भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह और उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया दिनांक 30 जुलाई को लखनऊ में रहेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह और उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया दिनांक 30 जुलाई को लखनऊ में रहेंगे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
25 जुलाई 2013
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने रामपुर के जि़ला सहकारी विकास संघ की अरबों रूपये की सम्पत्ति पर से नाजायज़ कब्ज़ों को हटाने और क़ब्जा करने वालों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज कराने के साथ ही इस कार्य में संलिप्त सहकारिता विभाग के कर्मियों के विरूद्ध भी एफ. आई. आर. दर्ज कराने के निर्देश दिये हंै। 
प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ 25 जुलाई, 2013 को विधान भवन में रामपुर के जिला सहकारी विकास संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुये।
श्री आज़म खाॅं आज यहाॅं विधान भवन में रामपुर के जि़ला सहकारी विकास संघ की अरबों रूपयों की संपत्ति को विगत वर्षों में हड़पे जाने और उन्हें अतिक्रमण मुक्त किये जाने के संबंध में प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री देवीशीष पांडा के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। बैठक में रामपुर के सी.डी.ओ. के अलावा रामपुर जि़ले के सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा जि़ला सहकारिता विकास संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि रामपुर में जि़ला सहकारी विकास संघ की बेशक़ीमती संपत्तियों पर विगत वर्षों में लोगों ने नाजायज़ कब्ज़े कर लिये हैं। सरकारी ज़मीन पर इस तरह के अतिक्रमण को हटाकर इन्हें आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा कि वे इन कब्जों को हटाया जाना सुनिश्चित करायंे और इन सम्पत्तियों को आर्थिक दृष्टि से इस्तेमाल में लाने की एक प्रभावी योजना शीघ्र तैयार कर उसे अमली-जामा पहनायें। उन्होंने कहा कि इन नाजायज़ कब्ज़ों को कराने में जो भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं उनके खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाये और साथ ही इन संपत्तियों पर हुये नाजायज़ कब्जों की वजह से विभाग को जो आर्थिक नुक़सान हुआ है उसकी भरपाई भी दोषी लोगों से की जाये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
25 जुलाई, 2013
बेरोजगारों के प्रति अपनी सहानुभूति के चलते प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ एक ऐसे प्रस्ताव पर संजीदगी से ग़ौर कर रहे हैं, जिसके तहत उनके नियंत्रणाधीन जल निगम, सी0 एण्ड डी0एस0 जैसी संस्थाओं में कर्मियों की नियुक्ति के लिये आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदकों से मात्र दस रुपये परीक्षा फीस के रूप में लिये जायेंगे।
अपने इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुये नगर विकास मंत्री ने आज यहाँ बताया कि उन्हें यह जानकर बहुत अफसोस हुआ कि जल निगम द्वारा हाल में में ही अवर अभियंताओं तथा सहायक अभियंताओं के लिये आयोजित की गयी परीक्षा के लिये प्रत्येक बेरोजगार आवेदक से एक हजार रुपये परीक्षा फीस के रूप में लिये गये थे, जबकि परीक्षा आयोजित कराने में प्रति आवेदक मात्र 500 रुपये का खर्च आया। इसी के मद्देनजर उन्हांेने इस परीक्षा में सफल न होने वाले आवेदकों को उनके द्वारा परीक्षा शुल्क के रूप में दी गयी धनराशि में से आधा पैसा वापस किये जाने का निर्णय लिया है। इस फीस का शेष आधा पैसा इस परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था टी0सी0एस0 के खाते में जायेगा। इस परीक्षा के लिये अनुसूचित जाति के प्रत्येक आवेदक से 500 रुपये की परीक्षा फीस ली गयी थी।
श्री आज़म खाँ ने असफल रहने वाले आवेदकों को उनकी परीक्षा फीस की आधी धनराशि वापस किये जाने के सम्बंध में प्रबन्ध निदेशक, जल निगम को ज़रूरी हिदायत देते हुये कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची बनाकर उनसे अनुमोदित करा लें ताकि फीस वापसी में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
25 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी मुरादाबाद व चित्रकूट के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि वे मिड डे मिल में मेढ़क मिलने की सूचना की जांच कर दोषी अधिकारियों, रसोइयों व अध्यापकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें और कृत कार्यवाही से शासन को अवगत करायें। श्री चैधरी ने कहा कि आज यहाँ माध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत स्वच्छता, सुरक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता सम्बन्धी आवश्यक निर्देश भी मुख्य सचिव की ओर से समस्त मण्डलायुक्तों एवं समस्त जिलाधिकारियांे को जारी किए गये हैं।
