Archive | July, 2013

खालिद मुजाहिद की मौत सम्बंधी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो। डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 12 July 2013 by admin

11 जुलाई 2013

भारतीय जनता पार्टी ने कचहरी बम ब्लास्ट के आरोपी आतंकवादी खालिद मुजाहिद की मौत सम्बंधी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
समाचार पत्रों में छपी खबर का हवाले से पार्टी प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खालिद मुजाहिद की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 18 मई को पेशी के दौरान मुजाहिद की मौत के बाद प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार ने उसे फरिश्ता बताने की कोशिश की। यहीं नही बल्कि इस पूरे प्रकरण में सरकार ने बिना जांच और तथ्यों के आधार पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों पर मुकदमा भी करा दिया लेकिन जो खबरे आ रही है उनसे यह अहसास हो गया है कि मुजाहिद की मौत एक सामान्य मौत न की हत्या। आतंकवादी मुजाहिद की मौत के बाद यह अहसास हो गया कि प्रदेश सरकार मुस्लिम वोटों के लालच में आतंकवादियों को फरिश्ता बनाने और उनके संरक्षण का कार्य कर रही है।
डा0 मोहन ने आरोप लगाया कि खालिद मुजाहिद की मौत के बाद प्रदेश सरकार वर्ग विशेष के कुछ संगठनों के ईशारों पर कार्य कर रही है। वो लगातार यह दबाव बना रहे थे कि सरकार मुजाहिद का आतंकवादी की जगह शहीद घोषित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम पंचायतों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाये -बलराम यादव

Posted on 12 July 2013 by admin

11 जुलाई, 2013

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री श्री बलराम यादव ने आज सचिवालय मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 13वां वित्त, राज्य वित्त एवं पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बी0आर0जी0एफ0) योजनान्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा एवं वर्ष 2012-13 मंे प्राप्त बजट के सापेक्ष जारी स्वीकृतियों के विरुद्ध किये गये उपभोग के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायतों के कार्यों को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए ग्राम सचिवालय को और सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
श्री यादव ने विभागीय प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्याें में तेजी जाने के निर्देश दिये। उन्होंने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना तथा शौचालयों के निर्माण के लिए ग्रामीणों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर सूचनाओं को अपडेट करने के लिये कम्प्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कमाल अख्तर ने ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति के मानक तय करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। प्रमुख सचिव पंचायती राज श्री अशोक कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के स्वीकृत बजट 3559 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1883 करोड़ रुपये की धनराशि विभागों को जारी कर दी गयी है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यांे में तेजी लाने के निर्देश दिये।
बैठक में विशेष सचिव श्री भरत लाल राय, श्री विद्या सागर प्रसाद, निदेशक श्री सौरभ बाबू व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आगामी एक वर्ष के अन्दर देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा होगी- अहमद हसन

Posted on 12 July 2013 by admin

  • विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन

11 जुलाई, 2013

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज यहाँ एक जन जागरुकता रैली का आयोजन शहीद स्मारक से के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तक किया गया, जिसमें जनपद लखनऊ के विभिन्न स्कूलों/पैरामेडिकल कालेजों के लगभग 2700 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली का उद्घाटन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
रैली को सम्बोधित करते हुए श्री हसन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवायें और बेहतर की जायेंगी, जो सभी के सहयोग से आगामी एक वर्ष के अन्दर देश की सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक सेवा भाव से कार्य करें, जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो सके। उन्होंने कहा सभी स्तर के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझे तथा गड़बड़ी करने से बचें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस विभाग में काफी घोटाला किया हैं इसलिए अब घोटाला करने वालों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाये तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों के प्रति जनता को जागरुक किया जाये। श्री हसन ने रैली के उपरान्त संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुर तथा डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी  चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) लखनऊ का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन सिविल अस्पताल के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान संयुक्त हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया। मिशन निदेशक ने अपने सम्बोधन में बताया कि वर्ष 2013 किशोरी एवं मातृ स्वास्थ्य वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। रैली का समापन के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम पर एक सभा के रूप में हुआ, जिसे अपर मिशन निदेशक डाॅ0 काजल ने सम्बोधित किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ डाॅ0 एस0एन0एस0 यादव ने रैली में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के अध्यापकों, प्रबन्धकों, छात्र-छात्राओं, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हज यात्रा के लिये दूसरी किश्त की धनराशि का ऐलान 27 जुलाई तक जमा होगी यह धनराशि

