Archive | October 28th, 2013

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति विकास विरोधी होती जा रही है।

Posted on 28 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति विकास विरोधी होती जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने बसपाराज के पांच सालों की अंधेरगर्दी खत्म कर प्रदेश को परिवर्तन की दिशा दी। समाजवादी पार्टी चाहती है राजनीति का शुद्धीकरण हो और जनहित की योजनाओं पर काम हो। लेकिन उक्त दोनों दल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थो के चलते प्रदेश को बदनाम करने का कोर्इ मौका नहीं चूकते हैं। लोकसभा चुनाव होनेवाले हैं और राहुल गांधी एवं नरेन्द्र मोदी दोनों की भाषा शैली में तल्खी बढ़ती जा रही हैं। इनकी बयानबाजी राजनीतिक प्रदूषण फैला रही हैं।
कांग्रेस के श्री राहुल गांधी का ताजा बयान मुजफफरनगर की घटना का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की साजिश है। आरएसएस और भाजपा इस कला के माहिर माने जाते रहे है। अब इसमें कांग्रेस भी अपनी दखल दिखा रही है। यह लोकतंत्र के लिए और धर्मनिरपेक्षता के लिए गम्भीर खतरे की बात है। मुसिलम नौजवानों को दहशतगर्द बताकर उत्पीड़न करने की साजिश है। यही नहीं, पूरे मुसिलम समाज की देशभकित पर प्रश्नचिन्ह लगाने का भी यह षडयंत्र है। इनका बयान अलोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्षता की भावना के प्रतिकूल है।
चुनाव के दौर में चाहिए तो यह था कि मोदी और राहुल विकास की बात करते, जनसामान्य को परेशानियों के समाधान पर चर्चा करते लेकिन ये दोनो नेता सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षाओं को जनता पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी नकारात्मक राजनीति के नए प्रतीक बनकर उभर रहे है। उनका गुजरात माडल फेल हो गया हैं और वे देश को सिर्फ हवा हवार्इ सपने दिखाकर सत्ता पाना चाहते हैं। लेकिन जनता को गुमराह करने में कांग्रेस और भाजपा सफल नहीं होने पाएगें। मतदाता जागरूक है और वह अब इनके विकल्प की तलाश में है। जनता समाजवादी पार्टी की नीतियों को समर्थन दे रही है और उसे मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रगतिशील सोच पर विश्वास और समाजवादी पार्टी की नीति दोनों की अब राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका होगी।
भाजपा और कांग्रेस अपने कारनामों से राजनीति में प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं। कांग्रेस मंहगार्इ और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गर्इ है। घोटालों ने उसका दामन दागदार कर दिया है। भाजपा के माथे पर गुजरात के नरसंहार का कलंक हैं, जो धुलने वाला नहीं है। राहुल और मोदी दोनों अब केवल मीडिया में सुर्खियां बटोर सकते हैं, जनता के बीच उनकी कोर्इ साख नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 28 October 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी गंभीर है। श्री मुलायम सिंह यादव मानते है कि इन चुनावों से एक नर्इ राजनीतिक दिशा तय होगी। भाजपा और कांगे्रस इन दोनों दलों की हैसियत घटेगी। यू0पी0ए0 और एन0डी0ए0 दोनों टूटन के शिकार हो रहे हैं। उनका केन्द्र में बहुमत में आना पूरी तरह असम्भव है। राजनीति में परिवर्तन की चाहत तेजी से बढ़ रही है और कर्इ प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व है।
समाजवादी पार्टी की धमक अब पूरे देष में सुनार्इ देेने लगी है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी लोकसभा में सर्वाधिक 80 सीटें हैं। प्रदेश में इस समय युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार है। इस सरकार ने पाच साल के लिए किए गये चुनावी वायदे दो साल के अन्दर ही पूरे कर एक नया रिकार्ड बनाया है। इसकी उपलबिधयों की चर्चा अन्य राज्यों में भी है और अब उ0प्र0 की समाजवादी सरकार का अनुसरण किए बगेैर दूसरे राज्यों में कोर्इ दल अपनी सरकार नहीं बना पाएगा।
