Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर से आए सदभावना दल के सदस्यों से भेंट की

Posted on 17 October 2013 by admin

p1210901photo-cm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भारतीय सेना के तत्वावधान में जम्मू और कश्मीर से आए सदभावना दल के सदस्यों से भेंट की। उन्होंने प्रदेश भ्रमण पर आए दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया। दल के ज्यादातर सदस्य कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकीकरण के उददेश्य से सेना के इस प्रयास की सराहना की। ज्ञातव्य है कि भारतीय सेना की 28वीं आर0आर0 बटालियन द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण के उददेश्य से आपरेशन सदभावना के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य के इस दल को देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस मौके पर दल के सदस्यों ने बताया कि लखनऊ प्रवास के दौरान उन्होंने यहां विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों को देखा। सदभावना दल ने कालिवन ताल्लुकेदार कालेज तथा ला मार्टिनियर कालेज का भ्रमण कर इन विधालयों के छात्रों एवं शिक्षकों से भी मुलाकात की। लखनऊ आगमन से पूर्व सदभावना दल के सदस्यों ने नर्इ दिल्ली व आगरा का भ्रमण किया।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यकित भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in