Posted on 12 July 2013 by admin

11 जुलाई, 2013

हज कमेटी आॅफ इण्डिया ने प्रदेश से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों द्वारा दूसरी किश्त के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि का ऐलान कर दिया है। इस धनराशि को जमा करने की अंतिम तिथि आगामी 27 जुलाई है।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा जारी एक विश़्ाप्ति में बताया गया है कि पहली किश्त के रूप में जमा की गयी 76,000 रुपये की धनराशि को छोड़कर अब प्रत्येक हज यात्री को लखनऊ एम्बार्केशन स्थल से ग्रीन रिहायशी कैटेगरी के 1,02,550 रुपये तथा अजीजिया रिहायशी कैटेगरी के लिये 72,500 रुपये, वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से ग्रीन कैटेगरी के लिये 1,03,800 रुपये एवं अज़ीजिया कैटेगरी के लिये 73,750 रुपये तथा दिल्ली, एम्बार्केशन स्थल से ग्रीन कैटेगरी के लिये 1,06,100 रुपये एवं अज़ीजि़या कैटेगरी के लिये 76,050 रुपये दूसरी किश्त के रूप में जमा करने होंगे।
प्रत्येक हज यात्री आगामी 27 जुलाई तक अपनी रिहायशी कैटेगरी के अनुरूप अवशेष धनराशि को स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की किसी भी कोर बैंकिंग शाखा में खाता संख्या ‘‘थ्म्म् ज्ल्च्म्.25’’ में अपना कवर नम्बर, बैंक रेफरेंस, ब्रांच का नाम एवं कोड दर्शाते हुये हरे रंग की पे-इन-स्लिप के ज़रिये जमा कर सकते हैं। यह पे-इन-स्लिप हज-2013 की गाइडलाइन्स पुस्तिका के पीछे लगी है। इसे वेबसाइट ूूूण्नचींरबवउउपजजममण्बवउ से भी डाउनलोड किया जा सकता है। हज यात्रियों को सलाह दी गयी है कि इस पे-इन-स्लिप की पिलग्रिम प्रति अपने पास हिफ़ाज़त से रखें ताकि उड़ान की बुकिंग के समय वे इसे प्रस्तुत कर सकें।
हज समिति के अनुसार एक सऊदी रियाल की कीमत 16.0729 रुपये निर्धारित की गयी है। हवाई जहाज का अग्रिम किराया 28,000 रुपये प्रति हज यात्री निर्धारित किया गया है। रिपीटर श्रेणी में जो हज यात्री बिना सब्सिडी के साथी/महरम के रूप में जा रहे हैं उनको पूरा किराया जमा करना होगा। उनके लिये यह पूरा किराया दिल्ली एम्बार्केशन स्थल से 62,802 रुपये, लखनऊ एम्बार्केशन स्थल से 69,822 रुपये एवं वाराणसी एम्बार्केंशन स्थल से 71,442 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही दो साल के अन्दर की आयु वाले बच्चेे की अलग से धनराशि जमा करनी होगी, जो लखनऊ एम्बार्केशन स्थल से 11,550 रुपये, वाराणसी एम्बार्केशन स्थल से 12,950 रुपये और दिल्ली एम्बार्केशन स्थल से 14,440 रुपये निर्धारित की गयी है। शिया हज यात्री जिन्होंने ज़ोहफा कैटेगरी चुनी है उन्हें ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के रूप में 1600 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश

Posted on 11 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने 5 जिलाध्यक्षों की निम्नवत् घोषण की।
1.    सीतापुर            श्रीमती इन्दु सिंह
2.    महोबा            श्रीमती उर्मिला राजपूत
3.    देवरिया            श्रीमती माया देवी जायसवाल
4.    लखनऊ जिला        श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव
5.    वाराणसी जिला        श्रीमती आरती सिंह