समाजवादी पार्टी एक नए विकल्प की तलाश में मध्यप्रदेश और राजस्थान तक में अपनी पैठ बना रही है। समाजवादी पार्टी यहा भी उम्मीदवार खड़े कर रही है। जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन सावधानीपूर्वक किया गया है। उक्त राज्यों में शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी एवं नेता जी की बड़ी सभाओं का आयोजन होने वाला है। मुख्यमंत्री जी ने पहले दौर में दर्जन भर युवा नेताओं को वहा चुनाव प्रचार के संचालन के लिए आज भेज दिया है। उन राज्य के लोग भी कांगे्रस, भाजपा की जुगलबन्दी से ऊबे हुये हैं। लोगों का भरोसा समाजवादी पार्टी पर बढ़ा है क्योंकि उन्होंने देखा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तर प्रदेश में विकास के नए एजेण्डा तेजी से अमल शुरू हुआ है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और जनता की गाढ़ी कमार्इ पत्थरों पर लुटाने के बजाए जनहित के कार्यों में लग रही है। विकल्प की राजनीति और समाजवादी पार्टी के प्रति सम्मान बढ़ाने में उ0प्र0 सरकार की उपलबिधयों की बड़ी भूमिका होगी।
राजनीति में धर्म और जाति के सहारे धु्रवीकरण करने वाली ताकतें अब जनता की निगाहों से उतर चुकी हैं। भाजपा-कांगे्रस की नीतियां न तो जनहित में है और नहीं समाज हित में। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का ही उन्होंने काम किया है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध रही हैं और साम्प्रदायिक तत्वों के हमेशा विरेाध में रही हैं। वह तीसरे विकल्प की मजबूती के लिए पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में भी रैलियों लिए अभेध सुरक्षा व्यवस्था सरकार सुनिशिचत करें- डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 28 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पटना गांधी मैदान ने श्री नरेन्द्र भार्इ मोदी की रैली के पूर्व हुए घमाकों की कटु निन्दा की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने अपने एक बयान में कहा कि श्री नरेन्द्र भार्इ मोदी की सफल रैलियों से घबड़ाकर राष्ट्र विरोधी ताकते रैलियों को घमाके करके शानित व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को भी राष्ट्र विरोधी ताकतों पर सिकंजा कसना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार को आगाह कि प्रदेश के लगभग 30 जिले आतंकी संगठनों की गिरफ्त में है। सरकार का बम बिस्फोट के आरोपियों के मुकदमे वापस करने के सरकारी प्रयास उनके हौसले बुलन्द कर सकता है। प्रदेश में सिमी आतंकियों सहित कर्इ आतंकी संगठनों की गतिविधियों की बात सपा सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है। सपा सरकार का आतंकवाद पर ढ़ुलमुल रवैया इन ताकतों के लिए खाद-पानी का काम कर सकता है। उत्तर प्रदेश में लगभग 18 महीनों में 100 से अधिक दंगें सरकार के लिए पहले ही चुनौती बने हुए है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार समयपूर्व राष्ट्र विरोधी ताकतों, आतंकियों तथा दंगाहयोंपर नियन्त्रण स्थापित करें। पटना के गांधी मैदान में भाजपा की रैली के समय हुए धमाकों से सबक लेते हुए प्रदेश में शानित स्थापित करने की सुरक्षा की एक मजबूत नियन्त्रण वाली अभेध व्यवस्था स्थापित करने की प्रणाली को विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार को आतंकियों के पक्ष में खड़े होने के संकेत खतरनाक साबित हो सकते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रैलियों, मीटिंगों तथा अन्य राजनैतिक कार्यक्रमों के लिए अभेध सुरक्षा व्यवस्था सुनिशिचत करनी चाहिए।
डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से राष्ट्र विरोधी तत्वों को कड़ा संदेश नहीं जा पाया है। सपा सरकार को 14 आतंकवादियों की रिहार्इ का हठ छोड़कर राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रति कठोर रूख अपनाये जाने का सन्देश देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्वास्थ्य मंत्रियों का वाकयुद्ध, स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण- डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 28 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कांगे्रस की मंत्री और सपा के मंत्री के वाकयुद्ध को स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा इस चीरहरण में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर जनता के सामने आ गर्इ। इस समय जब उत्तर प्रदेश डेंगू, मसितष्क