Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के लगभग 50 दिन बाद भी सामान्य हालात हो इसका प्रयास सरकार की तरफ से नही हो रहा है।

Posted on 17 October 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के लगभग 50 दिन बाद भी सामान्य हालात हो इसका प्रयास सरकार की तरफ से नही हो रहा है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 14 हजार लोगों पर दर्ज अज्ञात फर्जी मुकदमें परेशानी का सबब बने है। जनता त्रस्त है शासन मस्त है। सरकार के आतंक और एकतरफा पुलिसिया कार्यवाही, से दहशत में आये लोग घरों की तरफ रूख ही नही कर पा रहे है।
प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि पशिचमी उत्तर प्रदेश में सरकार की एक तरफा कार्यवाही से जबरदस्त जनाक्रोश है। एक तरफ तो सरकार राहत शिवरों में रह रहे लोगों में सुरक्षा का भाव नही पैदा कर पा रही है कि वे अपने घरों की ओर रूख कर सके, वही दूसरी ओर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए गांव के गांव को फर्जी मुकदमों में नामजद कर दिया गया है।  अज्ञात करके दर्ज इन मुकदमों को पुलिस ने वशूली का हथियार बना लिया है। लगातार परेशान करने की नीयति से दबिश दी जा रही है। नतीजा हो रहा है लोग घरों से पलायन किये हुए है। पुरूष घरों की तरफ लौट नही रहे, महिलाएं गांव में अकेले है ऐसे में खेती किसानी के सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहे है। गांव में दहशत का वातावरण है। महिलाएं परेशान है।
उन्होने कहा मुजफ्फरनगर में 250 से 300 के बीच दर्ज मुकदमों में एक अनुमान के अनुसार लगभग दस हजार लोगों पर अज्ञात करके मुकदमा दर्ज है, यहीं अज्ञात अब वहा के अवाम पर भारी पड़ रहा है। पुलिसीया कार्यवाही के हालात यह है कि जिसे चाहते है उसे पकड़ ले रहे है इस दहशत के कारण इतने दिन बितने के बावजूद लोग इधर उधर है। यही हाल मेरठ का है मेरठ में भी 4 हजार लोगों पर अज्ञात मुकदमा दर्ज है। गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है, गांव से पलायन के कारण पुरूषों का न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।
श्री पाठक ने कहा दंगों के ताप से राजनैतिक रोटी सेक रही समाजवादी पार्टी नही चाहती है कि राजनैतिक नफे नुकशान के लिए पशिचम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खेली गयी खून की होली की ताप कम हो। वहां के हालात सामान्य हो। कुटबा गांव में पंचायत कर महिलाओं ने अपनी परेशानी का जिक्र किया। दंगों की जांच हो जांच में जो दोषी हो उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवार्इ हो इसमें ऐतराज नही पर अज्ञात के नाम पर जो प्रताणना का खेल खेला जा रहा है, दहशत का वातावरण बनाया जा रहा है, उसका सर्वत्र विरोध हो रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा घटनाओं की अनदेखी से घटनाएं कम नही हो जाती है वहां के जो हालात है उनके मददे नजर दर्ज फर्जी मुकदमो में आरोपी बनाये गये लोगों के परिजन परेशान है, सरकार अमन चैन का वातावरण बनाये , दर्ज फर्जी मुकदमें वापस हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in