Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य मंत्रियों का वाकयुद्ध, स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण- डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 28 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कांगे्रस की मंत्री और सपा के मंत्री के वाकयुद्ध को स्वास्थ्य व्यवस्था का चीरहरण बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा इस चीरहरण में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर जनता के सामने आ गर्इ। इस समय जब उत्तर प्रदेश डेंगू, मसितष्क ज्वर, इन्सेफिलार्इटिस जैसी कर्इ गम्भीर बिमारीयों से जूझ रहा है, उस समय कांगे्रस और सपा के मंत्रियों का लड़ना बेहद शर्मनाक है। कुल मिलाकर दोनो दलों का एजेण्डा प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारना नही बलिक अपनी झूठी वाहवाही दिखाना भर है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार, पूर्ववर्ती बसपा सरकार और केन्द्र की कांगे्रस सरकार प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिम्मेदार है। मंत्रियों की सार्वजनिक विरोधाभासी बयानबाजी से पता चला कि प्रदेश के 3672 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से मात्र 387 ही चल रहे है, कर्इ जगहों पर डाक्टर ही नही है, आयुष के सरकारी मेडिकालेज बंद होते जा रहे है, दवार्इयों का अकाल है तथा स्वास्थ्य सेवा की अन्य आवश्यक सुविधाएं न्यूनतम है। डा0 मिश्र ने केन्द और प्रदेश सरकार से पूछा कि इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आप दोनों के अलावा और कौन जिम्मेदार है? एन.आर.एच.एम. घोटाले के जिम्मेदार बसपा के लोग सपा सरकार का संरक्षण पाये हुए है। सपा सरकार, बसपा और कांगे्रस स्वास्थ्य में हुए घोटालों के मामले में एकमत है। तीनों दल एक दूसरे की मदद कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस समय उत्तर प्रदेश डेंगू, मसितष्क ज्वर, इंसेफिलाइटिस जैसी गम्भीर बीमारियों से गुजर रहा है उसी समय मंत्रियों की आपसी बयान बाजी चिन्ताजनक है। इस बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से इन जैसी गम्भीर बीमारियों का प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग कैसे सामना कर पायेगा। डेंगू से हो रही मौतों तथा मसितष्क ज्वर के मरीजों से भरे अस्पताल बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक भयानक तस्वीर प्रस्तुत कर रहे है। डा0 मिश्र ने कहा कि सपा और कांगे्रस को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हो रही मौतों की जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in