ज्वर, इन्सेफिलार्इटिस जैसी कर्इ गम्भीर बिमारीयों से जूझ रहा है, उस समय कांगे्रस और सपा के मंत्रियों का लड़ना बेहद शर्मनाक है। कुल मिलाकर दोनो दलों का एजेण्डा प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारना नही बलिक अपनी झूठी वाहवाही दिखाना भर है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार, पूर्ववर्ती बसपा सरकार और केन्द्र की कांगे्रस सरकार प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार है। मंत्रियों की सार्वजनिक विरोधाभासी बयानबाजी से पता चला कि प्रदेश के 3672 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से मात्र 387 ही चल रहे है, कर्इ जगहों पर डाक्टर ही नही है, आयुष के सरकारी मेडिकालेज बंद होते जा रहे है, दवार्इयों का अकाल है तथा स्वास्थ्य सेवा की अन्य आवश्यक सुविधाएं न्यूनतम है। डा0 मिश्र ने केन्द और प्रदेश सरकार से पूछा कि इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आप दोनों के अलावा और कौन जिम्मेदार है? एन.आर.एच.एम. घोटाले के जिम्मेदार बसपा के लोग सपा सरकार का संरक्षण पाये हुए है। सपा सरकार, बसपा और कांगे्रस स्वास्थ्य में हुए घोटालों के मामले में एकमत है। तीनों दल एक दूसरे की मदद कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस समय उत्तर प्रदेश डेंगू, मसितष्क ज्वर, इंसेफिलाइटिस जैसी गम्भीर बीमारियों से गुजर रहा है उसी समय मंत्रियों की आपसी बयान बाजी चिन्ताजनक है। इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से इन जैसी गम्भीर बीमारियों का प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग कैसे सामना कर पायेगा। डेंगू से हो रही मौतों तथा मसितष्क ज्वर के मरीजों से भरे अस्पताल बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक भयानक तस्वीर प्रस्तुत कर रहे है। डा0 मिश्र ने कहा कि सपा और कांगे्रस को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हो रही मौतों की जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा और सामाजिक न्याय रथयात्रा आज जहा जहा से गुजरी, सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Posted on 28 October 2013 by admin

17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा और सामाजिक न्याय रथयात्रा आज जहा जहा से गुजरी, सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। अधिकार रथयात्रा का नेतृत्व संयोजक श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)  कर रहे हैं। न्याय यात्रा श्री नरेश उत्तम अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की अगुवार्इ में चल रही है।
आज बलिया के फेंफना, रसड़ा, रतनपुरा होकर अधिकार रथ यात्रा मऊ पहुची। यहा सांसद श्री नीरज शेखर और श्री गोरख पासवान, श्री जयप्रकाश अंचल, (विधायकगण) सहित मंत्री श्री रामगोविन्द चौधरी, श्री नारदराय ने यात्रियों का स्वागत किया और जनसभाओं केा संबोधित किया।  सभाओं में श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा श्री राजपाल कश्यप ने कहा कि 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का जो शासनादेश श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जारी किया था बसपा राज में उसे निरस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्रंंी श्री अखिलेश यादव ने पुन: 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं दिलाने की कोशिश की है और केन्द्र सरकार पर भी दबाव बनाया है। बसपा ने इसका संसद में भी विरोध किया है।
समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय रथयात्रा आज गोरखपुर सर्किट हाउस से चली। नौसर चौराहा पर 500 मोटर साइकिलें और साइकिलें भी साथ चली। कौड़ीराम में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यह यात्रा अब सीधे आजमगढ़ पहुचेगी। रास्ते में सर्व श्री नरेश उत्तम, श्री रामआसरे विश्वकर्मा आदि ने सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ार्इ समाजवादी पार्टी ही लड़ती आर्इ है। पिछड़ों को उनका हक समाजवादी पार्टी की सरकारों में ही मिला हैं।