यह निर्देश श्री चैधरी ने आज यहां विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि बच्चांे से जुड़ा हुआ मिड डे मिल प्रकरण बड़ा ही संवेदनशील प्रकरण है। इसको गम्भीरता से लेते हुए इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि खाना पकाये जाने से लेकर बच्चों को खिलाये जाने तक उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी रसोइयों एवं अध्यापकों की होती है। उसमंे रंजिशवश कोई कुछ मिला दे इसकी भी देख-रेख की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। उन्होंने कहा कि भोजन में किसी प्रकार की गंदगी अथवा कीड़े मकोड़े य कोई अन्य ऐसा पदार्थ न मिल जाये जिससे बच्चांे के जीवन को खतरा हो। यदि ऐसा हुआ तो रसोइयों व अध्यापकों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जायेगी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी0एस0ए0 के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री श्री वसीम अहमद, श्री योगेश प्रताप सिंह व कैलाश चैरसिया तीनों उपस्थित थे। उन्होंने गम्भीरता से इस प्रकरण पर कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्देश है कि एक रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमें खाद्यान्न उठाने से लेकर चखने तक से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के हत्ताक्षर होंगे।
बैठक में निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव, श्रीमती अमृता सोनी, निदेशक मध्याह्न भोजन एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
लखनऊ, दिनांक 25 जुलाई, 2013
प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री श्री राज किशोर सिंह ने मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को विशेष सावधानियाँ बरतने के लिए लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के 20 जिलों मंे सूकर विकास को प्रतिबन्धित कर दिया गया है, जिससे इन जनपदों में जापानी इन्सेफंलाइटिस बीमारी को होने से रोका जा सके।
श्री सिंह ने आज यहां विभागीय बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सूकर पालकों को जापानी इन्सेफेलाइटिस बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें सलाह दी गयी है कि वे सूकर बाड़ों की नियमित साफ-सफाई रखें। बाड़ों के पास पानी का जल-भराव न होने दें। सूकर मलमूत्र को इकट्ठा न होने दें। सूकर बाड़ों की खिड़कियों में मच्छर जाली का प्रयोग करें तथा नाली के किनारे चूना भी डालें।
पशुधन मंत्री ने इस बीमारी के वाहक क्यूलेक्स मच्छर की रोकथाम के लिए मत्स्य विभाग के अधिकारियों को लार्वा भक्षी मछली (गप्पीज) को तालाबों में पालने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह विषाणु जनित बीमारी-सुअर, बतख, चमगादड़ के माध्यम से क्यूलेक्स मच्छर द्वारा मनुष्य में फैलती है तो वह जानलेवा साबित होगी। उन्हांेने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान वे गहरे ट्यूबवेल का पानी पियें, जिससे ए0ई0एस0 (।बनजम म्दबमचींसपजपे ेलदकतवउम) से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह बीमारी मुख्य रूप से जुलाई से अगस्त महीने के दौरान पूर्वांचल में पनपती है। अतः इन महीनों में साफ-सफाई के साथ विशेष सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता है।
विभागीय मंत्री ने मुख्यालय के अधिकारियों को भी समस्याग्रस्त इलाकों में जाकर जापानी इन्सेफलाइटिस बीमारी को होने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
लखनऊ, दिनांक 25 जुलाई, 2013
मूक बधिर एवं मानसिक रूप से मंदित बच्चों की क्ले माडलिंग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज यहाँ राज्य संग्रहालय में किया गया। इस कार्यशाला में अलीगंज के चेतना मानसिक मंदिर एवं वाणीप्रदा स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागी मूक-बधिर एवं मानसिक रूप से मंदित विद्यार्थियों ने मिट्टी से पशु-पक्षियों आदि की कलाकृतियाँ बनायीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति चैधरी तथा निदेशक, राज्य संग्रहालय, डाॅ0 ए0के0 पाण्डेय द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम मंे डाॅ0 एस0एन0 उपाध्याय, डाॅ0 चन्द्रमोहन वर्मा, श्रीमती माधुरी कीर्ति, श्रीमती अनीता चैरसिया, शारदा त्रिपाठी, अजय प्रजापति आदि ने सहयोग प्रदान किया तथा संचालन सहायक निदेशक रेनू दुबे ने किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
लखनऊ, दिनांक 25 जुलाई, 2013
प्र्रदेश के 21 जनपदों में गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना क्रियान्वित है। चालू वित्तीय वर्ष में इसकी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनान्तर्गत कृषकों के निजल प्रक्षेत्रों पर 1500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में प्रति बरेजा निर्माण पर लागत धनराशि का 1,51,360 रुपये के सापेक्ष 50 प्रतिशत अधिकतम 75,680 रुपये का अनुदान देय है। प्रदेश में गुणवत्तायुक्त पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए पान विकास कार्यक्रम के लिए 4.46 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के पास स्वयं की भूमि हो, सिंचाई के साधन हों, पान की ख्ेाती में रुचि रखतें हांे तथा कृषक अंश वहन करने में सक्षम हांे, वे निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र, खसरा-खतौनी उपलब्ध कराते हुए योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उद्यान निरीक्षक/जिला उद्यान अधिकारी से सम्र्पक कर सकते हैं।
