Archive | April 2nd, 2013

कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 02 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि कृषि इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान अन्नदाता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा यह कहा है कि किसान की खुशहाली में ही प्रदेश और देश की खुशहाली है। खेती का समृद्धि से ही  व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है और अर्थव्यवस्था में गति आती है। प्रदेष में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों के लाभ के लिए तमाम निर्णय लिए है। पिछले पांच साल के बसपाराज में किसान लूट के शिकार बने और आत्महत्या के लिए मजबूर हुए। अब किसान खुश हैं और बजट का 74 प्रतिशत गांव-किसान पर खर्च होने से उसकी समस्याओं का समाधान होने लगा है।
समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो कदम उठाए हैं वैसे देश भर में किसी सूबे की सरकार ने नहीं किया है। विगत कई वर्षो से उर्वरकों की कमी के संकट को झेल रहे कृषकों को प्रथम बार शासन द्वारा रबी में प्रचुर मात्रा में यूरिया, डीएपी और एनपीके  की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। समय से बीज, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराया गया। किसानों को नवीनतम कृषियंत्रों पर अनुदान दिया गया। उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए।
किसानों को धान की उपज का सही मूल्य कृषकों को प्राप्त हो सके, इसके लिए बासमती तथा अन्य धान की प्रजातियों को निर्यात के लिए खोला गया, मण्डी शुल्क से मुक्त रखा गया तथा वैट पर छूट दी गई। प्रदेश में गेहूॅ की खरीद सीधे किसान से की जाएगी। गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1350 रूपए प्रति कुंतल होगा। गेहॅू खरीद के लिए 6000 क्रय केन्द्र खोले जाएगें। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 60 लाख मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद का कार्यकारी लक्ष्य तय किया गया है जिसमें राज्य संस्थानों द्वारा 58 लाख मीट्रिक टन तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 2 लाख मी0 टन गेहूॅ खरीदा जाएगा।
समाजवादी पार्टी सरकार का सबसे क्रांतिकारी निर्णय यह है कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के बकाएदार कृषकों के 50 हजार रूपए तक के कर्ज माफ करने के लिए 2012-13 और वर्ष 2013-14 में इस योजना के लिए कुल 1,650 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए है जिससे 8 लाख किसान ऋण मुक््त होगें। अब किसानों की बंधक जमीन की नीलामी भी नहीं होगी। इसके अतिरिक्त सरकारी ट्यूबवेल और नहरों से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी मिलेगा। इस प्रयोजन के लिए 200 करोड़ रूपए की बजट में व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बजट में 3 प्रतिशत ब्याज दर पर 3 लाख रूपए तक का अल्पकालिक फसली ऋण देने और किसान दुर्घटना बीमा योजना में 375 करोड़ रूपए रखे है। ग्रामीण बेरोजगारी दूर करने के लिए स्वर्ण जयंती रोजगार योजना को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा हैं। मनरेगा हेतु 400 करोड़ रूपए रखे गए हैं। चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना किसानों के गन्ना आपूर्ति की सुविधा हेतु 338 सम्पर्क मार्गो का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। प्रदेष के विभिन्न जनपदो में कृषकों के हित के लिए अपना बाजार योजना लागू की जा रही है। इसमें कृषको को अपने उत्पादों के सीधे विक्रय करने के लिए उपयुक्त स्थल अस्थायी रूपए से निश्चित अवधि के लिए (दिल्ली हाट की तर्ज पर) निःशुल्क अथवा रियायती दर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा किसानों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुॅचाने और उनको खुशहाल बनाने की है क्योंकि तभी मुलायम सिंह यादव का उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी लेखक एवं विचारक मस्तराम कपूर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

Posted on 02 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी लेखक एवं विचारक मस्तराम कपूर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। श्री कपूर 86 वर्ष के थे और आज उनका दिल्ली में निधन हो गया। विगत 23 मार्च,2013 को उन्हेें लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा यशभारती से सम्मानित किया गया था।
मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि श्री मस्तराम कपूर ने अपनी सशक्त लेखनी के द्वारा हिन्दी साहित्य की अनेक विधाओं को समृद्ध किया हैं। एक साहित्यकार एवं सम्पादक के रूप में उनकी ख्याति थी। वे डा0 लोहिया के अनुयायी और समाजवादी लेखक, चिंतक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगें। उन्होने संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि श्री मस्तराम कपूर के निधन से समाजवादी आंदोलन को गहरी क्षति हुई है। उन्होने अपने लेखन से समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुॅचाने का सराहनीय कार्य किया। उनका निधन समाजवादी  विचारधारा की अपूरणीय क्षति है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने रामकथा और रामलीला के धनाभाव में बंद होने की कडी भर्तस्ना की