सभी मनोनीत जिला अध्यक्षों से अपेक्षा है कि वह संगठन में सभी को साथ लेकर सम्पूर्ण क्षमता से पार्टी को गति प्रदान करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जातीय रैली पर रोक

Posted on 11 July 2013 by admin

11 जुलाई।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जातीय रैली पर रोक लगाये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि प्रदेष में जातिवादी राजनीति के कारण प्रदेष विकास के अन्तिम पायदान पर पहुंच गया है। विकास की बुनियादी जरूरते जैसे बिजली, पानी, सड़क व षिक्षा का ढांचा जातिवादी राजनीति के कारण चरमरा गया है।
प्रदेष प्रवक्ता प्रो0के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेष की राजनीति में जातिवादी व अपराधीकरण की ताकतों ने लोकतंत्र का गला घोट दिया। किसानों, मजदूरों, बुनकरों और समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज को जातिवादी व अपराधीकरण ताकतों ने कुंद कर दिया जिससे प्रदेष के पूर्वांचल की तमाम चीनी मिलों को औने पौने दामों पर सरकारों ने बेच दिया जिससे पूर्वांचल के लोगों को रोजी रोटी के लिए दिल्ली मुम्बई और कलकत्ता की ओर मजबूरन पलायन करना पड़ा। जातिवादी व अपराधीकरण की ताकतों के खौफ के कारण पंूजीपतियों ने प्रदेष में उद्योग धन्धे लगाने बंद कर दिये जिससे प्रदेष की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेष की राजनीति में गुण्डांें, माफियाओं, अपराधियों व जातिवादी ताकतों के गठजोड़ ने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों ने प्रदेष के कर्मचारियों को भी जाति के नाम पर प्रताडि़त किया जिससे कर्मठ, ईमानदार  कर्मचारियों का मनोबल कमजोर हुआ जिसका खामियाजा प्रदेष की जनता भुगत रही है।
उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक किसान मसीहा श्रद्धेय चै0 चरण सिंह राजनीति में जातिवाद के सख्त खिलाफ थे। उनका मानना था कि लोकतंत्र जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की खुषहाली ही लोकतंत्र का असली मकसद है। इस मकसद को जाति, धर्म व सम्प्रदाय से जोड़ना लोकतंत्र के लिए घातक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाति के आधार पर राजनीति करने वाले दलों के मुॅह पर उच्च न्यायालय का तमाचा

Posted on 11 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने जातिगत सम्मेलनों पर रोक लगाने सम्बंधित मा0 उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मा0 उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जाति के आधार पर राजनीति करने वाले दलों के मुॅह पर तमाचा है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि विकास व भ्रष्टाचार तथा खराब कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांगे्रस की सहयोगी सपा-बसपा जैसे दल समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहते है और मुद्दों के अभाव में जातिगत सम्मेलनों के आधार पर चुनाव मे जाना चाहते है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि इस निर्णय नेे जातिवादी दलों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
डा0 बाजपेयी ने जाति आधारित दलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा जैसा दल जिनकी नीतियां मुस्लिम तुष्टीकरण  को समर्पित है। उनके द्वारा ब्राह्मण सम्मेलनों का क्या अर्थ है।
डा0 बाजपेयी ने बसपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि “तिलक और तलवार …………“ का नारा देने वाली बसपा किस मुंह से ब्राह्मण सम्मेलन करवा रही है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि बसपा के शासनकाल में एस.सी./एस.टी. का दुरूपयोग अभी जनता भूली नही है।
डा0 बाजपेयी ने मा0 उच्च न्यायालय से सार्वजनिक अनुरोध किया है कि उच्च न्यायालय स्वयं संज्ञान लेकर जातिगत/धार्मिक आधार पर जनगणना पर भी रोक लगाये नही तो आने वाले दिनों में देश-समाज को जातिगत आधार पर बंटने से रोका नही जा सकता व मा0 उच्च न्यायालय के यह निर्णय भी निष्प्रभावी हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मोदी के नाम पर मुसलमानों को डरा रहे है मुलायम-डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 11 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को सलाह दी है कि वे मोदी के नाम पर मुसलमानों को डराने के बजाये मुद्दों की  राजनीति करें साथ ही मुसलमानों के विकास का गुजरात माडल अपनाये। पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से मुलायम सिंह यादव अन्य तमाम विरोधी दलों के नेता भयभीत है। इसीलिए वे अब अपनी पार्टी की नीतियों को मुद्दा बनाने के बजाय मोदी को मुद्दा बनाकर मुसलमानों को डराकर उनका वोट हासिल करना चाहते है।
डा0 मोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी और केन्द्र की कांग्रेसनीत यू0पी0ए0 सरकार ही मोदी के विकास पुरूष की छवि से डरी हुई है। इसीलिए उनकी कोशिश है कि वे मोदी जी की मुसलमान विरोधी छवि बनाकर मुसलमानों को डराते रहे। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास के सामने उत्तर प्रदेश क्या केन्द्र सरकार भी पीछे है इसीलिए वे विकास की बात ही नही कर रहे।
डा0 मोहन ने कहा कि दरअसल प्रदेश व केन्द्र की सरकारों के पास मुद्दों के साथ जनता में जाने का साहस नही है, इसीलिए वे जनता को भ्रमित करने के लिए मोदी के नाम से मुसलमानों को डरा रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