स्मरणीय है कि इन रथयात्राओं को 24 अक्टूबर, 2013 को श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री जी ने पार्टी कार्यालय, लखनऊ में पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया था। अब तक अधिकार रथ 540 कि0मी0 और न्याय रथ 405 कि0मी0 की यात्रा कर चुके हैं। यात्रा के  प्रथम चरण का समापन आजमगढ़ में 29 अक्टूबर, 2013 को होगा। आजमगढ़ की महारैली को नेताजी तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में विकास कार्यक्रमों का हाल जाना

Posted on 28 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पीपलसाना, मुरादाबाद में संभल चौराहे के साथ-साथ डबल फाटक के लिए रेलवे ओवर बि्रज स्वीकृत कर और उसका तत्काल स्टीमेट बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री संजय कुमार को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आर0ओ0बी0 का आधा पैसा एम0डी0ए0 वहन करेगा और आधा पैसा प्रदेश शासन द्वारा वहन किया जाएगा। हर्बल पार्क का निर्माण वन विभाग द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से मुरादाबाद में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज विधायक श्री शमीमुल हक के पीपलसाना आवास पर एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर लगभग 12:30 बजे पहुंचे। गार्ड आफ आनर लेने के बाद वह सीधे विधायक निवास चले गये।
विधायक निवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। उन्होंने सुरजननगर में बन रहे पुल के बारे में पूछताछ की और आयुर्वेद कालेज व यूनानी कालेज के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुरादाबाद में 550 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं और 80 प्रतिशत योजनाओं में धनावंटन हो चुका है। पी0एम0जी0एस0वार्इ योजना पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। उन्होंने पी0डी0एस0 सिस्टम के सन्दर्भ में कहा कि राशन वितरण की सूचना प्रत्येक उस व्यकित को जानी चाहिए, जिसका मोबाइल नम्बर रजिस्टर कर लिया गया है। राशन वितरण की सूचना पारदर्शिता के साथ सभी को उपलब्ध करार्इ जाए।
आयुक्त ने बताया कि राशन कार्ड बनने का काम आनलाइन भी जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 47 ग्रामों में 4.50 हजार आवास बन रहे हैं, जिसमें से 60 प्रतिशत बन चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि किसी भी योजना में धन की कमी नहीं होनी दी जायेगी और मुरादाबाद केा निरंतर प्रगति और उन्नति की ओर अग्रसर किया जायेगा।
इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सुदृढ़ करने के लिए सरकार कृतसंकल्प : अखिलेश यादव

Posted on 28 October 2013 by admin

press-cm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि प्रदेश के गरीबों, मजलूमों, दबे-कुचले लोगों, महिलाओं और बच्चों को अच्छी एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करार्इ जा सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य पर हमें अपना ध्यान विशेष रूप से केनिæत करना पड़ेगा, क्योंकि बच्चे हमारा भविष्य हैं। उन्होंने माँ के स्वास्थ्य पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज इणिडयन एकेडमी आफ पीडियाटि्रक्स यूपी चैप्टर के 34वें वार्षिक सम्मेलन ‘यू0पी0 पेडिकान-2013 को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृषिट से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। इतनी बड़ी जनसंख्या को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर प्रदेश सरकार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं एकदम ध्वस्त मिलीं, जिन्हें अथक प्रयास करके पटरी पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कितनी चिनितत है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि पूरे प्रदेश में समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा-108 लागू की गर्इ है। इस सेवा का लाभ अब पूरे प्रदेश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मिल रहा है और मरीज को फौरन इलाज मिल पा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमें अपना ध्यान इन क्षेत्रों पर और अधिक केनिæत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के विषय में लोगों को जानकारी देने की आवश्यकता है। रोगों की रोकथाम इत्यादि से सम्बनिधत जानकारी यदि माँ को हो, तो बच्चों को बहुत सारी बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के अपने प्रयास लगातार जारी रखेगी। चिकित्सा सम्बनिधत अवस्थापना सुविधाओं, उपकरणों इत्यादि को उच्चीकृत करके और भी बेहतर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