Posted on 02 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में पिछले 9 साल से अनवरत चल रही रामकथा और रामलीला के धनाभाव में बंद होने की कडी भर्तस्ना करते हुए प्रदेश की सपा सरकार पर करोड़ो हिन्दुओं की आस्था और विश्वास पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में इतनी अंधी हो गयी है कि वह हिन्दुओं की आस्थाओं से भी खेलने में भी गुरेज नही कर रही है।
उन्होनंे कहा कि प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के अधीन स्वयतशासी आयोध्या शोध संस्थान पिछले 09 वर्षो से लगातार रामलीला का आयोजन कर रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 90 लाख न जारी होने के कारण इस रामलीला का मंचन और रामकथा का आयोजन 01 अप्रैल से बंद कर दिया गया। ये करोड़ों हिन्दुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ है।
श्री पाठक ने कहा आयोध्या स्थित तुलसी स्मारक भवन में धनाभाव के कारण न केवल रामलीला बंद हो गई है वरन वहां होने वाली रामकथा को भी बंद कर दिया गया है। एक तरफ तो विकास के लिए आंवटित धन सरकार खर्च नही कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षो से चली आ रही परम्परा मात्र इसलिए बंद कर दी जाये की सरकार ने बजट नही दिया। कितना दुर्भाग्य पूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा का परिणाम हो रहा है कि हिन्दु मान्यताओं पर तो कुठाराघात हो ही रहा है लगातार भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं का खण्डन जारी है। आज बहराइच जनपद के बौद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को छतिग्रस्त कर दिया गया। इसी प्रकार 17 अगस्त के लखनऊ में अराजक तत्वों द्वारा भगवान बुद्ध और महावीर की प्रतिमाओं को छतिग्रस्त किया गया आरोपी आज भी पकड़ से बाहर है।
श्री पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार ये भूल गई की इस रामलीला की शुरूआत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में सन 2004 में शुरू हुई थी। उन्होनंे कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर प्रदेश सरकार मुस्लिम बालिकाओं को 30 हजार रूपये की सरकारी सहायता दे सकती है लेकिन श्री राम जो कि हिन्दु आस्था के प्रतीक है के नाम पर 90 लाख रूपया जारी नही कर पायी। ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डाॅ0 वकार अहमद शाह अस्पताल में

Posted on 02 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है। यह जानकारी आज यहां शासन के प्रवक्ता ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी

Posted on 02 April 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें दिनांक 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस समारोह दिनांक 6 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे माधव सभागार  निरालानगर में मनाया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मुख्य वक्ता लालजी टण्डन सांसद लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश शर्मा महापौर नगर  निगम लखनऊ उपस्थित रहेगें। इस संबंध में मण्डल स्तर पर बैठकें कर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर झण्डा एवं नेम प्लेट लगाने का आग्रह किया है।
बैठक में उपाध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, नरेश सोनकर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विपिन अवस्थी, गिरीश सिंह, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, मनीष शुक्ला, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, मंत्री प्रभू जालान, शशि जोशी, सूर्यमणि सिंह, आशा पाठक, चन्द्रा रावत, विजय लक्ष्मी सिंह, प्रभावती सिंह, कपिल सोनी, कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश मौर्य, मीडिया प्रभारी हरिशंकर बाजेपयी तथा सहमीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चौधरी अजित सिंह को धोखेबाज कहने वालों को अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए - श्री मुन्ना सिंह चौहान