श्री यादव ने बताया कि कृषकों को पान से संबंधित शोध कार्य, प्रशिक्षण, उत्पादन की आधुनिक तकनीक, बरेजा निर्माण की तकनीक, कटिंग, उपचार, सिंचाई व्यवस्था, खाद-उर्वरकों के उपयोग, तुड़ाई विधि, पैकिंग एवं ग्रेडिंग, रोग कीट प्रबंधन के साथ-साथ बाजार-बिक्री एवं अन्य जानकारी पान शोध केन्द्र, महोबा पर दी जाती है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा को उत्तराखंड में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रूपए का चैक प्रदान किया। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एनएमडीसीए सेलए आरआईएनएल और एमओआईएल ने क्रमशरू 2ण्5 करोड़ रूपएए एक करोड़ रूपएए 0ण्75 करोड़ रूपए और 0ण्75करोड़ रूपए का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक अन्य उपक्रम केआईओसीएल ने कुल 50 लाख रूपए का योगदान दियाए जिसमें केआईओसीएल के कर्मचारियों के एक दिन का वेतन ;24 लाख रूपएद्ध और उसके अपने कोष से राशि ;26लाख रूपएद्ध शामिल है। इस्पात मंत्री ने इस आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मुश्किल समय में पूरा देश तथा विशेषकर इस्पात मंत्रालय उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वे बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेंगे। इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री डीण् आरण् एसण् चौधरीए मंत्रालय के संयुक्त सचिव और इस मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सीएमडी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
बाढ़ प्रभावित जिलो का दौरा करके लौटे भा0ज0पा0 किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह तोमर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ के कारण आम किसान के जन.जीवन प्रभावित होने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि उ0प्र0 के 1000 से अधिक गाॅव बाढ़ से प्रभावित है। और सरकार की ओर से पशुओं के आवास की टीके कीए चारे कीए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था सरकार ने नही की है। किसान अपने आप को बाढ़ से बचाने के लिए जब अपने परिवार एवं पशुओं के साथ जब सड़क पर आ रहे हैए तो सरकार उन विस्थापितो के साथ में अपराधियो जैसा सलूक कर रही है श्री तोमर ने कहा कि.सरकार ने बाढ़ आपदा के लिए पूर्व में कोई ठोस जमीनी काम नही किया और पहली बैठक भी विलम्ब से 13 जून को हुई ए इसके साथ ही सरकार ने बाढ़ के लिए 3280 लाख रु0 का प्रावधान किया जिसमें से अभी तक केवल 20 प्रतिशत ही जारी कियाए जिनका भी लाभ नीचे तक नही पहुचा सरकार को चाहिए था कि समय पूर्व बाढ़ के प्रभाव को रोकने के लिए समुचित व्यपस्था करनी चाहिए थीए लेकिन सरकार की लापरवाही चरम पर है। श्री तोमर ने सरकार से मांग कीए कि सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को 20ए000रु0 प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देए तथा सभी प्रकार की वसूली तत्काल रोके और शिक्षा स्वास्थ एवं पशुओं के देख.भाल की समुचित व्यवस्था करे उनके चाराए टीका आदि की व्यवस्थ करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि.बाढ़ प्रभावित गन्ना किसानो का बकाया करीब 3600 करोड़ रुपया भुगतान अविलम्ब व्याज सहित किया जाय क्योकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गन्ने की अगली फसल भी चैपट हो गयी है। श्री तोमर ने सरकार को धान खरीद की समुचित व्यवस्था अविलम्ब करने का ध्यान दिलाया तथा साथ
ही सरकार से 100 रु0 प्रति कुन्तल बोनस घोषित करने की मांग की ए साथ ही श्री तोमर ने कहा कि . बाढ़ से लगभग 200 किसान मरे है इनको आश्रितो को 10 लाख रु0 प्रति व्यक्ति मुआवजा दिया जाये। भा0ज0पा0 किसान मोर्चा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानो की लड़ाई दृ लड़ने के लिए 31 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन देगें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com
Posted on 26 July 2013 by admin
समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य “छोटे लोहिया“ स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की जंयती 5 अगस्त,2013 को समस्त जिला मुख्यालय पर मनाने का निश्चय किया गया है। स्व0 जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि किसी उपयुक्त स्थान पर जन्मदिवस का आयोजन करें। इस अवसर पर स्व0 जनेश्वर मिश्र के कृत्यों तथा विचारों को याद किया जाना चाहिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

