Categorized | लखनऊ.

रामपुर जि़ला सहकारी विकास संघ की बेशक़ीमती सम्पत्तियों से तत्काल अवैध कब्ज़े हटाये जायें -आज़म खाॅ

Posted on 26 July 2013 by admin

  • दोषी लोगों के खिलाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज की जाये

25 जुलाई 2013
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने रामपुर के जि़ला सहकारी विकास संघ की अरबों रूपये की सम्पत्ति पर से नाजायज़ कब्ज़ों को हटाने और क़ब्जा करने वालों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज कराने के साथ ही इस कार्य में संलिप्त सहकारिता विभाग के कर्मियों के विरूद्ध भी एफ. आई. आर. दर्ज कराने के निर्देश दिये हंै। edited-azam1

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ 25 जुलाई, 2013 को विधान भवन में रामपुर के जिला सहकारी विकास संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुये।

श्री आज़म खाॅं आज यहाॅं विधान भवन में रामपुर के जि़ला सहकारी विकास संघ की अरबों रूपयों की संपत्ति को विगत वर्षों में हड़पे जाने और उन्हें अतिक्रमण मुक्त किये जाने के संबंध में प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री देवीशीष पांडा के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। बैठक में रामपुर के सी.डी.ओ. के अलावा रामपुर जि़ले के सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा जि़ला सहकारिता विकास संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि रामपुर में जि़ला सहकारी विकास संघ की  बेशक़ीमती संपत्तियों पर विगत वर्षों में लोगों ने नाजायज़ कब्ज़े कर लिये हैं। सरकारी ज़मीन पर इस तरह के अतिक्रमण को हटाकर इन्हें आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा कि वे इन कब्जों को हटाया जाना सुनिश्चित करायंे और इन सम्पत्तियों को आर्थिक दृष्टि से इस्तेमाल में लाने की एक प्रभावी योजना शीघ्र तैयार कर उसे अमली-जामा पहनायें। उन्होंने कहा कि इन नाजायज़ कब्ज़ों को कराने में जो भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं उनके खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाये और साथ ही इन संपत्तियों पर हुये नाजायज़ कब्जों की वजह से विभाग को जो आर्थिक नुक़सान हुआ है उसकी भरपाई भी दोषी लोगों से की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in