा करती है। वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में खाता भी न खोल पाने वाली सपा अब बौखला गई है और इसके नेताओं ने एक बार फिर समाज को बांटने की राजनीति शुरू की है। सपा खुद को समाज के जिस वर्ग की हिमायती दिखने की कोशिश कर रही है उसे उसने केवल सब्जबाग ही दिखाए हैं। अपनी सरकार के दौरान सपा ने इस समुदाय की तरक्की के लिए कोई भी गंभीर प्रयास नहीं किया था। सपा ने समाज के इस वर्ग को केवल वोटबैंक मानकर केवल अपना काम निकाला।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि नतीजा यह हुआ कि समाज के इस वर्ग की स्थिति लगातार बिगड़ती ही गई। केंद्र में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और यूपी में मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्र और प्रदेश् सरकार को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इससे सपा समेत सभी विपक्षी दल घबराये हुए हैं।

Comments (0)

बी0 एस0 एन0 एल0 के सभी कर्मचारियों का सत्याग्रह समाप्त

Posted on 03 February 2018 by admin

बी0 एस0 एन0 एल0 की सभी एग्जीक्यूटिव व नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों का पांचवे दिन सत्याग्रह समाप्त हुआ, केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बी0 एस0 एन0 एल0 के सभी एग्जिक्यूटिव व नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर 30 जनवरी 2018 से निगम मुख्यालय परिमंडल कार्यालय हजरतगंज व सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक सत्याग्रह कर रहे थे ,ज्ञात हो कि बी एस एन एल कर्मचारी इन मांगों को लेकर विगत एक वर्ष से संघर्षरत है इन मांगों को लेकर 12 व 13 दिसंबर 2017 को दो दिन की हड़ताल भी पर कर चुके हैं सरकार व प्रबंधन द्वारा इन मांगो के समाधान करने के बजाय अपनी निजीकरण की नीति को बढ़ाते हुए बी0 एस0 एन0 एल0 से अलग कर सहायक टावर कंपनी बनाकर उसका सीएमडी (आईएएस)को बना दिया है सरकार के इस तरह की मनमाने निर्णय के खिलाफ सभी यूनियन व एसोसिएशन ट्रेड यूनियन कार्यवाही करने के लिए बाध्य हो गई है जिसके तहत अब 23 फरवरी 2018 को संचार भवन मार्च करने की करने की घोषणा की है 20180203_150203 प्रमुख मांगे –

1- (अ) 15 प्रतिशत फिटमेंट लाभ के साथ तीसरा वेतन संशोधन 1-1- 2017 से शीघ्र किया जाए
(ब) 01-01- 2017 से पेंशन संशोधन किया जाए
(स) दूसरे वेतन संशोधन के समय के छूटे हुए मामलों का समाधान किया जाए

2- सहायक टावर कंपनी निर्माण के निर्णय को वापस लिया जाए
3- कर्मचारियों की सेवा निवृत आयु 60 से 58 वर्ष ना किया जाए तथा बी आर एस ना लागू किया जाए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2018
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728  
-->









 Type in