Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण दूसरे दलों के लोग का पार्टी में आना बदस्तूर जारी है।

Posted on 17 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण दूसरे दलों के लोग का पार्टी में आना बदस्तूर जारी है। आज बसपा के पूर्व विधायक श्री रामसेवक सिंह पटेल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल व प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक की उपसिथति में सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वे बिन शर्त भाजपा में आये है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार बनाने में जुट कर देश में भाजपा की सरकार  बनाने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल जी ने कहा कि दिनो-दिन नरेन्द्र मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण पार्टी में आने वालों की संख्या बढ़ी है। हम किसी को भी बिना शर्त सदस्यता ग्रहण करा रहे है। सदस्यता ग्रहण कराने के पहले स्थानीय र्इकार्इ से विचार विमर्श के बाद नए लोग को दल मेें शामिल कराया जा रहा है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सी.एजी भारत सरकार मण्डलीय लेखाधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिजापति शुक्ल, महेश चन्द्र, सुखपाल मौर्य, आर्पेन्द्र पोरवाल, यशवीर सिंह गौतम, भूपेन्द्र सिंह, पप्पू रस्तोगी, श्याम मोहन सक्सेना से रहे। सदस्यता ग्रहण कराते समय प्रमुख रूप से प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, स्वतंत्र प्रकाश, राणा प्रताप सिंह, भेष कुमार सिंह, जोगपाल सिंह, रजनीश, मदुनेश यादव आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in