Posted on 02 April 2013 by admin

edited-munna_singhराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की राजनैतिक विरासत के दावेदार बनने वाले लोगों को अब चैधरी साहब की नीतियाँ भी याद नहीं रह गयी है। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले के साथ-साथ कई घोटालों में सी0बी0आई0 जाँच के दायरे में आने वाले चैधरी साहब का उत्तराधिकारी होने का दावा कर रहे हैं उन्हें शायद चैधरी साहब की ईमानदारी भी याद नहीं है कि प्रदेष से लेकर केन्द्र तक कई बार मंत्री, प्रदेष के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी उनके निधन के पष्चात् उनके पास केवल एक पुरानी फिएट कार और बैंक में मात्र चार सौ रूपये थे।
श्री चैहान ने कहा कि चैधरी अजित सिंह को धोखेबाज कहने वालों को अपने गिरेबान मंे झाँकना चाहिए। सपा मुखिया मुलायम सिंह के राजनीति में आने के बाद से ही जिसने भी उनको विधायक, नेता विरोधी दल, मंत्री व मुख्यमंत्री बनाया उन्होंने ऐसे दर्जनों नेताओं को धोखा दिया। सपा प्रमुख अपने को जिस महामानव का उत्तराधिकारी बता रहे हैं वे स्वयं तो धोखा खा लेते थे परन्तु उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया।
श्री चैहान ने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को पैदा होने के पहले से ही विधान सभा क्षेत्र या लालबत्ती आवंटित कर देता हो वो चैधरी चरण सिंह जी का उत्तराधिकारी होने का ढ़ोंग तो कर सकता है परन्तु उनकी नीतियों पर चलना तो दूर की बात है उनके आदर्षों को छू भी नहीं सकता।
श्री चैहान ने ऐसे लोगो को भी अपनी भाषा संयमित रखने की सलाह दी जो दूसरों का बस्ता ढ़ो रहे हैं और अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में गुरू घराने के विरूद्ध टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे में उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि वो स्वयं भी सदन में चैधरी साहब का आषीर्वाद मिलने के बाद ही पहुंचे थे तथा चैधरी साहब को धोखा देने के बाद जनता ने उन्हें नकार दिया और वे आज तक जनता के प्रतिनिधि के रूप में सदन का मुँह नहीं देख पाये जबकि उन्होंने अन्य दलों का दरवाजा झाँकने से भी परहेज नहीं किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर आज यहां राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

Posted on 02 April 2013 by admin

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के पद पर आज यहां राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इन्दिरा भवन स्थित आयोग के कार्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सचिव, शोध अधिकारी एवं अन्वेषण अधिकारियों को सरकारी काम काज को त्वरित गति से सुचारू रूप से निपटाने के सख्त निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त आयोग के सदस्य के रूप में विद्या यादव, राम प्रसाद सविता, जवाहर लाल साहू तथा बृजराज सैनी ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 7932 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।

Posted on 02 April 2013 by admin

आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2771 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 501 मेगावाट, अनपरा से 1386 मेगावाट, पनकी से 77 मेगावाट, हरदुआगंज से 237 मेगावाट तथा पारीछा से 570 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 236 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 3526 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 800 मेगावाट, रोजा से 275 मेगावाट तथा बजाज इनर्जी से 324 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने परिवहन अधिकारियों को अवैध वाहन संचालन एवं ओवरलोडिंग को हर हाल में कड़ाई से रोकने के निर्देश दिये।

Posted on 02 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध वाहन संचालन एवं ओवरलोडिंग को हर हाल में कड़ाई से रोका जाये। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि परिवहन निगम के बस अड्डों से एक किलोमीटर की परिधि में किसी तरह का अवैध वाहन संचालन किसी निजी बस अड्डे से न होने पाये।
परिवहन मंत्री आज नई दिल्ली में यू0पी0 सदन में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के परिवहन अधिकारियों एवं परिवहन निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अवैध संचालन में आल इण्डिया परमिट वाली बसें ज्यादा संलिप्त हैं। इन्हें कड़ाई से रोका जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि परमिट शर्तों का उल्लंघन कर ये जगह-जगह से सवारी न उठाने पायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जो वाहन निर्धारित मार्ग से  हटकर अन्य मार्गों पर अवैध वाहन संचालन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। परिवहन मंत्री ने परिवहन अधिकारियों को अभी से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम करने के निर्देश दिये।
परिवहन निगम की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबन्धक को बस अड्डों पर यात्री सुविधा बढ़ाने एवं बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समयबद्ध बस संचालन के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादवश्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री वकार अहमद शाह का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे

Posted on 02 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आज गुड़गांव में मेदान्ता मेडिसिटी में भर्ती प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री वकार अहमद शाह का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रममंत्री के परिजनों से भेंटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in