Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में विकास कार्यक्रमों का हाल जाना

Posted on 28 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पीपलसाना, मुरादाबाद में संभल चौराहे के साथ-साथ डबल फाटक के लिए रेलवे ओवर बि्रज स्वीकृत कर और उसका तत्काल स्टीमेट बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री संजय कुमार को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आर0ओ0बी0 का आधा पैसा एम0डी0ए0 वहन करेगा और आधा पैसा प्रदेश शासन द्वारा वहन किया जाएगा। हर्बल पार्क का निर्माण वन विभाग द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से मुरादाबाद में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज विधायक श्री शमीमुल हक के पीपलसाना आवास पर एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर लगभग 12:30 बजे पहुंचे। गार्ड आफ आनर लेने के बाद वह सीधे विधायक निवास चले गये।
विधायक निवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। उन्होंने सुरजननगर में बन रहे पुल के बारे में पूछताछ की और आयुर्वेद कालेज व यूनानी कालेज के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुरादाबाद में 550 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं और 80 प्रतिशत योजनाओं में धनावंटन हो चुका है। पी0एम0जी0एस0वार्इ योजना पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्रांसफार्मर की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। उन्होंने पी0डी0एस0 सिस्टम के सन्दर्भ में कहा कि राशन वितरण की सूचना प्रत्येक उस व्यकित को जानी चाहिए, जिसका मोबाइल नम्बर रजिस्टर कर लिया गया है। राशन वितरण की सूचना पारदर्शिता के साथ सभी को उपलब्ध करार्इ जाए।
आयुक्त ने बताया कि राशन कार्ड बनने का काम आनलाइन भी जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 47 ग्रामों में 4.50 हजार आवास बन रहे हैं, जिसमें से 60 प्रतिशत बन चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि किसी भी योजना में धन की कमी नहीं होनी दी जायेगी और मुरादाबाद केा निरंतर प्रगति और उन्नति की ओर अग्रसर किया जायेगा।
इस अवसर पर मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in