Categorized | लखनऊ.

जल निगम व सी0 एण्ड डी0 एस0 में कर्मियों की भर्ती के लिये परीक्षा शुल्क के रूप में मात्र 10 रुपये लिये जाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं आज़म खाँ

Posted on 26 July 2013 by admin

  • अवर व सहायक अभियंताओं के चयन के लिये आयोजित हुई परीक्षा के असफल आवेदकों को आधी परीक्षा फीस वापस किये जाने का निर्णय

25 जुलाई, 2013

बेरोजगारों के प्रति अपनी सहानुभूति के चलते प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ एक ऐसे प्रस्ताव पर संजीदगी से ग़ौर कर रहे हैं, जिसके तहत उनके नियंत्रणाधीन जल निगम, सी0 एण्ड डी0एस0 जैसी संस्थाओं में कर्मियों की नियुक्ति के लिये आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदकों से मात्र दस रुपये परीक्षा फीस के रूप में लिये जायेंगे।
अपने इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुये नगर विकास मंत्री ने आज यहाँ बताया कि उन्हें यह जानकर बहुत अफसोस हुआ कि जल निगम द्वारा हाल में में ही अवर अभियंताओं तथा सहायक अभियंताओं के लिये आयोजित की गयी परीक्षा के लिये प्रत्येक बेरोजगार आवेदक से एक हजार रुपये परीक्षा फीस के रूप में लिये गये थे, जबकि परीक्षा आयोजित कराने में प्रति आवेदक मात्र 500 रुपये का खर्च आया। इसी के मद्देनजर उन्हांेने इस परीक्षा में सफल न होने वाले आवेदकों को उनके द्वारा परीक्षा शुल्क के रूप में दी गयी धनराशि में से आधा पैसा वापस किये जाने का निर्णय लिया है। इस फीस का शेष आधा पैसा इस परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था टी0सी0एस0 के खाते में जायेगा। इस परीक्षा के लिये अनुसूचित जाति के प्रत्येक आवेदक से 500 रुपये की परीक्षा फीस ली गयी थी।
श्री आज़म खाँ ने असफल रहने वाले आवेदकों को उनकी परीक्षा फीस की आधी धनराशि वापस किये जाने के सम्बंध में प्रबन्ध निदेशक, जल निगम को ज़रूरी हिदायत देते हुये कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची बनाकर उनसे अनुमोदित करा लें ताकि फीस वापसी में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in