Archive | April, 2013

प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो गया है।

Posted on 20 April 2013 by admin

19 अप्रैल।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों इटावा, बिजनौर, इलाहाबाद, लखनऊ और अलीगढ़ आदि में हुए जघन्य अपराधों के बाद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं राज्य सरकार की लचर कार्यप्रणाली की कलई खोलती है। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो गया है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अलीगढ़ की घटना में जिस प्रकार एक बुजुर्ग महिला के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया, लोकतंत्र में इस तरह की दमनात्मक कार्यवाही का कोई स्थान नहीं है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज प्रदेश पूरी तरह अराजकता की भेंट चढ़ चुका है। अपराधी उन्मुक्त होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और सरकार के लिए खुली चुनौती बने हुए है और पुलिस पीडि़तों को ही प्रताडि़त करने में ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रही है। इसका ताजा उदाहरण लखनऊ में लाकअप में पुलिस की पिटाई से हुई एक युवक की मृत्यु, अलीगढ़ में एक मासूम बच्ची की हत्या के बाद पुलिस द्वारा की गयी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही को देखकर पूरा समाज सकते में है। यदि पुलिस ने बच्ची के गायब होने के समय ही रिपोर्ट लिखकर समुचित कार्यवाही की होती तो शायद स्थितियां इतनी विकट नहीं होतीं। पीडि़त व्यक्ति थाने जाने से डर रहा है। ऐसे में पीडि़तों की सुनवाई कौन करेगा यह आज यक्ष प्रश्न बन चुका है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि केवल कुछ अधिकारियों को दण्डित कर देने मात्र से ही समाज में भय का वातावरण दूर नहीं हो सकता। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की मंशा जनता का विश्वास जीतकर और सुशासन देकर नहीं बल्कि जनता को डराकर कानून व्यवस्था स्थापित करने की है। सरकार को लोकसभा चुनाव की तैयारी के अलावा प्रदेश को चलाने की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। वर्तमान सरकार की छवि जनता के बीच एक खलनायक के रूप में सामने आ चुकी है। जनता का विश्वास सरकार से उठ चुका है। ऐसे में सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह सरकार और कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता के उठ चुके विश्वास को बहाल करने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाये।
प्रवक्ता ने मांग की है कि प्रदेश में हुई सभी घटनाओं के पीडि़तों एवं उनके परिजनों के साथ सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें समुचित सुरक्षा एवं पुर्नवास की व्यवस्था के साथ ही घटना के दोषियों पर सख्त कार्यवाही करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत में खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेशः भ्रम और वास्तवीकता‘‘ विषयक दो दिवसीय राष्टीªय सेमिनार में आमंत्रण के संबंध में।

Posted on 20 April 2013 by admin

edited-ajay-yadav-002लखनऊ।

‘‘भारत में खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेशः भ्रम और वास्तवीकता‘‘ विषयक दो दिवसीय
राष्टीªय सेमिनार में आमंत्रण के संबंध में।

व्यवाहारिक अर्थशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा  ‘‘भारत के खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेशः भ्रम और वास्तवीकता‘‘ ;थ्क्प् पद त्मजंपस ैमबजवत पद प्दकपंरू डलजी ंदक तमंसपजलद्ध विषयक दो दिवसीय राष्टीªय सेमिनार का आयोजन 20 एवं 21 अप्रैल को किया गया है।
संगोष्ठी का उद्घाटन कल 20 अप्रैल, शनिवार प्रातः 10ः30 बजे मालवीय सभागार में मुख्य अतिथि झारखण्ड, असम और उडी़सा के पूर्व राज्यपाल एवं उ0प्र0 के पूर्व शिक्षा मंत्री सैय्यद सिब्ते रजि, सम्मानित अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो0 मो0 मुज्जमिल, विशिष्ट अतिथि लखनऊ के मेयर डाॅ0 दिनेश शर्मा, मुख्य वक्ता भारतीय प्रबन्ध संस्थान लखनऊ के प्रो0 देवाशिष दास गुप्ता एवं अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गोपबन्धु पटनायक करेगें।
प्लेनरी सेशन में पूर्व कमिश्नर राकेश मित्तल, पी0एच0डी0 चैम्बर आॅफ कामर्श यू0पी0, झारखण्ड एवं बिहार के क्षेत्रीय निदेशक आर0 के सरन, नाबार्ड के सहायक महाप्रबन्धक एवं वर्ड के निदेशक जी0आर0 चीन्टाला, लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् प्रो0 बी0के0 निगम, प्रो0 जे0वी वैश्यमपायन एवं आयोजन सचिव प्रो0 मधुरिमा लाल सम्बोधित करेगी। सायः 7 बजे स्वणिम स्वदेश (नृत्य रूपक) सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी है जिसके मुख्य अतिथि हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 शम्भुनाथ एवं योगेश प्रवीन होगे।

