Categorized | लखनऊ.

पान की उन्नतशील प्रजातियों की खेती पर 75,680 रुपये का अनुदान

Posted on 26 July 2013 by admin

  • जिला उद्यान अधिकारी/उद्यान निरीक्षक पान उत्पादन योजना से किसानों को लाभांवित करें -पारस नाथ यादव
  • पान विकास कार्यक्रम के लिए 4.46 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ, दिनांक 25 जुलाई, 2013

edited-paras-nathप्र्रदेश के 21 जनपदों में गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना क्रियान्वित है। चालू वित्तीय वर्ष में इसकी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनान्तर्गत कृषकों के निजल प्रक्षेत्रों पर 1500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में प्रति बरेजा निर्माण पर लागत धनराशि का 1,51,360 रुपये के सापेक्ष 50 प्रतिशत अधिकतम 75,680 रुपये का अनुदान देय है। प्रदेश में गुणवत्तायुक्त पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए पान विकास कार्यक्रम के लिए 4.46 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों के पास स्वयं की भूमि हो, सिंचाई के साधन हों, पान की ख्ेाती में रुचि रखतें हांे तथा कृषक अंश वहन करने में सक्षम हांे, वे निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र, खसरा-खतौनी उपलब्ध कराते हुए योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उद्यान निरीक्षक/जिला उद्यान अधिकारी से सम्र्पक कर सकते हैं।
श्री यादव ने बताया कि कृषकों को पान से संबंधित शोध कार्य, प्रशिक्षण, उत्पादन की आधुनिक तकनीक, बरेजा निर्माण की तकनीक, कटिंग, उपचार, सिंचाई व्यवस्था, खाद-उर्वरकों के उपयोग, तुड़ाई विधि, पैकिंग एवं ग्रेडिंग, रोग कीट प्रबंधन के साथ-साथ बाजार-बिक्री एवं अन्य जानकारी पान शोध केन्द्र, महोबा पर दी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in