त्रासदी पर राजनीति का सैलाब अनुचित - मृत्युंजय दीक्षित

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तराखंड में आई भयानक  तबाही का मंजर अभी सूखने का नाम भी लेरहा है लेकिन उसकी आड़ में जिस प्रकार की राजनैतिक सुनामी आई है वह भी किसी राष्ट्रीय आपदा से कम नहीं हैै। अभी उत्तराखंड में कितनी मौतंे हुईं ,कितने लोग लापता हुये तथा कितना आर्थिक नुकसान हुआ है इसका अंतिम अंाकलन तक नहीं किया जा सका है। वहीं राजनैतिक दलों ने अपने वोट बैंक को पुख्ता करने के लिए रणनीति के तहत जुबानी जंग काफी तेज कर दी है। कांग्रेस व भाजपा ने एक दूसरे पर तीखे हमले किये हैं। प्राकृतिक आपदाएं आई हैं और उन्होंने ने भी पूर्व में कई सरकारों व दलों को हिलाकर रख दिया हैं  । आप सभी को याद होगा कि आज से 16 वर्श पूर्व उड़ीसा के समुद्र तटीय इलाकों से उठे चक्रवाती तूुफान ने भरी तबाही मचायी थी। उस समय वहां पर कांग्रेस का ही अखंड राज्य था। उस समय उड़ीसा में किसी नये राजनैतिक दल के उभार का कोई संकेत नहीं था, लेकिन तूफान ने ऐसी तबाही मचायी कि कांग्रेस सरकार पर राहत के नाम पर घोटाले करने के आरोप लगे और अब फिलहाल वहां से कांग्रेस का सफाया हो चुका हैं । वहीं गुजरात में आये भूकम्प और सूखे की मार पर वहां भाजपा के षासकोें की दूरदर्षी नीतियों व प्रबंध कौषल का ऐसा असर रहा कि अब पूरे देष में गुजरात माडल लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन वर्तमान समय में राजनीति का जो सैलाब आया है वह बहुत ही विकृत मानसिकता का परिचय दे रहा है। एक प्रकार से राहत व पुनर्वास कार्यक्रमों का श्र्रेय लेने की होड़ मच गई है। जिसका प्रथम चरण सेना के जवानो ने जीत लिया है। भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर लापरवाही बरतने का दोशी बताया और विजय बहुगुणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर डाली। उन्होनंे केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों को नाकाम बताया। इसके बाद भाजपा नेताओ पर भी तीखा हमला बोला गया। इस सियासी घमासान की धुरी बन गये हैं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री के हवाई सर्वे के बाद  जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड का दौरा किया और उन्होनें केदारनाथ मंदिर के पुननिर्माण का प्रस्ताव रखा उससे कांग्रेस पार्टी के पैरो तले जमीन खिसक गयी थी। कांग्रेस पार्टी को डैमेज कंट्रोल तो करना ही था । अतः नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस प्रकार की षब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है वह बहुत ही ओछी मानसिंक विकृति का परिचायक हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुजरात के प्रस्तावों को नामंजूर करके अपने राजनैतिक दिवालिएपन का परिचय दिया है। यह एक प्रकार से गंभीर छुआछूत की बीमारी है जो जो कि आज कांग्रेस खेल रही हैं । यह भी खबर है कि उत्तरारखंड का षासन गुजराती संस्थाओं से सेवा लने से इंकार कर रहा है । आखिर कांग्रेस गुजरात के प्रति इतनी नफरत क्यों पैदा कर रही है ? पहले तो कांग्रेस