यह सेमिनार डाॅ0 राजीव कुमार महेश्वरी, डाॅ0 अर्चना सिंह, डाॅ0 वी0के0 गोस्वामी, डाॅ0 अनूप कुमार सिंह, डाॅ0 बिमल जायसवाल, डाॅ0 सुनीता श्रीवास्तव एवं गीतिका कपूर के कुशल संयोजन में हो रहा है। व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो0 नरसिंह इसके संयोजक है। जिसमें देश के सभी प्रदेशों के लगभग 500 शिक्षाविद्, प्रबंध विशेषज्ञ, नीति निर्धारक, विषय विशेषज्ञ, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता, शोध छात्र एवं विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के  विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे है।
आपसे निवेदन है कि उक्त राष्टीªय सेमिनार को कवरेज करने के लिए कल दिनांक 20 अप्रैल शनिवार प्रातः 10ः30 बजे एव सांस्कृतिक संध्या के लिए सांय 7ः00 बजे अपने संवाददाता/छायाकार, ब्यूरो प्रमुख को भेजने का कष्ट करें।

edited-ajay-yadav-003

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्री राम जी का जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा इन्दिरानगर में धूमधाम से निकली

Posted on 20 April 2013 by admin

edited-0219, अप्रैल:

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवाम श्री राम जी का जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा इन्दिरानगर में धूमधाम से निकली। शोभायात्रा का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभा यात्रा के शुभारम्भ के समय श्री मिश्र के साथ लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। शोभा यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, पार्षद राकेश सिंह, अवधेश मिश्रा, सीता नेगी, पूर्व पार्षद सरोज, आकाश दुबे, पुष्पा शर्मा, मीता गुप्ता, जगदीप शुक्ला, पी0एन0 सिंह, गोपाल अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके उपरान्त श्री मिश्र ने खदरा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को भी सम्बोधित किया।

