Archive | October 17th, 2013

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 52,85,962 रु0 की धनराशि प्राप्त हुर्इ

Posted on 17 October 2013 by admin

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 52,85,962 रुपए की धनराशि प्राप्त हुर्इ, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1ण्        कुलपति, अलीगढ़ मुसिलम विश्वविधालय, अलीगढ़    50000
2ण्        कमिश्नर वाणिज्य कर, उ0प्र0, लखनऊ    68000
3ण्        जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर    59800
4ण्        जिलाधिकारी, रामपुर    64720
5ण्        जिलाधिकारी, फैजाबाद    771833
6ण्        जिलाधिकारी, अमेठी    20063
7ण्        जिलाधिकारी, सिद्वार्थनगर    252502
8ण्        जिलाधिकारी, शामली    208000
9ण्        जिलाधिकारी, सीतापुर    273005
10ण्        जिलाधिकारी, बाराबंकी    26377
11ण्        जिलाधिकारी, हापुड़    17570
12ण्        जिलाधिकारी, इटावा    938420
13ण्        मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कन्नौज    485000
14ण्        जिला रोजगार सहायता अधिकारी, गाजियाबाद    13820
15ण्        अधीक्षक, जिला कारागार प्रतापगढ़    6432
16ण्        वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, भदोही    1146000
17ण्        प्रमुख अभियन्ता (नलकूप अनुभाग), सिंचार्इ विभाग उ0प्र0 लखनऊ    152920
18ण्        उप सचिव, श्रम अनुभाग-4 उ0प्र0 शासन    63970
19ण्        अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद    19000
20ण्        अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप मण्डल बरेली    10500
21ण्        सहायक विकास अधिकारी, विकास खण्ड महरौनी, ललितपुर    43000
22ण्        अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड-द्वितीय, गोरखपुर    171472
23ण्        संयुक्त निदेशक, उधोग, झासी मण्डल, झासी    14613
24ण्        अधीक्षण अभियन्ता, आगरा वृत्त, लो0नि0वि0 आगरा    28155
25ण्        शोध अधिकारी, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ    73500
26ण्        बन्दोबस्त अधिकारी, चकबन्दी, चित्रकूट    3950
27ण्        प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर    18280
28ण्        प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जाफरपुर, आजमगढ़    20665
29ण्        प्रधाचानार्य, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, कल्याणपुर, कानपुर    6546
30ण्        प्रधाचानार्य, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डुनगर, कानपुर    87349
31ण्        प्रधानाचार्य, गाधी मैमो0 इण्टर कालेज किठौर, मेरठ    11000
32ण्        प्रधानाचार्य, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरर्इ, जालौन    23790
33ण्        प्रधाचानार्य, टाउन पालीटेकिनक, बलिया    51625
34ण्        प्रधानाचार्य, मेजर आशाराम स्मारक इण्टर कालेज पांची मेरठ    11250
35ण्        प्रधानाचार्य, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरेली    72835
कुल योग    5285962

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने महर्षि बाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधार्इ दी

Posted on 17 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महर्षि बाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधार्इ दी है।
आज यहां जारी एक बधार्इ संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर से आए सदभावना दल के सदस्यों से भेंट की

Posted on 17 October 2013 by admin

p1210901photo-cm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भारतीय सेना के तत्वावधान में जम्मू और कश्मीर से आए सदभावना दल के सदस्यों से भेंट की। उन्होंने प्रदेश भ्रमण पर आए दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया। दल के ज्यादातर सदस्य कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकीकरण के उददेश्य से सेना के इस प्रयास की सराहना की। ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना की 28वीं आर0आर0 बटालियन द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण के उददेश्य से आपरेशन सदभावना के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य के इस दल को देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस मौके पर दल के सदस्यों ने बताया कि लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने यहां विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों को देखा। सदभावना दल ने कालिवन ताल्लुकेदार कालेज तथा ला मार्टिनियर कालेज का भ्रमण कर इन विधालयों के छात्रों एवं शिक्षकों से भी मुलाकात की। लखनऊ आगमन से पूर्व सदभावना दल के सदस्यों ने नर्इ दिल्ली व आगरा का भ्रमण किया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यकित भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण दूसरे दलों के लोग का पार्टी में आना बदस्तूर जारी है।

Posted on 17 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण दूसरे दलों के लोग का पार्टी में आना बदस्तूर जारी है। आज बसपा के पूर्व विधायक श्री रामसेवक सिंह पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल व प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक की उपसिथति में सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वे बिन शर्त भाजपा में आये है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बनाने में जुट कर देश में भाजपा की सरकार  बनाने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल जी ने कहा कि दिनो-दिन नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण पार्टी में आने वालों की संख्या बढ़ी है। हम किसी को भी बिना शर्त सदस्यता ग्रहण करा रहे है। सदस्यता ग्रहण कराने के पहले स्थानीय र्इकार्इ से विचार विमर्श के बाद नए लोग को दल मेें शामिल कराया जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सी.एजी भारत सरकार मण्डलीय लेखाधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिजापति शुक्ल, महेश चन्द्र, सुखपाल मौर्य, आर्पेन्द्र पोरवाल, यशवीर सिंह गौतम, भूपेन्द्र सिंह, पप्पू रस्तोगी, श्याम मोहन सक्सेना से रहे। सदस्यता ग्रहण कराते समय प्रमुख रूप से प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, स्वतंत्र प्रकाश, राणा प्रताप सिंह, भेष कुमार सिंह, जोगपाल सिंह, रजनीश, मदुनेश यादव आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के लगभग 50 दिन बाद भी सामान्य हालात हो इसका प्रयास सरकार की तरफ से नही हो रहा है।

