Categorized | लखनऊ.

17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा और सामाजिक न्याय रथयात्रा आज जहा जहा से गुजरी, सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Posted on 28 October 2013 by admin

17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा और सामाजिक न्याय रथयात्रा आज जहा जहा से गुजरी, सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। अधिकार रथयात्रा का नेतृत्व संयोजक श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)  कर रहे हैं। न्याय यात्रा श्री नरेश उत्तम अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की अगुवार्इ में चल रही है।
आज बलिया के फेंफना, रसड़ा, रतनपुरा होकर अधिकार रथ यात्रा मऊ पहुची। यहा सांसद श्री नीरज शेखर और श्री गोरख पासवान, श्री जयप्रकाश अंचल, (विधायकगण) सहित मंत्री श्री रामगोविन्द चौधरी, श्री नारदराय ने यात्रियों का स्वागत किया और जनसभाओं केा संबोधित किया।  सभाओं में श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा श्री राजपाल कश्यप ने कहा कि 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का जो शासनादेश श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में जारी किया था बसपा राज में उसे निरस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्रंंी श्री अखिलेश यादव ने पुन: 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सुविधाएं दिलाने की कोशिश की है और केन्द्र सरकार पर भी दबाव बनाया है। बसपा ने इसका संसद में भी विरोध किया है।
समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय रथयात्रा आज गोरखपुर सर्किट हाउस से चली। नौसर चौराहा पर 500 मोटर साइकिलें और साइकिलें भी साथ चली। कौड़ीराम में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यह यात्रा अब सीधे आजमगढ़ पहुचेगी। रास्ते में सर्व श्री नरेश उत्तम, श्री रामआसरे विश्वकर्मा आदि ने सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ार्इ समाजवादी पार्टी ही लड़ती आर्इ है। पिछड़ों को उनका हक समाजवादी पार्टी की सरकारों में ही मिला हैं।
स्मरणीय है कि इन रथयात्राओं को 24 अक्टूबर, 2013 को श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री जी ने पार्टी कार्यालय, लखनऊ में पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया था। अब तक अधिकार रथ 540 कि0मी0 और न्याय रथ 405 कि0मी0 की यात्रा कर चुके हैं। यात्रा के  प्रथम चरण का समापन आजमगढ़ में 29 अक्टूबर, 2013 को होगा। आजमगढ़ की महारैली को नेताजी तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in