edited-04

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मायावती को पागलपन के दौरे।

Posted on 20 April 2013 by admin

19.04.2013
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग करना अभी एक साल पूर्व ही समाजवादी पार्टी की सरकार को मिले बहुमत के जनादेश की अवहेलना और संविधान के प्रति घोर असम्मान दिखाना है। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री यह नहीं सोचें कि एक झूठ को सौ बार दुहराने से वह सच बन जाएगा। जनता सब जानती है और उसने पिछले पांच साल के बसपा कुषासन को भुगतने के बाद ही श्री अखिलेश यादव के ऊर्जावान और गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार को सत्ता सिंहासन पर बिठाया है। उसे झूठे आरोपों से बदनाम करनेवाले खुद अपने को जनता की निगाहों में गिराएगें।
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के पहले दिन से ही पागलपन के दौरे पड़ने शुरू हो गए हैं। उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था की बहुत चिन्ता सता रही है। राज्यपाल महोदय तक ज्ञापन पहुॅचाने से पहले काश, वह अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पढ़ लेती तो उन्हें खुद शर्मिदंगी के साथ राजभवन से लौट आना पड़ता। प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। विकास के काम तेजी से हो रहे है। नौजवान, महिलाएं, मुस्लिम, किसान, शिक्षक, व्यापारी और वकील सभी इस समाजवादी पार्टी सरकार के निर्णयों से लाभान्वित हो रहे है।
दरअसल, बसपा अध्यक्षा ने राजनीति को एक गिरोह में तब्दील कर दिया है जिसमें गुण्डे, माफिया, अपराधी तत्व जुड़े हुए हैं। सत्ता उनके लिए स्वार्थसाधन और धन-संपत्ति कमाने का जरिया है। उनके कार्यकाल में सिर्फ लूट, वसूली और झूठ का सिक्का चलता रहा। कितने शर्म की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने जिन्दा रहते अपनी प्रतिमाएं लगवाई, उनपर सरकारी खजाना लुटाया और स्वयं अपना कमीशन वसूलने से भी परहेज नहीं किया।
राजभवन तक दौड़ लगाने से पहले बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री को संविधान और लोकतंत्र का प्रारम्भिक ज्ञान हासिल कर लेना चाहिए। महामहिम राज्यपाल संवैधानिक मुखिया है। उनके कर्तव्य और अधिकार निर्धारित हैं। वे अपने विवेक से निर्णय लेते हैं। झूठी सच्ची कहानियों पर राजनीतिक निर्णय नहीं होते हैं। सुश्री मायावती अपना भविष्य अंधकार में देखकर घोर निराशा और कुंठा की शिकार होकर अवसाद ग्रस्त है। उनके स्तर से ही एक निर्वाचित और बहुमत की सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से बर्खास्त करने की मांग की जा सकती है।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री यह भूल जाएं कि जनता उनके द्वारा किए गए उत्पीड़न और शोषण को इतनी जल्दी भूल जाएगी। प्रदेश की जनता को उन्होने अपने घोटालों के अलावा क्या दिया हैं? विकास के नाम पर वे कमीशन वसूली का धंधा चलाती रहीं। जनता की गाढ़ी कमाई की लूट में हत्याएं तक हुई। बसपा के मंत्री-विधायक अवैध कब्जों, बलात्कार और अपहरण में संलिप्त रहे। जनता बसपा सरकार के चरित्र को भलीभांति परख चुकी है। जनता एक बार अपना जवाब दे चुकी है और फिर लोकसभा चुनावों में वह बसपा को करारा जवाब देगी। जनता बार-बार धोखा खानेवाली नहीं है। बसपा अध्यक्षा तानाशाह हिटलर के कुख्यात प्रचार सचिव गोएबल्स की नकल न करें। ऐसे चरित्र इतिहास में दफन होने लायक ही होते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भाईचारा की बात करनेवाली पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में समाज के किसी भी वर्ग को अपमानित करने से नहीं छोड़ा।