Posted on 17 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के लगभग 50 दिन बाद भी सामान्य हालात हो इसका प्रयास सरकार की तरफ से नही हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 14 हजार लोगों पर दर्ज अज्ञात फर्जी मुकदमें परेशानी का सबब बने है। जनता त्रस्त है शासन मस्त है। सरकार के आतंक और एकतरफा पुलिसिया कार्यवाही, से दहशत में आये लोग घरों की तरफ रूख ही नही कर पा रहे है।
प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पशिचमी उत्तर प्रदेश में सरकार की एक तरफा कार्यवाही से जबरदस्त जनाक्रोश है। एक तरफ तो सरकार राहत शिवरों में रह रहे लोगों में सुरक्षा का भाव नही पैदा कर पा रही है कि वे अपने घरों की ओर रूख कर सके, वही दूसरी ओर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए गांव के गांव को फर्जी मुकदमों में नामजद कर दिया गया है।  अज्ञात करके दर्ज इन मुकदमों को पुलिस ने वशूली का हथियार बना लिया है। लगातार परेशान करने की नीयति से दबिश दी जा रही है। नतीजा हो रहा है लोग घरों से पलायन किये हुए है। पुरूष घरों की तरफ लौट नही रहे, महिलाएं गांव में अकेले है ऐसे में खेती किसानी के सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहे है। गांव में दहशत का वातावरण है। महिलाएं परेशान है।
उन्होने कहा मुजफ्फरनगर में 250 से 300 के बीच दर्ज मुकदमों में एक अनुमान के अनुसार लगभग दस हजार लोगों पर अज्ञात करके मुकदमा दर्ज है, यहीं अज्ञात अब वहा के अवाम पर भारी पड़ रहा है। पुलिसीया कार्यवाही के हालात यह है कि जिसे चाहते है उसे पकड़ ले रहे है इस दहशत के कारण इतने दिन बितने के बावजूद लोग इधर उधर है। यही हाल मेरठ का है मेरठ में भी 4 हजार लोगों पर अज्ञात मुकदमा दर्ज है। गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है, गांव से पलायन के कारण पुरूषों का न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।
श्री पाठक ने कहा दंगों के ताप से राजनैतिक रोटी सेक रही समाजवादी पार्टी नही चाहती है कि राजनैतिक नफे नुकशान के लिए पशिचम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खेली गयी खून की होली की ताप कम हो। वहां के हालात सामान्य हो। कुटबा गांव में पंचायत कर महिलाओं ने अपनी परेशानी का जिक्र किया। दंगों की जांच हो जांच में जो दोषी हो उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवार्इ हो इसमें ऐतराज नही पर अज्ञात के नाम पर जो प्रताणना का खेल खेला जा रहा है, दहशत का वातावरण बनाया जा रहा है, उसका सर्वत्र विरोध हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा घटनाओं की अनदेखी से घटनाएं कम नही हो जाती है वहां के जो हालात है उनके मददे नजर दर्ज फर्जी मुकदमो में आरोपी बनाये गये लोगों के परिजन परेशान है, सरकार अमन चैन का वातावरण बनाये , दर्ज फर्जी मुकदमें वापस हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी सरकार के लोकसेवकों द्वारा की गयी लोकसेवा पर कहा

Posted on 17 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी सरकार के लोकसेवकों द्वारा की गयी लोकसेवा पर कहा कि सच को न देखने और हर नाकामी का ठीकरा दूसरों पर मढ़ने की नीति के कारण इस प्रकार के हालात पैदा हुए है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादु पाठक ने कहा कि जब पूरा दृश्य खबरीया चैनलों पर चल रही है तो फिर कार्यवाही की बजाएं जांच का बहाना क्यों? जिन पर कानून पालन की जिम्मेदारी वही कानून तोड़ने मे लगे है।
उन्होने बताया कि जनपद शामली के लोहिया ग्राम हसनपुर में हुए विकास कार्यो का निरीक्षण करने गए दल को गर्मी सताने लगी। आनन-फानन में चार हाथ के पंखों की व्यवस्था की गर्इ। गांव के ही चार छोटे-छोटे बच्चों को इस काम पर लगा दिया गया। बच्चे घंटों तक हवा करते रहे। इतना ही नही बच्चों ने जब बीच में जाना चाहा तो उन्हे डांट दिया गया। मजबूरन ये बच्चे घंटों तक अफसरों की सेवा करते रहे।
श्री पाठक ने कहा कि एक तो गलती ऊपर से सीनाजोरी अपनी गलतियों पर पर्दा डालते  जिलाधिकारी शामली का बेतूका बयान की उन्होने देखा ही नही की उनके पिछे बच्चे पंखा झल रहे है, समझ से परे है। यह बयान राज्य की समाजवादी सरकार की नीतियों को प्रकट करता है जिसमें तय है हर घटना के लिए दूसरे दोषी है। अब यदि इतने अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे इन अधिकारियों के पिछे खड़े होकर पंखा झल रहे हो और अफसरों को पता नही तो समझा जा सकता है कि जिले और प्रदेश की व्यवस्था ये अफसर कैसे चला रहे होगे।
उन्होने कहा कि प्रथम दृश्टया दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए। ऐसा किन परिसिथतियों में हुआ सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2013
M T W T F S S
« Sep   Nov »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in