Categorized | लखनऊ.

समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत स्वच्छता एवं सुरक्षा की गुणवत्ता सम्बन्धी आवश्यक निर्देश जारी

Posted on 26 July 2013 by admin

  • मिड डे मिल में गड़बड़ी पाये जाने पर मुरादाबाद व चित्रकूट के जिलाधिकारियों को जांच के निर्देश
  • मिड डे मिल की गुणवत्ता बनाये रखना आवश्यक -राम गोविन्द चैधरी

25 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी मुरादाबाद व चित्रकूट के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि वे मिड डे मिल में मेढ़क मिलने की सूचना की जांच कर दोषी अधिकारियों, रसोइयों व अध्यापकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें और कृत कार्यवाही से शासन को अवगत करायें। श्री चैधरी ने कहा कि आज यहाँ माध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत स्वच्छता, सुरक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता सम्बन्धी आवश्यक निर्देश भी मुख्य सचिव की ओर से समस्त मण्डलायुक्तों एवं समस्त जिलाधिकारियांे को जारी किए गये हैं।
यह निर्देश श्री चैधरी ने आज यहां विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि बच्चांे से जुड़ा हुआ मिड डे मिल प्रकरण बड़ा ही संवेदनशील प्रकरण है। इसको गम्भीरता से लेते हुए इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखना सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि खाना पकाये जाने से लेकर बच्चों को खिलाये जाने तक उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी रसोइयों एवं अध्यापकों की होती है। उसमंे रंजिशवश कोई कुछ मिला दे इसकी भी देख-रेख की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। उन्होंने कहा कि भोजन में किसी प्रकार की गंदगी अथवा कीड़े मकोड़े य कोई अन्य ऐसा पदार्थ न मिल जाये जिससे बच्चांे के जीवन को खतरा हो। यदि ऐसा हुआ तो रसोइयों व अध्यापकों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जायेगी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी0एस0ए0 के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री श्री वसीम अहमद, श्री योगेश प्रताप सिंह व कैलाश चैरसिया तीनों उपस्थित थे। उन्होंने गम्भीरता से इस प्रकरण पर कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्देश है कि एक रजिस्टर रखा जायेगा, जिसमें खाद्यान्न उठाने से लेकर चखने तक से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के हत्ताक्षर होंगे।
बैठक में निदेशक, बेसिक शिक्षा श्री वासुदेव यादव, श्रीमती अमृता सोनी, निदेशक मध्याह्न भोजन एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in