Posted on 19 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि जनता के बीच अपनी साख खोने के बाद अब बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री भाईचारा बनाओं के नाम पर जातीय उन्माद को हवा देने में लग गई हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता और उसका दुरूपयोग करना भर रह गया है। राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम नहीं है वरन उसका वे अनापशनाप संपत्ति बटोरने और प्रशासन व्यवस्था को तोड़ने-मरोड़ने  में ही करती रही है।
देश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसकी न तो  अपनी कोई नीति है और नहीं घोषणा पत्र है। पार्टी का घोषणापत्र जनता से किए गए वायदों का शपथपत्र होता है। सरकार बनने पर उसी के आधार पर जवाबदेही बनती है। लेकिन बसपा किसी के प्रति जवाबदेह पार्टी नहीं है। वहां सिर्फ एक नेता, उसकी बात ही संविधान और घोषणापत्र है। अधिनायकशाही ही वहां की व्यवस्था है।
भाईचारा की बात करनेवाली पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में समाज के किसी भी वर्ग को अपमानित करने से नहीं छोड़ा। जिस किसी ने असहमति का हल्का स्वर भी उठाया उस पर लाठी डंडे बरसाए गए। स्वयं दलित समाज भी उनके उत्पीड़न का शिकार होने से नहीं बच सका। एक भी दलित उनके घर की चैखट तक नहीं पहुॅच पाया। जिसने अपनी बिरादरी तक को अपनी लूट से छूट नहीं दी, उससे यह उम्मीद करना कि वह ब्राह्मणों को सम्मान देगी या किसी अन्य बिरादरी से भाईचारा निभाएगी, दिन में स्वप्न देखना है।
ब्राह्मणों के लिए घडि़याली आंसू बहानेवाली बसपा अध्यक्षा ने संस्कृत विद्यालयों में श्री मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में 1700 अध्यापको  की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। श्री मुलायम सिंह यादव ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित कर ब्राह्मणों को सम्मान दिया था। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी को 75 लाख रूपए अनुदान में दिए और मुख्य भवन के पुनर्निर्माण हेतु भी अतिरिक्त सहायता दी थी।
जिन पांच बरस प्रदेश में बसपा की सरकार रही उसमें प्रदेश की जनता बदहाल रही। किसान आत्महत्या करने को मजबूर रहे। विकास उपेक्षित रहा और लूट का ही एजेन्डा चलता रहा। बहुजन समाज पार्टी के विधायक और मंत्री हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार में संलिप्त रहे। थाने तक में महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं रही। अपने आचरण और चरित्र में बहुजन समाज पार्टी गुण्डो की जमात है। खुद बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने माना था कि उनकी पार्टी में 500 अपराधी है। उनकी सूची प्रकाशित करने की बात करके भी वे मुकर गई। एक कुख्यात अपराधी को उन्होने गरीबों का मसीहा बताकर अपनी सोच उजागर कर दी थी।
बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री को अनर्गल बयान देने की आदत पड़ गई है। सत्ता खोने की बौखलाहट में उनकी भाषा असंसदीय और अभद्र होती है। जनता ने उसका संज्ञान लेना भी बंद कर दिया है। उन्हें अपना भाईचारा वाला नाटक भी बंद कर देना चाहिए। ब्राह्मण मायाराज में बुरी तरह प्रताडि़त हुए। उन्हें बसपा में दोयम दर्जे में रखा गया है। बसपा अध्यक्षा जान लें कि “काठ की हाण्डी बार-बार नहीं चढती“ है। पूर्व मुख्यमंत्री की असलियत को अब सब पहचान चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रामनवमी पर बधाई

Posted on 19 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने रामनवमी पर बधाई देते हुए कहा है कि श्री राम का चरित्र ही ऐसा है जो हमें अपने जीवन को संतुलित और मर्यादित बनाए रखने की शिक्षा देता है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि श्री राम ने मानव मूल्यों को संजोकर मर्यादा की स्थापना की थी। आज जब मर्यादाएं टूट रही हैं ऐसे में मर्यादा पुरूषोत्तम ही हमारे प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं।
उन्होने कहा कि डा0 लोहिया ने रामायण मेला की परिकल्पना से राम की मर्यादा को लोक संस्कृति का हिस्सा बनाकर एक नया स्वर दिया था।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि श्री राम अनुकरणीय है। हर युग और काल में वे प्रासंगिक हैं। राजनीति और धर्मनीति दोनों का उनके चरित्र में संतुलन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विगत वित्तीय वर्ष की वार्षिक लक्ष्य 107 प्रतिशत प्राप्ति की भांति, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 के वार्षिक लक्ष्य की भी शत- प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें: मा0 राज्यमंत्री, मनोरंजन कर प्रदेश में बंद सिनेमा घरों को पुनः संचालित कराने हेतु अनुदान एवं सिनेमा घरों को अनुरक्षण शुल्क, वातानुकूलन/वायुशीतन प्रभार दिए जाने पर पुनर्विचार करने हेतु प्रस्ताव यथाशीघ्र विभाग को उपलब्ध करायें: तेज नारायण पाण्डेय