ने लापरवाही बरती अब इस प्रकार की घिनौनी हरकतें कर रही हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम को रूपये की गिरती हालत की तो कतई ंिचंता नहीं हैं लेकिन वे नरेंद्र मोदी को विघटनकारी कहने से बाज नहीं आ रहे। आपदा की घड़ी में आज पहले यह जरूरी है कि पीडि़तों को हर हाल में राहत पहुँचायी जाये। अभी भी बहुत से गांवों में सम्पर्क नहीं हो सका हैं । अभी भी बहुत से रास्ते खराब हैं। लोगांे की पूरी कमाई तबाह हो चुकी हैं। ऐसे लोगांे का पुनर्वास करना है। ग्रामीणों के घरों में अभी भी चूल्हा नहीं जल रहा हैं, पता नहीं अभी कितने दिन और नहीं जलेगा ? स्थितियां बेहद गम्भीर बनी हुई हैं। इस विनाषलीला के लिए प्रकृति और मानवीय भूलें दोनों ही जिम्मेदार हैं।एक प्रकार से अभी हम सभी को मिलकर नये उतराखंड का निर्माण करना ह,ै पांच नये षहर बसाने हैं। इन परिस्थितियों में ंराजनैतिक दलों को राश्ट्रीयता का अभूतपर्वू परिचय देना चाहिये था। लेकिन यहाँ तो कुछ और ही चल रहा है। पीडि़तांे को सेना के भरोसे छोड़ दिया गया है। नरेंद्र मोदी की तो खूब आलोचना हो रही है लेकिन राहुल गांधी ने जो हरकतें की हैं उसके अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देने की आवष्यकता है। अब वहां पर षवों का जिस प्रकार से अंतिम संस्कार किया जा रहा ह,ै क्या वह उचित है? केदारनाथ धाम में पूजा- पाठ को लेकर जिस प्रकार का विवाद साधु- संतों के बीच पैदा हो गया है क्या वह उचित है ? यह हिंदू समाज का अपमान नहीं तो और क्या है ? केदारनाथ धाम के पुजारी को हटाने के लिए कांग्रेसी साजिष रची जा रही है। जिसका जवाब प्रदेष व देष की जनता देगी। प्राकृतिक आपदा व व उसके बाद की परिस्थितियों से निपटने में कांग्रेसी सोच व तंत्र पूरी तरह से नाकाम रहा है। आज हालात यह हो रहे हैं कि कांग्रेस से वरिश्ठ नेता  हरीष रावत व कई अन्य लोग जनता के गुस्से का षिकार हो रहे हैं और अपने दौरे पर नहीं जा पा रहे हैं। घरों पर ही दुबक गये हैं। जब नासा ने 23 जून को ही गड़बड़ी की आषंका व्यक्त करते हुए भारत को सचेत किया था तो भी दोनांे सरकारें लापरवाह सोती रहीं ? आज सरकार के किसी भी अंग के बीच आपसी सामंजस्य नहीं हैं। सभी तंत्र अपनी अलग- अलग बातें बता रहे हैं। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व राश्ट्रीय आपदा तंत्र अलग आंकड़ें बता रहे हैं। बचाव एवं राहत कार्यों के दौरान वहां हो रही लूटपाट आदि को तो स्थानीय प्रषासन रोक ही सकता था। अभी जब हज यात्रा षुरू होती है या फिर रमजान का पवित्र महीना षुरू होता है तो पूरा का पूरा प्रषासन जुट जाता है। कही कोई गड़बड़ी न हो। लेकिन इस देष में तो हिंदुआंे की आस्था केे साथ बराबर खिलवाड़ किया जाता है। यहां पर भी किया जा रहा है। इसके लिए कुछ न कुछ हमारा हिंदू समाज भी दोशी है। इस पूरे घटनाक्रम में एक बात और ध्यान देने की आवष्यकता हैं। वह यह है कि वर्तमान समय में पूरा देष एकजुट होकर पीडि़तों के लिए धन एकत्र कर रहा है। दान दिया जा रहा है। लेकिन देष के जो बहुत बडें औद्योगिक घराने हैं उन्होंनें किसी भी  प्रकार की