Categorized | लखनऊ.

समाज को बांटने की राजनीति कर रही समाजवादी पार्टी-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 03 February 2018 by admin

लखनऊ 03 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कासगंज हिंसा पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामगोपाल यादव का राज्यसभा में यह कहना कि कासगंज में हिंदू ने हिंदू को मारा और उसका आरोप मुस्लिमों पर लगा दिया, उनकी विकृत मानसिकता ही जाहिर करता है। सपा ने हमेशा से समाज को बांटने की राजनीति ही की है और रामगोपाल यादव का बयान उसी दिशा में किया गया प्रयास है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा की समाज को बांटने की राजनीति अब जनता समझ चुकी है, यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यूपी में भाजपा की सरकार ने लगातार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के नारे के साथ समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। इससे समाज के सभी वर्गों में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि महापौर के चुनाव में भाजपा की भारी जीत इसी ओर इशारा करती है। वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में खाता भी न खोल पाने वाली सपा अब बौखला गई है और इसके नेताओं ने एक बार फिर समाज को बांटने की राजनीति शुरू की है। सपा खुद को समाज के जिस वर्ग की हिमायती दिखने की कोशिश कर रही है उसे उसने केवल सब्जबाग ही दिखाए हैं। अपनी सरकार के दौरान सपा ने इस समुदाय की तरक्की के लिए कोई भी गंभीर प्रयास नहीं किया था। सपा ने समाज के इस वर्ग को केवल वोटबैंक मानकर केवल अपना काम निकाला।
डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि नतीजा यह हुआ कि समाज के इस वर्ग की स्थिति लगातार बिगड़ती ही गई। केंद्र में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और यूपी में मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। केंद्र और प्रदेश् सरकार को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इससे सपा समेत सभी विपक्षी दल घबराये हुए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in