Posted on 19 April 2013 by admin

18 अप्रैल, 2013
उत्तर प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री, मनोरंजन कर, श्री तेज नारायण पाण्डेय ने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष की वार्षिक लक्ष्य 107 प्रतिशत प्राप्ति की भांति, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2013-14 के वार्षिक लक्ष्य की भी शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में बंद सिनेमा घरों को पुनः संचालित कराने के लिए अनुदान दिए जाने एवं सिनेमा घरों को अनुरक्षण शुल्क, वातानुकूलन/वायुशीतन प्रभार दिए जाने पर पुनर्विचार करने हेतु प्रस्ताव यथाशीघ्र विभाग को उपलब्ध करायें। उन्होंने स्थानीय चैनल चलाने हेतु लाइसेन्स फीस एवं अतिरिक्त लाइसेन्स फीस की दरों में कमी करने तथा वीडियो सिनेमा मंे कर की दर को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ आमोद के स्वामियों का उत्पीड़न न हो।
मा0 राज्यमंत्री आज बापू भवन स्थित सभागार में मनोरंजन कर विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनहित एवं राजस्वहित की नीतियों को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन विभागीय विधिक प्राविधानों एवं अन्य कार्यकारी योजनाओं के सापेक्ष रखते हुए निष्ठा से कार्य करें, जिससे आम जनता को प्रदेश सरकार की नीतियों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके और साथ ही सरकार के राजस्व मंे भी वृद्धि हो सके।
बैठक में सचिव, मनोरंजन कर श्री एस0एन0 प्रसाद, अपर मनोरंजन कर आयुक्त श्रीमती सुषमा तिवारी सहित मनोरंजन कर विभाग के सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मायावती का ब्राहम्ण समाज सम्मेलन एक छलावा मात्र - मनोज कुमार पाण्डेय

Posted on 19 April 2013 by admin

edited-manoj-001कृषि राज्यमंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मायावती के द्वारा किये जा रहे ब्राहम्ण समाज सम्मेलन मात्र एक छलावा एवं धोखा है। ब्राम्हण समाज देश और प्रदेश को एकजुट करने का काम करता है। जबकि बसपा व मायावती समाज को तोड़ने का कार्य करती है। ब्राहम्ण समाज एक बार ब0स0प0 की सरकार बनवाकर अपने को ठगा व अपमानित महसूस कर रहा है। वोट के लिए ब्राह्मण की बात करने वाली मायावती को अपने पीछे के अतीत में जाकर देखना होगा। सतीश मिश्रा जैसे गैर समाजिक व्यक्ति को आगे कर उन्होंने उदारवादी विचारधारा वाले ब्राह्मणों का साथ तो ले लिया, लेकिन मायावती के शासनकाल में ब्राह्मणों को जो अपमान हुआ, उसे पूरे देश-प्रदेश का ब्राह्मण समाज को दलित एक्ट के फर्जी मुकदमों में जेल भेजा। ब्राह्मण अपमानित करते हुए आचार्या महावीर प्रसाद द्विवेदी के इतिहास को हाईस्कूल पाठ्यक्रम से हटा दिया गया और मिश्र इसका प्रतिवाद भी नही कर सके।
पाण्डये ने कहा कि बसपा शासन काल में तीन वर्ष तक प्रोन्नतियों पर रोक लगी रही जिसका  नुकसान ब्राह्मणों सहित अगमी व पिछडी जातियों के लोगों को हुआ। सुप्रीमकोर्ट ने जब आरक्षण समाप्त कर दिया तो प्रोन्नति में आरक्षण बिल पारित कराने हेतु तीनों पार्टियां कांग्रेस, भाजपा एवं बसपा ने एक जुट होकर भरसक प्रयास किया, परन्तु हमारे नेता मुलायमसिंह यादव द्वारा अपने चन्द सांसदों को लेकर लोकसभा में इसका खुलकर विरोध किया, और बिल पारित नही होने दिया जिसके कारण अगणी व पिछड़ी जातियों गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
पाण्डेय  जी ने कहा कि मायावती ब0स0प0 अपने दोहरे चरित्र के अनुरूप पहला नारा दिया था कि ‘तिलक तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार‘ बाद में उन्होंने नारा बदला और कहा कि हाथी नहीं गणेश है ब्रह्मा विष्णु महेश है इस नारे के छलावे में अब ब्राह्मण आने वाला नहीं है ब्राम्हण समाज देश और प्रदेश के हित में वह मुलायमसिंह यादव नेता जी को दिल्ली पहुंचायेगा। मायावती की बातो में नहीं आयेगा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिवपाल सिंह यादव की जनता से भेंट