बड़ी सहायता देने की कोई घोषणा नहीं की हैक्। इसी प्रकार फिल्मी दुनिया के लोग वैसे तो हर किसी न किसी घटना दुर्घटना पर टिवट करते हंैं। लेकिन उत्तराखंड त्रासदी पर कुछ लोगों नें टिवट तो किया है लेकिन कोई बहुत बड़ा दान आदि नहीं किया है और नहीं किसी गांव आदि को गोद लेने की बात कही है। यह वहीं लोग हैं जो लोग संजय दत्त के जेल जाने पर आँसू बहा  रहे थे। यह वहीं लोग हैं जो अपनी हर फिल्म की सफलता की दुआएं मांगने के लिए अजमेर षरीफ पहुँच जाते हैं। किसी भी बड़े फिल्मी स्टार के पास उत्तराखंड के पीडि़तों के पास जाने का समय नहीं हैं। सभी अपनी नई फिल्मों की रिलीज में व्यस्त हैं। क्या यही मानवता है ? यही हाल खेल जगत के बडे़ लोगांे का भी है। केवल हरभजन सिंह, भुवनेष्वर कुमार, महेंद्र सिंह धोनी, षिखर धवन और एवरेस्ट फतह करने वाली अरूणिमा ने ही व्यक्तिगत रूप से सहायता देने का काम किया है।
उत्तराखंड की आपदा अब पूरे देष की आपदा बन चुकी है। हर प्रांत के सैकडों  नागरिक लापता हैं। यह किसी दल की आपदा नहीं हैं। आरोपों- प्रत्यारोपों का दौर चलता रहेगा। अभी फिलहाल आवष्यकता है, पुर्नवास की। वैसे भी इस प्रकार की लापरवाही का दंष देर- सबेर सत्तासीन सरकारों को झेलना ही पड़ता है । लोकसभा चुनावों का समय अब बहुत दूर नहीं रह गया है । अभी कई प्रांतों के चुनाव होने जा रहे हेैं। इसलिए अभी केवल उत्तराखंड पीडितों का पुर्नवास पुर्ननिर्माण जितनी तेजी से हो सके करना चाहिये। इससे पूर्व हमें ंमानवीय भूलों पर भी प्रायष्चित करते हुए धारीदेवी की मूर्ति को यथास्थान स्थापित करवाना चाहिये। धारीदेवी का वहां का अपना महत्व है वह उत्त्तराखंड की रक्षक देवी हैं। उनके आषीर्वाद के बिना केदारनाथ यात्रा अधूरी है और अधूरी रहेगी। इसलिये यह बहस का विशय नहीं है। यह आस्था की बात है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डाॅ0 निर्मल खत्री कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 11 July 2013 by admin

जनपद देवरिया के वरिष्ठ नेता एवं भाटपार रानी विधानसभा से विगत विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रहे श्री सभा कुंवर कुशवाहा ने आज अपने तमाम समर्थकों के साथ उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के समक्ष कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कंाग्रेस के सदस्यता प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ल एवं श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने श्री कुशवाहा को विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी वित्त एवं प्रशासन श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व मंत्री श्री बच्चा पाठक, पूर्व सांसद श्री भोला पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री राजधारी सिंह, विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी श्री रामाशीष राय, जिला कंाग्रेस कमेटी देवरिया के अध्यक्ष श्री बिस्मिल्ला लारी, श्रीमती तलत अजीज आदि वरिष्ठ नेताओं ने श्री कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in