प्रदेश के मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एम0सी0आर्इ0 द्वारा निर्धारित मानक अत्यन्त जटिल हंै, जिससे सीटों की संख्या बढ़ाने में दिक्कत होती है, फिर भी प्रदेश सरकार के प्रयास से इस वर्ष 500 मेडिकल सीटों की वृद्धि की गर्इ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह प्रयास करेगी कि चिकित्सकों को कार्य करने का बेहतर माहौल मिले और वे प्रभावी सेवाएँ दे सकें। उन्होंने कहा कि यदि के0जी0एम0यू0 कोर्इ नया कोर्स इत्यादि चलाना चाहेगी, तो राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस दिशा में काफी प्रयास किए हैं और आगे भी प्रयास किए जाएंगे।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को कन्नौज की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में बाल स्वास्थ्य पर ध्यान केनिæत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए स्वस्थ्य एवं सबल बच्चे अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इणिडयन एकेडमी आफ पीडियाटि्रक्स यूपी चैप्टर के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्शी श्री आमोद कुमार तथा जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनुराग यादव सहित कर्इ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

press-1cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देशों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान होगा : मुख्यमंत्री

Posted on 28 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास
5, कालिदास मार्ग पर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के कुलपति प्रोफेसर डी0के0गुप्ता ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रोफेसर डी0के0गुप्ता को वल्र्ड फेडरेशन आफ दि एसोसिएशन आफ पीडियाटि्रक सर्जन्स (व्थ्।च्ै) के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर बधार्इ और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर गुप्ता के अध्यक्ष चुने जाने से प्रदेश व देश का नाम रौशन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर गुप्ता के अध्यक्ष बनने से प्रदेश व देश में बाल रोगियों की देखभाल और तकनीक के स्तर पर विकसित और विकासशील देशों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान का आदान-प्रदान होगा, जिससे कि बच्चों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही, विकासशील देशाें में कार्यरत बाल रोग चिकित्सकों को प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा का समुचित प्रबन्ध किए बगैर खुशहाल और विकसित प्रदेश व देश की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चाें के साथ-साथ आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर प्रोफेसर गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि वे बाल रोगियों की चिकित्सा नवीनतम शोध, तकनीक, ज्ञान एवं अविष्कार के आधार पर किए जाने की पुरजोर पहल करेंगे और इस क्षेत्र में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन एवं सांसद श्रीमती डिम्पल यादव भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि यह चुनाव अभी हाल ही में पीडियाटि्रक सर्जरी की बर्लिन, जर्मनी में आयोजित वल्र्ड कांग्रेस के दौरान किया गया। प्रोफेसर गुप्ता का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा। वल्र्ड फेडरेशन आफ दि एसोसिएशन आफ पीडियाटि्रक सर्जन्स विश्वस्तरीय संस्था है, जिसमें 134 देशों के पीडियाटि्रक्स सर्जन एसोसिएशन्स समिमलित हैं। पिछले 40 वर्षों के दौरान यह दूसरा मौका है जब किसी एशियार्इ को इसका अध्यक्ष चुना गया है। अब तक इसके अध्यक्ष अधिकांश तौर पर विकसित देशों, जैसे-यू0एस0ए0, यू0के0 और यूरोप के चिकित्सक ही हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2013
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in