Posted on 19 April 2013 by admin

edited-18-04-a18.04.2013
वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव  ने कल “जनता से भेंट“ कार्यक्रम के तहत मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मिलनेवालों में मुस्लिम, महिलाएं तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी थे। इस मौके पर श्री यादव के साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार, खाद्य रसद तथा बांट माप मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, उद्यानमंत्री श्री पारसनाथ यादव तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
श्री यादव से मिलनेवालों में कुछ नौकरी के आकांक्षी थे तो कुछ नौकरी की समस्याओं के निस्तारण के लिए आए थे। कुछ की जमीनों का मामला था। कुछ अन्य समस्याओं का समाधान चाहते थे। कई कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी सरकार की सालभर की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि अब जनता राहत महसूस कर रही है विकास की सरगर्मी अब गांव-गांव तक पहुॅच रही है। उन्होने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की इसके लिए सराहना की। श्री शिवपाल सिंह यादव ने सबकी बातें धैर्य से सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ को उन्होने आर्थिक मदद भी की। श्री शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर यह सलाह भी दी कि लखनऊ दौड़ लगाने से पहले लोग अपने जिले के पार्टी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखें। समस्या न सुलझे तभी यहां आए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता से मिलनेवालों में प्रमुख रूप से श्रीमती जरीना उस्मानी, अध्यक्ष महिला आयोग, कु0 सुचेता शाक्य, सदस्य जिला पंचायत, मैनपुरी, डा0 सुरभि शुक्ला, उपाध्यक्ष, महिला आयेाग, पूर्व विधायकगण डा0 हीरा ठाकुर, बैजनाथ दुबे, आर0ए0 उस्मानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेघ सिंह शाक्य, समाजवादी पार्टी नेत्री डा0 आशालता सिंह के अतिरिक्त मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बैजनाथ कुशवाहा, बिहार के प्रदेश महासचिव श्री अतुल कानन, समाजवादी युवजन सभा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र तथा छत्तीसगढ़ के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनवीर अहमद तथा हरिद्वार के समाजवादी पार्टी नेता श्री चन्द्रशेखर यादव के नाम उल्लेखनीय है।
समाजवादी पार्टी नेता को अपनी समस्याओं से अवगत करानेवालों में सर्वश्री तारा सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश यादव, कल्पना गंगवार, (बरेली) मुकेश उपाध्याय, मुहम्मद अली एवं रिजवान अंसारी विजय लक्ष्मी, अली अरशद (लखनऊ) राजमणि पटेल (जौनपुर) करूणा चैहान(अलीगढ़), उदयराज यादव, गायक (जौनपुर), जसराम यादव (सुल्तानपुर) डा0 रामगोविन्द प्रजापति (बलिया), नरेश दुबे (इटावा) गिरीश यादव, वंदना शर्मा (आगरा) नौशाद अली, हाजी जहाॅगीर (सहारनपुर) श्रीदेवी, मो0 अल्ताफ (कानपुर) नरेन्द्र नागर (गौतमबुद्धनगर) सुल्तान सिंह (सिरसागंज) कमल सिंह यादव (इलाहाबाद) जयपाल सिंह (मेरठ) कमलेश कुमार (आजमगढ़) रश्मि सिंह (अलीगढ़) हाजी सलाउद्दीन मंसूरी (मुरादाबाद) राजकपूर यादव (बस्ती) आदि के नाम प्रमुख हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आई0ए0एस0, पी0सी0एस0 अधिकारी स्थानान्तरण रिपोर्ट।

Posted on 18 April 2013 by admin

edited-transfer-list-18-04-2013

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in